Home Blog Page 51

बिहार विधानसभा 2025 की तैयारी में ऐसे जुटे डॉ अनुज, जन जागृति फाउंडेशन के तत्वाधान में ऐसे चलायेंगे जन जागरण अभियान, पढ़ें पूरी खबर

0

डॉ अनुज ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया प्रेसवार्ता कहा नवादा के चहुमुखी विकास को लेकर हम जायेंगे मतदाताओं को जागरूक करने, हर धर्म व समुदाय के लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। होली समाप्त होते ही नवादा जिले के हर विधानसभा में चर्चाओं का बाजार गरम होने लगा है। लेकिन, नवादा विधानसभा में इन दिनों डॉ अनुज जिस तरह से मतदाताओं को जागरूक करने व गोलबंद करने में जुटे हैं, वह कहीं न कहीं दूसरे नेताओं के लिए चुनौती साबित होने वाली है। नवादा विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना चुके मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन व शिक्षाविद समाजसेवी डॉ अनुज की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में गुरूवार को नगर के न्यू एरिया स्थित मॉडर्न स्कूल के सभागार में डॉ अनुज ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जिसमें जिले के नामी-गिरामी समाजसेवी भी मौजूद रहे।

उन्होंने ऐलान किया कि नवादा में शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ-साथ नवादा जिले के चहुंमुखी विकास को लेकर 21 मार्च से जन जागृति फाउंडेशन के तत्वाधान में जन जागरण अभियान चलायेंगे। जिसकी शुरुआत शुक्रवार से नवादा विधानसभा के हंडिया तथा आती गांव से की जाएगी। उक्त जनकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष व जिले के चर्चित शिक्षाविद डॉ अनुज कुमार ने कहा कि नवादा जिला भारत तथा बिहार के मानचित्र पर पिछड़े जिलों में शुमार है। यह नवादा वासियो के लिए अपमान का विषय भी है। उन्होंने कहा कि नवादा वासियों को जागरूक कर राजनीतिक तथा सामाजिक मजबूती के माध्यम से हम नवादा जिले को देश के मानचित्र पर अव्वल बनाना चाहते हैं।

लेकिन यह कल्पना तभी साकार होगा, जब नवादा वासी मुझे दम-खम से मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि नवादा का एकमात्र उद्योग वारिसलीगंज चीनी मील रहा है अब वह भी बंद हो चुका है। इस कारण नवादा के युवा बेरोजगारी की आग में जल रहे हैं। उन्होंने कहा हमने अपने प्रयास से एक बड़ी मॉडर्न शैक्षणिक समूह शिक्षण संस्थान की स्थापना की, जिसमें हजारों बच्चे पढ़कर रोजगार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक जन जागरण के माध्यम से एक-एक लोगों के घर में जाकर नवादा की बदहाली की चर्चा कर उनका समर्थन मांगेंगे। अगर नवादा वासी तहे दिल से जात-पात की भावना से ऊपर उठकर समर्थन देंगे, तो निश्चित तौर पर उन्हें मैं एक नया नवादा बना कर दूंगा। इतना ही नहीं मौका मिला तो नवादा भारत के मानचित्र पर अव्वल जिलों में से एक होगा।

चार चक्र में चलेगा जन जागरण अभियान
उन्होंने कहा कि नवादा में चार चक्र में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। जिसकी व्यापक तैयारी कर ली गई है। प्रेसवार्ता में उपस्थित समाजसेवी अनिल सिंह, उद्योगपति डॉ योगेंद्र शर्मा, अधिवक्ता अनिल सिंह, सरपंच जेपी चौधरी, अर्चना कुमारी, प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर, पंकज कुमार, चुनचुन कुमार, महेश मुखिया, संतोष पासवान, सफिर खान, फैयाज खान, रामचरित्र सिंह तथा अनिल सिंह आदि ने कहा कि अब समय आ गया है जब नवादा के लोग डॉ अनुज के हाथों में ताकत देकर नेतृत्व सौंप दें, ताकि नवादा का अव्वल विकास हो सके।

सभी वक्ताओं ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ अनुज कुमार एक शिक्षाविद होने के साथ ही एक ऊंचे दर्जे के समाजसेवी हैं। इन्होंने हजारों लोगों को ठंड में कंबल देकर ठंड से निजात दिलाया है। हजारों को शिक्षा देकर इंसान बनाया। उनके सामाजिक कार्यों से नवादा के गरीब गुरबा को काफी लाभ पहुंचा। वक्ताओं ने कहा कि घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर नवादा के चहुंमुखी विकास के लिए डॉ अनुज सिंह के हाथों को मजबूत किया जाएगा। डॉ अनुज ने कहा कि मेरी कथनी तथा करनी में फर्क नहीं होगी। हर कीमत पर नवादा का विकास करके ही दम लूंगा। उन्होंने करो या मरो के तर्ज पर नवादा के विकास का संकल्प भी दोहराया।

नवादा व्यवहार न्यायालय के एक अदालत ने सिरदला थानाध्यक्ष के वेतन से क्यों चार हजार रूपये काटने का दिया आदेश, पढ़ें पूरी खबर

0

किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी ने सिरदला थानाध्यक्ष के वेतन से राशि काटने व राशि को बिहार किशोर नीधि के खाता में जमा करने का दिया आदेश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा व्यवहार न्यायालय के एक अदालत ने सिरदला थानाध्यक्ष के वेतन से चार हजार रूपये काटने का निर्देश दिया है। किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी आशीष रंजन ने यह आदेश पारित करते हुए सिरदला थानाध्यक्ष सह केस के अनुसंधानकर्त्ता संजीत राम के द्वारा अंतिम प्रपत्र न्यायालय में समर्पित नहीं किए जाने से नाराज होकर यह आदेश जारी किया है। अदालत ने अनुसंधानकर्ता से जानना चाहा कि किशोर क्या पूर्व में भी अपराध से जु्डे़ हुए हैं या इनका यह प्रथम अपराध है या किस कारणवश यह अपराध करने में संलग्न हैं, आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एक रिपोर्ट मांगी गई थी,

परंतु अनुसंधानकर्ता सह थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बालक के संबंध में उक्त रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया और ना ही आरो पपत्र और अंतिम् प्रपत्र समर्पित किया। इस संबंध में परिषद द्वारा 18 जनवरी 2025 को पत्रांक संख्या-641/13 फरवरी 2025 एवं पुनः पत्रांक 796/28 फरवरी 2025 को लिखित रूप में इन्हें उक्त रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वे वाद के आगामी तिथि को भी रिपोर्ट समर्पित करने में असफल रहे हैं। उक्त किशोर के जमानत आवेदन पर सुनवाई पिछले कई तिथियों से इस रिपोर्ट के अभाव में नहीं हो पा रहा है।

अधिनियम के नियम 10 (6) के अनुसार वैसे अपराध जो छोटे एवं गम्भीर प्रकृति के आरोप के मामले हो, जिसमें पुलिस पदाधिकारी को दो माह के अंदर मामले का आरोप पत्र व अंतिम प्रपत्र समर्पित करनी होती है। किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार किशोर न्याय परिषद के द्वारा मामले का निस्तारण चार माह के अंदर अधिकतम विस्तारण अवधि, जो किसी भी दशा में छह माह से अधिक नहीं होगी, उसमे करनी होती है, परंतु इनके द्वारा अब तक आरोप पत्र व अंतिम् प्रपत्र समर्पित नहीं किया गया

और ना ही समय विस्तार की मांग की गयी है, जिससे उनके इस उदासीन व्यवहार के वजह से मामला लबित चला आ रहा है तथा किशोर की देखरेख, संरक्षण, विकास, उपचार एवं उनकी मुलभूत आवश्यकताओं तथा उनके सर्वोत्तम हित के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में विलम्ब हो रही है। इन परिस्थतियों में यह प्रतीत होता है कि अनुसंधानकर्ता सह थाना प्रभारी संजीत कुमार ने ठगी जैसे अपराध में भी जान बुझकर विहित समयावधि के भीतर अपने विधिक कर्तव्य का सार्थक रूप से निर्वहन नहीं किया है।

न्यायिक आदेश के बावजूद सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट एवं आरोप पत्र व अंतिम प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया है। ऐसे में न्यायालय द्वारा तत्काल प्रभाव से अनुसंधानकर्ता सह थाना प्रभारी संजीत कुमार के वेतन से 4000 रूपये वाद स्थगन खर्च के रूप में काटकर उच्च न्यायालय पटना के निर्देश पर स्थापित बिहार किशोर नीधि के खाता संख्या-35094613009 में जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आदेश की प्रति पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सह नोडल बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी नवादा तथा कोषागार पदाधिकारी नवादा को भी दी गई है।

नवादा शहर के रिहायशी इलाके में देर शाम बिचाली लोड मैजिक ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, पढ़ें पूरी खबर

0

अग्निशमन की दो गाड़ियों से आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे लोग, वीआईपी कॉलनी में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से हुई वारदात

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर के वीआईपी कॉलनी स्थित रिहायशी इलाके में मंगलवार की देर शाम अचानक एक बिचाली लोड मैजिक ट्रक में आग लग गई। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गया। स्थानीय लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाया और नगर थाना को इसकी सूचना दी। दरअसल, नवादा शहर के वीआईपी कॉलोनी मानस भारती स्कूल के नजदीक महेन्द्र यादव के घर के पास बिजली ट्रांसफार्मर तार के संपर्क में आने से बिचाली लदे मैजिक गाड़ी में आग लग गई।

वहीं स्थानीय निवासी संजय यादव ने अग्निशमन विभाग सूचना दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची दमकल की दो वाहनों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग ने बताया कि मंगलवार की देर शाम बिचाली लोड मैजिक ट्रक में आग लगने की सूचना संजय यादव के द्वारा मिली।

गाड़ी नंबर- BR-27G/3518 जो संजय यादव का ही था। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर अग्निशामालय से एक छोटी वाहन एवं एक बड़ी दमकल वाहन दमकल कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाकर अग्निशामालय वापस आए।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण बिजली के खंभे से लटका हुआ तार से बताया गया है। विद्युत चिंगारी से जैसे ही अगलगी की घटना हुई वहां मौजूद नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने विद्युत विभाग को सूचना देकर लाईन कटवाया।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर अगलगी की घटना घाटी वहां पर एक ट्रांसफार्मर लगा था, जिसमें शॉट सर्किट से आग निकल रहा था और उसका तार भी टूटकर लटक रहा था। ट्रांसफार्मर का चिंगारी ट्रक पर लोड बिचाली पर गिरने से अगलगी की घटना हुई। हालांकि इस घटना में कोई हताहात की सूचना नहीं है।

होली में राजभवन पहुंचे नवादा के रवि गुप्ता ने राज्यपाल को शुभकामनाएं देने के दौरान नवादा की विकास को लेकर क्या कुछ किया चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा के विकास में सहयोग करने व जिलेवासियों की समस्या को लेकर सहयोग का किया मांग, रवि गुप्ता ने कहा हमारा नवादा होगा शिक्षित नवादा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के लाल रवि गुप्ता होली पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को शुभकामनाएं देते हुए नवादा के विकास में सहयोग करने की मांग किया। सबसे पहले उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पुष्प गुच्छ देकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके इस व्यवहार से प्रभावित हुए राज्यपाल श्री खान के साथ कुछ देर बातें हुई,

जिसमें उन्होंने नवादा की विकसित नवादा में तब्दील करने पर चर्चा किया। उन्होंने बेहतर विकास की बात करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवादा पर ध्यान देने की मांग किया। दरअसल, नवादा शहर के रहने वाले रवि गुप्ता बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल श्री खान से मुलाकात कर उन्हें होली और रमजान की बधाई देते हुए नवादा में उच्च स्तरीय शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग किया। इसके अलावा विकसित नवादा को लेकर अन्य कई मूलभूत समस्याओं पर भी वार्ता किये।

बता दें कि रवि गुप्ता इसके पूर्व राष्ट्रपति निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर बिहार के लिए बजट में मिली सौगात की सराहना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर तरफ विकास तेजी से हो रहा है। पिछले दिनों भी हर क्षेत्र में विकास को लेकर कई घोषणाएं की जा चुकी है,

जिससे नवादा समृद्ध जिला की ओर अग्रसर होगा। झारखंड से सटे रहने के कारण नवादा जिला बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र है, ऐसे में यहां का विकास हर क्षेत्र में होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने नवादा को विकसित नवादा बनाने में हर सम्भव मदद करने का आष्वासन दिया है।

होलिका दहन व होली को लेकर लोगों में बनी असमंजस को लेकर ब्राह्मण महासभा ने क्या किया शुभ मुहूर्त जारी, पढ़ें पूरी खबर

0

13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को आतर तथा 15 मार्च को मनाई जाएगी रंगोत्सव होली व 16 मार्च रविवार को को होगी बुढ़वा होली (झुमटा)

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

होली को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके समाधान को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं अध्यात्म भारती परिषद के विद्वतजनों ने शास्त्रसंगत निर्णयसिन्धु एवं अन्य ग्रंथों तथा बनारस पंचांगों के आधार पर निर्णय लिया है कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा दो दिन होने से होलिका दहन के एक दिन बाद होली का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत व होलिका दहन 13 मार्च व स्नान-दान की पूर्णिमा 14 मार्च शुक्रवार को होगी तथा 14 मार्च को इसबार आतर रहेगा। 14 मार्च शुक्रवार को उदयातिथि को लेकर दोपहर तक पूर्णिमा है, इस कारण रंगोत्सव होली नहीं मनायी जाएगी। फलस्वरूप, इसबार होली 15 मार्च को मनायी जाएगी।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय तथा अध्यात्म भारती परिषद के अध्यक्ष मोहन पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर पांडेय अभिमन्यु कुमार, पंडित विद्याधर शास्त्री, रामाकांत पांडेय, लक्ष्मण पांडेय, मनोज मिश्र, विष्णुदेव पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, परमानंद पांडेय, व्यास पांडेय तथा सुधीर झा आदि विद्वतजनों ने इस निर्णय के अलावा पूजन विधि की जानकारी दी। बताया गया कि फाल्गुन की पूर्णिमा गुरुवार की सुबह 10.11 बजे से शुरू हो रही है और भद्रा भी उसी समय से आरंभ हो रहा है। भद्रा गुरुवार की रात 10.37 बजे तक रहेगी। वहीं 14 मार्च शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि दोपहर 11.15 बजे तक है। इस कारण शुक्रवार को होलिका दहन संभव नहीं है, क्योंकि दिन में होलिका दहन की मनाही है, यह विनाशकारी माना जाता है। जबकि, 15 मार्च शनिवार को उदयातिथि के साथ ही चैत्र प्रतिपदा 12.49 बजे दोपहर तक व्याप्त है। ऐसे में शनिवार को ही होलिका विभूति धारण और रंगोत्सव होली मनाना शुभप्रद है। 

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 13 फरवरी को होलिका दहन

ज्योतिष शास्त्र के हवाले से विद्वतजनों ने बताया कि होलिका दहन को लेकर शास्त्रों में तीन नियम बताये गए हैं। पहला पूर्णिमा तिथि, दूसरा भद्रा मुक्त काल तथा तीसरा रात्रि का समय होना चाहिए। भद्रा में श्रावणी कर्म व फाल्गुनी कर्म वर्जित है। 13 मार्च की रात में पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी व भद्रा भी रात 10.37 बजे खत्म हो जाएगी, इसलिए 13 मार्च को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन होगा। वहीं शुक्रवार 14 मार्च को सूर्याेदयकालीन पूर्णिमा, स्नान-दान की पूर्णिमा एवं कुलदेवता को सिंदूर अर्पण किया जा सकेगा। 

रोग-शोक निवृत्ति के लिए होलिका की होती है पूजा

रोग-शोक निवृत्ति के लिए होलिका की पूजा की परम्परा रही है। होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा में अक्षत, गंगाजल, रोड़ी-चंदन, मौली, हल्दी, दीपक तथा मिष्ठान आदि से पूजा के बाद उसमें आटा, गुड़, कपूर, तिल, धूप, गुगुल, जौ, घी, आम की लकड़ी, गाय के गोबर से बने उपले या गोइठा डाल कर सात बार परिक्रमा करने से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि में वृद्धि, नकारात्मकता का ह्रास होता है। होलिका के जलने के बाद उसमें चना या गेहूं की बाली को सेंककर या पकाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से स्वास्थ्य अनुकूल होता है। इसके साथ ही व्यक्ति दीर्घायु होता है और उसके ऐशवर्य में वृद्धि होती है।

दो शुभ नक्षत्रों के युगम संयोग में 15 को मनेगी होली

रंगोत्सव का पर्व होली उदय व्यापिनी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में मनाया जाता है। प्रेम, सौहार्द, भाईचारा का प्रतीक व रंगों का पर्व होली चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 15 मार्च शनिवार को मनायी जायेगी। इस दिन दो शुभ नक्षत्रों का युगम संयोग रहेगा। होली के दिन सुबह 7.46 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर, हस्त पूरे दिन विद्यमान रहेगा। इस दिन दोपहर 12.55 बजे के बाद वृद्धि योग भी रहेगा।

होली मनाने से पहले जान लें डीएम-एसपी ने क्या किया फरमान जारी, पढ़ें पूरी खबर

0

होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की हुई प्रतिनियुक्ति

Report by Nawada News Xpress

नवादा/ सूरज कुमार

रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए डीएम रवि प्रकाश एवं एसपी अभिनव धीमन की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में सबसे पहले जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए शांति समिति के सदस्यों से फिडबैक प्राप्त किया गया। शांति समिति के सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों के संबंध में फिडबैक दिये। सभी शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि होली को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए हमलोग जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। शांति समिति के सदस्य भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय और सजग रहेंगे। 

डीएम ने किया अफवाहों से बचने की अपील

डीएम ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हमलोग सामाज के लोगों को संदेश पहुंचायेंगे कि इस होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाएं। 

शांति समिति के सदस्यों ने किया अश्लील गाना और डीजे पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध

साथ ही अश्लील गाना और डीजे पर प्रतिबंध लगाने के लिए शांति समिति के सदस्यों के द्वारा कहा गया। समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि होली पर्व शांति समिति के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाया जाय। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गहन निगरानी करने की आवश्यकता है। होलिका दहन के उपरांत उकबारी जलाते हैं जो फसल लगी खेतों में या दूसरे घरों पर फेंकते हैं, उसपर भी निगरानी की जायेगी। सभी प्रतिनिधि भी इस अवसर पर सजग और सतर्क रहेंगे। 

शराब पीने वालों की ब्रेथ एनेलाइजर से होगी जांच

त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने के लिए सभी चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनेलाईजर के द्वारा शराबियों की गहन जांच की जायेगी। शराब पीनेवाले व्यक्ति के पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया जायेगा। काफी संख्या में पुलिस बाईकर्स के माध्यम से भी गहन गश्ती की जायेगी। सभी गाड़ियों को जांच करने का सख्त निर्देश दिया गया है। शरारती तत्वों की पहचान के लिए कई टीम को लगाया गया है। 

सभी संवेदनशील स्थलों पर बाईक द्वारा पुलिस बलों की होगी गश्ती

वहीं एसपी श्री धीमन ने बताया कि होली के पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली गयी है। संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है। सभी संवेदनशील स्थलों पर बाईक द्वारा पुलिस बलों की गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। सभी बाईकर्स (लहेरिया कट) पर कड़ी नजर रखी जायेगी। ट्रीपल लोडिंग एवं बाइक स्पीड से चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 

सोशल मीडिया पर रखी जायगी विशेष नजर

बैठक में सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैल सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी समुदायों के प्रमुख लोग समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार को संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर व रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा, रजौली व पकरीबरावां, गोपनीय प्रभारी तथा मुख्य पूर्व वार्ड पार्षद सहित सभी शांति समिति के सदस्य आदि मौजूद थे।

सनसनी- नवादा में होली से पहले चोरों का आतंक, गिरिजा ऑटोमोबाइल्स के एमरोन बैट्री शोरूम में चोरों ने ऐसे किया लाखों की चोरी, पढ़ें पूरी खबर

0

गिरिजा ऑटोमोबाइल्स हीरो बाइक शोरूम के पीछे संचालित हो रहा था एमरोन बैट्री का शोरूम, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, एक दिन पूर्व हीरो शोरूम के बगल से चोरी हो चुका एक स्कॉर्पियो, बढ़ती चोरी की घटना से शहरवासियों में हड़कम्प
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर में चोरों का आतंक तेजी से बढ़ गया है। जिससे शहरवासियों में दहशत कायम हो गया है। होली से पहले लगातार हो रही चोरी की घटना ने सनसनी फैला दिया है। ताजा घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित राम नगर मुहल्ले में गिरिजा ऑटोमोबाइल्स हीरो शोरूम के पीछे संचालित एमरोन बैट्री शोरूम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की बैट्री चोरी कर फरार हो गये।

शोरूम संचालक मुरारी मोहन ने बताया कि राम नगर में हीरो बाइक शोरूम के पीछे सर्विस सेंटर के पास एमरेन बैट्री का शोरूम है, जिसके पीछले हीस्से का दीवार फांदकर चोरों ने ग्रील व दरवाजा तोड़कर लाखों की बैट्री चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह नौ बजे के करीब शोरूम खुला, तो कर्मियों ने देखा पीछे का गेट टूटा हुआ है।

जिसकी सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि इस चोरी में करीब ढाई लाख रूपये मुल्य की बैट्री चोरी कर ली गई है। इसमें नया और पुराना बैट्री भी शामिल है। इस घटना को लेकर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

हालांकि, चोरों ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं टूटने पर उसका कनेक्शन ही काट दिया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर हीरो शोरूम के समीप किलर शोरूम के बगल से एक दिन पूर्व 9 मार्च की रात्रि स्थानीय निवासी कृष्णा साव के पुत्र आकाश कुमार का सफेद रंग के स्कॉर्पियो की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।

उन्होंने बताया कि बीआर-02पीबी/7965 नम्बर का उनका स्कॉर्पियो घर के दरवाजे पर लगा था, सुबह उठने पर देखा तो वहां से स्कॉर्पियो गायब था। जिसके बाद नगर थाना में आवेदन देकर वाहन बरामदगी का गुहार लगाया है। गौरतलब हो कि इन दिनों होली और रमजान का सीजन चल रहा है, ऐसे में चोरों का आतंक इस कदर शहर में बढ़ जाने से हर लोग दहशत में आ गये है।

होली से पहले होली मिलन में ऐसे सराबोर हुए नवादा वासी, बड़े बुजुर्ग ही नहीं बच्चों ने भी जमा दिया रंग, पढ़ें पूरी खबर 

0

मॉडर्न परिसर में नवादा जिला वासियों के लिए हुआ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, फगुनी बयार के गीतों पर थिरके  नवादा नगर वासी, सभी जाति व धर्म के लोगों ने मिलकर मनाई होली, विद्यालय के बच्चों ने भी प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में होली के खुमार को मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज सिंह ने ऐसा रंग चढ़ाया कि हर लोग झूम उठे। बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भी होली के रंग में सराबोर हो गए। दरअसल, होली की मस्ती चरम पर है और इसी उत्साह के बीच जिला के न्यू एरिया स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में समाजसेवी, शिक्षाविद व मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस रंगबिरंगे त्यौहार पर हर जगह होली का खुमार है। इस कार्यक्रम में नवादा नगर के सैंकड़ों व्यवासायी, वरिष्ठ प्रबुद्ध जन, मीडियाकर्मी, आम नागरिक सहित सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यालय के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर होली के खुमार में खूब मस्ती किया। होली मिलन कार्यक्रम में रंग गुलाल के साथ-साथ फूलों से भी होली खेली गयी। इसके बाद ढोलक व झाल की धुन पर फगुआ गीतों की मीठी धुन से पूरा प्रांगण गुंजायमान रहा।

नवादा नगर के नागरिक फगुआ गीतों पर खूब थिरके।दिन में शुरु हुआ कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए डॉ अनुज सिंह ने कहा कि होली पर्व शांति और प्यार का प्रतीक है। इसी कामना के साथ हमलोग इस तरह का आयोजन करते हैं। होली के मौके पर हम सभी एक दूसरे को को बधाई भी देते हैं और साथ ही यह उम्मीद करते हैं कि एक दूसरे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर्व को मनाएंगे।

नवादा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस दिन से सनातन धर्म का नए साल की शुरुआत भी होती है। खासकर होलिका दहन के दिन हर तरह के जलन, ईर्ष्या को जलाकर लोग नए साल की शुरुआत करते हैं। जो लोग भी आज के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, उन्हें हम धन्यवाद देते हैं। त्रिवेणी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट नवादा के अध्यक्ष व टीके स्वराज आटो मोबाइल के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह ने कहा कि होली में सभी गिला शिकवा भूलाकर आगे काम करने की सोच रखना चाहिए।

होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। कार्यक्रम में नवादा नगर के नागरिकों ने स्थानीय कलाकारों के साथ होली के गीतों पर खूब ठुमके लगाए। होली मिलन की शुरुआत समाय पंचायत के पंचायत समिति गोरेलाल सिंह के द्वारा बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले गीत से की। राजा बिगहा के पप्पू सिंह के द्वारा होली खेले रघुवीरा एवं गगन में उड़ेला अबीर पर शानदार प्रस्तुति दी गई। समाजसेवी पसई निवासी अनिल सिंह ने फागुन में नैहर मत जैईहा फगुआ गीत पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

स्थानीय लोक गायक उदय पासवान के द्वारा कई फगुआ गीतों की धुन से पूरा परिसर गूंजायमन हो उठा। सृजन आर्ट्स के संचालक विजय शंकर पाठक ने भी एक से एक होली के गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन सदा आनंद रहे यह द्वारे गीत के साथ की गई। उपस्थित लोगों ने विभिन्न तरह के व्यंजनों, पुआ, फुलौरी, कचौरी सहित पकवानों का भी आनंद लिया। सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

मिलन समारोह में आकाशवाणी कलाकार रामचंद्र सिंह, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रामनरेश सिंह, कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, अधिवक्ता हरि कृपाल, प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर, मगध ग्रामीण बैंक के पूर्व प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गोला रोड के व्यवसायी दिनेश कुमार, गुलमोहर विद्यालय के संचालक प्रमोद कुमार, समाय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोरेलाल सिंह, पत्रकार डॉ साकेत बिहारी, विशाल कुमार, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, रमेश कुमार, पंकज कुमार सिन्हा,

जमुआमा पटवासराय पंचायत के सरपंच देवराज पासवान, युवा नेता चंदन कुमार गोनामा, सोनार पट्टी के कैलाश वर्मा, ओरैना पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह, सन्नी कुमार, आंती पंचायत के सरपंच सुनील सिंह, जनसुराज पार्टी के राजकुमार, न्यू एरिया के नरेश सिंह, साधू सिंह, योगेंद्र सिंह तथा अभय कुमार सहित हजारों की संख्या में नवादा नगर के व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और होलि का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ अनुज सिंह ने सभी अतिथियों को होली की शुभकामनाएं दी और अबीर गुलाल लगाया।

उपस्थित सभी लोगों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ होली पर्व मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज सिंह समर्थक सोनू कुमार, समीर सौरभ, सुनील कुमार वर्मा, विकास कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, विपिन कुमार, अरुण कुमार, पारस कुमार, डॉ संजय कुमार, मनोज कुमार, विपुल कुमार, ईश कुमार, अभय सिंह तथा सुनील कुमार सहित सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही।

होली से पहले नवादा में 1147 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का मिला सौगात, प्रभारी मंत्री ने क्या दिया नसीहत, पढ़ें पूरी खबर

0

हरिश्चन्द्र स्टेडियम में 1147 बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा शिक्षक न केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान देंगे, बल्कि बच्चों को जीवन के मूल्यवान पाठ भी पढ़ाएंगे और उन्हें बेहतर इंसान बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवादा के ऐतिहासिक हरिश्चन्द स्टेडियम में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया। जिले के ऐतिहासिक हरिश्चन्द्र स्टेडियम में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित तृतीय चरण के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने को लेकर आयोजित समारोह का उद्घाटन मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1147 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्रों का वितरण प्रभारी मंत्री, नवादा विधायक विभा देवी जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी तथा प्रभारी डीएम सह डीडीसी प्रियंका रानी के अलावा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के कर-कमलों द्वारा किया गया। समारोह स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था।

नवनियुक्त शिक्षकों ने अनुशासित रूप से अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। मुख्य समारोह एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया।

प्रभारी मंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को दिया बधाई

प्रभारी मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि नवादा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध भूमि है, जहां की परंपराएं, कला, साहित्य एवं विरासत विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं सकारात्मक सोच का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक न केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान देंगे, बल्कि बच्चों को जीवन के मूल्यवान पाठ भी पढ़ाएंगे और उन्हें बेहतर इंसान बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा टीयर-2 परीक्षा में सफल हजारों अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया था। अब टीयर-3 परीक्षा के तहत 51,389 सफल अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा रहे हैं।

नवादा में किस वर्ग के विद्यालय व किस वर्ग के लिए कितनी हुई नियुक्तियां

नवादा जिले में शिक्षकों की नियुक्ति में वर्ग-एक से पांच तक 930 विद्यालय, वर्ग-एक से -8 तक 696 विद्यालय तथा वर्ग-9-12 तक 207 विद्यालय, कुल विद्यालयों की संख्या-1833 है। वहीं बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के तहत नवादा जिले में टीयर-3 परीक्षा में सफल एवं रविवार को नियुक्त शिक्षकों में वर्ग- एक से पांच तक 344 शिक्षक, वर्ग-6 से 8 तक 240 शिक्षक, वर्ग- 9 से 10 तक 327 शिक्षक, वर्ग-11 से 12 तक 236 शिक्षक कुल 1147 शिक्षकों को बीपीएससी शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद, गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर नवादा, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

मॉडर्न ग्रुप के होली मिलन में जुटे हर वर्गों के लोग, ऐसे हुए सराबोर, पढ़ें पूरी खबर

0

नारदीगंज में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, डॉ अनुज ने कहा रंगों का यह त्योहार एकता का देता संदेश, होली के गीतों पर खूब झूमे स्थानीय नागरिक

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के नारदीगंज स्थित मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में प्रेम एवं सद्भाव के प्रतीक रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी सह मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के द्वारा किया गया। इस होली मिलन समारोह में नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए हुए बुद्धिजीवी वर्ग, किसान वर्ग, व्यापारी वर्ग एवं आमजन सहित हजार की संख्या में युवा वर्ग शामिल होकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया एवं होली के गीतों पर लोग खूब झूमे।

नवादा जिले के विभिन्न कोने से आए हुए प्रसिद्ध कलाकारों ने होली गीत गाकर सबको उत्साहित कर दिया। मौके पर उपस्थित डॉ अनुज सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और ना ही किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की पुरानी परंपरा, सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। रंगों का यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। डॉ अनुज ने सभी जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें ऑर्गेनिक होली खेलनी चाहिए।

आप सब के घर में सुख शांति आए। प्रेम से यह समय बिताइए और मस्ती में रहिए। आने वाले दिनों में इस तरह के प्यारे दृश्य और भी जगहों से सामने आएंगे। मौके पर उपस्थित पसई के समाज सेवी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे त्यौहार विशेषकर होली में असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं, जो कि नशीले पदार्थों का सेवन किए होते हैं, ऐसे में दुर्घटनाओं में वृद्धि देखने को मिलती है। लिहाजा हमलोगों को सावधान होकर रहना भी बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित कोसला बस्ती बिगहा के डॉ जेपी चौधरी के द्वारा राधा करे बलजोरी होली गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नवनीत सिंह के द्वारा होली खेले रघुवीरा अवध में गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम को यादगार बनाने में नारदीगंज के आसपास के विभिन्न गांव से आये सुरेश सिंह बिक्कू, प्रवीण कुमार नारदीडीह, भरत सिंह भदौर, विजय सिंह हंड़िया, उपेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील सिंह हडिया, विजय रंजन, रामाशीष सिंह, राम ईश्वर चौहान, कृष्ण चंद्र प्रसाद चक्रवर्ती, रामाधीन सिंह पड़रिया, सुधीर सिंह, दीनानाथ सिंह, अनिल पांडेय हंड़िया, परमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामाधीन चौहान, नारदीगज पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद चंद्रवंशी, कोसला पंचायत पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह अधिवक्ता, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामानुज सिंह, कैलाश यादव, महेश कुशवाहा, गुनगुन सिंह, सुधीर सिंह, परमानंद सिंह तथा ललन सिंह सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सबों ने होली के एक से एक गीतों की प्रस्तुति दी। स्थानीय लोक गायक उदय पासवान के द्वारा भोलेनाथ, रामकृष्ण के जीवन से जुड़े हुए कथाओं पर आधारित होली गीत का भी भक्ति मय प्रस्तुति की गई। अंत में सदा आनंदा रहे यह द्वारे गीत के द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों ने स्वादिष्ट मालपुआ, फुलौरी, कचोरी आदि का आनंद भी उठाया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अनुज सिंह समर्थक सोनू कुमार, महेश कुमार पूर्व मुखिया पंचायत पचाढा, विकास कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, विपिन कुमार, अरुण कुमार, पारस कुमार, डॉ संजय कुमार, मनोज कुमार, विपुल कुमार, ईश कुमार, अभय सिंह तथा सुनील कुमार सहित सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही।

You cannot copy content of this page