Home Blog Page 50

चांद का दीदार होते ही ईद की तैयारी को लेकर देर रात तक बाजार में ऐसे उमड़ी भीड़, ईदगाह पर सुबह 9.30 बजे पढ़ी जायगी अंतिम नमाज, पढ़ें पूरी खबर

0

शहर के 21 मस्जिदों में नमाज अदायगी का समय-सारणी हुआ जारी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट, चप्पे-चप्पे पर की गई पुलिस व दंडाधिकारी व पुलिस की नियुक्ति

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

माहे रमजान के अंतिम दिन चांद का दीदार होते ही बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। नवादा शहर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक मुस्लिम समुदाय के लोग खरीदारी करने में आपाधापी करते नजर आ रहे थे। इसको लेकर सुरक्षा-व्यवस्था में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहे।

रविवार की शाम चांद नजर आते ही लोगों में ईद का उत्साह देखते बन रहा था। सोमवार को नगर के 21 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जायगी, जिसमें ईद का अंतिम नमाज गोंदापुर ईदगाह पर सुबह 9.30 बजे पढ़ी जायगी। इसको लेकर नेशनल इस्लामिक फेस्टिवल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नेजाम खां कल्लू ने बताया कि शहर के 21 मस्जिदों में ईद के दिन नमाज अदायगी को लेकर समय-सारणी जारी कर दिया गया है,

जिसमें अंतिम नमाज गांेदापुर बड़ी दरगाह स्थित ईदगाह पर सुबह 9.30 बजे अदा की जायेगी। इसके पूर्व सबसे पहले तकियापर कलीम उल्लाह मस्जिद में 6.45 बजे पढ़ी जायगी, वहीं सुबह 7 बजे व 8 बजे इस्लाम नगर नुरानी मस्जिद तथा जामा मस्जिद भदौनी में नमाज अदा की जायगी। जबकि, मोगलाखार बड़ी मस्जिद में सुबह 7.30 बजे व 8.30 बजे नमाज अदा की जायगी।

इसके अलावा सुबह 7 बजे गया रोड बैतुलमाल मस्जिद में, अजमत नगर अलमीनार मस्जिद में, सुबह 7.15 बजे अंसार नगर मक्का मस्जिद में, सुबह 7.30 बजे बड़ी दरगाह जामा मस्जिद में, अंसार नगर जामा मस्जिद में, भदौनी फैजुलबारी राबिया मस्जिद में, न्यू अंसार नगर तथा कमालपुर उमर मस्जिद में नमाज अदा की जायगी।

सुबह 7.45 बजे कुरैषी मुहल्ला मरकज मस्जिद में, रसूल नगर मोईज मस्जिद में, गोंदापुर सुरह यासिन मस्जिद में, रजा नगर रजा मस्जिद में तथा नन्हू नगर इकरा मस्जिद में नमाज अदा की जायगी। वहीं सुबह 8 बजे हाटपर मदिना मस्जिद में, सब्जी बाजार शाही मस्जिद में तथा भदौनी बैतुल मुकारम मस्जिद में नमाज अदा की जायगी। उन्होंने कहा कि सबसे अंतिम में ईद का नमाज गांेदापुर बड़ी दरगाह पर सुबह 9.30 बजे पढ़ी जायेगी, जहां नमाज पढ़ने वालों की काफी भीड़ होती है।

नवादा के गांधी स्कूल में आयोजित डॉ अनुज सिंह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 पर वजीरगंज ने ऐसे जमाया कब्जा, पढ़ें पूरी खबर

0

मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत, 10 दिनों से चल रहा था टूर्नामेंट का हुआ समापन, विभिन्न जिलों के 16 टीमों ने लिया था हिस्सा 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा नगर के गांधी इंटर विद्यालय में आयोजित डॉ अनुज सिंह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण का विजेता वजीरगंज बना। नवादा जिला में पहली बार बड़े स्तर पर डे/नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट नवादा के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद, समाजसेवी डॉ अनुज सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया था।

यह क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले 10 दिनों से गांधी स्कूल के मैदान में खेला जा रहा था, जिसमें कुल 16 टीमें भाग लिया था। टूर्नामेंट नॉकआउट नियम से खेला गया था। क्वार्टर फाइनल में कुल 8 टीमें प्रवेश किया था, जिसमें वजीरगंज एवं जहानाबाद की टीम फाइनल में पहुंची थी। शुक्रवार की देर रात खेले गए फाइनल मैच में जहानाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 143 रन बनाए।

जिसमें उनकी तरफ से विनीत ने 65 रनों का एवं कप्तान कंचन ने 48 रनों का योगदान दिया। वजीरगंज की टीम को 12 ओवर में 144 रन बनाने थे। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वजीरगंज की टीम ने करो या मरो मैच में सधी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके कारण उन्हें अंतिम दो गेंद पर चार रन बनाना था।

अंतिम गेंद से पहले ही छोटा शाहरुख ने चौका लगाकर वजीरगंज की टीम को विजेता बनाने का काम किया। उनकी तरफ से विकास सिंह ने 52 रनों का एवं राहुल कुमार ने 27 रनों का योगदान दिया। फाइनल मैच में पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ अनुज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं विजेता टीम को ट्रॉफी देकर उत्साह बढ़ाया।

खिलाड़ियों के हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जीतने वालों को उपलब्धि और हारने वालों को सीख के साथ बेहतर करने का जज़्बा से उपर एक बात रहनी चाहिए वो है खेल भावना से खेले। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल को सहिष्णुता, धैर्य और साहस के साथ खेलना चाहिए। इससे सामूहिक सद्भावना के साथ आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज नवादा जैसे छोटे शहर से भी निकल कर क्रिकेट में खिलाड़ी अपना नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रहे हैं। इस तरह का आयोजन से खेल प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज नवादा का लाल ईशान किशन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन चुका है।

खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है। मैच को देखने जुटे नवादा नगर की हजारों दर्शक देर रात तक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में लगे हुए थे। मैच के संचालन में शशी, अमन, मोनू, सोनू, बंटी, आयुष, सौरव, आशु, भोलू, गौरव, रंजन, सूरज तथा नीतीश आदि की सराहनीय भूमिका रही।

जानिए, ईद, चैत नवरात्रि व चैती छठ को लेकर जिला प्रशासन ने क्या किया फरमान जारी, पढ़ें पूरी खबर

0

त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर डीएम व एसपी ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक, जिले के 268 स्थान पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस की हुई प्रतिनियुक्ति, अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित एवं विधि सम्मत कार्रवाई करने का दिया निर्देश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में ईद, चैत नवरात्रि व चैती छठ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शनिवार को डीएम रवि प्रकाश व एसपी अभिनव धीमन ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किया। डीएम श्री प्रकाष ने कहा कि आगामी सप्ताह विधि व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ईद, चैती दुर्गा पूजा एवं छठ इसी अवधि में पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईद का पर्व इस वर्ष 30 से 31 मार्च 2025 को मनाए जाने की संभावना है।

इसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बताया गया कि 268 स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से उपस्थित होकर विधि व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया है। ईद पर्व के पूर्व जिन स्थानों पर देर रात तक खरीदारी होती है, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित एवं विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ईद के दिन शाम को आयोजित होने वाले मेलों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जीवन रक्षक दवाओं एवं चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे पर्व मनाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिजली बिल का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। छठ पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी ने नगर परिषद नवादा, रजौली, वारिसलीगंज एवं हिसुआ के कार्यपालक पदाधिकारियों को सभी छठ घाटों की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी अभिनव धीमन ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों से आसूचना (इंटेलिजेंस) एकत्र की जाए। बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली आदित्य कुमार पियूष एवं नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर लगातार सक्रिय एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था सुनिश्चित करें। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, वरीय उपसमाहर्ता, एसडीपीओ मुख्यालय एवं नवादा सदर, रजौली, पकरीबरावां तथा हिसुआ के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मौजूद थे।

नवादा में शहर से लेकर गांव तक दो दिनों में कहां-कहां हुई डेढ़ दर्जन अगलगी की घटना, गर्मी शुरू होते ही अग्निदेव का तांडव ऐसे हुआ शुरू, पढ़ें पूरी खबर

0

अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूक किये जाने के बाद भी लोग लापरवाही कर दे रहे अग्निकांड को न्योता, पराली जलाने से हो रही अधिकांश अगलगी की घटनाएं, खेतों में पराली जलाना कानूनन अपराध है, अग्निशमन विभाग ने स्थानीय सीओ से वैसे किसानों को चिन्हित कर कार्रवाई का दिया निर्देश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में गरमी शुरू होते ही अग्निदेव का तांडव शुरू हो गया है। महज दो दिनों में ही शहर से लेकर गांव तक डेढ़ दर्जन अगलगी की घटनाएं हो चुकी है। इसमें अधिकांश घटनाएं खेतों में पराली यानि गेहूं की कटाई के बाद बचे जड़ की डंठल को खेतों में जलाये जाने से हो रही है। वहीं गर्मी में शॉट सर्किट से भी अगलगी घटनाएं काफी हो रही है। ऐसा ही ताजा मामला शुक्रवार को सामने आया,

जिसमें नगर के घनी आबादी वाले क्षेत्र माल गोदाम पोस्टमार्टम रोड स्थित डॉ मनोज कुमार व डॉ पिंकी बरनवाल के संजीवनी क्लिनिक में रखे डीजी जेनरेटर में शॉट सर्किट से आग लग गई। जिसको लेकर वहां मरीजों व अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दलबल के साथ पहुंचकर आग को काबू किया। इसके अलावा शुक्रवार को नवादा सदर प्रखंड के पौरा पंचायत के हरना गांव में किसान शम्भू यादव के गेहूं के खेत में अगलगी की घटना हुई, यहां भी अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस तरह से शुक्रवार को अन्य पांच स्थानों पर फूस व बिचाली में अगलगी की घटना से दिनों भी दमकल विभाग की टीम भाग-दौड़ करते रहे। इसके एक दिन पूर्व गुरूवार को जिले के 11 स्थानों पर अगलगी की घटना ने दहशत मचा दिया। जिसमें कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव एक झोपड़ी में अगलगी की घटना होने की सूचना स्थानीय प्रहलाद कुमार ने दिया, जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू तो पा लिया,

परंतु झोपड़ी के अंदर रहे एक पशु की मौत हो गई। यहां अगलगी का कारण धुम्रपान बताया गया है। वहीं हिसुआ प्रखंड के तुंगी गांव में पान की खेत में अगलगी की घटना होने की सूचना स्थानीय विक्रम कुमार द्वारा दिया गया, जिसके बाद वहां पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया गया, यहां भी शॉट सर्किट के कारण अगलगी की घटना हुई। इस तरह से अन्य छोटी-बड़ी अग्निकांड की कुल 11 घटनाओं ने दहशत मचा दिया।

क्या कहते हैं अग्निशमन पदाधिकारी
अग्निशन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग ने बताया कि अग्निशमन नवादा अन्तर्गत सभी थाना के अग्निक एवं चालकों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने प्रखंड के अंचलाधिकारियों का मोबाइल नंबर उपलब्ध करायें। किसानों द्वारा गेहूं का डंठल (पराली) में आग लगाया जा रहा है। वैसे किसानों का रिपोर्ट पूरा पता के साथ सम्बंधित अंचलाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि, आवश्यक कार्यवाई किया जा सके। खेतों का डंठल जलाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। इस कार्रवाई से अग्निकांड की घटना को कमी आयेगी।

मौत की कहर से ऐसे दहला नवादा, 12 घंटे के अंदर चार युवकों की गई जान, पढ़ें पूरी खबर

0

पहले बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान, फिर करंट से हुई युवक की मौत और अंत में नदी में आई धसान ने ले ली बालक की जान, मौत की चित्कार से दहला सदर अस्पताल 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में 12 घंटे के अंदर चार युवकों की मौत से कोहराम मच गया। इस घटना के बाद सदर अस्पताल मृतक के परिजनों की चित्कार से गूंज उठा। पहला मामला सोमवार की देर शाम जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के भेलवा गांव के पास घटी, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक पर सवार दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरी ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव स्थित बधार में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इसके बाद भी मौत का कहर जारी रहा और वारिसलीगंज के सुलतानपुर गांव स्थित सकरी नदी में धसान होने से एक बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पहली घटना बाइक दुर्घटना को लेकर बताया जाता है कि भेलवा गांव निवासी अशोक चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार तथा छोटेलाल राजवंशी का 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सोमवार की शाम बाइक से हिसुआ बाजार आया था। बाजार का काम निपटाकर घर वापस लौट रहा था,

तभी गांव के पास ही तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया, जिससे उक्त दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बताया जाता कि मृतक सूरज कुमार की पत्नी 3 महीना की गर्भवती है। वहीं मृतक पप्पू कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने बताया कि मृतक दोनों युवक काफी अच्छे दोस्त थे और दोनों एक साथ बाइक पर बैठकर आ घर रहे थे, तभी यह घटना घटी।

करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

नवादा जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित बधार में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। होनहार पुत्र की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह लोहरा गांव निवासी पुना चैहान का 26 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार शौच के लिए बधार जा रहा था, तभी खेत में टूटकर गिरा विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में वह आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 

नदी में धसान होने से एक बालक की हुई मौत

वहीं वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव स्थित सकरी नदी में धसान होने से एक बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि सुलतानपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार शौच के लिए गांव के बगल में रहे सकरी नदी की ओर गया था। शौच क्रिया के क्रम में नदी में धसान हो गया, जिससे दबकर बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस सभी मृतकों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान पूरा अस्पताल परिसर मृतकों के परिजनों की चित्कार से गूंज उठा।

नवादा में अब तक की सबसे बड़ी इफ्तार पार्टी का डॉ अनुज ने यहां किया आयोजन, 12 सौ से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, पढ़ें पूरी खबर

0

डॉ अनुज सिंह के द्वारा रमजान के मौके पर रोजदारों के लिए मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर में विशाल दावत- ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन कर दिया गया सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर के कुंती नगर स्थित खेल मैदान में रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा इफ्तार पार्टी साबित हुआ है। यह इफ्तार पार्टी नवादा के चर्चित शिक्षाविद, समाजसेवी, मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के सौजन्य से आयोजित की गई। मौके पर उपस्थित डॉ अनुज ने रमजान के इस पाक महीने में सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान एक पाक महीना है और मान्यता है कि इस महीने में की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है।

बताया कि उनकी ओर से हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मगरिब की अजान से पहले एक साथ हाथ उठाकर अल्लाह की रजामंदी एवं मुल्क में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी। दावते-ए-इफ्तार पार्टी में शामिल इस्लाम धर्मावलंबियों ने कहा कि इस्लाम में सबसे बेहतर और पाक रमजान का महीना होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदायों के लोग रोजा रखने के  साथ ही नमाज, कुरान और पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों में खैरात, जकात, दान करते हैं।

छोटी दरगाह के मो अरमान हुसैन राही ने कहा कि यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत बरसाता है। रोजेदारों ने कहा कि जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। अल्लाह ताआला रमजान माह में एक नेकी के बदले 70 गुणा सबाब बढ़ा देता है।

मौके पर उपस्थित रोजेदार में मुख्तार सईद ने कहा कि इस आयोजन ने साबित दिया है कि एकजुटता से किसी भी समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है, यह वर्तमान समय की मांग है। इस इफ्तार पार्टी में नवादा सहित आसपास के गांवों के हिंदू एवं मुस्लिम पक्ष के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। इफ्तार में लोक अभियोजक नवादा मो तारिक, आदर्श होम डेवलपर्स के निदेशक राजीव सिन्हा, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मॉडर्न शैक्षिक समूह के सचिव डॉ शैलेश कुमार, टीके ऑटोमोबाइल व स्वराज ट्रैक्टर शो रूम के प्रोपराइटर संजय सिंह,

चुनचुन सिंह कोसला, समाजसेवी अनिल सिंह पसई, प्रभारी सिविल कोर्ट जैकी हैदर, मो फैयाज अहमद उर्फ प्यारे जी भदौनी, नौशाद आलम अंसार नगर, शकील खान सोनसिहारी, जावेद खान आंती, मो सलीम अंसारी, अजहर साबरी कव्वाल, मंजूर आलम नरहट, मो सलीम अख्तर बस्ती बिगहा, साबिर हुसैन चिरैयां, कलीम अंसारी गोंदापुर, बशीर खान भनैल, जाहिर अनवर रजा नगर भदौनी, मो जहांगीर खान, मो इब्राहिम शिक्षक समाय उच्च विद्यालय, सलाउद्दीन बेरौटा, मो आशिक, मो कलीमुद्दीन, कलीम खान, छोटन खान, भोली खान, भोलू मुखिया,

सद्दाम शाह, आशिक शाह, मो रिजवान आलम अंसार नगर, मो गुलाम मुस्तफा भदौनी, नगर परिषद अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे मुन्ना केसर, अबू सलीम वारसी अंसारी, जसीमुद्दीन कमालपुर, मो राजा साहब इस्लामनगर, मो अनु मलिक मरूई, मो मास्टर जहिर अनवर भदौनी, मो अंसारी मोगलाखार तथा इम्तियाज़ खान आंती सहित हजारों की संख्या में मुस्लिम एवं हिंदू पक्ष के लोगों ने शिरकत की। अंत में डॉ अनुज के द्वारा तमाम मुस्लिम भाइयों को रमजान एवं ईद की मुबारकबाद दी गई।

माप तौल इलेक्ट्रोनिक उपकरण पर अब निबंधन के झंझट से निगार ट्रेडर्स ने दिया बड़ी राहत, नये इलेक्ट्रोनिक माप-तौल उपकरण खरीदने पर होगा मुफ्त निबंधन, पढ़ें पूरी खबर

0

बिहार का एक मात्र इलेक्ट्रोनिक माप-तौल उपकरणों के बिक्रेता नवादा स्थित निगार ट्रेडर्स अपने ग्राहकों को दे रहा है बड़ा ऑफर का लाभ, माप-तौल इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के अलावा और भी कई उपकरण मिल रहा सस्ते दर पर

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार का एक मात्र इलेक्ट्रोनिक माप-तौल उपकरण बिक्रेता निगार ट्रेडर्स अपने ग्राहकों को निबंधन का मुफ्त में बड़ा ऑफर दे रहा है। नगर के अस्पताल रोड स्थित एक मात्र निगार ट्रेडर्स सरकार से निबंधित प्रतिष्ठान है। जहां नये माप-तौल उपकरण खरीदने वाले ग्राहकों को मुफ्त निबंधन का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्रतिष्ठान को रिपेयरिंग का भी अधिकार दिया गया है। इसके संचालक मो आरिफ अरशद बताते हैं कि माप-तौल के लिए इलेक्ट्रोनिक उपकरण खरीदने वाले ग्राहकों को निबंधन कराने का बड़ा झंझट रहता है,

ऐसे में इस प्रतिष्ठान ने अपने ग्राहकों को नये माप-तौल इलेक्ट्रोनिक उपकरण खरीदने पर उन्हें मुफ्त में निबंधन कराने का लाभ दे रही है, ताकि छोटे व्यवसायी इस परेशानी से बच सके। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक तराजू के आने से लोगों को कम तौल की झंझट से मुक्ति मिल गई है। वर्तमान में इसका डिमांड बढ़ता जा रहा है। इन दिनों इलेक्ट्रोनिक तराजू के कई प्रकार बाजार में आ गया गया है। जिससे हर तरह के सामानों को तौला जा सकता है। उन्होंने बताया कि जेवर में सोने-चांदी व हीरा तौलने से लेकर लैब जांच स्केल, मेटल तराजू स्केल,

किराना तराजू स्केल, छड़ तराजू स्केल, कचरा तौलने वाला, चिकेन स्केल, चिकेन तौलने वाला हैंगिंग स्केल तथा दूध तौलने के लिए लिक्विड स्केल यहां उपलब्ध है। निगार ट्रेडर्स के संचालक मो आरिफ ने बताया कि अब बिजली की समस्या को देखते हुए सोलर स्केल ने बड़ी राहत दे दी है। जिससे लोगों को बिजली की झंझट से मुक्ति मिल गया है। उन्होंने बताया कि यहां मरम्मती के साथ-साथ बिक्री के लिए भी हर तरह के इलेक्ट्रोनिक तारजू स्केल उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि हमारा बिहार राज्य प्रत्येक क्षेत्र में विकसित कर रहा है और इसमें नवादा जिला भी विकसित हो रहा है, बावजूद अभी पूर्ण विकास होना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति के कांटा विक्रेता आसानी से कांटा बेचते दिखते हैं और उसी प्रकार उपभोक्ता भी कांटा को बिना अनुज्ञप्ति के दुकान में प्रयोग में लाते हैं, जो कानूनन गलत है। कृषि प्रधान नवादा जिला के किसान माप तौल से जो उम्मीद रखते हैं वह खरा नहीं उतरता है। जिले में गिने चुने अनुज्ञप्तिधारियों में निगार ट्रेडर्स भी शामिल है।

माप-तौल के इलेक्ट्रोनिक उपकरणों सहित दूसरे कार्य का भी उपकरण है उपलब्ध
जिले के निगार ट्रेडर्स में केवल माप-तौल का ही इलेक्ट्रोनिक उपकरण नहीं बल्कि, अन्य कार्यों के लिए भी तरह-तरह के इलेक्ट्रोनिक उपकरण विभिन्न ब्रांडों के उपलब्ध है। जिसमें बैटरी ट्रॉनट्रैक, कैसियो कैलकुलेटर, गिनती की मशीन ज़ेकट्रा, अनाज नमी मीटर, गोदरेज सेफ्टी, हीट सीलिंग मशीन, रेवो स्विंग मशीन, ट्रू काउंट बिलिंग मशीन, वेब बिलिंग मशीन, आग बुझाने का यंत्र, विंड शील्ड आभूषण, कॉफी मशीन, हिट मशीन, कंटेनर पैकिंग मशीन, बर्ड फेदर रिमूवल मशीन तथा गोदरेज काउंटिंग मशीन उचित मूल्य पर उपलब्ध है।

नवादा में विधानसभा चुनाव से पहले डॉ अनुज का तुफानी दौरा ऐसे हुई तेज, कहा नवादा के विकास को लेकर हैं दृढ़ संकल्पित, पढ़ें पूरी खबर

0

शुभ मुहूर्त में पहले पूरब दिशा के आंती में चलाया जनसम्पर्क अभियान, तो अब एतिहासिक हड़िया सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना कर चलाया जनसम्पर्क अभियान, जन-जागृति फाउंडेशन का दूसरा कारवां पहुंचा ऐतिहासिक गांव हंड़िया, हुआ भव्य स्वागत

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के चहुंमुखी विकास के लिए चलाए जा रहे जन जागृति फाउंडेशन के द्वारा जन-जागरण अभियान का दूसरा कारवां पूरे दल बल के साथ जिला के नारदीगंज प्रखंड के ऐतिहासिक गांव हंड़ियां पहुंचा, जहां फाउंडेशन के संयोजक, नवादा के चर्चित शिक्षाविद, गरीबों के हमदर्द, समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने ऐतिहासिक द्वापर कालीन सूर्य मंदिर में पूजा आराधना कर ग्रामीणों के बीच जाकर जन-संवाद किया। इसके पूर्व डॉ अनुज ने इस जन-जागरण अभियान की शुरूआत शहर के पूरब दिशा आंती गांव से किया। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ शुरू किया गया इस कारवां में डॉ अनुज को लोग अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हैं।

हड़िया में जन संवाद को संबोधित करते हुए डॉ अनुज ने कहा कि यह अभियान नवादा विधानसभा के शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एव़ं सुरक्षा के लिए समर्पित है। आज भी हमारा नवादा विधानसभा राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर से पिछड़ा हुआ है, जिस पर किसी भी प्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि आज तक जो भी यहां के जन प्रतिनिधि हुए हैं, उन्होंने केवल अपनी सुख सुविधा लेने का काम किया है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किसी ने नहीं किया है। यहां तक कि पार्टी के द्वारा कभी-कभी तो नवादा के बाहरी लोगों को भी टिकट देकर जनप्रतिनिधि बना दिया जाता है और स्थानीय लोगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

हमने थोड़े से प्रयास से नवादा को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है, जिसका परिणाम है कि अब आपके जिला को पहली बार अपना विष्वविद्यालय मिलने जा रहा है, परंतु केवल शिक्षा से हमारा नवादा का विकास नहीं होगा। हम कुछ ऐसा करेंगे, जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। स्वास्थ्य का समुचित उपाय हो, कृषि समस्याओं का समाधान हो, साथ ही साथ नवादा के जन-जन की सुरक्षा हो। उन्होंने अपने संवाद में मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से आने वाले विधानसभा चुनाव में साथ देने की अपील की, ताकि एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में नवादा विधानसभा का प्रतिनिधित्व मजबूती से कर सकें। उन्होंने कहा कि हम नवादा को राष्ट्रीय स्तर पर एक विकसित जिला के रूप में देखना चाहते हैं और यह तभी संभव होगा जब जनता जनार्दन का हमें सहयोग मिलेगा।

हमारा काम जाति धर्म से उपर उठकर होगा। आज नवादा की बदहाली के लिए यहां के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार है। मैं जनता जनार्दन को यह विष्वास दिलाता हूं कि अगर आपका सहयोग हमें मिला तो निश्चित आपके विष्वास पर खड़ा रहूंगा। मेरा प्रयास है कि हम नवादा के हर गांव जाकर लोगों को जगाने का काम करें, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर उपस्थित समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में नवादा विधानसभा में शिक्षित एवं योग उम्मीदवार के रूप में डॉ अनुज सिंह के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि अभी तक इन्होंने जो कहा है वह करके दिखाने का प्रयास किया है।

आज उनके द्वारा चलाया जा रहे मॉडर्न संस्थान से न केवल हमारे बच्चे शिक्षित हो रहे हैं, बल्कि हजारों लोगों को कहीं ना कहीं रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव में डॉ अनुज के हाथों को मजबूती प्रदान करने की अपील की। अभियान में लोगों का अपार समर्थन फाउंडेशन को देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर साथ चल रहे अभियान में इचुआ करना पंचायत के सरपंच सीमा देवी, ग्राम पंचायत रामे के पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह, बस्ती बिगहा निवासी डॉ जेपी चौधरी, गोनामा निवासी युवा नेता चंदन सिंह,

भदोखरा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश सिंह, पटवासराय सरपंच देवराज पासवान, मियां बिगहा निवासी रामसागर सिंह, जनपुरा के दीनानाथ सिंह कृष्ण मुरारी सिंह, सोनू कुमार, अंबुज कुमार, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह कोसला, पूर्व मुखिया रविन्द्र सिंह, कोसला के चुनचुन सिंह, पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, पूर्व प्रबंधक को-ऑपरेटिव बैंक हंड़िया निवासी रौशन कुमार, अनिल कुमार, सहजपुरा के सुनील कुमार, कुंदन कुमार, समाय पंचायत के जन प्रतिनिधि गोरेलाल सिंह, नारदीडीह के सेवानिवृत शिक्षक प्रवीण कुमार, पारस कुमार, अनिरुद्ध सिंह, बिपिन सिंह, अरुण कुमार तथा प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर सहित हजारों की संख्या में समर्थक जन जागरण अभियान में शामिल थे।

राष्ट्रगान के अपमान को लेकर विपक्षी दलों का आक्रोश थमने का नहीं ले रहा नाम, ऐसे किया जा रहा सीएम नीतीश का विरोध, पढ़ें पूरी खबर

0

राष्ट्रगान का अपमान के खिलाफ राजद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूका पुतला, देश भर में चर्चाओं का बाजार गरम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

भारत देश में सबसे सर्वोपरि राष्ट्रीय गान माना जात है। ऐसे में राष्ट्रीय गान का कोई अपमान करे तो वह बड़ा अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन जब उसी राष्ट्रीय गान का अपमान किसी राज्य के मुख्यमंत्री करता है तो यह काफी शर्मनाक बात हो जाती है। ऐसा ही हरकत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये जाने के बाद विपक्षी दलों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

नवादा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किए जाने के खिलाफ राजद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान राजद व का्रग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने कार्यालय से आक्रोश मार्च निकालकर नगर के मुख्य मार्गाे का भ्रमण करते हुए नगर थाना के पास धरना स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया, साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई।

जिला राजद अध्यक्ष उदय कुमार यादव के नेतृत्व में वक्ताओं ने कहा कि बिहार के विक्षिप्त एवं मानसिक रोग से ग्रसित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना मानसिक संतूलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे व्यक्ति द्वारा अपमान किया जाना काफी शर्मनाक है, इसकी जितनी भी भ्रत्सना की जाय कम है।

मौके पर नवादा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, महिला सेल की अध्यक्षा रेणु सिंह, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन पिंकी भारती, पूर्व जिला परिषद प्रेमा चौधरी, महिला उपाध्यक्ष नीलम पासवान, जिला उपाध्यक्ष महिला सेल रेखा देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नीलम प्रवीण, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष कौशल राय, मीडिया प्रभारी नितिन राज यादव,

जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, शंभु यादव, दीपक यादव, कैलाश यादव तथा रजनीश कुमार के अलावा कांग्रेस के एजाज अली मुन्ना, सकलदेव सिंह, प्रभाकर सिंह, अखिलेश सिंह, अब्दुला आज़म, धनंजय कुमार, रामाशीष कुमार, प्रमोद कुमार, फकरुउद्दीन अहमद, चंद्रभूषण प्रसाद, संजीत कुमार तथा नीरज पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे और मुख्यमंत्री के इस हरकत की जमकर विरोध किया।

नवादा में बिहार दिवस पर नगर भवन में ऐसे हुआ भव्य आयोजन, साइंस शो बना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र, पढ़ें पूरी खबर

0

छात्रों और शिक्षकों ने कार्यक्रम को सराहा, बिहार दिवस का गौरवपूर्ण उत्सव के साथ बच्चों ने विज्ञान के क्षेत्र में दिखाया अपनी कला का जौहर, डीएम ने किया सराहना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में बिहार दिवस के अवसर पर नगर भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में आयोजित साइंस शो कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। इस शो का नेतृत्व फाउंडर ऑफ आईआरडी रिसर्च इन आईआईटी बीएचयू मनोहर कुमार द्वारा किया गया।

उन्होंने विज्ञान की रोचकता को दर्शाते हुए छात्रों के समक्ष अद्भूत प्रयोग प्रस्तुत किया। मनोहर कुमार ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि चमत्कार और जादू जैसी कोई चीज़ नहीं होती, बल्कि यह सब विज्ञान का ही कमाल होता है। उन्होंने विज्ञान को मनोरंजक एवं सहज तरीके से समझाने के लिए कई दिलचस्प प्रयोग किए, जिनमें पानी में आग जलाना, विभिन्न गैसों के प्रयोग से बादल का निर्माण करना, रंग बदलने वाले रसायनिक प्रयोग,

आग को संगीत की धुन पर नृत्य कराना, हीलियम और सल्फर हेक्साफ्लोराइड गैस के माध्यम से व्यक्ति की आवाज़ बदलना जैसे वैज्ञानिक प्रयोग शामिल थे। इन प्रयोगों ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा उत्पन्न की और उन्होंने विज्ञान को मात्र एक विषय नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग माना। डीएम श्री प्रकाष ने ऐसे विज्ञान के प्रदर्षनी की सराहना की।

गौरतलब हो कि इस वर्ष बिहार दिवस 2025 की थीम उन्नत बिहार, विकसित बिहार तय की गई है। जिसका उद्देश्य न केवल बिहार की ऐतिहासिक विरासत को याद करना है, बल्कि इसे आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी काम करना है। कार्यक्रम के दौरान, मान्या, वीरांश एवं पुष्पित वर्मा सहित कई विद्यार्थियों ने इन प्रयोगों को नजदीक से समझने और स्वयं आज़माने का अवसर प्राप्त किया।

छात्रों और शिक्षकों ने कार्यक्रम को सराहा
कार्यक्रम के अंत में छात्रों और शिक्षकों ने साइंस शो के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विज्ञान एवं नवाचार के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने में मददगार होते हैं। बिहार दिवस केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि राज्य की समृद्ध परंपराओं, संघर्षों और उपलब्धियों को स्मरण करने का अवसर है।

यह दिन हमें बिहार की अनूठी विरासत, उसकी शिक्षा और वैज्ञानिक प्रगति को अपनाने की प्रेरणा देता है। इस विशेष कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदादिकरी, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा डीपीओ शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी के अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page