Home Blog Page 49

चैत नवरात्री पर शहर में स्थापित एक मात्र माता दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को ऐसे उमड़ी भीड़, देवी स्थानों व दुर्गा मंदिरों में भी रही भीड़, पढ़ें पूरी खबर

0

शहर के एक मात्र मालगोदाम छाय रोड में हर साल स्थापित की जाती है माता दुर्गा की प्रतिमा, महाष्टमी व नवमी पर दर्शन को लेकर दूर-दूर से जुटते हैं श्रद्धालु

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में चैत नवरात्री पर शहर के माल गोदाम छाय रोड स्थित एक मात्र चैती दुर्गा माता की प्रतिमा हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से स्थापित की गई है, यहां महाष्टमी व नवमी पर माता के दर्षन करने लोगों की भीड़ देर रात तक जुटी रही। वैसे तो जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है,

लेकिन शहर में एक मात्र मालगोदाम छाय रोड में ही चैती दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जहां शहर के आस-पास के गांवों से लोग दर्षन करने पहुंच रहे हैं। शनिवार को महाष्टमी व रविवार को महानवमी पर पूजा अर्चना को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं पारम्परिक गोद भराई की रस्म करने देर शाम तक जुटी रही।

इस दौरान नगर के छाय रोड मालगोदाम स्थित चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित माता की प्रतिमा को देखने व दर्शन करने पूरे शहर के लोग पहुंच रहे हैें। मालगोदाम छाय रोड चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पाटिल ने बताया कि यहां का चैती दुर्गा पूजा पूरे शहर में विख्यात है, इसकी तैयारी में एक माह पूर्व से ही समिति के लोग जुटे थे।

सोमवार को भी दषमी पर दर्षन को लेकर समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जायगा। इसको लेकर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप साव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, विकास कुमार, अनुज कुमार, साहिल सिंह, राहुल सिंह, राजेष कुमार, वरूण कुमार, रंजीत कुमार, रवि कुमार, अनु शर्मा, अतुल कुमार, राजू कुमार, शुभम कुमार, उज्जवल सिंह, मनीष कुमार, बिट्टू कुमार, हर्ष सिंह, सांतनु सिंह, सन्नी तथा सुधीर ठठेरा दिन-रात जुटे हैं।

वहीं प्रसाद वितरण षिविर का उद्घाटन नगर परिषद चेयरमैन पिंकी कुमारी व पर्व चेयरमैन संजय साव ने किया। जिसमें भाजपा नेता अरविंद गुप्ता आदि समाज सेवी शामिल हुए। इसके अलावा कादिरगंज रानीहट्टी स्थित जय मां सक्षात काली मंदिर, स्टेशन रोड स्थित देवी मंदिर, प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर सहित अन्य स्थानों पर माता दुर्गा की पूजा करने को लेकर श्रद्धालु जुटे रहे।

सिविल सर्जन पर लगे किन आरोपों की जांच करने नवादा पहुंची विधानसभा की टीम, पढ़ें पूरी खबर

0

विधानसभा की तीन सदस्यीय जांच टीम नवादा सिविल सर्जन पर लगे प्रतिनियुक्ति और स्थानांतरण के आरोपों की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यालयों का भी किया निरीक्षण

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा सिविल सर्जन डॉ नीता अग्रवाल पर प्रतिनियुक्ति और स्थानांतरण के लगाये गये आरोपों की जांच विधानसभा के तीन सदस्यीय जांच टीम नवादा सदर अस्पताल पहुंची। बताया जाता है कि बगैर विभागीय आदेश के 8 डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया था।

विभागीय जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शैलेश कुमार की अध्यक्षता में जांच टीम ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। पटना से जांच करने पहुंचे अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने मीडिया को बताया कि जांच की गयी है, रिपोर्ट विभाग को सौंप दी जायेगी।

गौरतलब हो कि विधान परिषद में नवादा एमएलसी अशोक कुमार के द्वारा किये गये तारांकित प्रश्न के आलोक में क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य सेवा मगध प्रमंडल गया के आदेश पर जांच टीम बनायी गयी थी। तारांकित प्रश्न के दौरान एमएलसी अशोक कुमार ने जिले में सिविल सर्जन डॉ नीता अग्रवाल के द्वारा बिना विभागीय अनुमति के

जिले में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति और स्थानांतरण करने का आरोप लगा गया है। जांच टीम में अध्यक्ष के रूप में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शैलेश कुमार, स्वास्थ्य सेवाएं के अपर निदेशक डॉ विरेष्वर प्रसाद तथा स्वास्थ्य सेवाएं के अपर निदेशक डॉ संस्कृति सिन्हा वरियार शामिल थे।

रामनवमी पर्व को लेकर इसबार पुरानी बाजार हनुमान मंदिर में ऐसे हुई तैयारी, कितना पुराना है यहां से निकलने वाली शोभायात्रा, पढ़ें पूरी खबर

0

रामनवमी को लेकर एक माह से चल रही तैयारी में दिखेगा कुछ खास, महावीरी पताका से पट गया पूरा शहर, खरीदारी को लेकर दिनों भर रही भीड़, हर हनुमान मंदिर में पूजा को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार हनुमान मंदिर में रामनवमी पूजा को लेकर पूरे मुहल्ले को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं हनुमान मंदिर को भी आकर्षक लाईट व फूलों से सजावट की गई है। वहीं रामनवमी पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वैसे तो पूरे जिले में रामनवमी पर्व को लेकर हनुमान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, लेकिन पुरानी बाजार हनुमान मंदिर आकर्षण का केंद्र बन गया है।

यहां वर्ष 1952 से निकाली जा रही शोभायात्रा का 73वां वर्ष पूरा हो जायगा। शहर के पुरानी बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को स्थानीय लोगों द्वारा विषेष तैयारी की गई है। एक सप्ताह पूर्व से ही पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर रंग-रोगन व सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा था। मंदिर के मार्ग पर महावीरी पताका व रंग-बिरंगे लाईटों से आकर्षक सजावट की गई है।

मंदिर के बाहरी सतह पर लगे मेटल रैलिंग के उपर महावीरी ध्वज लगाया गया है। मंदिर समिति के संरक्षक पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार व अध्यक्ष शास्वत राज ने बताया कि मंदिर समिति के लोगों व स्थानीय लोगों की मदद से इसबार विषेष तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिस मुहल्ले में यह मंदिर है वह जिले का बड़ा किराना मंडी है। यहां पूरे जिले के लोग खुदरा व होलसेल की खरीदारी करने पहुंचते हैं, ऐसे में इस क्षेत्र का महत्व काफी है,

लोग खासकर इस इलाके में महावीर मंदिर का दर्षन करने रामनवमी पर जुटते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या रामलला की मंदिर स्थापना के बाद लोगों का आस्था इस मंदिर के प्रति काफी बढ़ गया है। मंदिर का आस्था ऐसा है कि लोग बाजार आने के बाद एक बार मंदिर में मत्था टेकने जरूर चले आते हैं। इसके साथ ही यहां लगा मंदिर का घंटा लोग दिनों भर दर्शन के दौरान बजाते रहते हैं, जिससे यहां का पूरा इलाका भक्तिमय होते रहता है।

यही कारण है कि इस प्राचीन हनुमान मंदिर में हर साल रामनवमी पर विषेष पूजा-अर्चना किया जाता है। गौरतलब हो कि नगर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर, प्रसाद बिगहा दुर्गा मंडप, शोभनाथ मंदिर, मालगोदाम, स्टेषन रोड, गढ़पर, पारनवादा, शोभिया मंदिर, गोंदापुर, रामनगर, मिर्जापुर तथा साहेब कोठी षिव-पार्वती मंदिर सहित आस-पास के हनुमान मंदिरों में रामनवमी को लेकर भव्य तैयारी की गई है।

रामनवमी त्योहार में शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन कैसे हुआ सख्त, निकाला गया फ्लैग मार्च, पढ़ें पूरी खबर

0

फ्लैग मार्च के माध्यम से डीएम व एसपी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गाे का किया गया भ्रमण, दिया शांति और सौहार्दपूर्ण वातारण में पर्व मनाने व शोभा यात्रा निकालने का संदेश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में रामनवमी पर्व की पूर्व संध्या पर समाहरणालय परिसर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन के नेतृत्व में रामनवमी त्योहार को शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर मेन रोड, अंसार नगर होते हुए मस्तानगंज तक गया। तत्पश्चात मस्तानगंज से सद्भावना चौक, शोभिया एवं गोंदापुर होते हुए बड़ी दरगाह एवं अन्य संवेदनशील सहित प्रमुख स्थलों से होकर गुज़रा। मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजनों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि रामनवमी भाईचारे और आस्था का पर्व है। हम सभी को मिलकर इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। फ्लैग मार्च में विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल, पारा मिलिट्री फोर्स तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान शामिल थे।

इस फ्लैग मार्च में अपर समाहर्ता नवादा, एसडीपीओ नवादा सदर, उपाधीक्षक यातायात, उपाधीक्षक मुख्यालय, गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर नवादा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

चैती छठ में शिक्षाविद समाजसेवी डॉ अनुज ने कादिरगंज में दिया चेंजिंग रूम का बड़ा सौगात, नारदीगंज में भगवान सूर्य की प्रतिमा का किया उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर

0

कादिरगंज के घोसतामा छठ घाट पर महिलाओं के लिए मॉडर्न ग्रुप की ओर से डॉ अनुज सिंह ने चेंजिंग रूम का कराया निर्माण, ग्रामीणों में खुषी की लहर, सूर्य मंदिर मिर्जापुर, सूर्य मंदिर कादिरगंज, सूर्य मंदिर गढ़पर, सूर्य मंदिर सोभिया पर नवादा, सूर्य मंदिर हडिया आदि जगहों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए किया चाय-पानी की व्यवस्था

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जिले के कादिरगंज स्थित सकरी नदी के किनारे सूर्य मंदिर घोसतामा के छठ घाट पर लक्ष्य एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट नवादा एवं मॉडर्न शैक्षणिक समूह के द्वारा छठ व्रतियों के लिए कपड़ा बदलने के लिए पक्का 20×20 चेंजिंग रूम का निर्माण करवाया। इस अवसर पर चेंजिंग रूम का उद्घाटन करने पहुंचे नवादा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, समाजसेवी, मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने कहा कि छठ महापर्व में बहते पानी में खड़े होकर डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

पूजा घाट पर उत्सव जैसा माहौल रहता है। छठ हम बिहारियों के लिए स्वाभिमान है। व्रतियों को असुविधा ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की मांग पर हमने छठ घाट पर चेंजिंग रूम निर्माण करवाने का काम किया है। यहां व्रती महिलाएं कपड़े बदलने के साथ आराम भी कर सकेंगी। सभी छठ व्रतियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। छठी मैया के आशीर्वाद से आपके अनुष्ठान सफलतापूर्वक पूर्ण हो। घोसतामा के ग्रामीणों द्वारा पूर्व में इसकी मांग डॉ अनुज से की गई थी,

क्योंकि उस मंदिर के घाट पर काफी भीड़ रहती है, इस कारण से महिलाओं को विशेष कर कपड़ा बदलने में परेशानी होती थी। साथ ही साथ संस्थान के द्वारा संध्या अर्घ्य एवं प्रातः अर्घ्य के समय सूर्य मंदिर धोसतामा कादिरगंज, सूर्य मंदिर मिर्जापुर, सूर्य मंदिर गढ़पर, सूर्य मंदिर शोभ पर नवादा, सूर्य मंदिर खरीदी बिगहा, सूर्य मंदिर हडिया आदि जगहों पर पेयजल, नींबू शरबत एवं नींबू चाय की व्यवस्था करवाई गई है।

सभी ग्रामीण ने इस काम के लिए डॉ अनुज सिंह को धन्यवाद दिया। मौके पर पटवासराय सरपंच देवराज पासवान, पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर, बिपिन सिंह, आंती पंचायत समिति विजय नोनिया, घोसतामा के रविंद्र कुमार, कुंदन कुमार, विष्वजीत बरनवाल, मिथिलेश कुमार, जयंत कुमार, राहुल पाठक, प्रभाकर सिंह तथा राजेश कुमार आदि ने अपना योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया।

नारदीगंज मे डॉ अनुज ने भगवान सूर्य की प्रतिमा का पट खोलकर किया पूजा अर्चना
जिले के नारदीगंज बाजार स्थित हाई स्कूल के निकट चार दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा का पट खोलकर डॉ अनुज ने पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर डॉ अनुज सिंह ने सभी को छठ पर्व की बधाई देते हुए भगवान भास्कर एवं छठ मईया से पूरे प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार की पहचान है। इस महापर्व के मौके पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही कठिन व्रत है, इसकी आस्था इतनी हो गई है कि बिहार के अलावा अब विष्व पटल पर महापर्व छठ मनाया जाता है।

कोई व्यक्ति अपने घर से दूर भले ही रहे लेकिन वह जहां भी रहता है वहीं इस महापर्व को मनाता है। वैष्विक स्तर पर बड़े धूमधाम से छठ मनाया जा रहा है। यह हमारी संस्कृति की पहचान है, जिसमें सूर्यास्त और सूर्याेदय की उपासना की जाती है। नारदीगंज के ग्रामीणों के द्वारा भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर छठ पूजा समिति द्वारा पूरे नियम-निष्ठा के साथ भगवान सूर्य नारायण की पूजा-अर्चना कराई गई। मौके पर नारदीडीह के सेवानिवृत शिक्षक प्रवीण कुमार, समाजसेवी प्रभंजन कुमार, अरुण कुमार विष्वकर्मा, राहुल यादव, दीपू हलवाई, राहुल लहेरी, मनीष कुमार साव, अमित कुमार साव, सुबोध कुमार तथा अरविंद कुमार सहित सैकड़ों सनातनी कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवादा के कुंती नगर खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय मॉडर्न फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-1 का ऐसे हुआ शानदार आगाज, पढ़ें पूरी खबर

0

उद्घाटन मैच में गोपालगंज की गर्ल्स एवं झारखंड के सतगावां टीम ने मारी बाजी, टूर्नामेंट के उद्घाटन में मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज, सचिव डॉ शैलेश कुमार, नवादा और नालंदा एडीएम शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय मॉडर्न फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज मंगलवार को हुआ। बता दें कि इस फुटबाल टूर्नामेंट में बिहार, झारखंड सहित नेपाल आदि के 16 टीमें भाग ले रही है। इस टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

नवादा में पहली बार इतने भव्य तरीके से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नवादा के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है। मंगलवार को उद्घाटन मैच गोपालगंज बनाम सिवान के बालिकाओं के बीच खेला गया। जहां मैच का शुभारंभ करने पहुंचे मॉडर्न संस्थान के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, सचिव डॉ शैलेश कुमार, नवादा के वरीय उपसमाहर्ता चंद्रशेखर आजाद, विशिष्ट अतिथि नालंदा एडीएम कुमारी स्वेता ने गुब्बारा उड़ाकर मैच की शुरुआत की।

पहले सभी अतिथियों ने दोनों दल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं राष्ट्रगान के बाद खेल का आरंभ किया गया। मैच रेफरी की भूमिका में राष्ट्रपति खेल पुरस्कार से सम्मानित अलखदेव प्रसाद यादव एवं जवाहर पासवान थे। मौके पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए डॉ अनुज ने कहा कि फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेलों में एक है और मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे क्षेत्र के युवा भी इस खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। कुछ अपने प्रदर्शन से अपनी-अपनी टीमों की जीत की पटकथा लिखने के लिए संघर्षरत रहेंगे। कुछ टीम जीतेंगी और कुछ हारेंगी पर यह प्रतियोगिता सबको कुछ न कुछ देकर जाएगी। उन्होंने कहा कि जीतने वालों को उपलब्धि और हारने वालों को सीख के साथ  बेहतर करने का जज़्बा पर सबसे ऊपर एक बात रहनी चाहिए वो है खेल भावना।

उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं वो सब के लिए सर्वोपरि रहेगी। उद्घाटन मैच में सिवान एवं गोपालगंज की बालिका टीम ने एक दूसरे पर खेल में हावी रहे और एक भी गोल दोनों टीमों ने नहीं किया। निर्धारित अवधि में गोपालगंज की टीम को विजेता घोषित किया गया। दूसरा मैच बालक वर्ग में झारखंड के सतगावां एवं नवादा के कौवाकोल के बीच खेला गया। दोनों टीम में खेल भावना का परिचय देते हुए मैच का रोमांच बनाए रखा।

काफी संख्या में दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में लगे हुए थे। जहां दोनों दल के खिलाड़ी पहला गोल के लिए संघर्ष करते दिख रहे थे और पहली पाली में झारखंड के खिलाड़ियों ने एक गोल दाग कर खेल अपने नाम किया। दूसरी पाली में भी झारखंड के खिलाड़ी लगातार गोल करने के लिए संघर्ष करते दिखे, परंतु बिहार के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके मनोबल को नाकाम कर दिया। अंतिम समय में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पेनल्टी शूट के द्वारा 4-3 से जीत हासिल किया।

बेस्ट प्लेयर का अवार्ड झारखंड के गोलकीपर प्रवीण कुमार को दिया गया। खेल के संचालन में अलख देव प्रसाद यादव, जवाहर पासवान, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, उपप्राचार्य सुजय कुमार, चंद्रदीप प्रसाद, मनीष कुमार पांडेय, उपप्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय, राकेश कुमार पांडेय, सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। मैच के उद्घोषक के रूप में श्रवण बरनवाल एवं गौतम देव रहे।

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत नवादा जिले को 27 करोड़ की मिली सौगात, जानें कहां-कहां क्या-क्या होगा विकास कार्य, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा जिले के चार नगर निकायों में विकास के लिए 27.12 करोड़ रुपये होगें खर्च, डीएम ने कहा जिले के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम, भगत सिंह चौक का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण, अंबेडकर पार्क का होगा विकास
वारिसलीगंज में पटेल चौक का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण के साथ थाना चौक से रेलवे गुमटी तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन का होगा निर्माण, रजौली में महादेव मोड़ से सीरोडाबर गांव तक होगा सड़क निर्माण

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के नगर निकायों सहित जिला मुख्यालय के विकास को हरी झंडी मिल गई है। डीएम रवि प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत जिले के नगर निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटन राषि 27.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 13.40 करोड़ रुपये, आयुक्त मगध प्रमंडल गया के स्तर से 8.70 करोड़ रुपये तथा जिला पदाधिकारी के स्तर से 5.02 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद नवादा में भगत सिंह चौक का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण, अंबेडकर पार्क का विकास तथा जेपी चौक का पुनर्विकास सहित टाउन हॉल स्थित तालाब का जीर्णाेद्धार एवं खाली पड़े स्थल का पार्क के रूप में विकास किया जाएगा। इसके अलावा मंगर बिगहा पुल से बुधौल होते हुए एनएच-20 तक आरसीसी नाले का निर्माण, हरिश्चंद्र तालाब से सुमंगलम होटल होते हुए बरहगैनिया पाइन तक आरसीसी नाले और ढक्कन निर्माण कार्य तथा गोवर्धन मंदिर से यादव चौक-वीआईपी कॉलोनी होते हुए गोनावां आहर तक नाला एवं सड़क निर्माण के लिए कुल 17.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर परिषद वारिसलीगंज में पटेल चौक का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण, थाना चौक से रेलवे गुमटी तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन का निर्माण तथा वारिसलीगंज मेन रोड से चांदनी चौक, मस्जिद होते हुए बाईपास तक नाला निर्माण पर कुल 3.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 एवं 10 में फुलवरिया पूर्वी पाइन से एनएच-28 (किशोरी यादव के घर के पास) तक पीसीसी सड़क का निर्माण, चंचल बाबू के घर से नवीन सिंह (भदसेनी) के घर तक आरसीसी नाले एवं ढक्कन का निर्माण,

विष्व शांति चौक से एलआईसी कार्यालय होते हुए चुनचुन सिंह के घर तक नाला एवं ढक्कन निर्माण तथा विष्व शांति चौक से मुन्ना हलवाई के घर होते हुए महालक्ष्मी टॉकीज के सामने पुल तक आरसीसी नाले एवं ढक्कन निर्माण पर कुल 3.98 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि, रजौली नगर पंचायत में महादेव मोड़ से सीरोडाबर गांव तक सड़क निर्माण तथा वार्ड संख्या-12 में थाना रोड से ट्रांसफार्मर होते हुए महसई सीमा तक सड़क निर्माण के लिए कुल 2.11 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उक्त योजनाओं का कार्यान्वयन बुडको द्वारा किया जाएगा तथा कार्य ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इस संबंध में कुछ प्रमुख शर्तें रखी गई है।

छह माह के अंदर कार्य को करना है पूरा
डीएम ने बताया कि कार्यकारी एजेंसी को छह माह के भीतर कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे। योजना के कार्य की निगरानी पर्ट चार्ट के माध्यम से की जाएगी, ताकि इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। योजना से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन प्रत्येक माह की दूसरी तारीख तक संबंधित विभाग एवं जिला पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से भेजा जाएगा।

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने इस योजना की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नवादा जिले के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि योजनाओं का लाभ शीघ्र ही आम जनता को मिल सके।

बढ़ती तापमान को लेकर बदल गया नवादा न्यायालय का कार्यकाल, अब 7 अप्रैल से न्यायालय कार्य होगा प्रातः कालीन, क्या है समय-सारिणी, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा जिला जज ने बैठक कर न्यायालय कार्य को प्रातः कालीन करने का सर्व सर्वसम्मति से लिया निर्णय, बीच में आधे घंटे के लिए होगा अल्पाहार का अवकाश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में तेज धूप व तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सोमवार 7 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय का कार्य प्रातः कालीन संचालित होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इससे संबंधित आदेश निर्गत कर दिया है। इसके पूर्व बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ अधिवक्ताओं व पीपी मो तारीक की मौजूदगी में

एक बैैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भीषण गर्मी की तपिश व तापमान में वृद्धि को देखते हुए न्यायालय का कार्य प्रातः कालीन में संचालित किया जाय, ताकि कोर्ट आने वाले हर लोगों को इस भीषण गर्मी व बढ़ती तापमान से राहत मिल सके।

जारी आदेश के अनुसार न्यायालय कार्य सुबह 7.30 बजे से आरंभ होकर दोपहर 12.30 बजे समाप्त होगी। इस दौरान आधे घंटे के लिए अल्पाहार का अवकाश घोषित किया गया है। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा,

पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, तदर्थ कमिटी के अध्यक्ष तेज नारायण यादव, तदर्थ सचिव अरविंद कुमार, अनुमंडल संघ के सचिव राकेश कुमार, पीपी मो तारिक, जीपी अखिलेश नारायण तथा राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

सनसनी- अधीक्षक प्रियंका की पति से वीडियो कॉलिंग पर ऐसी क्या हुई बात, जिसके बाद कर ली आत्महत्या, जांच में जुटे अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर 

0

यूपी गोरखपुर की रहने वाली प्रियंका नवादा में वृहद आश्रय गृह की थी अधीक्षक, फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद फैला सनसनी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में उस वक्त सनसनी फैल गया जब नवादा के वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक 35 वर्षीय प्रियंका कुमारी ने अपने आवास के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार की सुबह हुई है, जिसके बाद विभागीय लोगों में हड़कंप मच गया। यूपी गोरखपुर की रहने वाली प्रियंका नवादा जिले के नगर थाना अंतर्गत बुधौल गांव स्थित

अपने सरकारी आवास में रह रही थी, जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली है। बताया जाता है कि आत्महत्या करने से पहले अधीक्षक प्रियंका कुमारी ने अपने पति गणेश कुमार से व्हाट्सएप से वीडियो कॉलिंग पर बात की थी, जिसमें उन्होंने पति को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। 

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस प्रियंका कुमारी का मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामानों को जब्त कर लिया है। घटना के बाद आश्रय गृह में सन्नाटा पसरा गया है। इतना ही नहीं घटना के बाद अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है। बता दें कि नवादा से पहले यह आश्रय गृह गया में संचालित हो रहा था।

24 फरवरी 2024 को नवादा में इसे शिफ्ट किया गया था। इसके बाद प्रियंका कुमारी को अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था। तब से अधीक्षक प्रियंका के नेतृत्व में आश्रय गृह बेहतर तरीके से चल रहा था। सुरक्षा के लिए गेट पर दो होमगार्ड के जवान को भी तैनात किया गया है, जहां बगैर अनुमति के कोई भी आम व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है। यहां आने वाले हर व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र जमा करना होता है।

करीबी परिवार के सदस्यों को भी आधार कार्ड जैसे प्रमाण पत्र देना पड़ता है। इसके बाद इसका एंट्री रजिस्टर में होती है, तब अंदर प्रवेश की अनुमति मिलती है। हालांकि रविवार से सोमवार के बीच किसी भी आम व्यक्ति का प्रवेश नहीं होने की बात सामने आ रही है। मृतका के परिजनों के आने तक शव को सदर अस्पताल शव गृह में सुरक्षित रखा गया है।

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

नवादा सदर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पति ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

वाहन चलाते हैं तो हो जाएं सावधान, अग्निदेव का कहर जारी, चलती बाइक व फ्यूल टैंकर में कैसे लगी आग, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा नगर में चलती बाइक में लगी आग, नवादा-नालंदा सीमा के समीप फ्यूल टैंकर ट्रक में अगलगी से मची अफरा-तफरी 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में अग्निदेव का कहर लगातार जारी है। अभी मार्च का महीना समाप्त भी नहीं हुआ कि अगलगी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। इस गर्मी में वाहन चलाते हैं तो सावधानी बरतना जरूरी हो गया है। ताजा घटना नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर मुहल्ले से गुजर रही बाइक अचानक धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गया।

चलती बाइक में आग लगते ही चालक बाइक से कूदकर अपनी जान बचाया। बताया जाता है कि बाइक चालक नवादा सदर प्रखंड कार्यालय से लौट रहा था और वह पंचगामा ईंट भट्ठा पर जा रहा था, तभी उक्त स्थान पर पहुंचते ही उसके बाइक से आग निकलने लगी, जिसे देख वह बाइक छोड़कर जान बचाया।

वहीं दूसरी घटना नवादा-नालंदा सीमा के समीप नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरियक-आमदपुर पुल के समीप एक फ्यूल टैंकर के पलटने से उसमें आग लग गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। नवादा अग्निशामालय के मुकेश कुमार ने बताया कि डीजल व पेट्रोल लोड फ्यूल टैंकर बीआर- 21जीए/4414,

जो पटना के परसा से कतरी सराय किसी पेट्रोल पम्प का तेल लेकर जा रहा था, तभी एक मारुती कार को बचाने के क्रम में फ्यूल लोड टैंकर सड़क पर पलटी मार दिया, जिससे टैंकर में आग लग गई, यह देख चालक व खलासी टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए बिहार शरीफ, राजगीर और नवादा से

लिक्विड फोम के साथ दमकल वाहनों को आग बुझाने में लगाया गया। जिसमें नवादा अग्निशामालय के दैनिक प्रभारी मुकेश कुमार, रौशन कुमार, धीरज कुमार, राहुल पासवान, ऋषभ राज तथा अरविंद कुमार यादवआग पर काबू पाने में जुटे रहे। बता दें कि यदि आप भी कोई वाहन चलाते हैं तो ऐसे प्रचंड गर्मी में सावधानी जरूर बरतें। 

You cannot copy content of this page