Home Blog Page 48

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी करने में कैसे जुटे डॉ अनुज, तुफानी दौरा में मिल रहा आपार जन समर्थन, जनसंपर्क यात्रा चलाकर लोगों से ले रहे आशीर्वाद, पढ़ें पूरी खबर

0

सिसवां और नेया के जन समुदाय से डॉ अनुज सिंह ने किया जनसंपर्क, कहा हमारा एक ही मकसद है शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को बढ़ावा देना तथा जनसमूह को सुरक्षा प्रदान करना और नवादा का विकास करना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नवादा के विकास को लेकर समर्पित डॉ अनुज सिंह जन जागृति फाउंडेशन के माध्यम से लगातार लोगों से मिलने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। फाउंडेशन के बैनर तले जिला के प्रतिष्ठित शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने गुरुवार को जिले के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम नेया एवं महुली पंचायत अंतर्गत सिसवां में जनसंपर्क यात्रा चलाया। इस तुफानी दौरा में उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भविष्य में दूर करने का आष्वासन दिया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान नवादा के जन कल्याण को लेकर समर्पित है।

हम इस यात्रा के द्वारा आपकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं और अगर आप सबों का सहयोग आने वाले विधानसभा चुनाव में मिला तो इसका सार्थक परिणाम आप तमाम जन समूह को देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही मकसद है शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को बढ़ावा देना, जनसमूह को सुरक्षा प्रदान करना और नवादा का विकास करना। उन्होंने अपने संवाद में उपस्थित ग्रामीणों से आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में साथ देने की अपील की, ताकि एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में नवादा विधानसभा का प्रतिनिधित्व मजबूती से कर सके।

उन्होंने कहा कि हम नवादा को राष्ट्रीय स्तर पर एक विकसित जिला के रूप में देखना चाहते हैं और यह तभी संभव होगा जब जनता जनार्दन का हमें सहयोग मिलेगा। हमारा काम जाति धर्म से उपर उठकर होगा। मैं जनता जनार्दन को यह विष्वास दिलाता हूं कि अगर आपका सहयोग हमें मिला तो निश्चित आपके विष्वास पर खड़ा रहूंगा। मेरा प्रयास है कि हम नवादा के हर गांव जाकर लोगों को जगाने का काम करें, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हम तमाम बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं से अपील करते हैं कि आने वाले चुनाव में डॉ अनुज को पूरे तन मन से सहयोग करें, ताकि आपके क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। अंत में सभी ग्रामीणों ने एक सुर में आने वाले विधानसभा चुनाव में सहयोग करने की बात कही। जनसंपर्क यात्रा में डॉ अनुज सहित सभी कार्यकर्ताओं का महुली पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्षा कृष्णमणि कुमारी के द्वारा सिसमा ग्राम में भव्य स्वागत किया गया।

मंच संचालन ज्योति शंकर के द्वारा किया गया। ग्रामीण सुखदेव प्रसाद सिंह ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की मांग डॉ अनुज है, विधानसभा चुनाव में अपना प्रतिनिधित्व रखें और हम सभी उनका पूरा साथ दें। हर्निया ग्राम में पूर्व मुखिया रणजीत चौहान और रामनंदन सिंह, राजन कुमार, सोनू कुमार, भोला सिंह तथा मनीष रविदास सहित सभी ग्रामीणो ने जोरदार स्वागत किया।

मौके पर कोसला पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह, भगवानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रणजीत चौहान, नारदीडीह के प्रवीण कुमार, पड़रिया के सुबोध कुमार, रामाधीन सिंह, मनोज कुमार नंदपुर, विकास कुमार, ग्राम पसई के अधिवक्ता अनिल कुमार, संजीत कुमार, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, राजकुमार सिंह मसौढ़ा, रामानुज शर्मा फाजिलपुर, सफीर खान, फैयाज अहमद उर्फ प्यारे जी, डॉ अनीश अंसारी, सुलेम खान, गनी हैदर, चंदन कुमार गोनावां, संजय सिंह आषाढ़ी,

रामचरित्र सिंह पचियाडीह, प्रो विपलेन्द्र कुमार झिकटौऱा, प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर, पचाढ़ा पंचायत पूर्व मुखिया महेश सिंह, पटवासराय सरपंच देवराज पासवान, चंद्रशेखर सिंह, राजन कुमार, रवि रंजन कुमार, उमेश सिंह नेया, समाय पंचायत समिति गोरेलाल सिंह, सिसवां ग्राम निवासी शिक्षक मुकेश कुमार, प्रवीण मांझी बढ़ौना, उत्तम कुमार, दिलीप कुमार, विपिन कुमार, अरुण कुमार, पारस कुमार, डॉ संजय कुमार, मनोज कुमार, विपुल कुमार, इस कुमार, अभय सिंह, सुनील कुमार, संजीत कुमार तथा नरेंद्र कुमार सहित हजारों की संख्या में समर्थक जन सम्पर्क अभियान में शामिल थे।

नवादा में जैन धर्मावलंबियों ने धूम-धाम से ऐसे मनाया महावीर जयंती, शहर में उत्साह पूर्वक निकाला गया भव्य शोभायात्रा, पढ़ें पूरी खबर

0

णमोकार मंत्र का जाप करते हुए श्रद्धालु शोभायात्रा में हुए शामिल, पंच सिद्धांतों वाली पताकाओं के साथ भगवान महावीर के रथ के आगे-आगे पुरुष और पीछे-पीछे महिलाएं लगा रहे थे जयकारा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में जैन धर्म के 24वें तिर्थंकर भगवान महावीर की जयंती धूम-धाम से मनायी गई। दिनों भर जैन समाज के लोग उत्साह पूर्वक पूजा-पाठ और उत्सव में जुटे रहे। नवादा के गुणायंजी सिद्ध क्षेत्र सहित नगर के अस्पताल रोड स्थित जैन मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दोपहर को नगर में गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर का शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें घोड़ा व रथ के साथ पंच सिद्धांतों वाली पताकाओं के साथ हर लोग भक्ति भाव में झूमते नहर आ रहे थे।

जिला मुख्यालय में जैन धर्मावलंबियों ने मंदिर और सिद्ध क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान करने के उपरांत जीये और जीने दो के उद्घोष के साथ अहिंसा परमो धर्मः का संदेश दिया। भगवान महावीर की जयंती पर प्रभात फेरी से लेकर रथयात्रा तक निकाली गई। तीर्थ स्थलों पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। जिला मुख्यालय के गुणायां जी सिद्ध क्षेत्र स्थित दिगंबर और श्वेतांबर जैन मंदिरों में मूर्ति अभिषेक और पूजा का कार्यक्रम किया गया।

अस्पताल रोड स्थित जैन मंदिर से बैल के रथ पर भगवान महावीर की रथयात्रा निकाली गई। जैन धर्मावलंबी पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में झूमते नजर आ रहे थे। रथयात्रा के आगे-आगे पुरुष और पीछे-पीछे महिलाएं णमोकार मंत्र का जाप करते हुए चल रहे थे। जैनियों ने प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव से लेकर 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी को समर्पित अलग-अलग रथ निकाले, जिनपर पंच सिद्धांतों वाले पताकाएं लहरा रही थी।

भ्रमण के दौरान जैनियों ने प्रसाद और मीठे पेय का वितरण भी किया। रथ में भगवान महावीर के जीवनवृत्त को दर्शाया गया था, जिसे देख लोग मोहित हो रहे थे। इस दौरान रथयात्रा के माध्यम से जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। भगवान महावीर की रथयात्रा में सबसे आगे घोड़े पर धर्म ध्वज लेकर युवा चल रहे थे।

पांच रंग वाले ध्वज जैन समाज के पंच सिद्धातों का बोध करा रहे थे। अरहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु के प्रतीक स्वरूप ये ध्वज शांति और सत्य निष्ठा का संदेश दे रहे थे। रथ पर इंद्र-इंद्राणी बैठे थे। गुलाब के फूलों से सुशोभित मंदिरनुमा स्थान पर भगवान महावीर की स्वर्ण प्रतिमा विराजमान थी। दोनों तरफ पीले वस्त्र पहने इंद्र के स्वरूप बनकर युवा चंबर डुला रहे थे। रथ के आगे-आगे युवा जयकारे लगा रहे थे।

रथ के पीछे महिलाएं भजन गाती चल रही थी। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा अस्पताल रोड स्थित जैन मंदिर में समाप्त हुआ, इसके बाद संध्या में महाआरती का आयोजन किया गया। हालांकि इस दौरान मौसम के बदले मिजाज से शोभायात्रा में थोड़ी परेषानी भी हुई।

नवादा में मंजू राज रॉयल एनफील्ड शोरूम का ऐसे हुआ भव्य उद्घाटन, लोगों की उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर

0

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड अब नवादावासियों के लिए खरीदना हुआ आसान, उद्घाटन मौके पर 10 ग्राहकों ने रॉयल एनफील्ड का किया खरीदारी
शोरूम की फाउंडर मंजू देवी अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन, संचालक श्याम अग्रवाल ने कहा बाइक की दुनिया में रॉयल एनफील्ड का नहीं है जोड़, रॉयल एनफील्ड खरीदने वाले ग्राहकों को बेहतर सर्विस की दी जा रही सुविधाएं

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मोटरसाइकिल की दुनिया का बादशाह कहे जाने वाले रॉयल एनफील्ड बाइक का शोरूम अब नवादा जिले में खुल गया है। मंजू राज ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड ने जिले वासियों को एक बड़ी सौगात दिया है। नगर से पटना जाने वाली मार्ग केंदुआ बाइपास स्थित सूर्या पेट्रोल पम्प के सामने इस शोरूम का भव्य उद्घाटन गुरूवार को गाजे-बाजे के साथ किया गया। शोरूम की फाउंडर मंजू देवी अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि रॉयल एनफील्ड शोरूम अपने नाम की तरह नवादा को भी रॉयल बनाने में कारगर भूमिका निभायेगा। आधिुनिक दौर में तेजी से हर क्षेत्र में विकसित हो रही नवादा में इसकी कमी लोगों को खल रही थी। उन्होंने कहा रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने के लिए लोगों को अब दूसरे जिले में जाने की जरूरत नहीं होगी, बेहतर सर्विस के साथ अपने ग्राहकों को हर सुविधाएं देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

वहीं संचालक श्याम अग्रवाल ने कहा कि विकसित नवादा को व्यवसाय के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक सौगात मिल रहा है, लेकिन रॉयल एनफील्ड शोरूम की कमी लोगों को महसूस हो रही थी, इसी कमी को पूरा करते हुए हमने नवादा वासियों के लिए सौगात के रूप में अपने ही गृह जिले में इसका लाभ देने का काम किये हैं। पटना से नवादा शहर में प्रवेश करते ही लोगों को एक से बढ़कर एक व्यवसायी शोरूम देखने को मिलता है,

परंतु बाइक की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाली मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड शोरूम नहीं रहने से लोगों में मायूसी देखने को मिलता था। दरअसल, इन दिनों लोगों की पहली पसंद रॉयल एनफील्ड बाइक बन गई है। उन्होंने कहा कि हमने इसी कमी को पूरा करने का काम किया है। गौरतलब हो कि दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड है,

जिसके खुलने से लोगों को अपने ही जिले में रॉयल एनफील्ड खरीदने का मौका मिलने लगा है। उद्घाटन मौके पर 10 ग्राहकों ने रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदा है। उन्होंने कहा कि रॉयल एनफील्ड उपभोक्ताओं को शुद्ध मोटरसाइकिलिंग का अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। हमारी मोटरसाइकिलें क्लासिक स्टाइल वाली, सरल, आकर्षक और चलाने में मज़ेदार है, साथ ही इसके सवारों के लिए एक अनूठा अनुभव भी कराता है जो सुलभ और बिना किसी डर के है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि यहां ग्राहकों को हर सुविधाओं की प्राथमिकता होगी, साथ ही सर्विस का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए फाइनेंस की भी सुविधा है। बता दें कि अब इस बाइक को खरीदने के लिए जिले वासियों को दूसरे जिलों में जाने की जरूरत नहीं होगी। उद्घाटन मौके पर ममता अग्रवाल सहित कम्पनी के कई अधिकारी व सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

किउल-गया रेलखंड पर यात्रा करने से पहले जान लें रेलवे ने क्या किया ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन, पढ़ें पूरी खबर 

0

किउल-गया रेलखंड पर चलने वाली 7 जोड़ी ट्रेनों का 10 अप्रैल से तकनीकी कारणों से समय सारिणी में किया गया बदलाव

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

किउल-गया रेलखंड पर चलने वाली 7 जोड़ी ट्रेनों के समय सारिणी 10 अप्रैल से बदल गया है। जिसमें 13023/24 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस तथा किउल और गया के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव समय में तकनीकी कारणों से संशोधन किया गया है। उक्त जानकारी हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दिया, 

जिसका विवरण इस प्रकार है- गाड़ी संख्या- 63321 किउल-गया मेमू अब किउल से 04.30 बजे खुलकर  संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 10.20 बजे के बजाए 09.05 बजे ही गया पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या- 63322 गया-किउल मेमू अब गया से 11.25 बजे के बजाए 10.45 बजे  खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.25 बजे के बजाए 15.10 बजे किउल पहुंचेगी। 

– गाड़ी संख्या- 53627 किउल-गया पैसेंजर अब किउल से 06.00 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 11.35 बजे के बजाए 10.20 बजे गया पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या- 53628 गया-किउल पैसेंजर अब गया से 19.30 बजे खुलेगी तथा पुराने समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 00.20 बजे के बजाए 23.50 बजे किउल पहुंचेगी। 

– गाड़ी संख्या- 63355 किउल-गया मेमू अब किउल से 14.40 बजे के बजाए 14.05 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.35 बजे के बजाए 18.25 बजे गया पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या- 63356 गया-किउल मेमू अब गया से 07.20 बजे खुलेगी तथा बाघी बरडीहा तक पुराने समयानुसार तथा वारिसलीगंज से किउल तक संशोधित समयानुसार रूकते हुए 12.15 बजे के बजाए 11.40 बजे किउल पहुंचेगी।

– गाड़ी संख्या- 63323 किउल-गया मेमू अब किउल से 20.30 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 00.50 बजे के बजाए 00.35 बजे गया पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या- 63324 गया-किउल मेमू अब गया से 22.25 बजे खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 03.40 बजे के बजाए 02.35 बजे किउल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 63315 झाझा-गया मेमू अब झाझा से लखीसराय तक पुराने समायानुसार चलेगी तथा गरसंडा से गया तक संशोधित समयानुसार रूकते हुए 21.00 बजे के बजाए 20.35 बजे गया पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 63316 गया-झाझा मेमू अब गया से 05.00 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 11.55 बजे के बजाए 11.45 बजे झाझा पहुंचेगी। 

– गाड़ी संख्या- 53403 रामपुर हाट-गया पैसेंजर अब रामपुर हाट से किउल तक पुराने समायानुसार चलेगी तथा किउल से गया तक संशोधित समयानुसार रूकते हुए 23.45 बजे के बजाए 22.10 बजे गया पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 53615 जमालपुर-गया पैसेंजर अब जमालपुर से किउल तक पुराने समायानुसार चलेगी तथा किउल से गया तक संशोधित समयानुसार रूकते हुए 15.10 बजे के बजाए 14.00 बजे गया पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस अब गया 11.00 बजे के बजाए 10.55 बजे पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या- 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस अब गया से 12.05 के बजाए 12.10 बजे खुलेगी। 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज के सरला दीदी ने किया प्रेसवार्ता, क्यों कहा जदयू-भाजपा और राजद की सरकारों ने किया बिहार को बदहाल, पढ़ें पूरी खबर

0

11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली बिहार बदलाव रैली को लेकर मीडिया से हुई मुखातिब, नवादा से दस हजार कार्यकर्ताओं का रैली में जाने की है तैयारी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी की तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर नवादा शहर के होटल स्ट्रीट हाइवे में जनसुराज के बैनर तले सरला दीदी के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली बिहार बदलाव रैली को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस रैली में नवादा से हज़ारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू और भाजपा की सरकार ने स्कूल में खिचड़ी, कॉलेज में बिना पढ़ाई की डिग्री वाला बिहार बना दिया है।

बिहार मजदूरों की फैक्ट्री बन गयी है। बिहार के स्कूलों में खिचड़ी और कॉलेजों में बिना पढ़ाई की डिग्री मिल रही है। जहां हुनर और शिक्षा होनी चाहिए थी, वहां सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाले और दिखावटी योजनाएं बची हैं। पिछले 35 सालों में नीतीश-मोदी और लालू की सरकारों ने पूरे बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री बना दिया है। कब तक हमारी शिक्षा व्यवस्था यूं ही मजाक बनी रहेगी, कब तक बिहार के युवा पलायन करते रहेंगे, इन्हीं सब बिन्दुओं को लेकर रैली किया जा रहा है।

सरला कर्ण ने कहा बिहार में अफसर मस्त, जनता त्रस्त लूट और घूसखोरी जबरदस्त
सरला कर्ण ने कहा कि बिहार में लूट का तरीका बदल गया, लेकिन जनता की लूट आज भी जारी है। लालू राज में अपराधी बंदूक से डराकर लूटते थे, वहीं अब नीतीश-मोदी राज में अफसर कलम चलाकर दिन दहाड़े डाका डाल रहे हैं। जाति प्रमाण पत्र हो या फिर राशन कार्ड, पीएम आवास योजना हो या गरीबों को मिलने वाली पेंशन, हर जगह घूसखोरी, हर दफ्तर में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिहार में बिना घूस के कोई काम नहीं हो सकता, जो नीतीश-भाजपा के अफसरों का जंगल राज प्रमाणित करता है।

भूमि सर्वेक्षण और स्मार्ट मीटर की मार कराह रहा पूरा बिहार
उन्होंने कहा कि बिना योजना, बिना जनसहमति जबरन थोपा भूमि सर्वेक्षण गया है, जो हर गांव और हर परिवार के लिए अभिशाप बन चुका है। नीतीश-भाजपा की सरकार में गलत भूमि अभिलेख, अफसरों की मनमानी और जमीन के दाखिल-खारिज में व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली के गलत बिल और स्मार्ट मीटर के नाम पर गांव-गांव में गरीबों को परेषान किया जा रहा है।

खाद-बीज की महंगाई व फसलों के नहीं मिल रहे उचित दाम बेकार
सरला कर्ण ने कहा कि खाद-बीज की खुली कालाबाजारी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। एक-एक बोरी यूरिया के लिए बिहार के किसान लाचार हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सिंचाई की सुविधा नहीं है, उपर से बाढ़ की मार ने जी तोड़ मेहनत से उपजाए फसल का किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है। हालात यह हो गया कि बिहार का किसान जाएं तो कहां जाएं। वहीं बिहार में पेपर लीक के नाम पर सरकार नौकरियों का व्यापार चला रही है। बिहार की प्रतियोगी परीक्षाएं अब घोटालों का अड्डा बन चुकी है। पेपर लीक, धांधली और नौकरियों की खुली बिक्री ने करोड़ों युवाओं के सपनों को बेरहमी से कुचल दिया है।

मेहनत करने वाले छात्र बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, जबकि पैसे और पहुंच वाले सरकारी नौकरियां खरीद रहे हैं! गलत डोमिसाइल नीति की वजह से दूसरे राज्यों के लड़कों को बिहार में नौकरी मिल रही है, वहीं बिहार के युवा दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने पिछले 30-35 सालों में हमारे बच्चों को अनपढ़ और मजदूर बनाया और उनके पेट पर लात मारा है, अब उन्हें वोट नहीं देंगे। इन्हीं सब बिन्दुओं को लकर जनसुराज ने बिहार बदलाव रैली का आयोजन कर लोगों की आंखें खोलने का काम कर रही है। मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मीणा कुमारी तथा महिला सेल की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड अब विकसित नवादा के लिए कैसे बना सौगात, 10 अप्रैल को यहां होगा उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर

0

हर उम्र के लिए रॉयल एनफील्ड बाइक है पहली पसंद, संचालक श्याम अग्रवाल ने कहा लोगों की मांग को देखते हुए नवादा में रॉयल एनफील्ड का खोला जा रहा शोरूम, फाइनेंस की भी दी जा रही सुविधा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

विकसित नवादा को व्यवसाय के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक सौगात मिल रहा है। पटना से नवादा शहर में प्रवेष करते ही लोगों को एक से बढ़कर एक व्यवसायी शोरूम इस बात का एहसास कराता है कि यह शहर अब रॉयल हो गया है। इसी कड़ी में नवादा केंदुआ बाइपास सूर्या पेट्रोल पम्प के सामने से जैसे ही नवादा शहर की ओर आप प्रवेष करते हैं,

वैसे ही आपको लगेगा जैसे रॉयल नवादा में भव्य स्वागत करने के लिए रॉयल एनफील्ड शोरूम तैयार है। दरअसल नवादा में रॉयल एनफील्ड शोरूम का भव्य उद्घाटन गुरूवार दिनांक- 10 अप्रैल 2025 को होने जा रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाइक की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाली मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड लोगों की पहली पसंद बन गई है।

इस कमी को पूरा करने के लिए नगर के व्यवसायी श्याम अग्रवाल ने रॉयल एनफील्ड शोरूम का सौगात लोगों को दिया है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड है, जिसके खुलने से लोगों को अपने ही जिले में रॉयल एनफील्ड खरीदने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके उद्घाटन समारोह में कई वीआईपी और गणमान्य लोग शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि रॉयल एनफील्ड उपभोक्ताओं को शुद्ध मोटरसाइकिलिंग का अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। हमारी मोटरसाइकिलें क्लासिक स्टाइल वाली, सरल, आकर्षक और चलाने में मज़ेदार है और इसके सवारों के लिए एक अनूठा अनुभव कराता है जो सुलभ और बिना किसी डर के है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि यहां ग्राहकों को हर सुविधाओं की प्राथमिकता होगी, साथ ही सर्विस का बेहतर अवसर मिलेगा। गौरतलब हो कि नवादा में रॉयल एनफील्ड शोरूम खुलने से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, अब इस बाइक को खरीदने के लिए दूसरे जिलों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

नवादा के पुरानी बाजार का सबसे पुराना रामनवमी शोभायात्रा का जानें इतिहास, 73 साल से निकाली जा रही शोभायात्रा में समय के साथ क्या-क्या हुआ बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

0

वर्ष 1952 में निकलता था बैलगाड़ी पर राम-लक्ष्मण-सीता के साथ हनुमान की झांकी, समय के साथ बदला स्वरूप, अब मुम्बईया स्टाईल में ट्रॉली ट्रक पर निकाली जाने वाली झांकी बना आकर्षण का केंद्र

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

रामनवमी पूजा के एक दिन बाद शहर के सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर पुरानी बाजार से शोभायात्रा निकाले जाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। वैसे तो नगर में दर्जनों स्थानों से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाती है, परंतु पुरानी बाजार हनुमान मंदिर का शोभायात्रा सबसे पुराना है। आजादी के बाद वर्ष 1952 में पहली बार यहां रामनवमी शोभायात्रा निकाले जाने की परम्परा शुरू हुई जो आज भी बरकरार है।

73 साल पूर्व शुरू हुई रामनवमी शोभायात्रा में बैलगाड़ी पर राम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं का झांकी निकला करता था, जिसमें पारम्परिक ढोल, नगाड़ा व हाथी-घोड़ा के साथ झांकी का अपना अलग ही स्वरूप हुआ करता था। पूरे जिले में एक मात्र शोभायात्रा पुरानी बाजार हनुमान मंदिर से ही निकाली जाती थी, जिसे देखने के लिए जिले भर के लोग जुटते थे।

रामनवमी शोभयात्रा के अखाड़ा में हिन्दू-मुस्लिम मिलकर खेलते थे लाठी
1950 के दषक में निकलने वाली पुरानी बाजार हनुमान मंदिर का रामनवमी शोभायात्रा में अखाड़ा भी निकाला जाता था, जिसमें युवाओं का उत्साह देखते बनता था। एक माह पूर्व से इसको लेकर तैयारी की जाती थी। अखाड़ा में भी एक से एक करतब दिखाया जाता था। इसमें सबसे बड़ी बात यह थी कि उन दिनों शोभायात्रा के अखाड़ा में हिन्दू-मुस्लिम हर धर्म के लोग भाईचारे के साथ अखाड़ा में उत्साह पूर्व लाठी खेलने जुटते थे।

समय के साथ रामनवमी शोभायात्रा का बदला स्वरूप
पुरानी बाजार हनुमान मंदिर के रामनवमी शोभायात्रा का स्वरूप समय के साथ बदलता गया। 80 के दषक झांकी के साथ टीवी-भीसीआर पर रामायण का प्रसारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया, ट्रैक्टर ट्रॉली पर रामायण का प्रसारण देखने के लिए लोग पूरे शोभायात्रा का हिस्सा बन जाते थे। इसके बाद 90 के दशक में वाहनों पर झांकी निकाली जाने लगी, जिसमें कई देवी-देवताओं का आकर्षक झांकी देखने लोग जुटते थे। सन 2 हजार के बाद से आधुनिक स्वरूप में रामनवमी शोभायात्रा निकलने लगी। जहां दूसरे प्रदेशों से कलाकार झांकी निकालने आते थे।

वर्तमान में पिछले तीन सालों से बम्बईया स्टाईल का झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। मुंबईया स्टाइल में डाला ट्रक पर शोभायात्रा में कानपुर के भक्ति जागरण टीम आ रही है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गाजे-बाजे के साथ वानरों की सेना व भूत-पिशाच सहित समस्त देवी-देवताओं की झांकी निकाली जायगी। इसकी तैयारी में समिति के अध्यक्ष शास्वत राज, पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष कार्तिक कुमार चौरसिया, पत्रकार सूरज कुमार, उपाध्यक्ष सूरज कुमार उर्फ छोटू, राजा कुमार, सौरव कुमार, मिथुन कुमार, आंकित कुमार, पंकज कुमार, बब्लू कुमार, विष्णु कुमार, पियूष कुमार, अमर कुमार तथा नारायण कुमार सहित दर्जनों लोग पूजा को सफल बनाने में दिनों भर जुटे रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निकाली गई भगवान राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, अब शहर में निकाली जा रही शोभायात्रा, पढ़ें पूरी खबर

0

नारदीगंज एवं कादिरगंज में डॉ अनुज ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ, कहा भगवान राम के आदर्श पद चिन्हों पर चलकर हम सब जी सकते हैं खुशहाल जीवन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

रामनवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय में शोभायात्रा निकाले जाने से एक दिन पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिसुआ, नारदीगंज एवं कादिरगंज में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। कादिरगंज एवं नारदीगंज में शोभायात्रा का विधिवत उद्घाटन जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद समाजसेवी डॉ अनुज ने अपने हाथों से भगवा झंडा फहराकर किया,

साथ ही साथ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में स्थानीय अनुमंडल मैदान से काफी संख्या में युवकों ने जुलूस निकाला। वाहनों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से भगवान राम के गगन भेदी नारों के साथ चल रहे जुलूस में युवा वर्ग थिरक रहे थे। सभी के हाथों में भगवा झंडा लहरा रहा था। वाहनों पर रामलला की भव्य मूर्ति एवं दूसरे वाहन पर हनुमान की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल थे।

इस अवसर पर डॉ अनुज ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम के आदर्श पद चिन्ह पर चलकर हम सब खुशहाल जीवन जी सकते है। सभी धर्म भाईचारे से रहे और हमारे क्षेत्र में अमन चैन का माहौल रहे यही मेरी शुभकामना है। आयोजकों के द्वारा मुख्य अतिथि को राम नाम से अंकित अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

नारदीगंज बाजार समेत आसपास के गांव एवं दूर-दूर से विष्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता जय घोष लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की सुंदर झलकियां देखने को मिली। शोभायात्रा में रांची के प्रसिद्ध गायक राजा रणधीर सिंह अपने गीतों से राममय कर दिया।

मॉडर्न शैक्षणिक समूह के द्वारा शोभायात्रा में शामिल भक्त जनों के लिए कादिरगंज, नारदीगंज एवं हिसुआ के कई चौक-चौराहों पर नींबू-पानी एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नारदीगंज प्रखंड बजरंग दल के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख गौरी शंकर सिंह, पसई निवासी समाजसेवी अनिल सिंह,

सेवानिवृत शिक्षक प्रवीण कुमार, बुला चौधरी, राहुल सिंह, संचय उज्जवल, गोनावां के चंदन कुमार, मॉडर्न इंटरनेशनल नारदीगंज के प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा, सोनू कुमार, डॉ संजय कुमार, अनिरुद्ध कुमार, विकास कुमार, अनुज कुमार तथा हड़िया निवासी सुनील कुमार सहित कई सनातनी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवादा डीएम ने क्यों कहा शहरी क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी के साथ प्रर्याप्त संख्या में पुलिस जवान रहेंगे तैनात, पढ़ें पूरी खबर

0

ड्रोन कैमरा व छत के उपर से पुलिस की होगी निगाहवानी, नवादा नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगायी गई रोक, शहर में निकाली गई फ्लैग मार्च


Report by Nadawa News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा षहरी क्षेत्र में मंगलवार को रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारी कर ली है। इस अवसर पर अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा एवं झांकियां निकाली जाएगी। मुख्य रूप से यह शोभायात्रा सद्भावना चौक से प्रारंभ होकर रजौली बस स्टैंड, बुंदेलखंड थाना होते हुए मस्तानगंज मंदिर तक जाएगी और पुनः उसी मार्ग से लौटेगी।

शोभायात्रा, जुलूस एवं झांकियों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा सभी सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील स्थलों एवं छतों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की नियमित रूप से जांच करते रहें। शोभायात्रा के दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से मार्ग एवं घरों की छतों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जुलूस समाप्ति के पश्चात भी सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तब तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर बने रहेंगे, जब तक स्थिति पूर्णतः सामान्य नहीं हो जाती। शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक तथा पुलिस केंद्र नवादा को निर्देश दिया गया है कि जुलूस मार्ग में पड़ने वाले भवनों की छतों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। चिन्हित स्थलों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहां दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शोभायात्रा के दिन नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी स्थिति में बसों, ट्रकों अथवा अन्य व्यवसायिक तथा यात्री वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

जय श्रीराम, जय हनुमान के उद्घोष से ऐसे गुंजायमान हुआ हर इलाका, पुरानी बाजार हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पढ़ें पूरी खबर

0

सौहार्द के साथ जिले भर में मनाया गया रामनवमी का त्योहार, नगर के दर्जनों हनुमान मंदिरों सहित घरों व बाजारों में लगाया गया हनुमान पताका, संकट मोचन मंदिर और पुरानी बाजार हनुमान मंदिर में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा आस्था और उत्साह

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में रविवार की सुबह से ही रामनवमी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखते बन रहा था। सभी हनुमान मंदिरों में महावीरी पताका लहराने की तैयारी में लोग सुबह से ही लगे रहे। वहीं मंदिरों को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया गया। पूरे जिले में जय श्रीराम- जय हनुमान की जय घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके साथ ही चैत नवरात्रि पर महानवमी की पूजा भी देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में किया गया।

पूरे शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म दिवस का त्योहार रामनवमी पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में लोग पूजा-अर्चणा कर सुख समृद्धि की कामना करते नजर आ रहे थे। वहीं लोगों ने अपने घरों में भी रामनवमी पूजा कर हनुमान पताका लगाया। शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में आम दिनों से कई गुणा अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रामनवमी में देखने को मिला। इसको लेकर रविवार की सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की लम्बी कतार देखी गयी।

भारी संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंच भगवान श्रीराम तथा हनुमान की पूजा-अर्चना किया। इधर नगर के व्यवसायिक इलाका पुरानी बाजार में प्राचीन हनुमान मंदिर को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया गया। यहां हनुमान पताका लगवाने वालों की सुबह से ही तांता लगी रही। व्यवसायी गढ़ में इस महावीर मंदिर का ख्याती काफी पुराना है। पुरानी बाजार हनुमान मंदिर से ही सबसे प्राचीन शोभायात्रा भी निकाला जाता रहा है। पूजा पर बैैठने का काम स्थानीय निवासी पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने किया।

महावीर मंदिर के सहयोगी व रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष शास्वत राज चौरासिया ने बताया कि इसबार बंगाल व सासाराम के कलाकारों द्वारा शोभायात्रा में झांकी निकाली जायगी। जिसकी तैयारी समिति के सदस्यों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां 1952 से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसका 73वां वर्ष पूरा हो गया है। इसकी तैयारी में समिति के पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष कार्तिक कुमार चौरसिया, पत्रकार सूरज कुमार, उपाध्यक्ष सूरज कुमार उर्फ छोटू,

राजा कुमार, सौरव कुमार, मिथुन कुमार, आंकित कुमार, पंकज कुमार, बब्लू कुमार, विष्णु कुमार, पीयूष कुमार तथा नारायण कुमार सहित दर्जनों लोग पूजा को सफल बनाने में दिनों भर जुटे रहे। इसके अलावा प्रसाद बिगहा देवी मंदिर, साहेब कोठी मंदिर सहित पूरे शहर के दर्जनों हनुमान मंदिरों में रामनवमी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट देखने को मिला। शहर के जितने भी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष बलों की तैनाती की गई।

शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। बता दें कि शहर में 8 अप्रैल मंगलवार को रामनवमी शोभायात्रा निकाली जायगी। जिसकी तैयारी भी अलग-अलग पूजा समितियों द्वारा व्यापक रूप से किया जा रहा है। प्रशासन सुरक्षा के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। उपद्रव करने वाले या अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश डीएम व एसपी ने जारी कर दिया है।

You cannot copy content of this page