Home Blog Page 128

क्यों मारवाड़ी समाज मनाते हैं मंगसीर नवमी उत्सव, झुनझुन नगरी प्यारी जहां दादी का दरबार…..गीतों पर कैसे झूम उठे श्रोता, पढ़ें पूरी खबर 

0

मारवाड़ी समाज ने दादी जी राणी सती जी की मंगल पाठ का किया आयोजन
कुल देवी दादीजी राणी सती का हर साल मनाया जाता है मंगसीर नवमी उत्सव
 देर शाम तक चली मंगल पाठ के बाद हुआ प्रसाद वितरण और भंडारा
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में झुनझुन नगरी प्यारी जहां दादी का दरबार, दर्शन करलो प्राणी जीवन मिलेगा न बारम्बार……..जैसी भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाया। वहीं जगदम्बे भवानी मईया तेरा त्रिभुवन में छाया राज है…… आदि भक्ति भजन से पूरा माहौल भक्ति भाव में डूब गया।

दादी जी राणी सती के संगीतमय मंगल पाठ पर मारवाड़ी समाज की महिलाएं श्रद्धा और भक्ति में सराबोर हो रही थी। जैसे-जैसे संगीतमय मंगल पाठ का समय बीतता गया भजन मंडली का रंग भी भक्ति सागर में डूबता गया।

नवादा जिला मुख्यालय स्थित पुरानी जेल रोड में अग्रसेन भवन में बुधवार को मारवाड़ी समाज के द्वारा राणीसती जी के मंगसीर नवमी पर भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के मारवाड़ी समाज के लोग शामिल हुए।

झारखंड के धनबाद से आये महेन्द्र अग्रवाल व उनके भजन मंडली ने भजनोत्सव के दौरान सभी को भक्ति रस में पिरो दिया। कार्यक्रम की शुरूआत कुल माता दादी जी राणी सती जी की अखंड ज्योत व अराधना के साथ शुरू हुआ।

बताया जाता है कि मार्गशिर्ष कृष्णपक्ष नवमी जिसे मंगसीर नवमी कहा जाता है, इसी दिन दादी जी राणी सती का जन्म हुआ था, इसी दिन विवाह हुआ था और इसी दिन दुनिया से विदा हो गई थी,

इसीलिए इस तिथि को मंगसीर उत्सव के रूप में हर साल मनाया जाता है। मंगल पाठ कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर नवादा शहर व वारिसलीगंज सहित जिले भर से आये मारवाड़ी समाज के दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे।

गौरतलब हो कि इस मंगल पाठ के दौरान मेंहदी उत्सव, चुनरी उत्सव, छप्पन भोग सहित दादी जी के श्रृंगार कार्यक्रम व पूजनोत्सव दिनों भर चलता रहा।

नवादा में बड़ी कार्रवाई- फर्जीवाड़ा करने वाले राजस्व कर्मचारी को पुलिस ने लिया हिरासत में, दाखिल खारिज में फर्जीवाड़ा का है आरोप, पढ़ें पूरी खबर 

0

पुलिस कर रही पूछताछ, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा सदर अंचल के शहरी क्षेत्र में दाखिल-खारिज के नाम पर फर्जीवाड़ा मामले में क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी दिनेश सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे फिलहाल पूछताछ कर रही है। पुछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी वक्त उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

बताया जाता है कि लगभग 20 डिसमिल भूमि का दाखिल खारिज का यह मामला है। नवादा शहर के स्टेशन रोड शराब डिपो मुहल्ले में यह बेसकिमती भूमि है। एक ही भूमि की दो जमाबंदी होने के कारण मामला विवादित बना था,

जिसमें नवादा सदर अंचल के सीओ, राजस्व पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारियों पर तथ्यों को दरकिनार कर प्रीति राजगढ़िया नाम की महिला के नाम दाखिल खारिज (जमाबंदी कायम) करने का आरोप है। इस मामले में नगर थाना में एक प्राथमिकी भी पूर्व से दर्ज है।

जानिए पूरा मामला
नवादा नगर के खाता संख्या-50 तथा प्लॉट संख्या 88-89 का 23 डिसमिल भूमि भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंधक अमित कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी ऋतू सिन्हा के नाम है। 23 डिसमिल में 4 डिसमिल पर घर मकान बनाकर श्री सिन्हा सभी परिवार के साथ रह रहे हैं।

शेष 19 डिसमिल परती भूमि की चहारदीवारी के अंदर है और अमित सिन्हा के ही कब्जे में है। परती भूमि पर ही कब्जे का अवैध खेल पिछले कुछ महीने से चल रहा था, जिसमें राजस्व कर्मचारी सहित कुछ खरीद-बिक्री में शामिल लोगों को पुलिस उठाई है।

बता दें कि 19 डिसमिल भूमि का बाजार मूल्य करोड़ों में है, जो मोटी रकम के लिए एक बड़ा खेल है। बिचौलिया-दलाल से लेकर नेता-राजनेता तक इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि इसमें एक ओर अगर गलत जमाबंदी हो रही है तो दूसरी तरफ गिरफ्तारी भी हो रही है।

राजस्व कर्मचारी तो पुलिस शिकंजे में आए ही हैं, सदर अंचल के सीओ तथा राजस्व अधिकारी सहित अंचल कार्यालय के कुछ अन्य कर्मी भी रडार पर हैं। मंगलवार की सुबह से ही राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी की चर्चाएं आम हो गई थी।

दोपहर को जब सदर एसडीपीओ अजय कुमार से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है, हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

सनसनीखेज खुलासा- क्यों मां की हत्या कर अगवा की गई मासूम बेटी को नदी में फेंक कर किया हत्या, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

0

जायदाद में हिस्सा नहीं देने को ले चाची की हत्या कर उसकी मासूम बेटी को कर लिया था अगवा, फिर मासूम का शव लखीसराय से हुई बरामद
दादा के साथ बारात गये मृतका के मासूम पुत्र को भी मारने की थी योजना
चौबीस घंटे में पुलिस ने हत्या व अगवा मासूम की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारे भतीजे को कर लिया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय, वाली कहावत उस वक्त चरितार्थ हुआ, जब एक मासूम बालक की हत्या करने के लिए उसकी मां और बहन दोनों को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन जिस बालक की हत्या करने की योजना बनाकर उसके घर पहुंचा हत्यारा को बालक नहीं मिला और फिर दो-दो हत्याएं करने के बाद भी मासूम बालक बच गया।

बताया जाता है कि जिस बालक की हत्या करने की योजना बनाकर हत्यारा उसके घर पहुंचा था, वह कोई और नहीं बल्कि उसके बड़े चाचा का बेटा था। संयोग वश वह बालक अपने दादा के साथ उसी रात शादी में बारात चला गया था। मंगलवार को इस पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए एसपी अम्बरीष राहुल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमवार की रात्रि जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कुढ़ेता गांव निवासी शंकर सिंह की 30 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी की हत्या कर उसकी 6 वर्षीय मासूम पुत्री मानसी कुमारी को अगवा कर लिया गया।

जिसके बाद उस मासूम को पड़ोस के जिला लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र के मुरबरिया नदी में जिंदा फेंक दिया था, जिससे उस मासूम बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मासूम बच्ची के सामने ही हत्यारा ज्योति ने उसकी मां की हत्या कर दिया था और उस मासूम को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया, इस घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसपी श्री राहुल ने बताया कि इसको गम्भीरता से लेते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर मामले का उद्भेदन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाला कोई दूसरा नहीं, बल्कि मृतका का जाउत ही निकला, जिसे गिरफ्तर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जाउत ज्योति सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जायदाद को लेकर किया गया डबल मर्डर- एसपी श्री राहुल ने बताया कि मृतका का शंकर के साथ दूसरी शादी हुई थी तथा मृतका के पहले पति से रहे 8 वर्षीय पुत्र हर्ष व 6 वर्षीय पुत्री मानसी को अपने घर के जायदाद में हिस्सा नहीं देने की मंशा पालकर भैंसूर मंटू सिंह का पुत्र ज्योति सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया।

एसपी ने बताया कि हत्यारा ज्योति सिंह अपनी चाची किरण व उसके दोनों बच्चों को एक साथ मौत के घाट उतारने की योजना थी, परंतु संयोग वश मृतका किरण का पुत्र अपने दादा के साथ बारात चला गया था, जिस वजह से वह बच गया। एसपी ने बताया कि इसके पूर्व हत्यारा ज्योति के परिजन की मौत कोरोना से हो गई थी, जिसमें कोरोना के दौरान सरकारी सहायाता राशि मिलने पर आधा हिस्सा देना पड़ा था।

इसी बात को लेकर गिरफ्तार ज्योति ने अन्य जायदाद में हिस्सा नहीं ले सके, इसको लेकर उसने डबल मर्डर जैसी संगिन अपराध की घटना को अंजाम देकर खुद अपराध की दलदल में जा फंसा। बता दें कि मृतका किरण के पति शंकर की पहली पत्नी से कोई संतान नहीं था और उसकी मौत भी हो चुकी थी, जिसके बाद शंकर की दूसरी शादी शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के सिंडाय गांव निवासी रामाश्रय सिंह की पुत्री किरण के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी।

मृतका किरण को पहले पति से उक्त दोनों संतान थे। इन्हीं दोनों संतानों के कारण ज्योति को हत्यारा बनना पड़ा। एसपी ने बताया कि उक्त दोनों संतान को लेकर ज्योति को गांव में भी ताना सुनना पड़ रहा था, जिससे वह हमेशा अपने चाचा की पत्नी किरण व उसके दोनों संतानों को रास्ते से हटाने के लिए तनाव में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए ज्योति पिछले दस दिनों से इसके घर का रेकी कर रहा था, लेकिन वह अपनी मंशा में पूरी तरह सफल नहीं हो सका और सालाखों के पीछे चला गया। एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी, पकरीबरावां सर्किल इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार तथा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविभूषण आदि मौजूद थे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र ने क्यों कहा नवादा में चिराग पासवान का जन संवाद कार्यक्रम होगा एतिहासिक, मत्वपूर्ण और तथ्यपूर्ण, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा में आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम की सफलता को ले लोजपा-आर के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने किया प्रेसवार्ता
10 दिसंबर को सरकारी आईटीआई के मैदान में होगा जन संवाद कार्यक्रम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के आईटीआई मैदान में 10 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) का जन संवाद कार्यक्रम एतिहासिक, महत्वपूर्ण व तत्थ्यपूर्ण होगा। उक्त बातें मंगलवार को जिला अतिथि गृह के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धिरेन्द्र कुमार मुन्ना ने कही।

उन्होंने कहा कि यह जन संवाद महत्वपूर्ण इसलिए होगा क्योंकि हमारे नेता 2024 के लोक सभा चुनाव की रणनीति पर काम होगा तथा लोक सभा में बिहार और नवादा के लिए हमारे मुद्दे क्या होंगे यह तथ्यपूर्ण बिंदू पर जिलेवासियों के साथ हमारे नेता संवाद करेंगे।

उन्होंने तीन राज्यों के विधान सभा चुनाव में एनडीए के प्रमुख दल भाजपा का प्रचंड जीत पर कहा कि इस हार का मुख्य कारण बिहार के मुख्यमत्री नीतीष कुमार के एजेंडों पर चुनाव लड़ा गया।

उन्होंने कहा कि नीतीष कुमार का सभी मुद्दे जैसे जातिय गणना, जातिय आधार पर आरक्षण तथा संरक्षण जैसे विभिन्न मुद्दों के साथ कांग्रेस पार्टी उन तीनों राज्यों में चुनाव लड़ा, जिसमें उन तीनों राज्यों में नीतीश कुमार का एजेंडा औंधे मुंह गिर गया और वहां की जनता उनके मुद्दों को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने 10 दिसम्बर को जिले हर तबके के लोगों को जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारियों की बैठक भी किया जायेगा, जिनके द्वारा गांव-गांव तक लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जायगा।

उन्होंने कहा कि बिहारी फस्ट, बिहार फस्ट का नारा देकर हमारे नेता चिराग पासवान बिहार की दयनीय स्थिति को बदलने के लिए कमर कसकर तैयार हैं, सिर्फ बिहार वासियों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाने का एक मात्र विकल्प हमारे नेता चिराग पासवान हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत की परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि नवादा से मेरा पुराना लगाव है, यहां के हर तबके के लोग मेरा परिवार है।

मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, चन्द्रमौली सिंह, नगर अध्यक्ष उचित नारायण शर्मा, प्रभात कुमार तथा बंटी सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

ऐसा क्या हुआ कि शादी के 22 साल बाद ससुराल वालों ने विवाहिता की कर दी हत्या, पढ़ें पूरी खबर 

0

मृतका के मायके वालों ने लगया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
पुलिस ने ससुर व भैंसुर को हिरासत में ले कर रही है पुछताछ

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोतरायन गांव में शादी के 22 साल बाद एक विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह जैसे ही ग्रामीण सोकर उठे वैसे ही घटना की जानकारी मिली, टो कोलाहल मच गया। मृतक विवाहिता की पहचान उमेश पासवान की 40 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि महिला की हत्या घरेलू विवाद में मारपीट के कारण हुई है।

आरोप है कि रविवार की रात्रि मृतका के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट किया था, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस दौरान पुलिस ने मृतका के ससुर व भैंसुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद उसके पति उमेश पासवान घर से फरार हो गया।

घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दिया। इधर, मृतका के मायके वालों ने बताया कि 22 साल पहले हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। उसके पति व अन्य परिजनों के द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका दो लड़का व दो लड़की की मां है।

मृतका का मायके जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भौआर गांव में है। घटना की सूचना उसके मायके वालों को भी दी गई है। मृतका के बच्चों का कहना है कि उसकी मां को दादा राम खेलावन पासवान, चाचा अशोक पासवान तथा पापा उमेश पासवान ने मिलकर मारपीट कर हत्या कर दिया है।

इस घटना के बाद पिता भाग गए हैं। मृतका के  चार संतानों में स्वीटी कुमारी, गौतम कुमार तथा गोलू कुमार के अलावा टूसी कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद उसके पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था, बार-बार बेसुध हो रहे थे, पड़ोसी उसे संभालने में लगे हुए थे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया आवेदन अप्राप्त है, पुलिस मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर गहनता पूर्वक छानबीन में जुटी है।

सनसनी- पहले अपराधियों ने किया मां की हत्या, फिर साथ सो रही नाबालिग पुत्री को किया अगवा, पढ़ें पूरी खबर 

0

वारिसलीगंज कांड का हुआ पुनरावृति, तीन साल पूर्व पिता की हत्या कर पुत्री का कर लिया गया था अपहरण

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है, जिसमें जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कुढ़ेता गांव में दिल दहला देने वाली घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है, जहां मां की हत्या कर नाबालिग पुत्री को अगवा कर लिया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे थाना क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी तथा थानाध्यक्ष रवि भूषण दलबल के घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज अपहृत पुत्री की खोजबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि कुढ़ेता ग्रामीण शंकर सिंह की 30 वर्षीय पत्नी अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ रविवार की रात्रि अन्य दिनों की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी, तभी अपराधियों ने उसके घर में घुसकर गला घोटकर हत्या कर दिया तथा साथ में सो रही नाबालिग पुत्री मानसी को उठाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि शंकर सिंह की शादी दो वर्ष पूर्व शेखपुरा जिले के सिंडाय गांव निवासी रामाश्रय सिंह की 30 वर्षीय पुत्री किरण देवी के साथ दूसरा विवाह हुआ था। दूसरी पत्नी किरण देवी से 8 वर्षीय एक पुत्र हर्ष राज व 6 वर्षीय पुत्री मानसी है। उक्त विवाहिता की हत्या होने की सूचना जैसे ही पकरीबरावां पुलिस को मिली तुरंत थानाध्यक्ष रवि भूषण व पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे।

इस घटना को लेकर एसडीपीओ श्री चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि विवाहिता की गला घोटकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने बताया की मृतक के ससुर गांव से ही बेगुसराय बारात गए हुए थे, जब वह सोमवार की सुबह बारात से वापस घर लौटे तो वह अपनी बहू को घर में नहीं देखकर खोजने लगे, जिसके बाद घर के समीप ही सड़क किनारे उनकी बहू मृत अवस्था में पड़ी थी। ग्रामीणों के सहयोग से इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पावर सब ग्रीड के पीछे बसे मुहल्ला में भी तीन साल पूर्व ऐसी घटना घट चुकी है। बता दें कि 15 दिसम्बर 2020 की रात्रि में उक्त मुहल्ला निवासी षिव शंकर सिंह की हत्या अपराधियों ने गला रेतकर कर दिया था तथा उनकी नाबालिग पुत्री रागिनी को अगवा कर लिया था, जिसे पुलिस ने अथक प्रयास के बाद अक्टूबर 2023 में समस्तीपुर जिले से बरामद कर हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

घटना के वक्त सास एवं बहू व पोती ही थी घर में
रविवार की देर रात्रि मृतका के ससुर देवेंद्र सिंह अपने पोते हर्ष राज को लेकर बरात गए हुए थे। घर में सास के अलावा बहू किरण देवी व पोती मानसी ही थी। बताया जाता है कि मृतका के पति शंकर सिंह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और घर में वृद्ध सास एवं बहू को अकेली देखकर अज्ञात अपराधियों ने बहू किरण देवी की हत्या कर नाबालिग पोती मानसी को अगवा कर फरार हो गया।

पुलिस कर रही हर पहलुओं की जांच
घटना के बाद एसडीपीओ महेश चौधरी एवं थानाध्यक्ष रवि भूषण पूरे मामले की तकनीकी अनुसंधान में जूट गये हैं, इधर मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड एवं डीआईयू की टीम को लगाया गया है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा ।

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नवादा में कैसे मनी होली-दिवाली, निकाला गया विजय जुलूस, पढ़ें पूरी खबर 

0

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चला मोदी जादू का उत्साह दिखा नवादा में, कार्यकर्ताओं ने खूब मनाया जश्न

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

देश के तीन राज्यों में भाजपा की जीत का असर नवादा के भाजपा कार्यकाताओं में देखने को मिला, जैसे-जैसे विधान सभा चुनाव का परिणाम आता गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता गया।

भारतीय जनता पार्टी नवादा के कार्यकर्ताओं ने भारत के तीन राज्य के विधान सभा में हुए चुनाव में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत की खुशी में विजय जुलूस निकालते हुए जमकर होली-दिवाली मनाया। इस विजय जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने किया।

यह विजय जुलूस नवादा नगर के काली चौक से निकलकर पूरे नगर में भ्रमण किया। जुलूस में भाजपा कार्यक्रताओं के द्वारा ढोल-नगाड़ा बजाते हुए खूब पटाखा छोड़ कर आतिश बाजी किया और लोगों में लड्डू व मिठाई बांटने का काम किया। सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश और उमंग के साथ नाचते हुए मोदी जी का नारा लगाते नहीं थम रहे थे।

साथ ही जय श्रीराम का भी नारा लगाया जा रहा था, जिसमें कहा जा रहा था, जो राम को लाए है हम उनको लाएं हैं, अयोध्या तो यह झांकी है, काशी मथुरा बाकी है जैसे नारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में भाजपा का झंडा तथा भगवा झंडा के साथ-साथ नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं जेपी नड्डा का काट आउट फोटो नजर आ रहे थे।

जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि यह जीत भारत वासियों को जीत है, यह जीत सनातनियों की जीत है, यह जीत नरेंद्र मोदी का जीत है। यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि हम अभी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जीते हैं आगे हम 2024 में लोक सभा जीत कर भारत में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएंगे और 2025 में बिहार विधान सभा में भाजपा की सरकार को बनने से कोई रोक नहीं सकता है। हम सभी नवादा के भाजपा कार्यकर्ता और जनता जीत का जश्न मना रहे हैं।

इस विजय जुलूस में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, महामंत्री विजय पांडेय, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, सतीश सिन्हा, जितेंद्र पासवान, माधुरी बरनवाल, जिला पालक डॉक्टर विमल प्रसाद सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत कुमार मंडल, अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य,

हर्षीकेस महतो, तेजस सिन्हा, मनोज पचड़ा, राहुल सिन्हा, राधेश्याम चौधरी, सूर्य नारायण गुप्ता, प्रेमचंद पटियाला, शंकर लोहार, अजय कुमार बरनवाल, मुकेश महतो, अजय वर्मा, गुलशन कुमार, अजीत शंकर, पुनीता बरनवाल, उपेंद्र कुमार, रणधीर कुमार पंकज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

क्या आप जानते हैं यादगार पलों में मॉडर्न मैथेमैटिक्स ओलंपियाड का क्यों किया जाता है आयोजन, पढ़ें पूरी खबर 

0

2023 के प्रथम चरण प्रतियोगिता में शामिल हुए डेढ़ हजार प्रतिभागी

देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित हुई प्रथम सत्र की परीक्षा, बच्चों ने अपनी गणितीय क्षमता का प्रदर्शन कर दी श्रद्धांजलि

ओलंपियाड का दूसरा चरण- मेंस परीक्षा 22 दिसंबर 2023 को गणित दिवस के अवसर पर की जाएगी आयोजित

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मॉडर्न शैक्षणिक समूह के द्वारा हर साल मॉडर्न मैथेमैटिक्स ओलंपियाड का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस ओलंपियाड के आयोजन का जो तारीखें रखी जाती है उसमें एक रोचक तथ्य छिपा होता है। प्रथम सत्र का आयोजन देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर तो दूसरा सत्र गणित दिवस पर आयोजित किया जाता है। बताया जाता है कि विद्यार्थियों की गणितीय शक्ति एवं तार्किक चिंतन क्षमता के स्तर की जांच करने एवं उच्च प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने

के उद्देश्य से विगत वर्ष की तरह मॉडर्न शैक्षणिक समूह की विभिन्न संस्थाओं के द्वारा एक द्विस्तरीय मैथेमैटिक्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया है, जिसके प्रथम चरण प्री-एग्जाम  देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के पावन अवसर पर 3 दिसंबर 2023, रविवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंतीनगर, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज एवं मॉडर्न इंग्लिश स्कूल बिहारशरीफ के लगभग डेढ़ हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

निदेशक डॉ अनुज ने कहा ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों में तार्किक क्षमता एवं गणितीय अभिरुचि की होती है वृद्धि

परीक्षापूर्व सभी प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज कुमार ने कहा कि मैथेमैटिक्स ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के सम्मिलित होने से उनकी तार्किक क्षमता एवं गणितीय अभिरुचि में वृद्धि होती है। बच्चों को अपने स्तर के साथ अपनी खूबियों एवं खामियों का पता चलता है। इस प्रतियोगिता में प्रश्नों की प्रकृति एवं स्तर बिल्कुल वैसा ही रखा गया है जैसा आईआईटी व एनडीए सहित अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षाओं का होता है। इससे विद्यार्थियों में उन प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नों से जूझने की प्रवृत्ति जागेगी एवं उनकी तैयारियों के लिए उचित वातावरण का निर्माण हो सकेगा।

मॉडर्न ग्रुप के गणित विभाग द्वारा किया गया आयोजन 

इस मैथेमैटिक्स ओलंपियाड का आयोजन मॉडर्न ग्रुप के गणित विभाग के द्वारा किया गया, जिसका दिशा-निर्देशन विभागाध्यक्ष सुजय कुमार के द्वारा किया गया, जिसमें सभी विद्यालयों के इंचार्ज एमके विजय, मिथाइल चौधरी, सुनील कुमार मिश्रा एवं पंकज सिंह ने सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने परीक्षा एवं उसके प्रश्नपत्र के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह परीक्षा सातवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वर्गवार आयोजित की गई है, जिसमें प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग स्तर के प्रश्न रखे गए हैं।

इस ओलंपियाड में गणितीय संक्रियाओं एवं मानसिक अभियोग्यता के कुल 40 बहुविकल्पीय प्रश्नों को रखा गया, जिसे हल करने के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया गया। बच्चों के द्वारा ओएमआर पर उत्तर अंकित किया गया है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ने एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटने का प्रावधान किया गया है।

इसका परीक्षाफल 8 दिसंबर 2023, शुक्रवार को प्रत्येक विद्यालय के सूचना-पट्ट पर प्रकाशित किया जाएगा, साथ ही इसमें सफल हुए प्रतिभागियों को ओलंपियाड के अगले चरण- मेंस परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। मेंस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

प्रतिभागी बच्चों ने क्या दिया प्रतिक्रिया 

परीक्षा-हॉल से निकलते हुए प्रतिभागियों से बात करने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। कुछ बच्चों ने प्रश्नों के स्तर को कठिन तो कुछ ने आसान भी बताया। कुछ विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्न तो अच्छे थे, पर समय के अभाव के कारण उनसे कुछ प्रश्न छूट गए। कुछ बच्चों ने रीजनिंग के प्रश्नों को आसान एवं मजेदार बताया। प्रतियोगिता में सम्मिलित कई विद्यार्थी अपने रिजल्ट के प्रति आश्वस्त भी दिखे।

इस प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन में मॉडर्न के गणित शिक्षकों में इंद्रजीत मिश्रा, एसके वर्मा, रौशन मिश्रा, धरम प्रकाश, प्रवीण कुमार सिंह, सिद्धनाथ, सोनू कुमार, विक्रम विकास, अमित पाठक, कम्प्यूटर शिक्षकों में अभिषेक कुमार, दीपक प्रुष्टि सहित अन्य शिक्षकों में विजय कुमार अकेला, बशीर खान, ललन कुमार, कुणाल कुमार, धीरज कुमार, वंदना कुमारी, श्रुतिगीति डाकुआ, नूतन कुमारी तथा अनीता कुमारी आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

नवादा में अंतर्राजिय झपट्टामार गिरोह के मामा-भागना को पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

0

वैशाली जिले का रहने वाला मामा-भगना फिर से छिनताई का योजना बनाते चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी को ले की जा रही छापेमारी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय में झपट्टामार गिरोह का खुलासा करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इसको लेकर नगर थाना में सदर एसडीपीओ अजय प्रसाद ने बताया कि 3 अक्टूबर 2023 को समय करीब 10.30 बजे नगर थानान्तर्गत भीआईपी कॉलोनी निवासी श्यामदेव सिंह नामक 73 वर्षीय बुजूर्ग व्यक्ति से 30 हजार रूपयों से भरा थैला झपट्टा मारकर दो व्यक्ति तब फरार हो गए थे, जब वे एसबीआई मेन ब्रांच से पैसा निकाल कर अपने घर जा रहे थे।

इस घटना को लेकर उनके बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 1556 / 23 दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि नवादा पुलिस ने इस कांड में अनुसंधान करते हुए आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और गुप्तचर तैनात किए।

सीसीटीवी फुटेज से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया और गुप्तचरों को इस बारे में अलर्ट किया गया। इस बीच नवादा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त घटना में शामिल हुलिया वाले दो व्यक्ति पुन: पीएनबी बैंक मेन रोड के पास छिनतई करने की योजना बना रहे हैं।

इस आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः मुकेश पांडेय पिता विजय पांडेय और वीरू मिश्रा पिता स्व लबदु मिश्रा साकीन दोनों लालगंज रसूलपुर थाना लालगंज वैशाली बताया। दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये दोनों आपस में मामा-भगना हैं और ये लोग विगत कई माह से झपट्टामार गिरोह के सदस्य हैं।

इनका गिरोह बैंक से पैसा निकालने वाले महिलाओं और बुजूर्ग लोगों को निशाना बनाते हैं। जैसे ही कोई महिला, बुजूर्ग या कोई कमजोर व्यक्ति बैंक से पैसा निकाल कर जाने लगता है, ये लोग बैंक से ही उसकी सूचना अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को दे देते हैं। इनके गिरोह के दूसरे साथी बाइक पर सवार रहते हैं और झपट्टा मारकर पैसे लेकर भागते हैं।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों मामा-भगना ने स्वीकार किया कि ये इस घटना में तो सलिप्त थे ही, इसके पहले भी बिहार के अलग-अलग जिलों में एक दर्जन से अधिक जगहों पर घूम-घूमकर इसी प्रकार की कई घटनाएं की हैं।

गिरफ्तार मुकेश पांडेय ने अब तक यह स्वीकार किया है कि मारपीट, शराब, चोरी आदि की घटना में पहले 3 बार जेल जा चुका है और वीरू मिश्रा ने स्वीकार किया है कि वह पहले एक बार जेल जा चुका है।

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही इनके गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर नगर थाना इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे।

ऐसा क्या हुआ कि नवादा डीएम व एसपी को दलबल के साथ पैदल निकलना पड़ा सड़क पर, पढ़ें पूरी खबर

0

गंगा जल योजना को नगर के विभिन्न स्थानों पर शुरू करने के लिए किया गया शहर का निरीक्षण, गंगा जल योजना का नल लगाने को लेकर दिया आवश्यक निर्देश

अब जल्द ही नगरवासियों को मिलने लगेगा गंगा जल योजना का लाभ, शुरुआती दौर में शहर के चार स्थानों पर लगेगा गंगा जल का नल, दिव्यांगों के लिए भी होगी सुविधाएं

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में शहरवासियों को अब जल्द ही गंगा जल योजना का लाभ मिलने लगेगा, इसके लिए नगर चिन्हित स्थानों का निरीक्षण करने डीएम व एसपी सहित अलाधिकारीयों ने दलबल के साथ सड़क पर पैदल निकले।

इसको लेकर डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अम्बरीष राहुल ने शनिवार को संयुक्त रूप से नगरवासियों को पेयजल आदि सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र नवादा के भीड़ वाले ईलाकों में पेयजल की सुविधा आदि उपलब्ध कराने के लिए कारगर कदम उठाया जा रहा है।

इसके तहत समाहरणालय गेट के पास रैन बसेरा, सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के पास, भगत सिंह चौक के पास तथा सदर प्रखंड परिसर में लोगों की सुविधा के लिए 6-6 टाॅप वाला नल लगाया जा रहा है। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी कम उंचाई का नल लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया।

डीएम श्री वर्मा ने अपने अधिकारियों के साथ पेयजल उपलब्ध कराने वाले स्थलों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्ताा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा इस प्याउ योजना के बन जाने से नगरवासी एवं बाहर से आने वाले नागरिकों को पेयजल के लिए काफी सुविधा मिलेगी। सभी पेयजल स्थलों पर कार्य चल रहा है, जिसको यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत बनाये जा रहे सभी पम्प हाउसों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड परिसर नवादा सदर, नगर थाना परिसर और पुरानी जेल परिसर आदि स्थलों पर निर्माणाधीन पम्प हाउसों का औचक निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को मानक के अनुसार कार्य करने का सख्त निर्देश दिया।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर के साथ विद्युत की सुविधा सभी पम्प हाउसों में उपलब्ध करायें। इसके पश्चात डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ समाहरणालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक किया। उन्होंने अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे कार्याें के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया।

उन्होंने बुडको के अधिकारियों को कहा कि सुबह 5 बजे से 12 बजे दोपहर और शाम 3.30 बजे से शाम 8 बजे तक नागरिकों को पेयजल की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों को गंगा जल परियोजना के तहत दिये गए कार्याें को ससमय पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया।

सभी प्याउ स्थलों पर आकर्षक फ्लैक्स आदि लगाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया गया। मौके पर डीडीसी दीपक कुमार मिश्र, सिविल सर्जन डाॅ राम कुमार प्रसाद, सदर एसडीओ अखिलेश कुमार,   वरीय उपसमाहर्ता विकास पांडेय, एसडीसी प्रशांत रमनियां तथा डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page