Home Blog Page 106

नवादा में नामांकन के दौरान क्यों भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव पर हुआ आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

0

निर्वाचन आयोग के नियमों को जिला प्रशासन सख्ती से पालन करने में जुटी 
भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के झंडा लगा पांच चारपहिया वाहन प्रशासन ने किया जब्त
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

39-नवादा लोकसभा चुनाव प्रथम चरण में 19 अप्रैल को होना है। नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा 30 मार्च, नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, मतदान की तिथि 19 अप्रैल तथा मतगणना 4 जून को होना है।

वहीं नामांकन के अंतिम दिन गुरूवार को दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने को लेकर होड़ मची रही। कई प्रत्याशी नामांकन के दिन शक्ति प्रदर्शन भी करते देखे गए। दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी वाहनों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे।

वहीं निर्वाचान आयोग के दिशा-निर्देश का पालन जिला प्रशासन सख्ती से कर रही है। नामकंन के दौरान भाजपा तथा निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव द्वारा चुनाव आचार संहिता उलंघन करने के मामले को काफी गंभीरता से लिया है।

भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर तथा निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के नामांकन में बगैर अनुमति तथा अधिक वाहनों के काफिला के साथ पहुंचने पर कार्रवाई की गई है।

इस दौरान भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव का झंडा लगा पांच चारपहिया वाहनों को जिला प्रशासन ने जब्त कर नगर थाना को सौंप दिया है।

इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव, वाहन मालिक तथा जब्त सभी वाहन चालकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मामला नगर थाना में दर्ज की गई है।

ज्ञात हो कि चुनाव का अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के द्वारा संयुक्तादेश जारी किया जा चूका है,

बावजूद प्रत्याशियों के द्वारा जारी संयुक्तादेश के बाद भी चुनाव आचार सहिंता का उलंघन किया जा रहा है। वहीं पूरे जिले में धारा 144 भी लागू है। 

Every candidate who filed nomination on the last day of nomination in Nawada Lok Sabha claimed victory, read the full news

0

A total of 17 candidates including Vivek Thakur from BJP and Shravan Kushwaha from RJD filed nomination papers

Nominations were made before the District Election Officer amid tight security

Union Minister Giriraj Singh was present with the BJP candidate and RJD’s Chief State Spokesperson Shakti Singh Yadav was present with the RJD candidate

Report by Nawada News Express

Nawada / Suraj Kumar

https://youtu.be/cDkS6hi4XeQ

Voting is to be held in the first phase in Nawada Lok Sabha. On the last day of nomination on Thursday, there was a competition among the candidates who filed nomination papers.

Every candidate was seen claiming victory. A total of 17 candidates including NDA’s BJP candidate Vivek Thakur and Grand Alliance’s RJD candidate Shravan Kushwaha, RJD rebel candidate Vinod Yadav, brother of former minister Rajballabh Prasad and brother-in-law of Nawada’s RJD MLA Vibha Devi, and Bhojpuri film actor Gunjan Singh filed their nomination papers before District Election Officer Ashutosh Kumar Verma.

Apart from this, Sanjay Prasad from Bharat Corruption Mitaao Party, Chandan Kumar from Apna Kisan Party, Ramkripal Sharan from Lok Shakti Party, Independent Alok Kumar, Ranjit Kumar from BSP, Anand Kumar from Samta Moolak Sangram Dal, Anand Kumar Verma from Bharat Jan Jagran Dal, Gautam Kumar Bablu from Bhagidari Party, Dr. Ganori Pandit from PPID,

Independent Murari Kumar, Independent Damodar Kushwaha, Shashi Bhushan Kumar from Rashtriya Jan Sambhavna Party and Mo Mokim Uddin from Samaj Shakti Party filed their nomination papers. It is worth noting that a total of 20 people from Nawada Lok Sabha constituency had got the NR receipt cut, out of which three people including Dr. Sahajanand Prasad Singh and Vikas Kumar did not file nomination.

Many big leaders participated in the nomination of party candidates

Many state leaders including RJD chief spokesperson and former MLA Shakti Singh Yadav, former Assembly Speaker Uday Narayan Choudhary, Munger Lok Sabha RJD candidate Anita Kumari’s husband Ashok Mahato and Grand Alliance’s Hisua Assembly Congress MLA Neetu Kumari were present in the nomination of RJD candidate Shravan Kushwaha. 

At the same time, Union Minister Giriraj Singh, Warisliganj Assembly’s BJP MLA Aruna Devi were present at the nomination of NDA’s BJP candidate Vivek Thakur, while MP Ramkripal Yadav, MLC Neeraj Kumar, former MLA Anil Singh and former MLA Kanhaiya Rajvanshi along with others were present in the public meeting held in SKM College after the nomination of Vivek Thakur.

At the same time, at the nomination of independent candidate Vinod Yadav, many local leaders including Rajauli MLA Prakashvir, MLC Ashok Yadav and District Council President Pushpa Kumari were present.

Apart from this, YouTuber Manish Kashyap was present at the nomination of independent candidate Bhojpuri artist Gunjan Singh.

नवादा में पूर्व के भूमि विवाद पर मौत का तांडव, दबंगों ने वृद्ध की पीट-पीट कर ले लिया जान, पढ़ें पूरी खबर 

0

बुढ़वा होली में किया मारपीट, फिर अगले ही दिन घर में घुसकर लाठी-डंडों से प्रहार करते हुए उतार दिया मौत के घाट
घटना में 14 लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्त
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। गुरूवार की सुबह उक्त गांव में अपने ही गोतिया के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी।

इस घटना में स्व रामकिशुन सिंह के 70 वर्षीय पुत्र बाबूलाल सिंह सहित तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। गम्भीर रूप से जख्मी बाबूलाल सिंह को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व रास्ते में ही बाबूलाल सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य विनोद सिंह व संदीप शरण का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में मृतक के पुत्र बिपिन सिंह के द्वारा पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में बताया कि गुरूवार की सुबह मेरे पिता जी बाबूलाल सिंह अपने घर पर थे, तभी लाठी-डंडे व हथियार के साथ शेष कुमार सिंह के समर्थक घर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में किए गए मुकदमा को उठाने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें जख्मी वृद्ध पिता बाबूलाल सिंह की इलाज़ के दौरान मौत हो गई।

इस घटना को लेकर गांव के ही 14 लोगों को आरोपित किया गया है, जिसमें अनिल सिंह के पुत्र अमित रंजन व आशीष रंजन, स्व अवधेश शर्मा के पुत्र गौरी शंकर व रविशंकर कुमार, शेष कुमार सिंह के पुत्र पिंकू कुमार, टिंकू कुमार व राहुल कुमार, स्व हरवेश्वर सिंह के पुत्र शेष कुमार सिंह व अनिल सिंह, सुरेश शर्मा के पुत्र जयकांत कुमार व श्रीकांत प्रसाद उर्फ बमबम सिंह, स्व जनार्दन सिंह के पुत्र राजीव कुमार उर्फ टुनटुन सिंह व मुरारी कुमार तथा अनिल सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इस पूरे मामले में भूमि विवाद बताया जा रहा है। इसके पूर्व भी दोनों परिवारों के बीच एक दूसरे के विरुद्ध वारिसलीगंज थाने में चार-पांच मामले दर्ज हैं। वहीं दो माह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी थी, जिसमें दोनों पक्षो के सात लोग जेल जा चुके हैं। बता दें की गांव के ही अनिल सिंह, बमबम सिंह व पीड़ित परिवार के बीच भूमि विवाद को लेकर कई वर्षाे से झगड़ा चल रहा है।

मृतक के पुत्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे हम अपने पिता के साथ घर पर बैठे थे, तभी अनिल सिंह सहित 14 लोग हरवे हथियार से लैस होकर हमारे घर में घुस गए और मुकदमा उठाने का दबाब बनाने लगे, मना करने पर बंदूक के कुन्दे व पिस्टल के बट तथा लोहे के रॉड से मारपीट करने लगे।

इस बीच मेरे वृद्ध पिता भागने में असफल रहे। उनको अकेला देखकर उक्त सभी अभियुक्तों ने मिलकर मेरे पिता को बंदूक एवं पिस्टल के बट से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इधर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। गौरतलब हो कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसमें कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई जा चुकी है।

बुढ़वा होली के दिन भी दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट, प्राथमिकी में 20 लोग बने नामजद
मंगलवार को बुढ़वा होली की शाम भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करा 20 लोगों को नामजद किया गया है। अनिल कुमार की पत्नी अनिता देवी के द्वारा कराई गई प्राथमिकी में पड़ोसी छोटू कुमार, गौतम कुमार, पंकज कुमार तथा सत्येंद्र कुमार सहित 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी आरोपी द्वारा डीजे से अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मारपीट किया गया। वहीं दूसरी ओर उसी गांव के अरुण कुमार की पत्नी उमा देवी के द्वारा कराई गई प्राथमिकी में पड़ोसी आशीष रंजन, अमित रंजन तथा शेष कुमार सिंह सहित 9 लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि होली की शाम जब घर में बैठी थी तभी सभी आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

नवादा लोकसभा में नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने वाले हर प्रत्याशियों ने ठोका जीत की ताल, पढ़ें पूरी खबर 

0

भाजपा से विवेक ठाकुर व राजद से श्रवण कुशवाहा समेत कुल 17 प्रत्याशियों ने भरा नामकंन का पर्चा
कड़ी सुरक्षा के बीच जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष किया नामकंन
भाजपा प्रत्याशी के साथ केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व राजद प्रत्याशी के साथ राजद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव रहे मौजूद
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

https://youtu.be/cDkS6hi4XeQ
देखें पूरा वीडियो, करें लाइक, सब्सक्राइब और दबाएं वेल बटन, अच्छा लगे तो करें शेयर

नवादा लोकसभा में प्रथम चरण में मतदान होना है। नामकंन के अंतिम दिन गुरूवार को नामकंन का पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में होड़ मची रही। हर प्रत्याशी अपनी जीत का ताल ठोकते नजर आ रहे थे।

एनडीए से भाजपा प्रत्याशी विेवेक ठाकुर और महागठबंधन से राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, राजद के बागी उम्मीदवार के रूप में पुर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के भाई व नवादा के राजद विधायक विभा देवी के देवर भाई विनोद यादव तथा

भोजपुरी फिल्मी कलाकार गुंजन सिंह सहित कुल 17 प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचान पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा के समक्ष नामकंन का पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा भारत भ्रष्टाचार मिटाओ पार्टी से संजय प्रसाद, अपना किसान पार्टी से चंदन कुमार,

लोक शक्ति पार्टी से रामकृपाल शरण, निर्दलीय आलोक कुमार, बसपा से रंजीत कुमार, समता मूलक संग्राम दल से आनंद कुमार, भारत जन जागरण दल से आनंद कुमार वर्मा, भागिदारी पार्टी से गौतम कुमार बब्लू, पीपीआईडी से डॉ गनौरी पंडित, निर्दलीय मुरारी कुमार, निर्दलीय दामोदर कुशवाहा, राष्ट्रीय जन सम्भावना पार्टी से शशी भूषण कुमार तथा

समाज शक्ति पार्टी से मो मोकीम उद्दीन ने नामांकन का पर्चा दाखिल कराया। ज्ञात हो कि नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 20 लोगों ने एनआर का रसीद कटाया था, जिसमें डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह तथा विकास कुमार सहित तीन लोगों ने नामांकन नहीं कराया।

दलीय प्रत्याशियों के नामांकन में कई दिग्गज नेता हुए शामिल
राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के नामांकन में राजद के मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व विधायक शाक्ति सिंह यादव, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, मुंगेर लोकसभा के राजद प्रत्याशी अनिता कुमारी के पति अशोक महतो तथा महागठबंधन के हिसुआ विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी सहित कई प्रदेश के नेता शामिल थे।

वहीं एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के नामांकन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, वारिसलीगंज विधानसभा के भाजपा विधायक अरूणा देवी शामिल थी, जबकि विवेक ठाकुर के नामांकन बाद एसकेएम कॉलेज में आयोजित जनसभा में सांसद रामकृपाल यादव, विधान पार्षद नीरज कुमार, पूर्व विधायक अनिल सिंह तथा पूर्व विधायक कन्हैया राजवंशी सहित अन्य लोग शामिल थे।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के नामांकन में रजौली विधायक प्राकशवीर, एमएलसी अशोक यादव तथा जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी सहित कई स्थानीय नेता शामिल थे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह के नामांकन में यूट्यूबर मनीष कश्यप शामिल थे। 

रंगों के त्यौहार में खून की होली, जदयू नेता को अपराधियों ने क्यों मारी गोली, पढ़ें पूरी खबर 

0

वर्षों पूर्व जदयू नेता के पिता की हत्या के बाद अब बेटे को मारी गोली

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में हुई घटना, कार्रवाई में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है, रंगों के त्यौहार में अपराधियों ने खून की होली खेला, जिसमें एक जदयू नेता सहित तीन लोगों को गोली लगने से गांव में दहशत फैल गई है। 

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव में मंगलवार को अपराधियों ने जदयू नेता के घर पर जमकर फायरिंग किया, जिसमें जदयू नेता अयोध्या शरण सहित तीन लोग घायल हो गए।

जदयू नेता की हत्या के नियत से उनके सिर में गोली मारा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गौरतलब हो कि उनके पिता वरिष्ठ जदयू नेता अखिलेश्वर सिंह 30 वर्षों तक नारायणपुर ग्राम पंचायत के मुखिया रहे हैं तथा जदयू की टिकट पर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

घायल जदयू नेता अयोध्या शरण ने बताया कि गांव के ही पूर्व मुखिया रहे ललन कुमार मधुकर, रामाशीश प्रसाद सहित आधा दर्जन लोगों ने हत्या की नियत से उन्हें गोली मारी। उन्होंने बताया कि इन्हीं लोगों ने मिलकर उनके पिता अखिलेश्वर सिंह की भी हत्या गोली मारकर कर दी थी।

उस मुकदमे में सारे लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। मुकदमा का ट्रायल नवादा न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में गवाही के रूप में उपस्थित नहीं हो सके, इसके लिए हत्या की धमकी भी दिया गया था।

जब धमकी से नहीं डरे तो उनके पिता के हत्यारे ने उन्हें ही जान मारने की नीयत से गोली मार दी। अयोध्या शरण को नरहट अस्पताल के बाद नवादा सदर अस्पताल में दाखिल किया गया है,

लेकिन चिकित्साकों ने बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं ग्रामीण किसी भी अनहोनी घटनाको लेकर दहशत में हैं। 

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी रजौली के एसडीओ को दी गई। फिलवक्त इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है, जिसमें एक अभियुक्त के पकड़े जाने की सूचना है।

जानिए, विवेक ठाकुर को जिसे भाजपा ने नवादा से दिया टिकट, पढ़ें पूरी खबर 

0

होली के पहले नवादा लोकसभा सीट से एनडीए ने खोला पत्ता,  राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर को बनाया प्रत्याशी

भाजपा की ओर से सीट मिलने के बाद विवेक ठाकुर करेंगे 28 को नामांकन 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा लोकसभा सीट पर एनडीए द्वारा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार खत्म हो गया है। एनडीए गठबंधन ने नवादा सीट को भाजपा के लिए घोषणा कर देने के बाद प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से लोग उहापोह की स्थिति में थे।

लेकिन होली के ठीक एक दिन पूर्व होलिका दहन की शाम भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी, जिसमें राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर को टिकट दिया गया है।

कौन है विवेक ठाकुर

वर्तमान में विवेक ठाकुर बिहार के राज्य सभा सांसद हैं। इनका उम्र 54 साल है और वे डॉ सीपी ठाकुर के पुत्र हैं। इनकी पत्नी का नाम मीनाक्षी ठाकुर है। श्री ठाकुर बीए व एलएलबी किये हुए हैं।

वे 2 मई 2013 से 6 मई 2014 बिहार विधान के सदस्य रह चुके हैं। वहीं 10 अप्रैल 2020 से अभी तक राज्य सभा सांसद हैं और मूल निवासी पटना के हैं।

गौरतलब हो कि जिले में नामांकन का अंतिम तिथि 28 मार्च तक ही है, बावजूद नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अभी तक नामांकन का खाता भी नहीं खुला है, लेकिन कई लोगों ने अपना एनआर कटा चुके हैं।

बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन 28 मार्च को प्रत्याशियों की भीड़ काफी होने के आसार दिख रहा है। फिलवक्त एनडीए और महागठबंधन दोनों प्रमुख पार्टियों का टिकट कन्फर्म होने के बाद नवादा संसदीय क्षेत्र की जनता में उहापोह समाप्त हो गई है।

नामांकन में राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा की क्या है बड़ी तैयारी, जिलेवासियों को दे रहे न्योता, पढ़ें पूरी खबर 

0

नामांकन से पहले जनता का मिल रहा आशीर्वाद, क्षेत्र भ्रमण में दिख रहा आपार जनसमर्थन
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा लोकसभा के राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा सिंबल लेकर नवादा पहुंचने के बाद शुक्रवार को जिला राजद कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रबंधन पर चर्चा किया गया।

अगले दिन शनिवार को राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव तथा राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं के साथ प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा लोकसभा क्षेत्र की जनता को नामंकन में शामिल होने का न्योता देने निकल पड़े।

इस दौरान जिस क्षेत्र में उनका काफिला गया वहां उन्हें क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया। श्री कुशवाहा ने नारदीगंज, हिसुआ, नरहट, मेसकौर, सिरदला, रजौली, अकबरपुर तथा गोविंदपुर प्रखंड सहित दर्जनों गांव का तुफानी दौरा करते हुए लोगों को नामांकन में आने का न्योता दिया तथा विजयी भवः का आशीर्वाद भी मांगा। भ्रमण के दौरान जिलाध्यक्ष श्री यादव ने लोगों से मिलते हुए कहा कि राजद के शीर्ष नेतृत्व ने ए-टू-जेड पार्टी के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के उपर भरोसा जताते हुए उन्हें लालटेन लेकर आप जनता मालिक के बीच भेजा है।

श्रवण नवादा के लिए कोई नया चेहरा नहीं है, जिले में इनका एक अलग पहचान है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि नवादा के विकास और तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकते हुए लालू यादव, राबड़ी देवी तथा तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए श्रवण कुशवाहा को भारी मतो से विजयी बनाने का काम करें। वहीं राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि गरीब की पार्टी राजद ने नवादा में एक गरीब के बेटा पर भरोसा कर सेवा करने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि नवादा की जनता के मांग पर स्थानीय प्रत्याशी के रूप में मुझे टिकट देकर यहां की जनता का सम्मान किया गया है। प्रत्याशी श्री कुशवाहा ने कहा कि मैं आपके घर का बेटा हूं और हर लोगों के सुख-दुख में साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा। उन्होंने कहा कि विगत 15 वर्षों से बाहरी नेताओं का प्रवेश नवादा की धरती पर रही है, जो जिलेवासियों को ठगने का काम करते रहे हैं।

वैसे बाहरी प्रत्याशियों को नवादा के विकास से कोई लेना देेना नहीं है, उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ नवादा के लोगों के बीच नफरत पैदा करना और बगावत की बीज बोना रहा है। श्री कुशवाहा ने कहा कि जब मेरे पास कोई पावर नहीं था, तब भी कारोना काल से अबतक अपने औकात के मुताबिक जिलेवासियों की सेवा तत्परता के साथ करते आ रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

श्री कुशवाहा ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा लालू प्रसाद की छोटी बेटी रोहणी आचार्य पर किडनी बेचकर सारण से राजद प्रत्याशी बनने की बात कहे जाने का घोर निन्दा करते हुए कहा कि श्री चौधरी ने रोहणी ही नहीं, बल्कि देश की सभी बेटियों को अपमानित करने का काम किया है, जिसे देश की आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी। उप मुख्यमंत्री देश की बेटियों के खिलाफ ओछी बयान देकर शर्मसार करने का काम किया है। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने सभी जनता से 28 मार्च को नामकंन में आने की अपील किया।

राजद से नाता तोड़ने के बाद भाई विनोद ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा, जिलेवासियों के साथ की बैठक, पढ़ें पूरी खबर 

0

पथरा इंग्लिश गांव स्थित एक मंच पर दिखे नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाशवीर व एमएलसी अशोक यादव
राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा सहित पार्टी पर किया जोरदार हमला
निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए बैैठक में मौजूद समर्थकों की मांग पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया घोषणा 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

https://youtu.be/1IKlOAiSFXE
वीडियो में देखें क्या कह रहे हैं विनोद यादव और एमएलसी अशोक यादव

नवादा के पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के छोटे भाई विनोद यादव द्वारा राजद के प्रदेश महासचिव व प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देते ही नवादा लोकसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। शनिवार को सदर प्रखंड स्थित पथरा इंग्लिश गांव में विनोद यादव ने बैठक आयोजित कर पार्टी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस बैठक में नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाशवीर, एमएलसी अशोक यादव, जिप अध्यक्ष पुष्पा कुमारी तथा जिला पार्षद वीणा देवी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार चन्द्रवंशी ने की तथा संचालन पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव ने किया।

राजद के बागी विनोद यादव के साथ एक मंच पर राजद के दो विधायकों की उपस्थिति से लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं। हालांकि विनोद यादव ने खुलकर चुनाव लड़ने की बात कह दी है। बैैैठक को सम्बोधित करते हुए एमएलसी अशोक यादव ने राजद के शीर्ष नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाया। उन्होंने कहा कि राजद अब लालू यादव के समय की पार्टी नहीं रही, राजद में काफी बदलाव हुआ है, यहां तेजस्वी यादव को नये-नये सलाहकारों ने दिग्भ्रमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के समय कार्यकर्ताओं को टिकट मिलता था, लेकिन अब पैसे वालों, माफियाओं व अपराधियों को टिकट मिल रहा है। सांसद व विधायक बनने की होड़ में लोग अपनी सम्पत्ति को बेचकर सिम्बल खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के बड़े भाई नवादा विधायक स्व कृष्णा प्रसाद ने लालू यादव का पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाया था।

लालू यादव ने राजबल्लभ परिवार को दिया धोखा-एमएलसी
उन्होंने कहा कि नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ प्रसाद ने भी लालू यादव के हर सुख-दुख में साथ रहे, लेकिन लालू यादव ने अब राजबल्लभ प्रसाद के परिवार को धोखा देने का काम किया। बैठक में मौजूद भाई विनोद यादव ने कहा कि मुझे पद का लोभ नहीं है, पार्टी के द्वारा मुझे 6-7 मार्च 2024 को तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर बुलाकर कहा कि प्रदेश महासचिव के नाते आप क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। आपके कार्यों को सराहा जा रहा है।

आप लोकसभा की तैयारी में जुट जाइये। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को जब पार्टी ने टिकट देने से इनकार किया, तब मुझे मजबूरन 20 मार्च को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र सौंपना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार दशकों से राजद के लिए तन-मन-धन से जुड़ा रहा, लेकिन तेजस्वी यादव ने हमारे परिवार को तरजीह नहीं दिया।

मौके पर विजय यादव, आलम साहब, कुलदीप यादव, प्रिन्स तमन्ना, राजीव कुमार बॉबी, अरविंद अदरखी, अनुज चंद्रवंशी, वीणा देवी, अफसर इकबाल, नीलम परवीन, शशि भूषण शर्मा, आनंदी यादव, नरेश राजवंशी, जगदेव यादव, सत्येंद्र यादव, लालू यादव, रामबालक सिंह, सुरेंद्र दास, बाल्मीकि यादव, शंभू मालाकार, मुन्ना शर्मा, मिथिलेश यादव, राकेश सिंह, विकास मुखिया, पंकज मुखिया, संजय पासवान, अशोक मुखिया, डॉ विक्रम, नरेश केवट, शंभू पासवान, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र मांझी, नीतू सिन्हा, रामदेव यादव तथा कुणाल राजवंशी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

भाई विनोद यादव ने नवादा लोकसभा से चुनाव लड़ने का किया घोषणा
भाई विनोद यादव ने कहा कि इस बैठक में जनता से राय-विचार करने के बाद उनकी अनुमति पर नवादा लोकसभा से चुनाव लड़ने की ठान लिए हैं। उन्होंने जनता की मांग पर मंच से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए अपने पिता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष स्व जेहल यादव के प्रतिमा पर चरण स्पर्ष कर चुनावी जंग का ऐलान कर दिया। इस निर्णय के बाद अभी तक साइलेंट मोड पर रहे नवादा की चुनावी राजनीति में एकाएक हलचल शुरू हो गया है।

राजद के टिकट से वंचित विनोद यादव ने आगे की रणनीति के लिए गेंद आम जनता की ओर उछाल दिया था। जनता ने भी उनके आवास पर पहुंचकर अपना फैसला सुना दिया। मतदाताओं ने दो टुक लहजे में कह दिया कि राजद शीर्ष नेतृत्व का फैसला नवादा वासियों को मंजूर नहीं है, इसलिए भाई विनोद यादव को जनता की ओर से टिकट जारी कर दिया गया है। भाई विनोद यादव द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद जनता की हुजूम विनोद यादव को माला पहनाने के लिए उमड़ पड़े। बैठक में नवादा लोकसभा क्षेत्र के बरबीघा विधानसभा सहित जिले के 14 प्रखंडों से आये जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मां के लिए बेटा का दिखा ऐसा आस्था, पुण्यतिथि के दिन ही अस्पताल खोल मां के सपनों को किया साकार, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल में स्व कपूर देवी का मनाया गया 12वां पुण्यतिथि, अस्पताल का भी मना छठा वार्षिकोत्सव
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

माता-पिता से बड़ा दुनिया में कोई नहीं होता है, ऐसे में कोई संतान अपने माता-पिता के सपनों को साकार करता है तो वह जीवन का सबसे बड़ा उपलब्धि बन जाता। ऐसा ही मिसाल नवादा जिला मुख्यालय स्थित तीन नंबर बस स्टैंड के समीप केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल है।

जिसका संचालक बसंत कुमार ने अपनी मां की याद में इस हॉस्पिटल का निर्माण कराया, जो उनकी मां स्व कपूर देवी इच्छा थी। अस्पताल में शुक्रवार को निदेशक बसंत कुमार की माता कपूर देवी की 12वीं पुण्यतिथि मनायी गई। इसके साथ ही अस्पताल का छठा वार्षिकोत्सव भी मनाया गया।

इस अवसर पर जिले भर के कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। निदेशक बसंत कुमार ने बताया कि मां से बड़ा कुछ नहीं होता है, और हमारी मां की इच्छा थी कि हम जनमानस के लिए सेवा का मार्ग अपनाएं। ऐसे में अस्पताल ही एक ऐसा मार्ग मिला जिसके माध्यम से हमने आम जनमानस की सेवा करने का बेहतर विकल्प चुना।

उन्होंने कहा कि माता कपूर देवी के निधनोपरांत छह वर्षों के बाद अस्पताल खोला गया। इस अस्पताल का उद्घाटन भी हमारी माता कपूर देवी के पुण्यतिथि के दिन ही किया गया। उन्होंने कहा कि यहां सेवा भावना से मरीजों का इलाज किया जाता है।

यही वजह है कि हमारे यहां मरीजों को कम खर्च में बेहतर इलाज किया जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत स्व कपूर देवी के तैल चित्र पर मार्ल्यापण व पुष्प अपर्ण कर किया गया। वहीं भोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर डॉ प्रवीण कुमार, डॉ हितेन्द्र कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ अभिजीत कुमार वर्मा, डॉ ओम प्रकाश, सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विक्रम कुमार के अलावा

नवादा लोकसभा से राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, रामदेव यादव, सियाशरण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जिप सदस्य विनिता मेहता, अवकाश प्राप्त डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद, अशोक सम्राट धर्मशाला राजगीर के अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, वारिसलीगंज के अरूंजय मेहता, झारखंड के सीआईडी सब इंस्पेक्टर गोपाल प्रसाद,

कुशवाहा सेवा समिति के सदस्य बीएओ अशोक मेहता, रोटेरियन राजेश्वर प्रसाद राजेश, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामचन्द्र कुमार सोनी तथा भारत विकास परिषद के सचिव व रोटेरियन राजेन्द्र प्रसाद सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।


नवादा लोकसभा से राजद का टिकट मिलते ही श्रवण कुशवाहा ने प्रेसवार्ता कर क्या कह दी बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

0
https://youtu.be/ICgCxs1SUzw
पूरा वीडियो देखकर लाइक, सबस्क्राइब करते हुए वेल बटन जरूर दबाएं, साथ ही शेयर करना नहीं भूलें

प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा कोरोना काल में स्थानीय बेटा होने का निभाया फर्ज, अब जनता करेगी हिसाब
महागठबंधन से राजद प्रत्याशी का टिकट मिलने के बाद श्रवण कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 
जिलाध्यक्ष ने कहा राजद के शीर्ष नेतृत्व ने ए-टू-जेड पार्टी के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के उपर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में है उत्साह
जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ किया बैैठक, 28 को नामांकन का किया घोषणा
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा लोकसभा से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा सिंबल लेकर नवादा पहुंचने के बाद शुक्रवार को सद्भावना चौक स्थित राजद जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महागठबंधन की एक बैठक उम्मीदवार श्री कुशवाह की मौजूदगी में राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

आयोजित बैठक में श्रवण कुशवाहा को नवादा लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी बनाए जाने के संदर्भ में महागठबंधन के साथ चुनाव प्रबंधन पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि राजद के शीर्ष नेतृत्व ने ए-टू-जेड पार्टी के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के उपर भरोसा जताते हुए उन्हें लालटेन लेकर आप जनता मालिक के पास भेजा गया है।

श्रवण नवादा के लिए कोई नया चेहरा नहीं है, जिले में इनका एक अलग पहचान है। नवादा के विकास और तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकते हुए लालू यादव, राबड़ी देवी तथा तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए श्रवण कुशवाहा को भारी मतो से विजयी बनाने का काम करें।

राजद ने जनता की मांग पर स्थानीय प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को टिकट देकर किया सम्मान
महागठबंधन से राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि गरीब की पार्टी राजद ने नवादा में एक गरीब के बेटा पर भरोसा कर सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि नवादा की जनता के मांग पर स्थानीय प्रत्याशी के रूप में मुझे टिकट देकर यहां की जनता का सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं आपके घर का बेटा हूं और हर लोगों के सुख-दुख में साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा। उन्होंने कहा कि विगत 15 वर्षों से बाहरी नेताओं का प्रवेश नवादा की धरती पर हुई है, जो जिलेवासियों को ठगने का काम करते रहे हैं। वैसे बाहरी प्रत्याशियों को नवादा के विकास से कोई लेना देेना नहीं है, उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ नवादा के लोगों के बीच नफरत पैदा कर अपना उल्लू सीधा करना रहा है।

भाजपा ने बेटियों को किया अपमानित- श्रवण
श्री कुशवाहा ने कहा कि जब मेरे पास कोई पावर नहीं था, तब भी कारोना काल से अबतक अपने औकात के मुताबिक जिलेवासियों की सेवा तत्परता के साथ करते आ रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। श्री कुशवाहा ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा लालू प्रसाद की छोटी बेटी रोहणी आचार्य पर किडनी बेचकर सारण से राजद प्रत्याशी बनने की बात कहे जाने का घोर निन्दा करते हुए उन्होंने कहा कि श्री चौधरी ने रोहणी ही नहीं, बल्कि देश की सभी बेटियों को अपमानित करने का काम किया है, जिसे देश की आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी।

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण का हवाला देकर वोट मांगते फिर रहे है, वहीं दूसरी तरफ बिहार के उप मुख्यमंत्री देश की बेटियों के खिलाफ ओछी बयान देकर शर्मसार कर रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों ने कहा था कि रोहणी जैसी बेटी सभी पिता को मिले जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर पिता की जान बचाने का काम किया।

28 मार्च को करेंगे नामांकन का पर्चा दाखिल
राजद जिलाध्यक्ष श्री यादव ने 28 मार्च को नामकंन करने की घोषणा करते हुए जिलेवासियों को नामकंन में आने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर माकपा के जिला सचिव प्रो नरेश चन्द्र शर्मा, सीपीआई के जिला सचिव प्रो जयनंदन शर्मा, भाकपा माले के जिला सचिव भोला राम, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीष कुमार उर्फ मंटन सिंह, राजद के गौतम कपूर चंद्रवंशी, रामचंद्र यादव, राजकुमार यादव, ई केवी यादव, रामजयपाल सिंह यादव, सीताराम चौधरी, उमेश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रेणु सिंह, निक्की सिंह, मो मिराज, कौशल राय, चंदन चौधरी, मो शमीम मंसुरी, दीपक यादव, कन्हैया कुशवाहा, अखिलेश सिंह, विनोद चौहान, गणेश रविदास, कमलेश पासवान तथा संजय राजवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


You cannot copy content of this page