Home Blog Page 105

माहुरी वैश्य समाज ने निकाला भव्य शोभायात्रा, लोगों में दिखा उत्साह, पढ़ें पूरी खबर 

0

कुल देवी मां मथुरासिनी माता की पूजा अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Report by Nawada News Xpress 

नवादा /सूरज कुमार 

माहुरी वैश्य समाज की कुल देवी मां मथुरासिनी माता की पूजा एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा माहुरी वैश्य सेवा सदन लाईनपार मिर्जापुर से सोनरपट्टी, मेन रोड तथा अस्पताल रोड से होते हुए पुनः माहुरी वैश्य सेवा सदन में मां मथुरासिनी माता की जयकारा के साथ पहुंची।

इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों पर लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। भगवा वस्त्र और भगवा ध्वज लिए सड़कों पर निकली शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी किया जा रहा था।

शोभा यात्रा जब महुरी वैश्य धर्मशाला पहुंची तब वहां मां मथुरासिनी माता का प्रसाद वितरण किया गया, साथ ही भंडारा का भी आयोजन किया गया। इसके उपरांत संध्या में आरती, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

जिसमें समाज के लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। इस समारोह को भव्य एवं सुचारू रूप से कराने में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य महिला समिति तथा माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के सभी पदाधिकारी के अलावा सदस्यों की भूमिका अहम रही।

मौके पर समाज के कृष्ण प्रसाद सेठ, नीरज प्रसाद लोहानी, पंकज कुमार अठघरा, संजय कुमार मुन्ना, विनोद भदानी, ई रंजीत लोहानी, मदन प्रसाद, मनोज भदानी, हेमन्त कुमार तरवे, अशोक कुमार पिंटू,

बाल गोपाल, जय प्रकाश मुन्ना, श्रवण लोहानी, कुंदन वैश्यकियार, रूपेश कुमार, डॉ रितेश माथुर, सोनी भदानी, खुशबू भदानी, सुकृति भदानी, भारती भदानी, रेखा भदानी, मनीषा लोहानी, प्रवीण, राजन, दीपक,

कुंदन कंधवे, मोहित, विकाश, रितिक, अंशु, सोनल, रजनी, रूपा, रेखा, मनीषा, प्रियांजली तथा दिलीप कुमार सहित हजारों की माहुरी वैश्य समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

नवादा में मतदान से पहले क्यों हटाए गए डीएम और एसपी, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा डीएम व एसपी के हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया, परंतु नये डीएम व एसपी की नाम का नहीं हुआ घोषणा 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

18वीं लोकसभा चुनाव को लेकर नवादा लोकसभा में प्रथम चरण से पहले नवादा डीएम, एसपी पर गाज गिर गया है। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने नवादा डीएम, एसपी को हटा दिया है।

इसको लेकर पत्र भी जारी किया जा चूका है। हालांकि इस तबादले के बाद अभी तक नवादा के लिए नये डीएम, एसपी की घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा ही नहीं बल्कि भोजपुर के डीएम और एसपी को को भी हटा दिया है।

जानकारी अनुसार चुनाव आयोग को उक्त दोनों जिलों के डीएम व एसपी से सम्बंधित कुछ शिकायतें मिली, जिसको लेकर चुनाव आयोग ने दोनों जिलों के डीएम और एसपी पर बड़ा एक्शन लिया है।

जिसमें नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा एसपी अम्ब्रीष राहुल तथा भोजपुर डीएम राजकुमार व एसपी प्रमोद कुमार यादव को हटा दिया है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार भोजपुर और नवादा के अधिकारियों को हटाए जाने का आदेश बिहार सरकार को भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग ने बिहार सरकार को नवादा डीएम और भोजपुर डीएम को हटाने संबंधित आदेश ई-मेल से भेजा गया है। साथ ही बिहार के मुख्य सचिव को भी निर्देश भेज दिया गया है।

नवादा में चुनाव से पहले डीएम व एसपी को हटाए जाने के बाद लोगों को नये डीएम व एसपी के नाम की घोषणा का भी इंतजार होने लगी है।

लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण मतदान को लेकर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कौआकोल में सीमावर्ती जिले के अधिकारियों ने क्यों की बैठक, पढ़ें पूरी खबर 

0

बैठक में बिहार के नवादा, जमुई व झारखंड के गिरिडीह पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा एवं जमुई जिले में 19 अप्रैल को प्रथम चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गई है।

चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को जिले के कौआकोल प्रखंड कार्यालय के सभागार में कौआकोल प्रखंड के सीमा से सटे बिहार के जमुई एवं झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण व सुचारु तरीके से आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी एवं झारखंड के गिरिडीह जिले के खोरी महुआ के एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बिहार के नवादा जिले के कौआकोल एवं रूपौ थाना, सीमावर्ती जमुई जिले के गरही एवं चन्द्रदीप थाना तथा झारखंड के तीसरी ब्लॉक के थानसिंह डीह के अलावा लोकाय नयनपुर तथा गांवा थाना के पुलिस अधिकारी समेत कौआकोल बीडीओ एवं सीओ तथा थानसिंहडीह के एसएसबी के सहायक कमांडेंट एवं सोखोदेवरा एसएसबी कैम्प के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक सूचनाओं के अदान-प्रदान, आपसी तालमेल व अपराधियों के धर-पकड़ में सहयोग करने पर बल दिया गया। वहीं शराब एवं हथियार की तस्करी पर रोक लगाने, आपराधिक गतिविधि पर पैनी नजर रखने, गश्ती बढ़ाने आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाएगी एवं सीमा पर बनाये गए चेक पोस्ट पर कड़ी तलाशी अभियान चलाई जाएगी।

वहीं मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसका भी विशेष ख्याल रखने की बात कही गई। मौके पर कौआकोल बीडीओ सुनील कुमार चांद, सीओ मनीष कुमार तथा थानाध्यक्ष दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने क्यों काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, मनाया ब्लैक डे, पढ़ें पूरी खबर 

0

प्रदेश सरकार पर भेदभव का आरोप लगाते हुए ब्लैक डे के तहत किया कार्य 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा व्यवहार न्यायालय के समस्त कर्मियों ने सोमवार को ब्लैक डे मनाते हुए काला बिल्ला लगाकर अदालती कार्य के निष्पादन में अपना योगदान दिया।

बिहार सरकार के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय पटना के द्वारा जारी आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने के विरोध में न्यायालय कर्मियों ने विरोध के रूप में कल्ला बिल्ला लगाकर कार्य किया।

इतना ही नही प्रदेश सरकार के द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर एक जुलाई से अनिश्चित काल कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया है। यह ब्लैक डे प्रदेश के सभी न्यायालयों के कर्मियों द्वारा अपने-अपने न्यायालय में मनाया गया है, जहां कार्यरत कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया।

बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय ने 9 अक्टूबर 2009 को पारित आदेश में निर्देश दिया था कि शेट्ठी कमीशन के सभी अनुशंसाओं को एक अप्रैल 2003 से लागू किया जाय।

इस आदेश का अनुपालन प्रदेश सरकार के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार के द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने के विरोध में बिहार राज्य के सभी व्यवहार न्यायालयों के कर्मी सोमवार को ब्लैक डे के रूप में मनाते हुए कला पट्टी लगाकर अपने कार्यों का निपटारा किया।

साथ ही एक जुलाई से सभी न्यायालय कर्मी अपने-अपने कार्यों का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के द्वारा इसकी जानकारी उच्च न्यायालय के साथ-साथ सम्बंधित जिला जज को भी दे दी गई है। संघ का आरोप है कि प्रदेश की सरकार व्यवहार न्यायालय के कर्मी के साथ भेद-भाव कर रही है।

गौरतलब हो कि सरकार के विरोध में नवादा व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मी सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते हुए अदालती कार्य का निपटारा तो किया, लेकिन मांग पूरा नहीं होने पर एक जुलाई से जो अनिश्चित कालीन हड़ताल होगा, उसका खामियाजा हर लोगों को भुगतना होगा।


नवादा में बरनवाल सेवा समिति अध्यक्ष के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा, पढ़ें पूरी खबर 

0

बरनवाल सेवा सदन में समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, कहा मनोज जी के निधन से समाज को हुआ अपूरणीय क्षति 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

पिछले दिनों 26 मार्च को नवादा जिले के बरनवाल सेवा समिति अध्यक्ष मनोज कुमार के असमयिक निधन को लेकर समाज के लोगों ने शोक सभा का आयोजन किया।

नगर के पुरानी बाजार स्थित बरनवाल सेवा समिति धर्मशाला में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना भी किया।

शोक सभा की अध्यक्षता संजय कुमार बरनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के असमयिक निधन से समाज ने एक प्रखर समाजसेवी को खो दिया है।

समाज के प्रति उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शोक सभा में जुटे समाज के लोगों ने उनके समाजहित कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में उनकी कमी खलती रहेगी।

गौरतलब हो कि स्व मनोज लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और वह पटना में भर्ती थे, जहां उन्होंने 26 मार्च को अंतिम सांस लिया। समाज के लोगों ने उनके परिवार को हिम्मत देने की भी प्रार्थना भगवान से किया।

मौके पर बरनवाल सेवा समिति नवादा के पदाधिकारी संजय कुमार,  उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव रविकांत, कोषाध्यक्ष सुजीत, सह सचिव अरुण कुमार होजियरी, जयराम, पिंटू कुमार, संजीव कुमार,

सत्येंद्र कुमार, गोपाल रेडीमेड, युवा मंच के सुबोध कुमार, उपेंद्र कुमार, अजीत कुमार, महिला समिति के अध्यक्ष माधुरी बरनवाल, सचिव रेखा बरनवाल, सुनीता बरनवाल तथा प्रबंधक जयप्रकाश जी सहित में लोग मौजूद थे।

चाहे क्रिकेट का मैदान हो या चुनावी मैदान नवादावासियों को घर के बेटा पर है गर्व, नवादा टीम ने जीत का आगाज कर दिखाया लोकल का दम, पढ़ें पूरी खबर  

0

नवादा टीम के कप्तान सौरभ की शानदार शतकिये पारी ने शेखपुरा को 40 रनों से हराया
बीसीए द्वारा नालंदा में आयोजित किया जा रहा अंडर-19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

इन दिनों नवादा में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, जिसमें लोकल बनाम बाहरी की लड़ाई चल रही है। वहीं अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भी माहौल चल रहा है। ऐसे में नवादा के सपूत खिलाड़ियों ने जीत का आगाज कर यह साबित कर दिया कि नवादा का बेटा किसी से कम नहीं है।

नवादा टीम के इस जीत पर नवादावासियों को गर्व हो रहा है। ठीक यही माहौल नवादा के लोकसभा चुनाव का हो गया है, जिसमें लोकल प्रत्याशियों की मांग पर चुनावी महासंग्राम दिलचस्प हो गया है।

बता दें कि शनिवार से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में नालंदा में अंडर-19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नवादा और शेखपुरा की टीम से हुआ, जिसमें नवादा की टीम ने 40 रनों से शेखपुरा को हराकर जीत का आगाज किया है।

नवादा टीम के कप्तान सौरभ सुमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नवादा की टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में 7 विकेट खोकर कुल 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नवादा टीम के कप्तान सौरभ सुमन ने शानदार शतक लगाते हुए 5 छक्के एवं 13 चौकों की मदद से 117 रन बनाए।

वहीं नवादा के ओपनर बल्लेबाज आदित्य आर्यन ने भी 60 रनों का योगदान दिया, जबकि योगेश पटेल ने 58 रनों का योगदान अपनी टीम को देते हुए पहले विकेट की साझेदारी में 132 रन जोड़ डाले। इस तरह नवादा की टीम ने कुल 338 रन बनाया। शेखपुरा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सूरज ने तीन विकेट लिया, जबकि कन्हैया ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की टीम ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए कुल 298 रन ही बना पाये। उनके बल्लेबाजों में संजीव ने 70, गोविंद ने 36 तथा पंकज ने 35 रनों का योगदान दे सके। नवादा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान सौरभ सुमन ने दो खिलाड़ियों को आउट किया, जबकि अर्णव, ऋतिक, अनुराग एवं आदर्श ने एक खिलाड़ियों को आउट किया।

इस तरह से नवादा ने अपने पहले मैच में शेखपुरा की टीम को 40 रनों से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। शनिवार के मैच में शानदार शतक लगाने वाले कप्तान सौरभ सुमन को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

नवादा के शानदार जीत पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्याय यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के मनीष गोविंद, आनंद मिश्रा, टीम मैनेजर अजय कुमार तथा सुभाष प्रसाद ने टीम को बधाई एवं अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट की पहली जीत ने यह साबित कर दिया कि नवादा का बेटा किसी से कम नहीं है। 

चुनावी माहौल में लागू हुआ सख्त कानून, शोरुम के बाहर बिना रजिस्ट्रेशन व बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां निकली तो होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर 

0

राज्य में लगी आचार संहिता और कानून-व्यवस्था का पालन को देखते हुए बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर सख्ती बरतने का परिवहन सचिव ने दिया निर्देश
 नवादा जिले के जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिया गया निर्देश, अपराधी भी बिना नंबर की गाड़ियों का करते हैं उपयोग
बिना नंबर की गाड़ी शोरुम से निकलने पर संबंधित कंपनी के डीलर पर लगाया जायेगा जुर्माना, संबंधित डीलर का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की भी हो सकती है कार्रवाई
वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाने की जवाबदेही संबंधित कंपनी एवं डीलर को, परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने कार्रवाई के लिए सभी डीटीओ और एमवीआई को दिया निर्देश
बगैर निबंधन बगैर एचएसआरपी लगाए वाहन शोरुम से निकालने पर संबंधित वाहन मालिक पर भी की जाएगी कार्रवाई, ऐसे वाहनों पर जुर्माना और बगैर नंबर प्लेट के चलने वाले वाहन को किया जाएगा जब्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य, चलाया जाएगा विशेष अभियान
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

चुनावी माहौल में परिवहन सचिव ने वाहनों के लिए लागू सख्त कानून को लेकर आदेश जारी कर दिया है, जिसमें शोरुम के बाहर बगैर रजिस्ट्रेशन एवं बगैर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) की गाड़ियां निकली तो संबंधित वाहन मालिक के साथ डीलर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इसके तहत वाहन कंपनी के डीलर से जुर्माना और रजिस्ट्रेशन निलंबित करने की भी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को राज्य में लगी आचार संहिता और कानून-व्यवस्था का पालन के मद्देनजर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।

अपराधी भी करते हैं बिना नंबर की गाड़ियों का उपयोग
वाहन पर नंबर नहीं लगे होने की वजह से सड़क दुर्घटना, चोरी या अन्य घटना होने पर वाहन मालिक का सही से पता नहीं लग पाता है। शोरुम से बिना नंबर की गाड़ी निकलने की वजह से आए दिन अपराधी चोरी और अन्य अपराध की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।

अभियान चला बिना नंबर की गाड़ियों पर की जाएगी कार्रवाई
सड़कों पर बिना नम्बर की चलने वाली गाड़ियों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा एवं वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही बिना नंबर प्लेट लगे वाहन को बेचने वाले डीलर के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एमवीआई को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही डीटीओ और एमवीआई को यह सुनिश्चित कराने को कहा है कि किसी भी परिस्थिति में बिना नंबर की गाड़ियां शोरुम से बाहर सड़क पर नहीं निकले।

निबंधन और नम्बर प्लेट लगाने के बाद ही वाहनों की करें डिलीवरी
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ डीलरों द्वारा बिना निबंधन और बिना एचएसआरपी प्लेट लगाए वाहन की डिलीवरी दी जा रही है। ऐसा किया जाना मोटरवाहन अधिनियम का उल्लंघन है। वाहन का निबंधन और एचएसआरपी प्लेट लगाने के बाद ही डीलर वाहन की डिलीवरी दें।

इस संबंध में प्रावधान स्पष्ट है कि वाहन विक्रेता अर्थात डीलर के द्वारा ही वाहन की डिलीवरी के समय एचएसआरपी एवं नंबर प्लेट सहित वाहन की सप्लाय खरीदार को की जाए। इसके साथ ही परिवहन सचिव ने लोगों से भी अपील की है कि बिना नंबर प्लेट लगे गाड़ी की डिलीवरी ना लें अन्यथा वाहन जब्त किया जा सकता है।

क्या है नियम
मोटर अधिनियम 2019 की धारा 41 की उपधारा 6 में प्रावधान है कि जिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया है तो डीलर वह वाहन स्वामी को तब तक नहीं दे सकता है, जब तक उस पर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट और नंबर नहीं हो। ऐसा नहीं होने पर डीलर पर 192बी के तहत जुर्माना लगेगा। वहीं धारा 192 के तहत वाहन मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

नवादा लोकसभा चुनाव में नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले 9 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द, मैदान में बचे 8 प्रत्याशी, पढ़ें पूरी खबर 

0

नामांकन के अंतिम दिन कुल 17 प्रत्याशियों ने दखिल किया था नामांकन का पर्चा
संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्र गलत पाये जाने पर किया गया रद्द, नाम वापसी का दौर अभी बाकी
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

39-नवादा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा के समक्ष 28 मार्च 2024 तक कुल 17 उम्मीदवारों का नाम निर्देशन व नामांकण किया गया था।

जिसको लेकर 30 मार्च को सभी नाम निर्देशन पत्रों का विधिवत संवीक्षा किया गया। इस संवीक्षा में 9 प्रत्याशियों के नामांकन को विभिन्न गलतियों के कारण रद्द कर दिया गया,

जिससे अब नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में बचे हैं। इसके अलावा 2 अप्रैल को नाम वापसी का तिथि निर्धारित है।

नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के उपरांत कुल 8 नाम निर्देशन व नामांकण पत्र सही पाये जाने वालों में राष्ट्रीय जनता दल से श्रवण कुमार, भागीदारी पार्टी (पी) से गौतम कुमार बब्लू, पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से गनौरी पंडित,

भारतीय जनता पार्टी से विवेक ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी से रंजीत कुमार, भारत जन जागरण दल से आनन्द कुमार वर्मा, निर्दलीय विनोद यादव तथा निर्दलीय गुंजन कुमार शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर जिन प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किये गये हैं, उनमें भारत भ्रष्टाचार मिटाओ पार्टी के संजय कुमार, अपना किसान पार्टी के चंदन कुमार, लोक शक्ति पार्टी के रामकृपाल शरण, निर्दलीय आलोक कुमार,

समता मूलक संग्राम दल के आनंद कुमार, निर्दलीय मुरारी कुमार, निर्दलीय दामोदर कुशवाहा, राष्ट्रीय जन सम्भावना पार्टी के शशी भूषण कुमार तथा समाज शक्ति पार्टी केे मो मोकीम उद्दीन शामिल हैं।

इस तरह से नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अब केवल 8 प्रत्याशी ही बचे हैं। वैसे नाम वापसी का दौर अभी बाकी है, जिसके बाद ही साफ हो सकेगा कि नवादा लोकसभा क्षेत्र में कितने प्रत्याशी बचे हैं।  

नवादा में राजद के तीन विधायक, फिर क्यों श्रवण को करना पड़ रहा संघर्ष, पढ़ें पूरी खबर 

0

महागठबंधन और कार्यकर्ता को सारथी बना श्रवण चुनावी मैदान में तेजस्वी रथ को दे रहे रफ्तार 

राजद से टिकट मिलने के बाद पार्टी के  विधायकों ने छोड़ा साथ, गोविंदपुर विधायक मो कामरान भी गए हज पर

अकेले कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का मिल रहा साथ, बढ़ा रही हौसला 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा लोकसभा चुनाव में इसबार राजद ने जातिये समीकरण को तोड़कर श्रवण कुशवाहा को टिकट दिया है, लेकिन राजद से टिकट लेकर नामांकन के बाद उनको अपनो ने ही साथ छोड़ दिया। नवादा में राजद के तीन विधायक हैं, जिसमें नवादा विधानसभा से विभा देवी, रजौली विधानसभा से प्रकाशवीर तथा गोविंदपुर विधानसभा से मो कामरान है।

परंतु दुर्भाग्य उक्त तीनों विधायकों में कोई भी विधायक उनके इस महासंग्राम में साथ देने के लिए मैदान में नहीं हैं। ऐसे में महागठबंधन के हिसुआ विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह उनके हौसले को बढ़ाने में जुटी है। इसके साथ ही इस महासंग्राम में महागठबंधन और कार्यकर्ता श्रवण कुशवाहा के लिए सारथी बनकर तेजस्वी के रथ को रफ्तार देने में जुट गए हैं। 

क्या है राजद के विधायकों का साथ छोड़ने का मामला 

दरअसल नवादा में पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव के परिवार का राजद से पुराना नाता रहा है। यही वजह है कि नवादा विधानसभा से राजद ने उनकी पत्नी विभा देवी को टिकट दिया और वह जीत गई।

इतना ही नहीं इस परिवार के पहल पर राजद से रजौली विधानसभा में प्रकाशवीर विधायक बने। परंतु विधान परिषद के चुनाव में उनके भतीजे अशोक यादव को टिकट नहीं मिला और वह निर्दलीय चुनाव में खड़ा हुए और जीत गए।

राजबल्लभ यादव के छोटे भाई विनोद यादव नवादा लोकसभा से टिकट की आस लगाए थे, लेकिन पार्टी अलाकमान ने विनोद यादव को टिकट नहीं देकर श्रवण कुशवाहा को टिकट दे दिया, यहीं से राजबल्लभ परिवार ने बगावत शुरू कर दी, जिसके बाद विनोद यादव निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए।

अब चुंकि विधायक विभा देवी राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं और विनोद यादव की भाभी हैं, इस कारण उनका साथ विनोद यादव को मिल गया। वहीं विधायक प्रकाशवीर राजद के विधायक जरूर हैं परंतु उनका सब कुछ राजबल्लभ यादव हैं। इस तरह से राजद के विधायकों का श्रवण से नाता टूट गया।

चुनाव के एन वक्त पर गोविंदपुर विधायक क्यों चले गए हज पर

गोविंदपुर विधानसभा के विधायक मो कामरान अपने चार सगे सम्बंधियों के साथ हज पर चले गए हैं। जब चुनाव में मुस्लिम वोटरों और पार्टी के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को सहयोग की जरूरत पड़ी तो एन वक्त पर उनका साथ छोड़ हज यात्रा पर निकल पड़े।

हालांकि मीडिया में विधायक मो कामरान के बारे में चर्चा है कि क्षेत्र सहित देश-दुनिया के लिए अमन चैन की दुआ मांगने गए हैं। बहरहाल जो भी हो, लेकिन श्रवण कुशवाहा को पार्टी के विधायकों का साथ इस महासंग्राम में छूट गया। इन सब के बावजूद श्रवण को महागठबंधन और कार्यकर्ताओं के सहारे जनता के बीच अपार समर्थन मिल रहा है। इससे यह तय है कि एनडीए और महागठबंधन में लड़ाई कांटे की होगी।

नवादा में चुनाव प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 320 कर्मियों व पदाधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण, पढ़ें पूरी खबर 

0

चिन्हित लापरवाह कर्मियों व पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण नहीं देने पर अगले आदेश तक वेतन पर भी रोक लगाने का दिया आदेश 
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए 23 से 25 मार्च 2024 तक निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 320 कर्मी व पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग किया गया है।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मी व पदाधिकारियों को एसएमएस एवं पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था, परंतु सूचना के बाद भी निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाये गए।

चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहना उनके प्रति लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक है। जिला पदाधिकारी के द्वारा 24 घंटे के अंदर अनुपस्थित कर्मी व पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है एवं

स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है

और इस कार्य में लापरवाही करने वालों के प्रति सख्ती से निपटने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। इस कार्रवाई के बाद चुनाव कर्मियों व पदाधिकारियों में हड़कम्प मच गया है।

बता दें कि चुनाव को शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। यही वजह है कि डीएम ने लापरवाह कर्मियों व पदाधिकारियों पर गाज गिराने का काम किया है। 

You cannot copy content of this page