Home Blog Page 104

मोदी के मंच से एनडीए के नेताओं ने कैसे भरी हुंकार, विवेक ठाकुर के लिए मांगा वोट, पढ़ें पूरी खबर  

0

मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने कहा 2005 में जब मेरी सरकार बनी तब बिहार का हुआ चौहुंमुखी विकास
सीएम ने कहा 15 साल पति-पत्नी की सरकार में हिन्दु-मुस्लिम के बीच हुआ करता था झगड़ा, अब अमन-चैन है बहाल
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

https://youtu.be/vaMpkQ8wu5o?si=qUuf-J7MbYqK8VJL
इस वीडियो में आप देखें प्रधानमंत्री का पूरा भाषण

नवादा में मोदी के मंच से एनडीए के हर नेताओं ने इंडी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला, मंच से हुंकार भरते हुए भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में वोट देने की अपील की। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चुनावी मंच को साझा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार काफी सहयोग कर रही है।

बिहार के लिए कई विशेष योजनाएं केंद्र सरकार चला रही है। 2005 में जब मेरी सरकार बनी तब बिहार का चौहुंमुखी विकास हुआ, जिसे आपलोग याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि 15 साल पति-पत्नी की सरकार में हिन्दु-मुस्लिम के बीच झगड़ा हुआ करता था, लेकिन जब भाजपा के साथ मेरी सरकार बनी तब बिहार में अमन-चैन कायम हुआ। मुख्यमंत्री ने 2005 के पहले का बिहार और उसके बाद की बिहार को आपलोग याद करें। उन्होंने कहा कि पहले बहुत कम लड़कियां स्कूल जाती थी, परंतु मेरी सरकार बनी तो आज हर घर की बेटियां स्कूल जाने लगी है।

उन्होंने कहा कि मुझसे गलती हुई कि कुछ दिनों के लिए राजद के साथ सरकार बनाने का काम किया, परंतु अब उस गलती को जिंदगी भर नहीं दोहराउंगा। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विकसित बिहार की गाथा को दुहराते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और पुल-पुलिया का निर्माण सहित सड़कों का जाल बिछा है। हमारे कार्यकाल में 8 लाख लोगों को नौकरी मिलने की घोषणा की गई थी, जिसमें 5 लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है तथा एक लाख लोगों को नौकरी मिलने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि हर घर नल का जल, बिजली तथा गांव को शहर से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराया गया है। अंत में उन्होंने नवादा को विकास की राह पर ले जाने के लिए भाजपा प्रत्याषी विवेक ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा भ्रष्टाचारियों, बालू, शराब व भू-माफियाओं को बिहार से बाहर जाना होगा या जेल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हुंकार भरते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचारियों, बालू माफियाओं, शराब माफियाओं व भू-माफियाओं की अब खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि वैसे माफियाओं को बिहार से बाहर जाना होगा या फिर उनकी जगह जेल में होगी। उन्होंने कहा कि महज 15 दिनों में बिहार के दो करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के हित में लगातार प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में बिहार अब विकसित होने लगी है। उन्होंने आहवान किया कि प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याषी विवेक ठाकुर को अपना बहुमूल्य वोट दें, ताकि नवादा भी विकसित भारत का हिस्सा बन सके।

युवाओं के चहेता चिराग पासवान ने कहा आने वाले पांच सालों में यह चुनाव निर्धारित करेगा आपका भविष्य
पीएम मोदी के जनसभा में युवाओं के चहेता लोजपा आर के सुप्रीमो चिराग पासवान ने जैसे ही मंच को सम्बोधित करना शुरू किया वहां मौजूद युवाओं में एक नई जोष दिखने लगी। उन्होंने साफ कहा कि यह चुनाव आने वाला पांच साल में आपका भविष्य तय करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि दस साल पूर्व जो हालत बिहार की रही है वह किसी से छिपा नहीं है। दस साल पूर्व के चुनाव में हमें बांटने की रजानीति की जाती थी, लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने धारा 370 हटाये जाने की बात करते हुए कहा कि इंडी वाले इसका विरोध करते रहे, आज चुनाव की बात होती है तो युवाओं को तोड़ने का काम किया जाता है। उन्होंने सभा में उपस्थित युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि बिहार के युवा एकजुट हो जाये तो बिहार का कायाकल्प हो सकता है। उन्होंने इसके लिए भाजपा प्रत्याषी विवेक ठाकुर को एक-एक मत देकर चुनाव जिताने की अपील करते हुए उन्हें जागरूक होने का पाठ पढ़ाया। बता दें कि चिराग पासवान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हनुमान से भी सम्बोधित किया गया।

भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने कहा आपके भरोसे पर उतरूंगा खरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण से पूर्व नवादा लोकसभा के प्रत्याषी विवेक ठाकुर ने कहा कि हमें एनडीए की ओर से आपके बीच भेजा गया है। मैं आपकी हर उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने तथा विकसित भारत के साथ विकसित नवादा बनाने के लिए आपके बीच आया हूं। उन्होंने जनता से चुनाव में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपके भरोसे को मैं टूटने नहीं दूंगा। इसी के साथ उन्होंने वोट की अपील लोगों से करते हुए अपनी बातों को समाप्त किया।

सभा को दर्जनों एनडीए के नेताओं ने किया सम्बोधित
रविवार को जिले के सदर प्रखंड स्थित कुंती नगर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा में हर छोटे-बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। इस दौरान मंच से जनसभा को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष सुमन, मंत्री रेणु देवी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जिवेश मिश्रा, विधायक अरूणा देवी, विधायक कुमुद वर्मा, बरबीघा विधायक सुदर्शन, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव, पूर्व विधायक कन्हैया रजवार तथा डॉ पूनम शर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष मतदान के लिए लोगों से अपील किया।

वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, शेखपुरा जिला भाजपा अध्यक्ष सुधीर बिंद, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, आरएलएनएम के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरी रानी, जिला पार्षद विनिता मेहता, नगर परिषद के मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी, अरविंद कुमार गुप्ता, भाजपा के प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, विरेन्द्र सिंह, संजय कुमार मुन्ना, प्रो विजय कुमार सिन्हा, गनौरी रामकली बीएड कॉलेज के सचिव व भाजपा नेता शैलेश कुमार तथा शशीभूषण कुमार बब्लू सहित एनडीए के सभी घटक दलों के नेता शामिल थे। 


नवादा में पीएम मोदी ने हुंकार भरते हुए क्यों कहा यह तो अभी टेलर है, अब गाड़ी टॉप गियर में ले जाना बाकी है, पढ़ें पूरी खबर 

0

प्रधानमंत्री ने कहा भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को विजयी बनाकर विकसित भारत के सपनों को करें साकार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवादा में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे, कहा हमारी गारंटी से परेशान हैं इंडी
अपने मौज-मस्ती के लिए नहीं देश के 140 करोड़ जनता के लिए दिन-रात करता हूं मेहनत

पीएम मोदी ने कहा भारत को आंख दिखाने वाले को सबक सिखाने की गारंटी का नतीजा है कि आंख दिखाने वाले आज आटे के लिए तरस रहे हैं
मंच पर एनडीए के सभी घटक दल के सुप्रीमो रहे मौजूद
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

https://youtu.be/vaMpkQ8wu5o?si=qUuf-J7MbYqK8VJL
इस वीडियो में आप देखें प्रधानमंत्री का पूरा भाषण

नवादा की धरती बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जन्म स्थल रहा है। यह धरती लोकनायक जयप्रकाष नारायण की कर्म भूमि रही है, जहां आज मैं आपलोगों के बीच अबकी बार 4 सौ के पार करने का आषीर्वाद मांगने आया हूं।

उक्त बाते देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवादा लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत सदर प्रखंड के कुंती नगर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने सबसे पहले भारत माता की जय के साथ जय छठी मइया कर अपने भाषण को शुरू किया, साथ ही मगही भाषा में लोगों से भाषण शुरू करने की इजाजत मांगी।

इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे। 39-नवादा लोकसभा के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को विजयी बनाने का आषीवार्द मांगते हुए श्री मोदी ने कहा कि नवादा हमेषा भाजपा व एनडीए प्रत्याषी को भरपूर प्यार दिया है। नवादा के साथ-साथ बिहार के कुल 40 सीटों पर एनडीए का परचम लहरेगा, यह मोदी की गांरटी है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आपका एक वोट के कारण आज मोदी का डंका पूरे देश हीं नहीं, बल्कि पूरे दुनिया में बज रहा है। उन्होंने महती जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित देष बनाने के लिए आपलोगों का आषीर्वाद मांगने आज नवादा आया हूं। श्री मोदी ने कहा कि मैं गरीबी को बहुत नजदीक से देखा हूं, जब तक मैं देष के 25 करोड़ जनता को गरीबी से बाहर नहीं निकालूंगा तब तक मैं चैन से नहीं सोउंगा।

मैं देश के 140 करोड़ जनता के लिए दिन-रात मेहनत करता हूं, अपने मौज-मस्ती के लिए नहीं, बल्कि आपके लिए करता हूं। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि यह तो अभी टेलर है, अब गाड़ी टॉप गियर में ले जाना है। श्री मोदी ने कहा कि कष्मीर में धारा 370 हटाने की गारंटी है, तीन तलाक हटाने का कानून लागू करने की गांरटी, अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने की गांरटी मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जो 5 सौ वर्षो में नहीं हुआ था, उसे मोदी की गारंटी ने कर दिखाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि रामलला का मंदिर सरकारी खजाना से नहीं बनाया गया, यह भव्य मंदिर आपलोंगों के द्वारा दिये गये चंदा से बना है।

सभी गरीबों को मिला आवास, शौचालय व नल का जल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को सम्बोंधित करते हुए कहा कि गरीबों को रहने के लिए आवास नहीं था। मैं पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान दिया। गरीब महिलाएं षौच के लिए बाहर जाती थी, मैंने उनके घरों में शौचालय बनाने का काम किया और उज्जवला योजना लाकर उन गरीबों को गैस कनेक्शन देने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों में नल का जल दिया और अब बिजली भी मुफ्त में देने की योजना बना रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार के साढ़े आठ करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन, ताकि कोई भी गरीब भूखे नहीं सो सके। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में अभी बहुत कुछ होना बाकी है, जिसमें गांवों की तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को ड्रोन पायलट बनाने की योजना है।

मोदी की गारंटी से परेशान हैं इंडी गठबंधन
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटियां कांग्रेस, राजद व इंडी गठबंधन वालों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरा करने का वादा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अहंकार में डूबे इंडी गठबंधन के नेताओं को मोदी की गारंटी समझ में नहीं आती है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले चुनाव में झूठ बोलकर वोट मांगते फिर रहै हैैं। उन्होंने कहा कि जिस बाबा साहब का हवाला देते फिर रहे इंडी गठबंधन वालों ने जम्मू-कश्मीर में इतने सालों से बाबा साहब के संविधान को लागू नहीं होने दिया, जिसे हमने धारा 370 हटाकर अपने गारंटी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि धारा 370 का विरोध करने वाले व देश को टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग का सफाया करना है। यह तभी सम्भव होगा जब आपका सहयोग मिलेगा।

मोदी ने कहा भारत को आंख दिखाने वाले आज तरस रहे हैं आटे के लिए
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने भारत को आंख दिखाने वाले को सबक सिखाने की गारंटी देती है, नतीजा भारत को आंख दिखाने वाले आज आटे के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलला मंदिर बनाने में तो विरोध किया ही, साथ ही मुझे प्राणप्रतिष्ठा करने नहीं देने का भी विरोध किया। इतना ही नहीं इंडी गठबंधन वालों के कुछ नेता रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए तो उनको 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने आहवान करते हुए कहा कि जिसने राम मंदिर का विरोध किया उस पाप करने वालों को आप भूलना नहीं। प्रधनमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के पास न विजन है और ना ही विष्वसनीयता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो एक साथ खड़े होते हैं वो अलग-अलग राज्यों में जाकर एक दूसरे को गाली देते हैं। उन्होंने बगैर किसी का नाम लेते हुए विरोधियों को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में अलग ही खेल चल रहा है, यहां आपस में सिर-फुटौवल है, एक प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

पीएम ने कहा इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों और देश विरोधी नफरती ताकतों का है ठिकाना
इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों और देष विरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना है। इंडी गठबंधन सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं, इंडी गठबंधन वाले भारत में एक और विभाजन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दो दिनों पूर्व कांग्रेस ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, उसमें भी मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र नहीं, बल्कि तुष्टिकरण पत्र जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। राजद और कांग्रेस आपके एक भी वोट पाने लायक नहीं है।

कांग्रेस और राजद सत्ता से दूर होने के बाद जैसे पानी से निकालने पर मछली छटपटाती है, ठीक वैसे ही सत्ता से दूर होने पर छटपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडी का वरिष्ट नेता पिछले 15 दिनों से इसबात को लेकर नराज हैं कि उनका नाम प्रधानमंत्री के लिए घोषित करे, तभी वे प्रचार-प्रसार में जायेंगे, लेकिन इंडी का कहना है कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का नाम तय किया जायेगा, ऐसा हाल है इंडी गठबंधन का। अंत में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि नवादा वासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। विवेक ठाकुर को दिया हुआ एक-एक वोट नरेन्द्र मोदी को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को कमल छाप पर दिया गया हर वोट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने किया बाजार भ्रमण, दिया लोगों को न्यौता, पढ़ें पूरी खबर

0

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

https://youtu.be/8ARcI_uFK0s

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवादा आगमन को लेकर भाजपा प्रत्याषी विवेक ठाकुर ने शनिवार को रोड शो किया। इसके पूर्व उन्होंने मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों से रू-ब-रू कराया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश ही नहीं पूरे दुनिया के लिए चहेते नेता हैं।

https://youtu.be/Elnn7Ed_lPU

उनके आगमन के साथ ही नये नवादा का स्वरूप भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुझे नवादा का विकास करने के लिए तथा नवादावासियों की सेवा करने का मौका दिया है, यह तभी सम्भव होगा जब नवादा का एक-एक वोट मुझे देंगे।

उन्होंने बताया कि दूसरे बड़े शहरों की तरह नवादा भी विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसभा में भारी संख्या में पहुंचकर उनकी भाषण को सुनने का काम करें। श्री ठाकुर ने कहा कि नवादा की धरती जितनी पावन और दर्शनीय है वह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह तथा केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद होंगे। 

पीएम के आने पर तीन लोग करेंगे सभा को सम्बोधित
भाजपा प्रत्याशी श्री ठाकुर ने कहा कि पीएम के आगमन के बाद सभा को तीन लोग सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित नवादा का हमने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विकसित नवादा की पहली झलक पीएम के आगमन पर होगी। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा का जो परिणाम है वह नये नवादा की नींव रखने जा रहा है, जिसमें विकासशील नवादा, प्रगतिशील नवादा और प्रगति करता हुआ नवादा होगा।

इसके साथ ही आकांक्षी जिला से निकलकर विकसित जिला के राह पर निकल पड़ेगी। हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है और फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। आने वाले समय में आप देखेंगे कि हमारा नवादा विकसित नवादा की यात्रा करने जा रही है, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में, सिंचाई के क्षेत्र में, औद्योगिकी करण के क्षेत्र में और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह कहा जाता था कि काशी कभी बदलता नहीं, लेकिन वह बदला है, ठीक इसी तरह नवादा भी बदलेगा।

इसी तरह की योजना हमें बनानी है, हमने नवादा के विकास का मनिफेस्टो भी तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि रजौली का न्यूक्लियर पावर स्टेशन को भी राज्य सरकार से बात कर कहां पेंच फंसा है, उसे चालू कराया जायेगा। पूरे पूर्वोत्तर भारत का मिसाल होगा रजौली का न्यूक्लियर पावर प्लांट। उन्होंने बताया कि जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नवादा की धरती सीतामढ़ी का धरोहर से जुड़े लवकुश का प्रतीक चिन्ह दिया जायेगा,

जिससे नवादा के सीतामढ़ी को अवगत कराया जायेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि कई दृष्टिकोण से नवादा महत्वपूर्ण है, इसके विकास में आप सभी प्रधानमंत्री को सहायोग करें। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह, प्रो विजय सिन्हा, अरविन्द गुप्ता, प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, चंद्रमौली शर्मा तथा पप्पू पटियाला आदि मौजूद थे, वहीं रोड शो के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना सहित सैंकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवादा का कमान संभालते ही चुनाव और त्यौहार को लेकर डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने क्या कही बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवपदस्थापित डीएम प्रशांत ने किया पदाभार ग्रहण, मीडिया से हुए मुखातिब
पदाभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने कहा लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपुर्ण, भयमुक्त तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना मेरी पहली प्राथमिकता
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

https://youtu.be/da1t_9XN4to

चुनाव आयोग की स्वीकृति के बाद बिहार सरकार द्वारा नवपदस्थापित डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने शुक्रवार को दस बजे समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच तेलंगाना के रहने वाले हैं।

वे बिहार कैडर मिलने के बाद अररिया जिले के डीएम के अलावा बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक, सामाजिक सुरक्षा विभाग के निदेशक तथा समाज कल्याण विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी सम्भाल चुके हैं। प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने नवपदस्थापित डीएम को प्रभार सौंपा।

प्रभार ग्रहण करते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित तैयारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव को पहली प्राथमिकता मानते हुए कार्य को संपादित करने का निर्देश दिया। उसके बाद समाहरणालय स्थित सभागार में मीडिया से मुखातिब होते हुए डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता लोकसभा चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।

उन्होंने कहा कि नवादा वासियों के सहयोग से ही चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपुर्ण, भयमुक्त तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकेगा। उन्होंने कहा नवादा लोकसभा क्षेत्र में कुल 2044 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें 280 मतदान केन्द्र नक्सल प्रभावित है। इसके अलावा 917 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील है।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी मतदाताओं से अपील किया कि चुनाव के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेकर प्रजातंत्र और लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा के सभी प्रत्याशी भारत निर्वाचन आयोंग के दिशा-निर्देशों को अक्षरसः पालन करें। डीएम श्री सीएच ने कहा कि मतदान के दिन सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया है।

सभी मतदान केन्द्रों पर पारा मिलट्री फोर्स को प्रतिनियुक्त करने की प्रक्रिया की जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक जिले के कुल 12 हजार लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इसबार लोकसभा चुनाव में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय तथा टेंट की व्यवस्था की जायेगी, इसके अलावा मतदान केंद्रों पर दूर से आने वाले मतदाताओं के लिए भी गर्मी में बूथ तक पहुंचने का कोई न कोई इंतजाम किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 6462 पोलिंग ऑफिसर, 2154 रिसाईडिंग ऑफिसर, 405 माइक्रो ऑर्ब्जबर, 1796 बीएलओ, 2078 पुलिस पदाधिकारी तथा 9800 पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। मौके पर अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद तथा उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अलविदा जुमे की नमाज में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई नमाज, पढ़ें पूरी खबर 

0

रमजान के पाक साफ महीने का आखिरी अशरा हम सब के बीच है- नेजाम
रमजान का महीना खुदा का पसंदीदा महीना बताया, जिले भर के मस्जिदों में जुटे नमाजी
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

पवित्र रमजान महीने के अंतिम जुमा मुस्लिम समुदाय के लिये खास माना जाता है। इस अंतिम जुमे को अलविदा जुमा के रूप में नमाज अदा करने लोग विभिन्न मस्जिदों में जुटे। शहर के प्रमुख सब्जी बाजार जामा मस्जिद में अलविदा जुमा का नामज अदा करने वालों के लिये विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।

दोपहर को नमाज अदा होने तक सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रही। नमाज अदा करने आये लोगों ने बताया कि आम दिनों में लोग 12 रिकात नमाज अदा करते हैं, लेकिन जुमा के दिन 14 रिकात नमाज होता है। इसमें 4 रिकात सुन्नत पढ़ा गया। वहीं नमाज अदा करने के साथ-साथ दुआएं भी मांगी गई। जिसमें देश-दुनिया, समाज व परिवार सहित सभी की सलामती और अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।

जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में रमजान-उल-मुबारक की अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। शहर के जामा मस्जिद में नमाज-ए-अलविदा जुमा अदा कराई गई। नमाज-ए-अलविदा जुमा को लेकर मुस्लिम मुहल्लों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। खास कर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए नमाजी दोपहर 12 बजे से ही मस्जिदों में दाखिल होने लगे थे। अलविदा जुमा के अवसर पर जकात व फितरा मांगने वालों की भीड़ सभी मस्जिदों के पास लगी रही।

रमजान के पाक साफ महीने का आखिरी अशरा हम सब के बीचः- नेजाम
नेशनल इस्लामिक फेस्टिबल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो नेजाम खां उर्फ कल्लू ने बताया कि रमजान के पाक साफ महीने का आखिरी अशरा हम सब के बीच है। इस महीने के आखिरी जुमा यानी शुक्रवार को अलविदा जुमा कहते है। यह जुमा एहसास दिलाता है कि रमजान का ये अफजल और नेक महीना हमारे बीच से रुखसत हो रही है।

इस दिन मुस्लिम धर्म के लोग जोहर के वक्त अलविदा जुमा की नमाज पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि जुमे और ईद की नमाज बाकी नमाज से थोड़ी अलग होती है। इन दोनों नमाजों के लिए कुत्बा जरूरी होता है और कुत्बा हर किसी के जरूरी होता है और कुत्बा हर किसी के जेहन में कैद नहीं हो सकता है। ये एक तरीके की तकरीर होती है, जिसमें दुआएं शामिल होती हैं।

उन्होंने बताया कि रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा का मतलब होता है रुखसत होना। यानी रमजान अब हमारे बीच रुखसत होने वाला है। रमजान के आखिरी जुमे को सैय्यदुल अय्याम कहा जाता है। ये सभी दिनों से अफजल होता है। यह जाहिर सी बात है कि जब ऐसा मौका मुसलमानों के बीच से रुखसत हो रहा हो, तो उनका गमगीन होना लाजिमी है। इसलिए अलविदा के मौके पर मुसलामन नमाज में अल्लाह से अगला रमजान पाने की इच्छा जताते हैं।

उन्होंने कहा कि माह-ए-रमजान में ही कुरआन-ए-पाक को उतारा गया। रमजान के महीने में रहमतों की बारिश होती है। जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं, साथ ही जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना खुदा का पसंदीदा महीना है। अलविदा जुमा अदा करने के बाद लोगों ने खुदा से दुआएं की।

हो गया कन्फ्यूजन दूर, जाने सूर्यग्रहण का क्यों नहीं होगा सूतक दोष, अप्रैल में व्रत त्यौहार का क्या है शुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरी खबर 

0

आठ अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर बना महासंयोग, हिन्दी नववर्ष के साथ 9 अप्रैल से शुरू होगा चैत नवरात्रि
12 अप्रैल को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय चैती छठ
17 अप्रैल को मनाया जायेगा रामनवमी, ब्रहम्मण महासभा ने जारी किया व्रत-त्योहारों का शुभ मुहूर्त
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह के बाद से हिन्दी नववर्ष शुरू हो रहा है, जिसके साथ ही चैत नवरात्रि, चैती छठ तथा रामनवमी का पर्व भी मनाया जायेगा। वहीं 8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या का महासंयोग भी है।

इसके अलावा 14 अप्रैल को बिसुआ यानि सतुआनी का पर्व भी मनाया जायेगा। इसको लेकर जिले के ब्राह्मण महासभा ने बैठक आयोजित कर तिथिवार व्रत-त्योहारों के शुभ मुहूर्त जारी किया है। महासभा के प्रवक्ता पंडित विद्याधर पांडेय ने बताया कि अप्रैल माह में 8 अप्रैल सोमवती अमावस्या है,

जिसमें ऐन्द्र नाम का महासंयोग बन रहा है, जो देवताओं के राजा इंद्र का योग है। पंडित जी बताते हैं कि चैत शुक्ल पक्ष में भगवान इंद्र का सोमवती अमावस्या विरले ही लगता है, ऐसे में इस व्रत को करने वालों की हर मनोकामनाएं पूरी होगी, यह काफी शुभ माना गया है।

वहीं 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, जिसका कोई भी सूतक प्रभाव भारत में नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि यह सूर्य ग्रहण भारत के बाहर विदेशों में लग रहा है। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को हिन्दी नववर्ष का शुभारम्भ शक् संवत 2081 व विक्रम संवत 1946 के साथ मंगलवार को हो रहा है।

इसके साथ ही 9 अप्रैल से चैत नवरात्रि का भी शुभारम्भ हो जायेगा। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ प्रारम्भ हो जायेगा, जिसके बाद 13 अप्रैल को खरना, 14 अप्रैल को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्यदान किया जायेगा

तथा 15 अप्रैल को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्ध्यदान कर पारण किया जायेगा। इसके अलावा 17 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसी बीच 14 अप्रैल को बिसुआ यानि सतुआनी का भी व्रत लोग मनायेंगे।

पंडित विद्याधर पांडेय ने ब्राह्मण महासभा द्वारा जनहित में जारी की गई उक्त पर्व त्योहारों को लेकर कहा कि इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं है। जो लोग मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से भ्रमजाल में पड़े हैं उनको संदेश के रूप में यह जानकारी दिया गया है।

नवादा के नये डीएम बने प्रशांत कुमार व एसपी बने कार्तिकेय के शर्मा, पढ़ें पूरी खबर 

0

चुनाव आयोग द्वारा नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा व एसपी अम्बरीष राहुल को हटाने के बाद किया नये डीएम व एसपी की पोस्टिंग
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नवादा के तत्कालीन डीएम व एसपी को हटाये जाने के बाद नये डीएम व एसपी की पोस्टिंग कर दी गई है। चुनाव आयोग के अनुमोदन बाद सरकार ने नवादा के नये डीएम के रूप में प्रशांत कुमार तथा नये एसपी के रूप में कार्तिकेय के शर्मा को जिले का कमान सौंपा गया है।

नवपदस्थापित डीएम प्रशांत कुमार तथा एसपी कार्तिकेय के शर्मा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

वहीं नये एसपी को बालू तथा शराब माफियाओं से निपटने की चुनौती होगी। ज्ञात हो कि दो अप्रैल को चुनाव आयोग के निर्दशानुसार बिहार सरकार के द्वारा नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अम्बरीष राहुल को हटा दिया गया था,

जिसके बाद चुनाव आयोग ने नवादा जिले के लिए नये डीएम प्रशांत कुमार व एसपी कर्तिकेय के शर्मा को पोस्टिंग कर दिया है। वैसे इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि नव पदस्थापित डीएम प्रशांत कुमार इसके पूर्व बिहार विकास मिशन के सीजीएम, निदेशक समाज कल्याण तथा निदेशक समाजिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार में रह चुके हैं।

वहीं 2014 बैच के आईपीएस कार्तिकेय के शर्मा पड़ोसी जिला शेखपुरा में एसपी रह चुके हैं। शेखपुरा के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय तथा उसके बाद वैशाली जिले के एसपी रह चुके हैं।

गौरतलब हो कि जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों नये डीएम व एसपी को नवादा का कमान सौंपे जाने के बाद जिले में उनके क्रिया कलापों की चर्चाएं तेज हो गई है।

नवादा लोकसभा के 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 20 लाख 6 हजार 124 मतदाता, पढ़ें पूरी खबर 

0

10 लाख 43 हजार 788 पुरूष, 9 लाख 62 हजार 186 महिला व 150 थर्ड जेंडर मतदाता करेंगे मतदान
किसी भी चुनाव में आधी आबादी की होती है अहम भागीदारी
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

39-नवादा लोकसभा का चुनाव प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को होना है। लोकसभा चुनाव में दलीय व निर्दलीय कुल 8 प्रत्याशी चुनावी दंगल में डटे हुए हैं।

नवादा लोकसभा में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें शेखपुरा जिला अन्तर्गत बरबीघा विधानसभा भी शामिल है। नवादा लोकसभा में कुल 20 लाख 6 हजार मतदाता 124 मतदाता है, जिसमें 10 लाख 43 हजार 788 पुरूष, 9 लाख 62 महिला तथा

150 थर्ड जेंडर मतदाता 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 अप्रैल 2024 को ईवीएम में बंद करेंगे। किसी भी चुनाव में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका होती है। आधी आबादी चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और अपने पंसदीदा प्रत्याशी को विजयी श्री का माला पहनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।

ज्ञात हो कि 235-सुरक्षित रजौली विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या-337441 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या-174766, महिला मतदाताओं की संख्या-162656 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-19 है।

236-हिसुआ विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या- 386362 है, जिसमें पुरूष 201267, महिला 185046 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-49 है। 237-नवादा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या-364330 है, जिसमें पुरूष 189164, महिला 175152 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-14 है।

238-गोविंदपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या-325117 है, जिसमें पुरूष 169141, महिला 155942 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-34 है। 239-वारिसलीगंज विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या-358930 है, जिसमें पुरूष 187179, महिला 171718 तथा थंर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-33 है।

वहीं 170-बरबीघा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या-233944 है, जिसमें पुरूष 122271, महिला 111672 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-1 है तथा कुल मतदान केन्द्र की संख्या-2043 है।

जानिए, चुनाव आयोग के अनुमोदन बाद किस प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिन्ह, पढ़ें पूरी खबर 

0

दलीय प्रत्याशियों को मिला पार्टी का सिंबल तो निर्दलीय प्रत्याशियों को मिला ऑटो व अलअलमीरा का सिंबल
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

39-नवादा लोकसभा आम निर्वाचान 2024 में चुनाव लड़ रहे सभी 8 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुमोदन बाद प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरण कर दिया है।

इसमें भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को पार्टी का कमल छाप व राजद प्रत्याशी श्रवण कुमार को पार्टी का सिम्बल लालटेन छाप मिला है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रंजीत कुमार को पार्टी का सिम्बल हाथी छाप मिला है।

इसके अलावा भारत जन जागरण दल के प्रत्याशी आनंद कुमार वर्मा को बेंच छाप, पीपीआईडी के प्रत्याशी गनौरी पंडित को स्कूल बैग छाप, भागीदारी पार्टी (पी) के प्रत्याशी गौतम कुमार बब्लू को एयर कंडिशनर छाप चुनाव चिन्ह मिला है,

जबकि निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन कुमार को अलमीरा छाप तथा निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव को ऑटो रिक्शा छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

गौरतलब हो कि चुनाव चिन्ह मिलते ही किसी ने ऑटो पर सवार होकर तो किसी ने प्रचार वाहन पर अलमीरा लेकर मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने निकल पड़े हैं।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार भी तेज होने लगी है। बता दें कि सिंबल मिलने के बाद महज 15 दिनों तक ही प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार करना होगा।

ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को एड़ी-चोटी एक करना होगा। फिलवक्त हर प्रत्याशी जनता के बीच अपनी-अपनी राग अलापने में जुट गए हैं, जिसका जवाब जनता 19 अप्रैल को मतदान में देगी।

नवादा की धरती पर 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की कैसे हो रही तैयारी, पढ़ें पूरी खबर 

0

दस साल में पीएम मोदी दूसरी बार नवादा में करेंगे चुनावी सभा को सम्बोधित 
पीएम के आगमन की तैयारी में जुटी प्रशासन, कुंती नगर स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के मैदान में होगा चुनावी जनसभा 
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सभा स्थल का दिल्ली से जायजा लेने पहुंची स्पेशल टीम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अप्रैल को नवादा की धरती पर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी नवादा सदर प्रखंड के नवादा-नारदीगंज रोड स्थित कुंती नगर पहुंचेंगे, जहां चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए हुंकार भरेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है। बुधवार को प्रभारी डीएम सह डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा, सदर एसडीओ अखिलेश कुमार तथा प्रभारी एसपी हरि किशोर सिंह के अलावा मगध प्रमंडल के कई वरीय पदाधिकारी ने प्रस्तावित सभास्थल का जायजा लिया।

वहीं पीएम मोदी के स्पेशल सुरक्षा टीम भी नवादा पहुंच सभा स्थल का जायजा लिया। ज्ञात हो कि 10 साल बाद प्रधानमंत्री नवादा आ रहे है, पीएम का नवादा में यह दूसरी चुनावी जनसभा होगी।

नवादा के धरती पर दूसरी बार मोदी का आगमन होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। रामनवमी से पहले नवादा में पीएम मोदी हुंकार भरेंगे और अपने भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में वोट मांगने नवादा के सरकारी आईटीआई के मैदन में चुनावी जनसभा को संबोधित किए थे।

लोकसभा निर्वाचान 2019 में एनडीए के लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह के पक्ष में प्रधानमंत्री श्री मोदी वोट मांगने नवादा नहीं आए थे, लेकिन जैसे ही 2024 में नवादा सीट पुनः भाजपा के खाते में आते ही प्रधानमंत्री के आगमन का कार्यक्रम भी तय हो गया है।

पीएम मोदी के सभा स्थल की तैयारी जिस स्थान पर हो रहा है वह मॉडर्न इंग्लिश स्कूल से सटा है। निरीक्षण के दौरान मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज भी मौजूद थे। 

You cannot copy content of this page