अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भाजपाइयों ने कैसे शुरू किया मंदिरों की साफ-सफाई अभियान, पढ़ें पूरी खबर 

14 से 22 जनवरी तक चलाया जायेगा मंदिरों में साफाई कार्यक्रम
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देश के हर मंदिरों में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इसी को लेकर रविवार को मंदिर स्वच्छता अभियान के सह संयोजक आईटी सेल जिला संयोजक राहुल सिन्हा एवं जिला मंत्री शिव यादव के नेतृत्व में नवादा नगर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर में दर्जनों कार्यक्रताओं के द्वारा मंदिर के प्रांगण व तलाब की साफ-सफाई किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की 500 वर्षों के संधर्षाे के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इसी खुशी में नवादा में भी मंदिरों की सफाई कर 22 जनवरी को हर मंदिर में भजन व पूजा-पाठ तथा दीपक जलाकर दिवाली मनाया जायेगा। सह संयोजक राहुल सिन्हा ने कहा कि नवादा नगर में अभी से लेकर 22 तारीख तक नवादा के विभिन्न मंदिरों का रोज सफाई किया जायेगा। इसमें हमारे कार्यकर्ता पूरे भक्ति भाव से मंदिर की सफाई करने में जुटे हैं। पहला दिन नगर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर की सफाई किया गया।

मंदिर सफाई अभियान में डॉ विमल प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, माधुरी बरनवाल, प्रताप रंजन, डॉ महेश प्रसाद, सह संयोजक शिव यादव, विश्वास कुमार विशु, गौरी रानी, रागिनी साहू, मनोज पचाढ़ा, सुधीर सिंह, चंदन राजवंशी, पुनीता बरनवाल, शिवराणी केसरी, हर्षिकेश महतो, मनोज गुप्ता, मुकेश महतो तथा नागेंद्र प्रसाद सहित कई कार्यक्रताओं ने श्रमदान कर सफाई कार्यक्रम में जुटे हैं।

भाजपाईयों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने को लेकर की बैठक
नवादा सदर प्रखंड अन्तर्गत ओढ़नपुर गांव में भाजपा पूर्वी मंडल की बैठक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का आयोजन मंडल प्रभारी प्रताप रंजन, जिला उपाध्यक्ष सह संयोजक नवादा विधान सभा अरविंद कुमार गुप्ता तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सह नवादा लोक सभा संयोजक विनय कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। बैठक में उपस्थित नवादा पूर्वी मंडल के सभी कार्यक्रताओ ने निर्णय लिया की अपने मंडल तथा बूथ स्तर तक कमिटी बनाकर पार्टी को मजबूत करेंगे। आगामी कार्यक्रम चलो गांव की ओर, लाभार्थी संपर्क तथा नए मतदाता को जोड़ने के साथ-साथ घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने का संकल्प लिया गया।

कहा गया कि 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाकर नवादा लोकसभा में कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। तत्पश्चात कार्यक्रताओं ने ओढ़नपुर गांव के घर- घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक को वितरण करने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन करें और घर में दीपक जलाकर रोशनी से जगमग करें, पटाखा फोड़कर दीपावली जैसा माहौल बनाकर गांव को राम मय कर दें। मौके पर सीताराम सिंह, जनार्दन सिंह, अब्बू सलाम वारसी, देवराज पासवान, भत्तू मांझी, बब्लू कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार तथा कन्हैया कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page