मॉडर्न क्रिकेट सीनियर लीग का धमाकेदार आगाज, पहले ही दिन मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दम!

मॉडर्न क्रिकेट सीनियर

हिसुआ और कुंती नगर की टीमों ने जीत के साथ खोला खाता, न्यू एरिया को 8 विकेट तो नारदीगंज को 48 रनों से दी शिकस्त, पांच विद्यालयों की टीमें खिताब के लिए दिखाएंगी दमखम

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। मॉडर्न शैक्षणिक समूह के तत्वावधान में आयोजित मॉडर्न क्रिकेट सीनियर लीग 2026-27 का बुधवार को खेल उत्साह और रोमांच के बीच शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही दिन मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

ads

शुरुआती दोनों मैचों में मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। प्रतियोगिता में समूह के पांच विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्घाटन मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने फीता काटकर किया।

ad

खेल में जीत-हार से बढ़कर अनुशासन और खेल भावना जरूरी : डॉ. अनुज कुमार
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि खेल में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का विशेष महत्व है। खिलाड़ियों को जीत-हार की चिंता किए बिना पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।

शक्ति, बुद्धि और भक्ति

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करता, बल्कि नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और अनुशासन जैसे जीवनोपयोगी गुणों को भी विकसित करता है।

ad

उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडर्न समूह के साथ नवादा और बिहार का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

ads

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, हिसुआ ने न्यू एरिया को 8 विकेट से हराया
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, न्यू एरिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू एरिया की टीम ने अनिकेत के 16, कन्हैया के 14 और अमन के 12 रनों की मदद से निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। हिसुआ की ओर से कप्तान अभिषेक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि उमंग और कन्हैया को दो-दो विकेट मिले।

ads

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसुआ की टीम ने कप्तान अभिषेक शर्मा की नाबाद 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। हिमांशु ने नाबाद 13 और सत्यम ने 10 रन बनाए। हिसुआ ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

advertisment

कुंती नगर के गेंदबाजों का कहर, 48 रन पर सिमटी नारदीगंज की टीम
दिन का दूसरा मुकाबला मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर और मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, नारदीगंज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंती नगर की टीम ने रेहान मलिक के 26, आदित्य राज के 16 और आयुष मोहन के 10 रनों की बदौलत 96 रन बनाए। जवाब में 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारदीगंज की टीम कुंती नगर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 48 रनों पर सिमट गई।

ads

इस तरह कुंती नगर ने 48 रनों से शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से शिवम और कृष्ण ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। बेहतरीन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

advertisement

पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी की देखरेख में हो रही प्रतियोगिता
पूरी प्रतियोगिता का संचालन क्रिकेट के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं बिहार स्टेट पैनल अंपायर राकेश रंजन की देखरेख में किया जा रहा है। पहले दिन के दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। पांच विद्यालयों की टीमों के बीच होने वाले आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page