भक्ति के रंग में रंगेगा पकरीबरावां, 17 नवंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी

भक्ति के रंग में रंगेगा पकरीबरावां,

देवी स्थान परिसर में निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा, 18 से 24 नवंबर तक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कथावाचिका अनुष्का पाठक जी करेंगी श्रीराम कथा का रसपान

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले के पकरीबरावां में भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहां देवी स्थान परिसर में श्रीराम कथा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

ads

आयोजन की शुरुआत 17 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। वहीं, 18 नवंबर से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जो 24 नवंबर तक चलेगा।

ads

आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

ad

इसके अगले दिन 18 नवंबर, बुधवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कथावाचिका अनुष्का पाठक जी के मुखारविंद से श्रीराम कथा की अमृतवर्षा प्रारंभ होगी।

शक्ति, बुद्धि और भक्ति

कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

ad

यह धार्मिक आयोजन 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तक चलेगा। इसके उपरांत 25 नवंबर, बुधवार को कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के अवसर पर हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा-प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ads

आयोजन को लेकर देवी स्थान परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों की ओर से जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त श्रद्धालुओं को इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

ads

आयोजन से जुड़े शम्भू पंडित पुजारी जी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

advertisment
ads
advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page