भक्ति के रंग में रंगेगा पकरीबरावां, 17 नवंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी

भक्ति के रंग में रंगेगा पकरीबरावां,

देवी स्थान परिसर में निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा, 18 से 24 नवंबर तक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कथावाचिका अनुष्का पाठक जी करेंगी श्रीराम कथा का रसपान

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले के पकरीबरावां में भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहां देवी स्थान परिसर में श्रीराम कथा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।

ads

इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की शुरुआत 17 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। वहीं, 18 नवंबर से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जो 24 नवंबर तक चलेगा।

ad

आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शक्ति, बुद्धि और भक्ति

इसके अगले दिन 18 नवंबर, बुधवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कथावाचिका अनुष्का पाठक जी के मुखारविंद से श्रीराम कथा की अमृतवर्षा प्रारंभ होगी।

ad

कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

ads

यह धार्मिक आयोजन 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तक चलेगा। इसके उपरांत 25 नवंबर, बुधवार को कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के अवसर पर हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा-प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ads

आयोजन को लेकर देवी स्थान परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों की ओर से जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त श्रद्धालुओं को इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

advertisment

आयोजन से जुड़े शम्भू पंडित पुजारी जी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

ads
advertisement
ad

You cannot copy content of this page