कलम-दवात के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में डूबा नवादा, धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना

कलम-दवात के आराध्य

शोभिया पर, गढ़ पर और कन्हाई नगर समेत कई स्थानों पर स्थापित की गईं प्रतिमाएं, समाज के लोगों ने किया सालभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। कलम-दवात के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा बुधवार को नवादा जिले में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई।

ads

भगवान ब्रह्मा की काया से उत्पन्न माने जाने वाले चित्रगुप्त महाराज की आराधना के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाकर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। कायस्थ समाज सहित पूजा से जुड़े लोगों ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

ad

नवादा शहर के शोभिया पर, गढ़ पर, कन्हाई नगर समेत कई स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलम-दवात के आराध्य देव से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

शक्ति, बुद्धि और भक्ति

पूजा के अवसर पर समाज के लोगों ने पूरे वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और शुभकामनाएं दीं।

ad

चित्रगुप्त पूजा को लेकर शहर में सुबह से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला। पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक आयोजनों से विभिन्न इलाकों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

ads

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

चित्रगुप्त पूजा से पूर्व महिलाओं ने अन्नकूट और भैया दूज का पर्व भी पारंपरिक तरीके से मनाया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी

ads

लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना की। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक यह पर्व भी जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

advertisment
ads
advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page