बरनवाल नवयुवक संघ की नई कमिटी गठित, देवेश चंद्र बने अध्यक्ष
बरनवाल युवा मंच की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ गठन, महिला समिति ने नई टीम को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार


नवादा। बरनवाल युवा मंच के बैनर तले बरनवाल नवयुवक संघ (बरनवाल सेवा समिति) की बैठक शनिवार को देर शाम आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार (ज्वेलर्स) ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नवयुवक संघ की नई कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से देवेश चंद्र को नवयुवक संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके साथ ही नई कमिटी में आलोक कुमार मिट्ठू को उपाध्यक्ष, संजीत जी शिक्षक को सचिव, प्रहलाद जी कोर्ट को उपसचिव, अजित जी कोषाध्यक्ष, आनंद जी एसबीआई को उप-कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश जी प्रबंधक को मीडिया प्रभारी, रौशन जी को उप मीडिया प्रभारी, सत्येंद्र जी योग शिक्षक एवं सुभाष जी को संगठन मंत्री तथा संतोष जी मेडिकल को नगर संयोजक बनाया गया।

आठ सदस्यों को कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उपेंद्र जी, प्रदीप जी, शंभु जी, जितेंद्र जी, उमेश जी, विपुल जी, रंजीत जी और सतीश जी को शामिल किया गया। कमिटी गठन के बाद बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष माधुरी बरनवाल एवं सचिव रेखा वैरायटी ने नई टीम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर बरनवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार (मथुरा ज्वेलर्स) ने नई टीम को बधाई देते हुए समाजहित में आगे की रणनीति तैयार कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने नवगठित युवा टीम को हरसंभव सहयोग और अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।

खेल प्रतियोगिता से दिया एकजुटता का संदेश
बैठक स्थल पर ही नवगठित युवा मंच की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के युवाओं में आपसी सहयोग, एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन में मौजूद लोगों ने कहा कि समाज के सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे और जरूरत के समय सहयोग करेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कुमार गौरव बरनवाल सहित बरनवाल समाज के कई सदस्य एवं युवा मौजूद रहे।

