नवादा पुलिस की कमान पर डीआईजी की पैनी नजर, लापरवाही पर कार्रवाई का अलर्ट

डीआईजी की पैनी नजर

दुर्गापूजा से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और सोशल मीडिया की निगरानी तेज करने का निर्देश

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर नवादा में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। रविवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) राजेंद्र कुमार भील नवादा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा त्योहारों की तैयारियों की गहन समीक्षा की। नवादा पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने उनका स्वागत किया।

ads

बैठक में डीआईजी ने जिले की पुलिसिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हर स्तर पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाने को कहा। डीआईजी के निर्देश के बाद अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिले हैं।

advertisment

सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी
डीआईजी राजेंद्र कुमार भील ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राजनीतिक आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों तथा अन्य संवेदनशील गतिविधियों की भी मुस्तैदी से निगरानी करने को कहा गया।

ads

दुर्गापूजा को लेकर संवेदनशील इलाकों पर फोकस
आगामी दुर्गापूजा सहित अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला सुरक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष से लेकर थाना स्तर तक प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया।

Ad

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास कायम करने पर भी विशेष जोर दिया। अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और उनका त्वरित समाधान करने का निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर पुलिस-जन संबंध ही मजबूत कानून-व्यवस्था की आधारशिला है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page