पियूष हत्या कांड में परिजनों से मिलने पहुंचे अशोक महतो, सरकार पर उठाया सवाल

पियूष हत्या कांड में परिजनों से मिलने पहुंचे अशोक महतो

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले—पिछड़ों-दलितों की हत्या पर कब तक चुप रहेगी सरकार?

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के हिसुआ में हुए बहुचर्चित प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड को लेकर अब सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है। शुक्रवार को वारिसलीगंज की राजद विधायक अनिता देवी के पति एवं समाजसेवी नेता अशोक महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और उन्हें सांत्वना दी।

advertisement

परिजनों से मुलाकात के दौरान मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। अशोक महतो ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

advertisment

सरकार पर बरसे अशोक महतो

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अशोक महतो ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

advertisement

उन्होंने प्रणव कुमार की हत्या को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

advertisement

“जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सदन से सड़क तक उठाएंगे आवाज”

अशोक महतो ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ad

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हत्याकांड में जल्द और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।

साजिश की आशंका, उच्चस्तरीय जांच की मांग

गौरतलब है कि प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की हत्या के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों ने भी हत्या के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

ad

अब पीड़ित परिवार से राजनीतिक नेताओं की लगातार हो रही मुलाकात और सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच इस हत्याकांड को लेकर सियासी दबाव भी बढ़ता नजर आ रहा है।

Ad
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page