HomeBreaking Newsमोबाइल और ऑनलाइन क्लास से बिगड़...

मोबाइल और ऑनलाइन क्लास से बिगड़ रही बच्चों की पढ़ाई! स्वाध्याय अपनाने की डॉ अनुज सिंह ने क्यों दी बड़ी सीख, पढ़ें पूरी खबर

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की शिक्षक-अभिभावक की बैठक में उठा बड़ा मुद्दा, कहा- “स्वाध्याय ही शिक्षा का मूल मंत्र”

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर के प्रतिष्ठित मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में एक दिवसीय शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, न्यू एरिया के सभागार में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया, न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक तीन सत्रों में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मॉडर्न ग्रुप के अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ अनुज सिंह ने की।

आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य गोपाल चरण दास, उपप्राचार्य सुजय कुमार एवं मिथिलेश कुमार विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैठक में अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ आमने-सामने बैठकर बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति और परीक्षा परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शिक्षाविद् डॉ अनुज सिंह ने कहा कि “स्वाध्याय ही शिक्षा का मूल मंत्र है।” उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद मोबाइल और ऑनलाइन क्लास का उपयोग तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसका नकारात्मक असर अब बच्चों की पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है।

उन्होंने कहा कि बच्चे लाइब्रेरी में पढ़ाई के नाम पर मोबाइल का मनमाने ढंग से उपयोग कर रहे हैं, जिससे उनकी एकाग्रता, अनुशासन और अध्ययन क्षमता लगातार प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन क्लास के दौरान कई छात्र सोशल मीडिया, गेम और मनोरंजन की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे पढ़ाई में उनकी रुचि कम होती जा रही है।

डॉ अनुज सिंह ने अभिभावकों को सलाह देते हुए कहा कि बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें, उनकी डायरी रोज जांचें, पढ़ाई पर नजर रखें और उन्हें शिक्षकों से प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली शिक्षा घर से शुरू होती है और घर का माहौल ही उनके भविष्य की दिशा तय करता है। वरिष्ठ शिक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल स्कूल पर निर्भर नहीं करती, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही बेहतर परिणाम संभव है।

बैठक में उपप्राचार्य सुशील कुमार, सुखदेव प्रसाद सिंह, अरुण कुमार, जीव विज्ञान के शिक्षक धर्मवीर कुमार सिन्हा, गणित फैकल्टी पवन कुमार सिन्हा, रसायन विज्ञान फैकल्टी राकेश कुमार ठाकुर, भौतिक विज्ञान फैकल्टी गौतम कुमार सहित रोशन मिश्रा, राकेश रोशन, उमेश पांडेय, अखिलेश्वर सिंह, विपुल कुमार, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, कुमारी स्वीटी, स्वीटी कुमारी, हनी कुमारी, प्राची, शांभवी एवं आई के मिश्रा समेत सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और अनुशासन की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page