HomeBreaking Newsमेहनत की चमक: नवादा के मेधावियों...

मेहनत की चमक: नवादा के मेधावियों को डीएम ने किया क्यों किया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर

इंटर व मैट्रिक टॉपर्स को मिला सम्मान, बोले डीएम—लगन और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा में शुक्रवार को जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खास दिन रहा, जब जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वालों में गुलशन आरा (94.20%), श्रेया कुमारी (94.80%), दिलकश आरा (93.60%), आरती कुमारी (93.60%), मो. सनाउल्लाह (93.80%) एवं शैली वर्मा (93.80%) शामिल हैं। वहीं, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सलोनी कुमारी, मनीष कुमार और ललन सिंह यादव ने 96.80% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

जिला पदाधिकारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की असली पहचान है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन मेधावियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह सम्मान समारोह न केवल मेधावियों के लिए गर्व का क्षण बना, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मजबूत संदेश दे गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page