नवादा विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले डॉ. अनुज सिंह ने दिखाया दरियादिली, वारिसलीगंज विधानसभा के दतरौल गांव पहुंचे, शोकग्रस्त परिवार को दिया सहारा
Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा में बीते दिनों पकरीबरावां प्रखंड के दतरौल गांव में कर्मा पूजन के लिए मिट्टी लेने गए एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया था। इस घटना की जानकारी मिलने पर

शिक्षाविद एवं समाजसेवी, मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के अध्यक्ष तथा नवादा विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले डॉ. अनुज सिंह रविवार को गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आश्वासन दिया।

आहर में डूबने से चार की हुई थी मौत
ग्रामीणों के अनुसार, मिट्टी लेने के बाद परिवार के पांच लोग पास के आहर में गए थे, जहां नहाने के दौरान चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पंचायत समिति सदस्य कृष्णा पासवान की पुत्री 12 वर्षीय अनामिका कुमारी, 18 वर्षीय पूजा कुमारी, भतीजी 11 वर्षीय खुशबू कुमारी और शंभु पासवान की पत्नी 33 वर्षीय ज्योति देवी शामिल थीं।

डॉ अनुज ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक मदद
शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के दौरान डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि पूरा मॉडर्न परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। साथ ही लक्ष्य वेलफेयर एजुकेशनल ट्रस्ट नवादा की ओर से प्रत्येक पीड़ित परिवार को तत्काल 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

डॉ. अनुज सिंह ने कहा– “मानवता सबसे बड़ा धर्म है। इस दुख की घड़ी में मेरा कर्तव्य है कि मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहूँ। परिवार को यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि वे अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ हैं।”

बता दें कि डॉ अनुज वैसे तो नवादा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, परंतु मानवता के कारण वारिसलीगंज विधानसभा के दतरौल गांव पहुंचकर पीड़ितों की मदद कर इंसानियत का मिसाल प्रस्तुत किये हैं, जिससे उनकी इस दरियादिली ने लोकप्रियता बढ़ा दी है।



Recent Comments