नवादा के दशा और दिशा बदलने के लिए जनता को तोड़ना होगा वोट बैंक का एफडी, डॉ अनुज ने जनसम्पर्क अभियान में कहा नवादा के मतदाता करेंगे भविष्य तय, जनता का आशीर्वाद मेरी ताकत, पढ़ें पूरी खबर

नवादा विधानसभा के नारदीगंज सहित सदर प्रखंड के भागलपुर रजबरिया, खिरन महुली, नकटी बेलदरिया महुलीडीह, पुरनी महुली, मोहन बेलदरिया में जनसंवाद के दौरान डॉ अनुज बता रहे विकास का मूल मंत्र

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल को तूल दे चुके डॉ अनुज का दिन-रात जनसम्पर्क अभियान दूसरे प्रत्याषियों के लिए मुष्किल खड़ी करने लगी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वोट बैंक के एफडी को तोड़े बिना नवादा का विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने नवादा को विकसित बनाने व भारत के मानचित्र पर पहचान बनाने के लिए षिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि का मूल मंत्र देकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नवादा विधानसभा के विकास से ही पूरे जिले का विकास सम्भव है। लगातार जनसंवाद के माध्यम से हर गांव में जनता के दहलीज पर जाकर बदलाव की अपील करते हुए एक बाद मौका देने की बात कर रहे हैं। नवादा की राजनीति में एक नया आयाम लिखने की ओर अग्रसर समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ अनुज सिंह के द्वारा लगातार घर-घर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे हैं।

वे लगातार कई दिनों से अमीर-गरीब, जाति-धर्म से हटकर केवल विकास को संकल्प बनाकर लोगों से मिलने पहुंच रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना हाथ मजबूत करने का अनुरोध करते दिख रहे हैं। पिछले दिनों देर शाम तक नवादा विधानसभा क्षेत्र के नारदीगंज प्रखंड व नवादा सदर प्रखंड के महुली पंचायत अंतर्गत भागलपुर रजबरिया, खिरन महुली, नकटी बेलदरिया महुलीडीह, पुरनी महुली, मोहन बेलदरिया आदि गांवों में जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया।

उनके काफिले में हजारों की संख्या में समर्थक मतदाताओं को जागरूक करने में लगे हुए हैं। नवादा विधानसभा में पहली बार किसी एक व्यक्ति के लिए इतना ढेर सारा जन सैलाब देखने को मिल रहा है। जैसे ही अपने समर्थकों के साथ डॉ अनुज उक्त गांव में पहुंचे तो मतदाताओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जहां कुछ लोग यह कह रहे थे कि आपको तो राजनीति में पहले ही आना चाहिए था।

जन संपर्क यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप अपना कीमती मतदान सोच समझकर किसी अच्छे ईमानदार व्यक्ति को दें। आपका प्रतिनिधि वैसा होना चाहिए जो आपकी समस्याओं को समझें और उसे दूर करने का प्रयास करें। मैं आपको पूरा विष्वास दिलाता हूं कि अगर आप तमाम जनता का आशीर्वाद मेरे साथ रहा तो आने वाले समय में मैं नवादा के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता के वोट को बैंक का फिक्स डिपोजिट बना दिया गया,

जिसे तोड़कर एक बार हमें भी मौका देने का कष्ट करें। मैं आप सबों के बीच रहकर कंधे से कंधे मिलाकर नवादा के विकास के लिए सदैव खड़ा रहूंगा। जैसे आज मैं घर-घर जाकर लोगों से मिल रहा हूं वैसे ही चुनाव जीतने के बाद भी आपके बीच ही रहूंगा। संबोधन के बाद हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने एक सुर में आवाज उठाकर आने वाले चुनाव में सहयोग करने की बात कही।

कहीं ना कहीं मतदाताओं के द्वारा चुनाव के पहले पहली बार किसी प्रतिनिधि को इतना समर्थन देखने को मिल रहा है और इसका श्रेय डॉ अनुज के सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाता है। नवादा विधानसभा के गांव एवं शहर के नागरिकों में इस बात की जोर-शोर से चर्चा है कि जो व्यक्ति नवादा को खास करके शिक्षित बनाने में दिन-रात एक किए हुए हैं, अगर एक बार उन्हें मौका दिया जाए तो निश्चित रूप से नवादा में इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा।

जनसंपर्क यात्रा में डॉ अनुज को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर यात्रा में आलोक कुमार रमडीहा, राजनीति पासवान महुलीडीह, प्रदीप यादव सरपंच महुली पंचायत, वीरेंद्र कुमार वार्ड सदस्य रजवरिया, नवीन पासवान महुली पंचायत समिति सदस्य, प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर, विकास कुमार अकेला, डॉ संजय कुमार, अनिरुद्ध, सोनू, अभय रंजन, संजीत कुमार, सुनील सिंह, कुमुद तथा विपिन कुमार सहित हजारों की संख्या में समर्थक चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page