पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के बदल गए महाप्रबंधक, कौन हैं नये महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, पढ़ें पूरी खबर 

शनिवार को किया पदभार ग्रहण, रेल अधिकारियों व कर्मियों ने किया भव्य स्वागत 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार में रेलवे के हाजीपुर जोन का महाप्रबंधक बदल गया है। शनिवार को नये महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक के पदभार ग्रहण करने पर रेल अधिकारियों व कर्मियों ने भव्य स्वागत किया।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसके पूर्व श्री सिंह रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में एडिशनल मेंबर (ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन) के पद पर पदस्थापित थे। नव पदास्थापित श्री सिंह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के 1988 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं।

उन्होंने आईआईटी रूड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया है। महाप्रबंधक बने छत्रसाल सिंह भारतीय रेलवे के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं।

वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे तथा उत्तर रेलवे में परिचालन, वाणिज्यिक और संरक्षा विभागों में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए व्यापक अनुभव प्राप्त किये हुए हैं।

रेलवे बोर्ड में निदेशक (कम्प्यूटराईजेशन एंड इनफार्मेशन सिस्टम) एवं क्रिस, नई दिल्ली में महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। श्री सिंह दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक जैसे पदों पर भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।

श्री सिंह के पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के नये महाप्रबंधक बनने पर रेलवे में बेहतर विकास के आसार देखे जा रहे हैं। बता दें कि इसके पूर्व इस जोन के तरुण प्रकाश महाप्रबंधक थे। अनुभव प्राप्त नये महाप्रबंधक छात्रसाल सिंह के आने से रेलवे के विस्तार में नई उम्मीदें जगी है

तथा पुराने महाप्रबंधक के अधूरे पड़े योजनाओं को पूरा करने में बेहतर मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलवक्त नये महाप्रबंधक से लोगों में काफी खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page