Home Blog Page 70

विधानसभा चुनाव से पहले अपने हक और अधिकार के लिए ठठेरा समाज बिहार में फूंक दिया बिगुल, उपेक्षित ठठेरा समाज ऐसे लड़ेगा आरपार की लड़ाई, पढ़ें पूरी खबर 

0

बिहार राज्य ठठेरा संघ के प्रदेश अधिकारियों ने भागलपुर में किया बैठक, प्रदेश अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा बिहार में ठठेरा समाज का 95 प्रतिशत आबादी आज भी गरीबी रेखा से है नीचे, फिर भी सरकार नहीं ले रहा नोटिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य भर के ठठेरा समाज अपने हक और अधिकार की लड़ाई को लेकर कमर कस लिया है। दशकों से उपेक्षा का दंश झेल रहे ठठेरा समाज आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होने लगी है। इसके लिए राज्य के भागलपुर में प्रदेश अधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

संघ के प्रदेश अधिकारियों ने बिहार राज्य ठठेरा संघ के बैनर तले भागलपुर जिला ठठेरा संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किलाघाट सराय में जिला सम्मेलन आयोजित किया। जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य ठठेरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सोनी सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार राज्य ठठेरा संघ के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण प्रसाद साह मौजूद रहे। 

बिहार में 95 प्रतिशत ठठेरा जाति गरीबी रेखा से नीचे 

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य ठठेरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि बिहार में ठठेरा समाज का 95 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से भी नीचे है। उनको सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्तर पर आगे लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र और राज्य सरकार हमें अपना हक नहीं देगी तो गांधी मैदान में एक जुट होकर सरकार का विरोध करेंगे। बिहार राज्य ठठेरा संघ के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण प्रसाद साह ने कहा कि बिहार राज्य में ठठेरा समाज को केंद्र और राज्य सरकार सिर्फ ठगने का काम कर रही है। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से ठठेरा समाज को अति पिछड़ा जाति में शामिल करने की मांग की। 

जिला स्तरीय कमेटी का होगा विस्तार 

इस दौरान सम्मेलन में भागलपुर जिला ठठेरा संघ के जिला कमेटी का विस्तार सहित बिहार प्रदेश कमेटी के द्वारा जल्द से जल्द सभी जिलों व प्रखंडों में कमेटी का विस्तार किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल राज, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार, प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन प्रसाद, संजय कुमार, राजीव रंजन अर्जुन प्रसाद, अशोक साह, राजा साह, मनोज साह, जुगेश साह, दीपल साह, सुरेश प्रसाद साह, नरेश प्रसाद साह, दीपक कुमार साह आदि मौजूद थे। सम्मेलन का संचालन ठठेरा समाज के अमित साह ने किया। 

ठठेरा समाज के उत्थान से ही विकसित भारत का होगा सपना साकार 

जिला सम्मेलन कि अध्यक्षता कर रहे बिहार राज्य ठठेरा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप साह ने कहा कि विकसित एवं समृद्ध भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब ठठेरा समाज को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक हक मिलेगा। बिहार राज्य ठठेरा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश साह ने कहा कि ठठेरा समाज एक गरीब, पिछड़ी एवं शोषित समाज है। इस समाज के लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग किया कि इस देश में गरीबी मिटानी है तो सबसे पहले इस समाज को मुख्यधारा से जोड़कर ठठेरा समाज की गरीबी को मिटाना होगा।

ठठेरा समाज को अति पिछड़ा जाति में शामिल करने की मांग ने पकड़ा तूल 

बिहार सरकार और केंद्र सरकार से ठठेरा समाज को अति पिछड़ा जाति में शामिल करने की मांग ने तूल पकड़ लिया है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप साह ने कहा कि हमारा विकसित एवं समृद्ध भारत का सपना तभी पूरा हो पाएगा, जब हम ठठेरा समाज को उसका सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक हक देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश साह ने कहा कि ठठेरा समाज एक अत्यंत गरीब व पिछड़ी एवं शोषित समाज है।

इस समाज में देश के सबसे नीचले तबके के लोग रहते हैं। सम्मेलन का धन्यवाद ज्ञापन जमुनिया तुलसीपुर के अशोक कुमार साह ने किया। बता दें कि राज्य व केन्द्र सरकार की दो नियति के कारण आज ऐसे समाज को अतिपिछड़ा में जोड़ दिया गया है जो आर्थिक रुप से मजबूत है, बावजूद ठठेरा समाज को उपेक्षित कर गरीबी के दलदल में छोड़ दिया गया है, ऐसे में इस समाज के लोगों द्वारा अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाना लाजमी हो गया है। 

मणिपुर में आयोजित यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट में नवादा के लाल राज आर्यन ने जीत का लहराया परचम, खेलो इंडिया में हुआ चयन, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के नेशनल बैडमिंटन स्टार व पत्रकार अरविन्द सिंह के पुत्र राज आर्यन के इस जीत पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के लाल राज आर्यन ने मणिपुर में आयोजित यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत का परचम लहरा कर बिहार को गौरवान्वित कर दिया है। राज आर्यन ने दूरभाष पर बताया कि यूनिवर्सिटी बैडमिंटन मेंस टूर्नामेंट आगामी 6 नवंबर से 10 नवंबर तक 4 दिवसीय मैच का मणिपुर में

भारत सरकार यूथ स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले बैडमिंटन टूनामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के अन्य राज्यों से प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसी मैच में बिहार राज्य से राज आर्यन ने भी भाग लेकर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन कर जीत का परचम लहराते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है।

बताते चलें कि नेशनल बैडमिंटन स्टार राज आर्यन ने अंडर 19 में कई मेडल, ट्रॉफी जीतकर नवादा का नाम रौशन किया है। बिहार के कई आईएस-आईपीएस अधिकारियों ने राज आर्यन को मेडल व  मोमेंटो देकर सम्मानित किये हैं। इस जीत के साथ ही राज आर्यन का चयन खेलो इंडिया में भी हो गया है।

राज आर्यन की इस जीत पर नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी गुलशन कुमार, राहुल कुमार, मयंक सिन्हा, अश्विनी, समाजसेवी आदर्श होम डेवलबर्स के प्रोपराइटर राजीव सिन्हा, युवा होंडा के प्रोपराइटर, पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्व एलएमसी सलमान रागिव, विनय यादव, प्रवाल प्रताप, रवि सिंहा तथा जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ आरपी साहू सहित कई गणमान्य समाजसेवी व खेल प्रेमियों ने राज आर्यन को इस जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पहचानिये, इस युवक को जिसे बाइक से बांधकर किया गया था आग के हवाले, बाइक के साथ युवक जलकर हो गया राख, पढ़ें पूरी खबर  

0

नवादा-नारदीगंज पथ पर सिसवां मोड़ से पुलिस ने जला हुआ युवक का शव व बाइक किया बरामद, नवादा में नहीं हुआ पोस्टमार्टम, भेजा पीएमसीएच, दूसरी जगह हत्या कर शव को ठिकाने लगाये जाने की पुलिस जता रही है आशंका, मृतक युवक रोह में चलाता था कंप्यूटर क्लास, नवादा में ऑनलाइन लेता था क्लास

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में सनसनी फैलाने वाली एक घटना ने हर किसी का रोंगटे खड़ा कर दिया है। नवादा-नारदीगंज पथ पर नगर थाना क्षेत्र के सिसवां मोड़ के पास एक हृदय विदारक घटना घटी है, जहां एक युवक को बोरा में बांधकर बाइक के साथ आग के हवाले कर दिया। दिल को झकझोर देने वाली इस दर्दनाक घटना में बाइक के साथ युवक जलकर राख हो गया।

रविवार की सुबह घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन हुलास कुमार तथा नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव तथा जला हुआ बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए कई आवश्यक प्रदर्श को एकत्रित कर जांच के लिए अपने कब्जे में लिया। उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन, शव का अधिक भाग जल जाने के कारण नवादा में पोस्टमार्टम नहीं कर पीएमसीएच भेज दिया गया।

पहले तो पुलिस अज्ञात शव बताकर उसकी पहचान कराने का अथक प्रयास किया। घंटों बाद शव की पहचान जिले के धमौल थाना क्षेत्र के ढोढ़ा गांव निवासी चन्देश्वर पासवान का 25 वर्षीय पुत्र कंप्यूटर क्लास संचालक प्रवीण कुमार के रूप में की गई। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक का बड़े भाई विपिन कुमार पासवान ने बताया

मेरा भाई प्रवीण अपने पार्टनर रोह थाना क्षेत्र के साथे गांव निवासी कुंदन पंडित के साथ जिले के रोह बाजार में ग्लैक्सी कंप्यूटर जोन का संचालन करता था और रात्रि में नवादा से ऑनलाइन कंप्यूटर क्लास चलाता था। उन्होंने बताया कि मेरा भाई प्रवीण नवादा के कन्हाई नगर मुहल्ला में किराए के मकान में कुंदन के साथ रहता था। 

शनिवार की शाम घर से नवादा के लिए निकला था मृतक

सदर अस्पताल में शव की पहचान करने के बाद मृतक का भाई विपिन पासवान ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 7 बजे मेरा भाई प्रवीण अपने बाइक संख्या-बीआर-27एस/0118 से राजधानी कंप्यूटर के लड़कों को सर्टिफिकेट देने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि घर से निकलने के समय वह सुबह घर वापस आने की बात कहा था, जब वह सुबह घर नहीं लौटा तब उसके मोबाइल पर जानकारी लेने का प्रयास किया तब उसका मोबाइल बंद बताने लगा।

उन्होंने बताया कि रविवार को लगभग 10 बजे घटना की जानकारी मिली, तब उन्होंने परिजन के साथ सदर अस्पताल पहुंच मृतक के जला हुआ बाइक तथा जला हुआ शरीर के कुछ पार्ट से उसकी पहचान अपने भाई प्रवीण के रूप में किया। वहीं अपने पति विपिन पासवान के साथ सदर अस्पताल पहुंची मृतक की भाभी सुलोचना देवी ने बताई कि मैं अपने नाम पर बाइक खरीदकर देवर को दी थी। उन्होंने बताया कि नवादा तथा रोह आने-जाने में हो रही परेशानी के कारण बाइक खरीदकर दिया था।

क्या कहते है पुलिस पदाधिकारी

घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-वन हुलास कुमार ने बताया कि शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी अन्यत्र जगह पर हत्या कर शव को बोरे में बांधकर लाया गया और बाइक के साथ उसे जिंदा जला दिया गया। हालांकि, यह अभी तक नहीं साफ हो सका है कि उसकी हत्या कैसे की गई है।

उन्होंने कहा कि आगे के अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया है। इसके अलावा मौके से कुछ साक्ष्य भी इकट्ठे किए गए हैं, जिससे यह साफ हो जाएगा की उसकी हत्या क्यों और कैसे की गई है। वहीं इस पूरे घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सदर एसडीपीओ-वन हुलास कुमार ने कहा है कि मामले के बारे में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी और दोषियों को गिरफ्तार करेगी।   

चर्चित दरोगा यादव हत्याकांड में शामिल तीसरा कौन अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या में उपयोग खंती भी पुलिस ने किया बरामद, पढ़ें पूरी खबर 

0

पुलिस ने इस हत्या कांड में शामिल गिरफ्तार अभियुक्त के पिता सहित दो अभियुक्तों को पूर्व में ही कर चुकी है गिरफ्तार, तीन आरोपी अभी भी है पुलिस गिरफ्त से है बाहर

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में दस दिनों पूर्व हुई हत्या के मामले में तीसरा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मछली को लेकर एक हुई एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्या मामले में इस्तेमाल किया गया खंती के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व पुलिस ने दारोगा यादव हत्या कांड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

लेकिन, अभी भी इस कांड में शामिल तीन अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर है। शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी अभिनव धीमन ने प्रेसवार्ता कर इस हत्या मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 29 अक्टूबर 2024 को जिले के कौआकोल थाना को एक लिखित आवेदन के माध्यम सूचना प्राप्त हुआ कि 27 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के केवाली गांव स्थित

गंगा सागर खंधा में कुछ नामजद अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसका मौत पटना एम्स में इलाज के दौरान हो गई। प्राप्त आवेदन के आधार पर 29 अक्टूबर को धारा 103 (1), 118 (2), 126 (2), 115(2)/3 (5) BNS के तहत कौआकोल थाना में कांड संख्या- 377/24 दर्ज कर वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया।

एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर कार्रवाई का आदेश दिया। गठित टीम ने स्थानीय थाना के साथ एफएसएल की टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया एवं आसपास के लोगों से पुछताछ की गई। एसआईटी टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किया गया।

एसपी ने बताया कि गठित एसआईटी द्वारा आनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई की मछली चोरी करने को लेकर मारपीट की गयी है। गठित एसआईटी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी शीतल यादव का पुत्र सुरेश यादव तथा केवाली गांव निवासी बाबूलाल मांझी का पुत्र दरोगी मांझी को घटना के 24 घंटे के अंदर 30 अक्टूबर 2024 को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

शेष फरार अभियुक्तों की गिरपतारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। तकनीकि अनुसंधान एवं ह्यूमन इटेंलिजेंस की मदद से घटना में शामिल पूर्व में गिरफ्तार दरोगी मांझी का पुत्र बुधन मांझी को शुक्रवार की रात्रि थाना क्षेत्र के केवाली गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कर उसे थाना परिसर लाया गया, जहां उससे सघन पुछताछ की गई।

पुछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गांव स्थित गंगा सागर खंधा में मछली मारकर बेचने का काम करता था, तभी 27 अक्टूबर 2024 की रात्रि लगभग 11 बजे मृतक तथा उसके साथ रहे एक अन्य व्यक्ति द्वारा उसका मछली की चोरी किया जा रहा था। इसी बात को लेकर उक्त लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें दरोगा यादव की मौत हलाज के क्रम में हो गई।

उन्होंने बताया कि पुछताछ के उपरांत गिरफ्तार बुधन मांझी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी श्री धीमन ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, पुलिस जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। मौके पर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी, कौआकोल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार तथा एसआई हिमांशु कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

छठ पर्व को लेकर नवादा शहरी क्षेत्र में क्या जारी हुआ यातायात नियम, शहर में बड़ी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, पढ़ें पूरी खबर

0

पुलिस प्रशासन ने वाहनों के ठहराव के लिए कई स्थानों को किया चिन्हित, बनाया गया कई जगहों पर ड्रॉप गेट

Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर में महापर्व छठ को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एसपी अभिनव धीमन ने कहा कि अस्ताचलगामी सूर्य के अर्घ्यदान तथा उदयीमान भगवान सूर्य के समय पूरे शहर में श्रद्धालुओं की आपार भीड़ सभी मार्गों पर हो जाती है।

छठ को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य सजावट एवं तोरण द्वार का निर्माण भी किया जाता है। इसके अलावा समाजसेवियों के द्वारा स्टॉल भी लगाये जाते हैं। जिसके वजह से शहर में वाहनों के प्रवेश होने से छठव्रतियों को घाट तक आने-जाने में परेशानी नहीं हो

इसके लिए यातायात नियम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 7 नवम्बर की शाम व 8 नवम्बर की सुबह जिले के शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। जिसमें 12 स्थलों पर ड्रॉप गेट बनाया गया है।

इसमें गैस गोदाम चौक, सूर्य मंदिर के सामने वाली गली, माहुरी मंडल के बगल वाली गली, खुदी नदी पर दक्षिणी डायभर्सन, रजौली बस स्टैंड के पास सड़क पर जो खुदी नदी के डायभर्सन पर जाती है, लाल चौक, गोला रोड मोड़ जो अस्पताल रोड पर मिलती है, तीन नंबर गुमटी के बगल वाली सड़क पर, इंदिरा चौक जो सड़क स्टेशन रोड पर जाती है, पप्पूकल चौक, बरनाल ट्रेडर्स के बगल वाली सड़क तथा मंगर बिगहा चौक पर ड्रॉप गेट बनाया गया है।

यातायात अनुपालन के लिए सामान्य निर्देश
एसपी श्री धीमन ने बताया कि 7 नवम्बर को पहली अर्घ्यदान के समय दोपहर बाद 2 बजे से शाम 7 बजे तक तथा पारण यानि उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्यदान के समय 8 नवम्बर को सुबह 3 बजे से सुबह 9 बजे तक सभी ड्रॉप गेट से आपातकालीन वाहन को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रातः एवं संध्या अर्घ्यदान के समय छोटी-बड़ी सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसके अलावा नवादा शहरी क्षेत्र में विभिन्न प्वाइंट पर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी, जिसमें पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति यातायात थाना स्तर से की जाएगी। वहीं रेलवे स्टेशन परिसर को पार्किंग के रूप में चिन्हित किया गया है।

अतः आम नागरिकों से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित स्थल पर ही लगाएं, जहां-तहां नहीं लगाकर छोड़ें। एसपी ने बताया कि प्रातः 6 बजे से रात्रि के 10 बजे तक नवादा शहर के अंदर सभी भारी वाहनों का प्रवेश (आकस्मिक व अनिवार्य सेवा वाले वाहनों को छोड़कर) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

बता दें कि पहली अर्घ्यदान के दिन दिनों भर बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़ रहती है और शाम को लोग छठ घाट जाते हैं ऐसे में शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश से होने वाली परेशानियों को देखते हुए यातायात नियम जारी किया गया है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, ऐसे में जिले के ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

ऐसे हुआ नवादा में छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी, डीएम-एसपी ने क्या किया संयुक्तादेश जारी, पढ़ें पूरी खबर

0

साफ-सफाई एवं क्राउड कन्ट्रोल पर विशेष बल देने की कही गयी बात, जिले के महत्वपूर्ण और अतिमहत्वपूर्ण 324 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की हुई प्रतिनियुक्ति, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर समाहरणालय स्थित डीआरडीए के सभागार में डीएम रवि प्रकाश एवं एसपी अभिनव धीमन की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था से संबंधित ब्रीफिंग की गई। डीएम ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत चार दिनों तक चलता है, जिसका प्रारंभ नहाय खाय 5 नबम्वर से लेकर 8 नबम्वर 2024 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए छठ व्रत का समापन होगा।

इस वर्ष 7 नबम्वर 2024 को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को व्रतियों के द्वारा नदी घाटों व तालाबों पर अर्घ्य दिया जायेगा तथा 8 नबम्वर 2024 को उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर मुख्यतः दो बातों पर विशेष बल देने की आवश्यकता है, जिसमें पहला स्वच्छता एवं दूसरा भीड़ नियंत्रण। स्वच्छता पर उन्होंने कहा कि सभी घाटों की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, शौचालय की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पर्याप्त लाईट की व्यवस्था, घाटों पर ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव तथा पानी का टैंकर आदि शामिल है।

इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम श्री प्रकाश ने कहा कि छठ महापर्व में घाटों पर काफी भीड़ रहती है, जिसके लिए यातायात प्लान की सुव्यवस्था, घाटों पर जाने के लिए प्लान, माईकिंग की पर्याप्त व्यवस्था, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ससमय कार्यस्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। साथ ही जर्जर बिजली के तारों एवं नंगे तारों को सही से प्रबंधित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया।

वहीं एसपी श्री धीमन ने कहा कि ने छठ पर्व को लेकर संबंधित पदाधिकारी पार्किंग की व्यवस्था चिन्हित करने तथा नगर में विस्तृत यातायात प्लान बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्तादेश को ठीक से पढ़ कर उसका अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वाच टावर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी प्रियंका रानी ने कहा कि छठ घाटों पर बैरिकेटिंग को लाल रंग के झंडे से चिन्हित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराएंगे, जिसमें साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, पेय जल एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था रहेगी। किसी भी छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। 

324 स्थालों को किया गया चिन्हित 

छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए संयुक्तादेश जारी किया गया है। संयुक्तादेश के तहत जिले के महत्वपूर्ण और अतिमहत्वपूर्ण 324 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें एवं इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसका ससमय खंडन भी करें। संयुक्तादेश में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण करने और छठ पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए हैं।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर व्हाट्सऐप के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे। कहा गया कि भीड़ में शरारती तथा असमाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं के साथ घटने वाली छेड़खानी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सादे लिबास में पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। डीएम द्वारा सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अपने प्रखंड और थाना स्तर पर छठ व्रत शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी छठ घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे एवं विधि-व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखेंगे। कहा गया कि छठ महापर्व के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। 

अफवाह फैलाने वाले व सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर 

अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। साथ ही सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए विशेष सेल बनाया गया है, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। छठ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समाहरणालय स्थित सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नंबर-06324-212261 है, यह नियंत्रण कक्ष 6 नबम्वर 2024 से कार्य करना प्रारंभ कर देगा और यह कार्य समाप्ति तक संचालित रहेगा। जिला अन्तर्गत 2 अस्थायी नियंत्रण कक्ष शोभिया छठ घाट एवं गढ़पर छठ घाट में पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी छठ घाटों  पर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। 

नदी घाटों व गहरे जलाशयों के किनारे होगी बैरिकेटिंग

सभी छठ घाटों पर श्रद्वालुओं एवं छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ती है। बच्चे, महिलाएं एवं अन्य की गहरे तालाबों व जलाशयों में डूबने की आशंका बनी रहती है। छठ व्रत में इस प्रकार की आशंकाओं को दूर करने के लिए गहरे जलाशयों एवं तालाबों को चिन्हित कर बैरिकेटिंग करने एवं चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। नवादा सदर एसडीओ एवं रजौली एसडीओ को निर्देशित किया गया है कि भीड़ वाले छठ घाटों पर अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करें।

छठ घाटों पर वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे से रखी जायगी नजर 

सभी भीड़ वाले छठ घाटों पर विडियोग्राफी एवं सीसीटीवी लगाने का दिया गया निर्देश डीएम रवि प्रकाश ने सभी भीड़ वाले छठ घाटों पर विडियोग्राफी एवं सीसीटीवी लगाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ व नगर पंचायत रजौली व सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों की विडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर व रजौली एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा, रजौली एवं पकरीबरावां को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक एवं एहतियाती कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की असमाजिक गतिविधि से अवगत होते ही उचित कार्रवाई करेंगे। जिले के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद एवं डीएसपी मुख्यालय इमरान परवेज रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे कर्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्वों को निर्वहन करेंगे, ताकि त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके।

जारी किया गया महत्वपूर्ण फोन व मोबाइल नंबर 

जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा-06324-212261, पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा-06324-212263, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर-06324-212238-6287891486, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष रजौली-9431870496, स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष नवादा- 06324-217472, 217579, स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष रजौली- 7903777730, अग्निशाम नियंत्रण कक्ष नवादा- 06324-212586, विद्युत प्रमंडल नवादा नियंत्रण कक्ष- 7033095811, विद्युत प्रमंडल रजौली नियंत्रण कक्ष- 7369001361, मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष नवादा- 8544424181 तथा थाना नियंत्रण कक्ष से संबंधित थानाध्यक्षों का फोन नंबर जारी किया गया।

बिग ब्रेकिंग- नवादा शहर के एक घर में लगी आग, झूलस कर एक महिला की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

0

नगर थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में शॉट सर्किट से लगी आग, अग्निशमन दस्ता ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा नगर थाना क्षेत्र में छठ पर्व के पहले ही दिन बड़ी हादसा ने दिल दहला दिया है। शहर के पार नवादा गया रोड स्थित सुदामा नगर में मंगलवार की शाम भीषण अगलगी की घटना से कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को सूचना दिया,

वहीं स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया। दमकल विभाग के कर्मियों ने जान पर खेलकर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन दुर्भाग्य वश इस अगलगी की घटना में एक महिला गंभीर रुप से झूलस गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

परंतु, इलाज के दौरान जख्मी महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं इस अगलगी में पूरा घर जलकर स्वाहा हो गया, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारी सोम बहादुर तमांग ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पौने छह बजे घर में आग लगने की सूचना

पाकर अग्निश्मन वाहन घटना स्थल पर गई और आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। उन्होंने बताया कि इस अग्नि कांड में गृहस्वामी दिवेश चौधरी की पत्नी 30 वर्षीय पूनम कुमारी गंभीर रुप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया,

जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया गया है। आग को पूर्ण रूप से बुझाकार अग्निशमन वाहन अग्निकशामालय वापस लौट गई है। इस घटना को लेकर मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नवादा में पदभार ग्रहण करते ही डीएम रवि प्रकाश पहुंचे छठ घाट का निरीक्षण करने, जानें क्या दिया निर्देश 

0

डीएम ने दिया कई आवश्यक निर्देश, कहा छठ व्रतियों को न हो कोई असुविधा, कार्यभार संभालते ही छठ पर्व में दिखाया आस्था

 Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को डीएम रवि प्रकाश नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया, जिसमें मोती बिगहा छठ घाट, शोभिया मंदिर छठ घाट तथा गढ़पर छठ घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारिओं को आवश्यक एहतियात बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम श्री प्रकाश ने छठ घाटों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने छठ पर्व के अवसर पर छठ घाट पहुंचने वाले व्रतियों को कोई असुविधा नहीं हो,

इसका पूरी तरह से ख्याल रखने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि छठ घाट पर भीड़ काफी होती है, घाट पर पहुंचने वाले छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्गो पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बच्चे को तालाब एवं नदी के किनारे से दूर रखेंगे,

इसके लिए माईकिंग के द्वारा एनाउंस भी करवायेंगे। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। छठ पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो,

इसको लेकर प्रशासन के द्वारा सर्तकता बरती जा रही है। गौरतलब हो कि डीएम श्री प्रकाश नवादा का कमान संभालते ही पहला कार्य छठ पर्व की तैयारी का निरीक्षण से शुरू किया है। मौके पर डीडीसी प्रियंका रानी, ओएसडी राजीव कुमार,

सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर तथा अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नवादा के इस गांव में चार दिवसीय भक्ति संगीत एवं दीपोत्सव पर ग्रामीणों ने जलाया आस्था का हजारों दिए, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के ओरैना ग्राम में पिछले 100 वर्षों से होते आ रहे लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति संगीत एवं दीपोत्सव का मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने किया उद्घाटन

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा प्रखंड के ओरैना ग्राम में 100 वर्षों से भी अधिक समय से लगातार चलते आ रहा लक्ष्मी पूजा आस्था का केन्द्र बन गया है। इस अवसर पर चार दिवसीय भक्ति संगीत एवं जागरण कार्यक्रम के साथ-साथ हजारों दिए एक साथ जलाने ग्रामीण जुटे।

कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद एवं समाजसेवी मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के निदेशक डॉ अनुज सिंह के द्वारा किया गया। पूजा समिति के  सुमन राय, दीपक कुमार, धीरज कुमार सहित सभी ग्रामीणों के आमंत्रण पर समारोह में पहुंचे डॉ अनुज सिंह ने कहा यहां पिछले 100 से ज्यादा वर्षों से लक्ष्मी पूजा होते आ रहा है यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

सैकड़ों वर्षों से अनवरत पूजा होते रहना एक बड़ी बात है और इसके लिए सभी ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं। दीपावली, लक्ष्मी पूजा तथा छठ पूजा आदि की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह गांव के लोगों का दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पूजा पाठ के आयोजन से आज की हमारी जो पीढ़ियां है और हमारे बच्चे हैं

उनके उपर इसका बहुत अच्छा असर होता है। हम सभी को अपने बच्चों को धार्मिक अनुष्ठान से जोड़ना चाहिए और यथासंभव प्रत्येक बच्चा को बढ़िया शिक्षा दीक्षा का प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने ग्राम वासियों से अपील किया कि इस तरह का आयोजन करते रहें। अपने बच्चों को धर्म और शिक्षा से जोड़कर रखें।

साथ ही प्रत्येक घर के बड़े बुजुर्ग अपने बच्चों को अच्छी तरह शिक्षा दीक्षा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ें। पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, समाजसेवी संजय कुमार, दिलीप कुमार तथा विपिन कुमार आदि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अनुज सिंह के साथ थे।

इस अवसर पर औरैना ग्राम के पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, ग्रामीण सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह अभिषेक कुमार, चंचल सिंह, गोपाल सिंह, रामनिवास कुमार, माधव, मनु पांडेय, दीपक कुमार, सीताराम सिंह, अनिल कुमार सिंह, कमलनयन, मंजू देवी तथा किशोर सिंह सहित हजारों ग्रामीण महिला पुरुष भक्ति संगीत का आनंद लेने के लिए वहां मौजूद थे।

सूर्योपसना के पर्व से पहले रविवार को डीएम रवि प्रकाश का पदभार संभालना नवादा के लिए कैसे बना महासंयोग, पढ़ें पूरी खबर  

0

पदभार ग्रहण करते ही डीएम ने कहा छठ पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना मेरी पहली प्राथमिकता, प्रमुखता के साथ सरकार के विकास योजनाओं पर किया जाएगा काम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में नये डीएम रवि प्रकाश का पदस्थापन और पदभार ग्रहण जिलेवासियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। रवि का मतलब सूर्य और छठ पर्व में भगवान सूर्य के उपासना का बड़ा महत्व होता है, डीएम रवि प्रकाश भी भगवान सूर्य के नाम से जुड़े हैं।

इसके साथ ही उनका पदभार ग्रहण करने का दिन भी भगवान सूर्य का दिन रविवार महाशुभ माना जा रहा है। कुल मिलाकर नये डीएम रवि प्रकाश इस जिले के लिए शुभ प्रतीत हो रहे हैं। नवपदस्थापित डीएम रवि प्रकाश ने रविवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार संभाल लिया है।

2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी रवि प्रकाश बिहार राज्य अन्तर्गत नवादा के पड़ोसी जिला जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत देवघरा गांव के रहने वाले हैं। श्री प्रकाश नवादा के डीएम बनने के पूर्व कटिहार के डीएम, शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षा निदेशक तथा उद्योग विभाग के सचिव का भी दायित्व निभा चुके हैं।

प्रभारी डीएम सह डीडीसी प्रियंका रानी ने नवपदस्थापित डीएम श्री प्रकाश को प्रभार सौंपते हुए नए डीएम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

उसके बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनओं को धरातल पर उतारकर जन-जन तक पहुंचाना भी मेरी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य इन दोनों विभाग पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। तत्पश्चात पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छठ पर्व की तैयारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की।

नव पदस्थापित डीएम श्री प्रकाश ने पदभार ग्रहण करने के बाद छठ घाट, सूर्य मंदिर मिर्जापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ घाट पर काफी भीड़ लगती है, गोताखोर तैनात रखेंगे, किसी भी तरह का अप्रिय घटना ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

छोटे -छोटे बच्चे और बूढ़े के पॉकेट में उनका पता एवं मोबाइल नंबर अवश्य रहना चाहिए, इसके लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से उन्हें जानकारी देंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया कि छठ घाट पर साफ-सफाई करवाएं तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाएं।

विद्युत की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, टैंकर की व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाइयों की व्यवस्था तथा यातायात की व्यवस्था आदि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया। ज्ञात हो कि 31 अक्टूबर को डीएम के पद पर रहे आशुतोष कुमार वर्मा के सेवानिवृत्त होने के दो दिनों बाद रवि प्रकाश को नवादा का डीएम बनाकर भेजा गया है।

बता दें कि बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को ही अधिसूचना जारी किया गया और रविवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर अपनी जवाबदेही का कुशल परिचय दिया। मौके पर अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद तथा सदर एसडीओ अखिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page