Home Blog Page 69

बाइक के साथ युवक की जलाकर हुई हत्या मामले का हुआ खुलासा, दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर 

0

पांच दिनों पूर्व हुई कंप्यूटर संचालक की हत्या में नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चर्चित इस हत्या कांड का उद्भेदन कर पुलिस ने प्रेमिका व उसका नाबालिग भाई सहित दूसरा प्रेमी को किया गिरफ्तार, एक म्यान में दो तलवार वाली कहावत आई सामने

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में पांच दिनों पूर्व कंप्यूटर संचालक की चर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के पांच दिनों में ही इस हत्या मामले का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक लड़की सहित एक युवक को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। इसके अलावा पुलिस ने प्रवीण हत्या कांड में शामिल एक विधि विरूद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया है। इस घटना ने एक म्यान में दो तलवार वाली कहावत को चरितार्थ किया है। बताया गया कि प्रवीण की हत्या प्रेम-प्रसंग मामले में हुई है।

एक ही लड़की के साथ प्रवीण और सुधांशु का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतक प्रवीण के साथ युवती का लगभग तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं सुधांशु के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी अभिनव धीमन ने प्रेसवार्ता कर इस घटना का विस्तृत जानकारी देते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी श्री धीमन ने बताया कि 10 नवम्बर 2024 की सुबह लगभग 8.30 बजे नवादा-नारदीगंज पथ पर नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बिगहा गांव के पास सड़क किनारे एक शव एवं एक बाइक जली अवस्था में रहने की जानकारी मिली। 

हत्या की जांच में जुटी रही एफएसएल की टीम 

सूचना बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जबकि घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम के द्वारा मामले की तहकीकात करते हुए साक्ष्य संकलित किया गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस के अथक प्रयास से मृतक की पहचान जिले के धमौल थाना क्षेत्र के ढोढ़ा गांव निवासी चन्देश्वर पासवान का पुत्र प्रवीण पासवान के रूप में की गई।

सदर अस्पातल पहुंचे परिजनों के द्वारा बताया गया कि मृतक रोह थाना क्षेत्र के रोह बाजार में ग्लैक्सी कंप्यूटर जोन नामक कोचिंग क्लास चलाता था एवं 9 नबम्वर 2024 की शाम लगभग 7 बजे अपने घर से नवादा स्थित अपने किराये के मकान के लिए अपनी बाइक से निकला था, इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया था। एसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ-वन के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन करते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। 

सीसीटीवी फुटेज से मिली कई जानकारी

गठित एसआईटी के द्वारा घटनास्थल एवं शहर के विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। ह्यूमन इंटेलिजेंस एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को थाना लाया गया, जहां उनसे सघन पूछताछ की गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि पिछले 3 वर्षों से मृतक प्रवीण कुमार अपना कोचिंग क्लास रोह में चला रहे थे।

उक्त कोचिंग में क्लास करने के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दिऔरा गांव निवासी अभय कुमार उर्फ पप्पू सिंह की पुत्री भवानी कुमारी का प्रेम प्रसंग मृतक प्रवीण कुमार के साथ चल रहा था। इसी बीच अभियुक्त भवानी अपने भाई के साथ नवादा के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित एक किराये के मकान में रहने लगी। इस दौरान मृतक प्रवीण की प्रेमिका भवानी का प्रेम प्रसंग उक्त मुहल्ले में रह रहे पकरीबरावां थाना क्षेत्र के असमा गांव निवासी सदन सिंह का पुत्र सुधांशु कुमार नामक युवक के साथ हो गया। 

प्रेमिका भवानी ने अपने दूसरे प्रेमी सुधांशु व छोटा भाई के साथ मिलकर किया हत्या

अभियुक्त सुधांशु कुमार को जब भवानी की पहले प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो वह द्वेष में आकर मृतक प्रवीण कुमार से भवानी के मोबाइल से चैट करने लगा और पहले का फोटो और वीडियो मंगवाने लगा, जिसे देख दूसरा प्रेमी सुधांशु को नागवार लगा और फिर साजिश रचकर प्रवीण की हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि घटना के दिन अभियुक्त सुधांशु ने मृतक को भवानी की मदद से मैसेज कॉल कर न्यू एरिया स्थित किराये के मकान पर बुलाया, जहां पूर्व से ही उसकी हत्या करने के लिए पेट्रोल, टेप, बोरा व रस्सी आदि का इंतजाम कर रखा था। मृतक के कमरे में आते ही अभियुक्त सुधांशु, अभियुक्त भवानी तथा उसका नाबालिग भाई तीनों ने मिलकर मृतक को रस्सी से बांध दिया और टेप से मुंह बंद कर दिया।

इसके बाद उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरा में बंदकर मृतक के ही बाइक पर अभियुक्त सुधांशु एवं लड़की का छोटा भाई लेकर खरीदी बिगहा ले गये, जहां साक्ष्य मिटाने के लिए पेट्रोल छिड़ककर बाइक के साथ जला दिया। इसके पश्चात 10 नवम्बर 2024 को उनके द्वारा साक्ष्य मिटाने को लेकर नवादा स्थित श्रीकृष्ण मोमोरियल कॉलेज के पास मृतक का पैन कार्ड, पर्स, सोनपापड़ी तथा कुछ अन्य कागजात को भी जला दिया गया।

एसपी श्री धीमन ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त जगह से मृतक का अर्ध जला हुआ मोबाइल फोन, पैनकार्ड एवं पर्स को बरामद कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना के उद्भेदन में सदर एसडीपीओ-वन हुलास कुमार तथा नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान शामिल थे।

कलयुग में भी संतान निभा रहे पितृ धर्म, समाजसेवी पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों के बिच किया भोजन का वितरण, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा स्टेशन पर सैकड़ों गरीब व असहायों को भोजन ही नहीं, शुद्ध बंद बोतल का पानी भी किया वितरण, स्व राम अनुग्रह नारायण सिन्हा की चौथी पुण्यतिथि पर संतानों ने किया यह आयोजन 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

कहते हैं माता-पिता भगवान का रुप होता है, लेकिन जब वही माता-पिता परलोक सिधार जाते हैं तो उसकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। इस कमी को दूर करने के लिए आज भी कुछ संतान अपने माता-पिता की याद में गरीबों की सेवा कर उसकी कमी को पूरा करने में जुटे हैं।

इस पितृ धर्म को निभाने वाले नवादा के कुछ संतानों ने यह साबित कर दिया कि माता-पिता की सेवा का धर्म जीवन भर भुलाया नहीं जा सकता है। नवादा जिले के नरहट गांव निवासी रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी सह समाजसेवी स्व राम अनुग्रह नारायण सिन्हा के चौथी पुण्यतिथि पर

असहायों के बीच भोजन का वितरण कर उनके संतानों ने पितृ धर्म निभाया है। वर्तमान में नवादा शहर के हनुमान नगर निवासी स्व सिन्हा की चौथी पुण्यतिथि उनके परिजनों द्वारा घर में पूजा हवन कर मनाई गई।

उनके पुत्र डॉ राकेश कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ पंकज कुमार सिन्हा की ओर से नवादा स्टेशन परिसर पर लाचार असहायों के बीच भोजन व सीलबंद पानी की बोतल का वितरण किया। पुत्रों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को पुण्यतिथि मनाई जाती है और भोजन का वितरण किया जाता है।

गौरतलब हो कि 14 नवंबर 2020 को राम अनुग्रह नारायण सिन्हा परलोक सिधार गए थे। भोजन वितरण के दौरान उनके पुत्रों के अलावा उनका भांजा सेवानिवृत बैंक कर्मी किशोर कुमार, भतीजा सोनू सिन्हा, पौत्र ऋषव राकेश, आदित्य राज, किट्टू, पप्पु सिंह, बब्लू ललन सिंह तथा अरुण कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

नवादा में किस नाबालिग बालक के अपहरण मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो अपहरणकर्ताओं को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

ईटखोला जाने को लेकर हुई रूपये के लेन-देन में नाबालिग का किया गया था अपहरण, सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव से किया गया था अपहरण, रजौली थाना क्षेत्र के अमावां बाजार से अपहृत बालक को बरामद कर अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले की पुलिस ने एक नाबालिग बालक के अपहरण मामले को महज 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल की है। अपहृत बालक को बरामद करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। इसको लेकर गुरूवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एसपी अभिनव धीमन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि

12 नवम्बर 2024 की शाम लगभग 7 बजे सिरदला थाना के डायल- 112 को अपहृत बालक की मां के द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति द्वारा उसके नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल-112 एवं सिरदला थाना की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से अपहृत बच्चे को 2 घंटे के अंदर रजौली थाना क्षेत्र के अमावां बाजार से बरामद कर अपहरणकर्ता अमावां गांव निवासी दिलीप राजवंशी की पत्नी गीता देवी तथा सुरेश डोम का पुत्र चंदन डोम को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि अपहृत बच्चे की मां के बयान पर गिरफ्तार गीता तथा चंदन के विरुद्ध सिरदला थाना कांड संख्या- 421/24 दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि बच्चे का अपहरण ईटखोला जाने को लेकर हुई रूपयों की लेन-देन के विवाद में किया गया था, जिसे पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है।

RDX गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा भारी, अवैध हथियार के साथ कौन दो युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर 

0

थाली थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के साथ दोनों युवकों को किया गिरफ्तार, दो साल पूर्व हथियार लहराते आरडीएक्स गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर किया था फोटो वायरल

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में RDX गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर हथियार लहराते फोटो वायरल करना युवक को काफी महंगा पड़ गया। दो साल पूर्व वायरल फोटो जब पुलिस के हाथ लगी तो, इसकी सत्यता की जांच की गई। जिसमें मामला सत्य पाये जाने पर पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को अवैध हथियार व एक तलवार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

इसको लेकर गुरूवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी अभिनव धीमन ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार 13 नवम्बर को थाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल हो रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अभियुक्त की पहचान करते हुए उसकी गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।

उक्त टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि वायरल तस्वीर थाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी स्व सुनील यादव का 18 वर्षीय पुत्र राजेश यादव की है। तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से अभियुक्त राजेश यादव को गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया गया, जहां उससे सघन पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व सरस्वती पूजा के अवसर पर महेशपुर गांव के ही अर्जुन यादव का 25 वर्षीय पुत्र स्वारथ यादव का हथियार लेकर फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर अपलोड किया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राजेश की निषानदेही पर स्वास्थ यादव के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के उपरांत स्वारथ यादव ने पुलिस को बताया कि गांव स्थित बधार में झोपड़ीनुमा खटाल के छप्पर में छिपाकर

एक देसी मस्केट रायफल, एक देशी कट्टा तथा एक तलवार रखा हुआ है, जिसे पुलिस ने बरामद किया। एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में थाली थाना कांड संख्या- 267/24 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

नवादा पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार को डीएम ने क्या सौंपा प्रगति रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर 

0

प्रभारी मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाएं

डीएम ने प्रभारी मंत्री को ककोलत विकास सहित नगर में पार्क निर्माण कहां-कहां किया जाना है इसकी भी दी जानकारी 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में गुरूवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए के सभागार में बिहार सरकार के सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं का समीक्षा किया गया। बैठक के पूर्व डीएम रवि प्रकाश द्वारा मंत्री को पौधा देकर स्वागत एवं अभिवादन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न विभागों से संबंधित पीपीटी के माध्यम से प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रवेशोत्सव (विशेष नामांकण अभियान) के तहत जिले में प्रथम से 12वीं कक्षा तक के कुल 378954 छात्र-छात्राओं का नामांकण कराया गया है। इसी तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, असैनिक कार्य, समावेशी शिक्षा, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, पीएम पोषण योजना तथा शिक्षक नियुक्ति आदि के बारे में जानकारी दी गई। मंत्री डॉ कुमार के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षा से संबंधित ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण सभी कार्यों को करने सहित सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रावास में पीने का पानी, शौचालय एवं साफ-सफाई आदि की उपलब्धता के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उन्होंने डीएम श्री प्रकाश को भी शिक्षा के प्रति ध्यान रखने के लिए कहा। पर्यावरण एवं वन विभाग की समीक्षा के क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग को मिली लक्ष्य के अनुरूप 73200 पौधा रोपण किया गया, जो लक्ष्य का शत-प्रतिशत उपलब्धि है तथा छात्र-छात्राओं को निःशुल्क दो हजार पौधा वितरण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें 2010 पौधा वितरण किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि ककोलत जलप्रपात फेज-टू अन्तर्गत चिल्ड्रेन पार्क, सीढ़ियों का सुदृढ़िकरण कार्य, रेलिंग, घेरान तथा लकड़ी का पुल आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है और वेंडिंग जोन का कार्य प्रगति पर है। खुरी जैव विविधता पार्क, बुधौल पार्क, हरित वाटिका पार्क (विजय बाजार) तथा हरिश्चन्द्र स्टेडियम पार्क आदि के बारे में बताया गया।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में मंत्री ने फिडबैक लेते हुए आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लाभुकों को ससमय गुणवत्तापूर्ण खाद्य की आपूर्ति करेंगे। जन वितरण प्रणाली का निरीक्षण लागातार करेंगे। श्रम अधीक्षक के द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन की संख्या तथा विमुक्त बंधुआ मजदूर आदि के बारे में बताया गया। मंत्री ने कहा कि विमुक्त बंधुआ मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिलाना सुनिश्चित करेंगे।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि नियमित टीकाकरण लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत किया गया है। सभी पीएचसी एवं अस्पतालों में दवा, चिकित्सक तथा अन्य कर्मियों की व्यवस्था उपलब्ध है। इसी तरह स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जाने वाली सुविधाएं, बेड की उपलब्धता, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सक, कर्मी एवं ब्लड बैंक की स्थिति आदि के बारे में बताया गया। मंत्री ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य व्यवस्था में और भी सुधार लाने की आवश्यकता है, अपने नेतृत्व में स्वास्थ्य संबंधी सेवा दुरूस्त रखेंगे।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेवजह परेशानी न हो, इसका ख्याल रखेंगे। सरकारी अस्पतालों में आधारभूत सुविधाएं रहनी चाहिए, शिकायत का मौका नहीं मिले, इसका भी ख्याल रखेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन को लागातार अस्पतालों में विजिट करने का सख्त निर्देश दिया। मंत्री द्वारा विद्युत से संबंधित समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत को विद्युत से संबंधित कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया और पिछले बार कई स्थानों पर विद्युत के चलते रोड जाम हुआ था, जिसके संदर्भ में समस्या सामाधान के बारे में पूछताछ की गयी।

जिला कृषि पदाधिकारी को समयानुसार बीज का वितरण करने का निर्देश दिया एवं कृषि से संबंधित अन्य कार्यों से अवगत हुए। इस दौरान मंत्री डॉ कुमार के द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पीएचईडी, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण, सहकारिता, कृषि, लघु जल संसाधन, योजना, राजस्व, आपदा, उर्जा, पथ निर्माण, मद्य निषेध, लघु सिंचाई, भू-अर्जन तथा परिवहन आदि विभाग की समीक्षा की गई। मंत्री ने डीएम श्री प्रकाश को सभी योजनाओं से संबंधित बारी-बारी से गहन अध्ययन एवं समीक्षा करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा लागातार फिल्ड वर्किंग होगा, तभी कार्यों में सफलता मिलेगी और कार्यालय कार्यों में सुधार आयेगा। आने वाले समय में और भी कार्य बढ़ेगा, जिसको हमें पूर्ण रूपेण मेहनत और लगन के साथ करना है। उन्होंने उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लागातार क्षेत्र में जाकर विजिट करेंगे और जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर किये गए विजिट को मीडिया में भी भेजेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लायें और लक्ष्य के अनुरूप कार्य को पूर्ण करें।

अपर समाहर्त्ता ने मंत्री को बताया कि आपके द्वारा दिये गए मार्गदर्शन एवं निर्देश को ससमय अनुपालन किया जायेगा और अन्त में जिला प्रशासन के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ नीता अग्रवाल, अपर समाहर्त्ता चन्द्रशेखर आजाद, सदर एसडीओ अखिलेश कुमार व रजौली एसडीओ, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी गोपनीय शाखा तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

पैक्स चुनाव- नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड में अंतिम दिन प्रखंड प्रमुख पति संजय कुमार के नामांकन से चुनावी हलचल ने लिया नया मोड़, पढ़ें पूरी खबर 

0

गहमा-गहमी के साथ पहले चरण पैक्स चुनाव नामांकन हुआ संपन्न, अंतिम दिन अध्यक्ष पद के 27 उम्मीदवारों सहित 145 ने दाखिल किया नामांकन का पर्चा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड में पैक्स चुनाव के पहले चरण में अंतिम दिन प्रखंड प्रमुख रीना राय के पति जदयू नेता संजय कुमार के नामांकन से चुनावी हलचल ने नया मोड़ ले लिया है। अंतिम दिन  कौआकोल प्रखंड में पैक्स चुनाव का नामांकन कार्य गहमा-गहमी के साथ सम्पन्न हो गया।

नामांकन के अंतिम एवं तीसरे दिन अध्यक्ष पद के 27 उम्मीदवारों एवं कार्यकारिणी सदस्य के 118 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामंकन का पर्चा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन 145 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

नामांकन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किये गए थे। वहीं नामांकन के अंतिम दिन कौआकोल के प्रखंड प्रमुख रीना राय के पति सह जदयू नेता संजय कुमार ने केवाली पैक्स के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद पुरुष ही नहीं महिला मतदाता ने भी पुष्प वर्षा कर उत्साह पूर्वक फूलों से आशीर्वाद देकर इस बात का प्रमाण दे दिया कि संजय कुमार मतदाताओं के लिए काफी लोकप्रिय हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद श्री यादव ने कहा कि किसानों के हित के लिए मैं सदैव तत्पराता के साथ काम करूंगा।

पैक्स में बगैर कमीशनखोरी के किसानों की धान खरीद की जाएगी एवं किसानों को किसी भी हाल में उनका हक व अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रखंड प्रमुख के कार्यकाल में आम जनता को हक व अधिकार दिया गया है,

उसी तरह किसानों को भी सरकार के निर्धारित दर पर अनाज का क्रय किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि किसानों के अधिकारी व हक के लिए सरकार की जो भी योजना होगीy उसका लाभ हर हाल में मिलेगा।

नवादा के अभिकर्ता दिनेश कुमार चिंपू ने एलआईसी में क्या रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर 

0

चिंपू पटना मंडल में कॉर्पाेरेट क्लब का मेंबर बनकर जिले को किया गौरवान्वित, विकास अधिकारी डॉ आरपी साहू सहित एलआईसी के अधिकारियों ने दिया बधाई 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

भारतीय जीवन बीमा निगम पटना मंडल में नवादा शाखा के अभिकर्ता दिनेश कुमार तिवारी उर्फ चिंपू ने पूरे पटना मंडल में कॉर्पाेरेट क्लब का मेंबर बनकर इतिहास रचने का काम किया है, जो नवादा शाखा के लिए गौरव की बात है। भारतीय जीवन बीमा निगम नवादा शाखा को इन पर गर्व है।

ज्ञात हो कि दिनेश पटना डिविजन का पहला कॉर्पाेरेट क्लब मेंबर तथा ईस्ट सेंट्रल जोन में तीसरा अभिकर्ता हैं, जिन्होंने इसे क्वालीफाई किया है। दिनेश पिछले 20 वर्षों से एमडीआरटी होते आ रहे हैं तथा 11 वर्ष से कोर्ट ऑफ़ द टेबल तथा पहली बार कॉर्पाेरेट क्लब का मेंबर बने हैं।

इन्होंने इसे 104 पॉलिसी तथा 65 लाख प्रीमियम देकर क्वालीफाई किया है। इनके कार्य को देखकर वरीय शाखा प्रबंधक जयप्रकाश तथा असिस्टेंट मैनेजर राकेश कुमार तथा अमित कुमार ने भी बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

अभिकर्ता दिनेश अपने विकास अधिकारी डॉ आरपी साहू के नेतृत्व में यह योग्यता हासिल किया है। वर्तमान में डॉ आरपी साहू भारतीय जीवन बीमा निगम नवादा शाखा के एसोसिएट हैं। नवादा शाखा के नया बीमा डिपार्टमेंट अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने भी उन्हें बधाई दी है तथा नवादा शाखा के सभी कर्मचारियों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

साइबर ठगी के रूपये से बनाया था भव्य मॉल, उद्घाटन के दिन ही मॉल मालिक साइबर अपराधी चढ़ गया यूपी पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर 

0

साइबर अपराधी मॉल मलिक को लाखों रूपये ठगी मामले में यूपी पुलिस ने वारिसलीगंज से किया गिरफ्तार, टीएमटी सरिया के नाम पर किया था 17 लाख का ठगी 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र इन दिनों साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बन चुका है। स्थानीय साइबर ठगों के साथ-साथ बाहर रहकर ठगी कर रहे ठग भी वारिसलीगंज में ठगी का रुपये लगाकर सफेद करने के लिए रोजगार करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वारिसलीगंज में साइबर ठगी के राशि से करोड़ों की लागत से बना एक मॉल का उद्घाटन किया गया,

लेकिन उद्घाटन के दिन ही मॉल मालिक साइबर अपराधी छोटू चौधरी तथा राजेश रंजन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ठगी मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद साइबर थाना के इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को टीएमटी सरिया उपलब्ध कराने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी।

ठगी के शिकार पीड़ित द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस अनुसंधान में जुट गई, जिसमें नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पलानी गांव निवासी बिजेन्द्र प्रसाद का पुत्र राजेश रंजन उर्फ अजय तथा उसी गांव के राघव चौधरी उर्फ घमंडी का पुत्र छोटू चौधरी उर्फ छोटेलाल की संलिप्ता का खुलासा हुआ।

बताया गया कि आरोपी को पकड़ने पहुंची यूपी पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त आरोपी द्वारा बनाया गया करोड़ों की लागत से वारिसलीगंज शहर में एक मॉल का उद्घाटन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की मदद से मॉल में छापेमारी की गई, जहां से दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया,

जबकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। बता दें कि शहर के जिला परिषद डाक बंगला के आगे करोड़ों रुपये की लागत से एक कपड़े का आराध्या नामक मॉल बनाया गया है, जिसका उद्घाटन गिरफ्तार साइबर अपराधी व मॉल मालिक के द्वारा मंगलवार को किया गया। इतनी बड़ी लागत से बनी मॉल की चर्चा शहर में कई दिनों से हो रही थी और अंततः मॉल में लगाया गया करोड़ों रूपये का पर्दाफाश उद्घाटन के दिन ही हो गया।

गौरतलब हो कि शॉर्टकट कमाई का यह धंधा नवादा में तेजी से फैल चूका है। इसी को लेकर एक दिन पूर्व साइबर थाना ने 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। इतना ही नहीं आये दिन जिले में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पहुंच रही है। हालात यह हो गया कि अब नवादा देश भर में साइबर अपराध का हॉट जोन बन गया है। 

बिग ब्रेकिंग- नवादा में शाम ढलते ही हुई बड़ी सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों बाइक चालकों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

0

रोह थाना क्षेत्र के इसेपुर गांव के समीप हुई हादसा, दोनों मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम, बाइक पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रुप से घायल 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में शाम ढलते ही दिल दहलाने वाली घटना ने सनसनी फैला दिया। जिले के रोह थाना क्षेत्र स्थित रोह से कौआकोल जाने वाली मार्ग पर इसेपुर गांव स्थित पॉवरग्रिड के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक चालकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

दुर्घटना इतना भीषण था कि दोनों बाइक का परखच्चा उड़ गया। वहीं दोनों बाइक पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतकों का शव तथा तीनों घायलों को पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंची।

इस दुर्घटना में रोह थाना क्षेत्र के रूखी गांव निवासी विशेश्वर महतो का 45 वर्षीय पुत्र शिवशंकर प्रसाद तथा पकरीबरावां थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी विशुन यादव का 35 वर्षीय पुत्र रविन्द्र यादव की मौत हुई है।

वहीं मृतक शिवशंकर प्रसाद का चचेरा भतीजा घनश्याम यादव का पुत्र अरविन्द यादव, काशीचक थाना क्षेत्र के अनयपर निवासी शंकर यादव तथा रोह थाना क्षेत्र के गोड़ीहारी निवासी गुलशन कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि मृतक शिवशंकर प्रसाद अपना भतीजा अरविन्द यादव के साथ स्प्लेंडर बाइक से रोह बाजार आ रहे थे, तभी रोह बाजार की ओर से जा रहे अपाची बाइक पर सवार मृतक रविन्द्र यादव अपने साथी शंकर यादव व गुलशन कुमार का बाइक दोनों अपना संतुलन खो दिया और आमने-सामने जबरदस्त टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार में रहे दोनों बाइक का भिड़ंत इतना जोरदार था कि दोनों बाइक का परखच्चा उड़ गया। इस घटना की सूचना बाद पहुंचे दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, सदर अस्पताल में दोनों मृतकों के शव को देर रात तक पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। 

सावधान- नवादा साइबर क्राईम का बना हॉट जोन, ऐसे हुई कार्रवाई तो एक साथ चढ़ा 16 साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर 

0

साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना ने की बड़ी कार्रवाई, साइबर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने चलाया छापेमारी अभियान, ठगी के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण, मोबाइल व लैपटॉप किया गया बरामद

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

देश भर में नवादा जिला साइबर क्राईम का हॉट जोन बन गया है। नवादा जिले को साइबर अपराधियों से मुक्ति दिलाने के लिए नवादा पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई करने में जुटी है। एसपी अभिनव धीमन के दिशा-निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक चलाकर एक साथ 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

इसको लेकर मंगलवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी श्री धीमन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसआईटी गठित कर प्रतिबिब पोर्टल व साइबर क्राईम कर रहे नबरों के तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव में छापेमारी की गई है, जिसमें 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त धनी फाइनांस तथा इंडियाबुल्स के नाम पर सस्ते लोन का ऑफर देकर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद उक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार होने वाले साइबर अपराधियों के सम्पत्तियों का भी जांच कर उसे जब्त किया जायगा। साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि जिले में साइबर अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस का तकनीकी टीम मजबूत किया जा रहा है,

इसके साथ ही इन साइबर अपराधियों के आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित मामले पर भी कार्रवाई की जायगी। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं, उन सभी को हिदायत भी दिया जाता रहा है, बावजूद नहीं सुधरने वाले अभियुक्तों पर विषेष कार्यवाई की जायगी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाता रहेगा।

गौरतलब हो कि इतनी संख्या में एक साथ साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी होने से साइबर अपराधियों में हड़कम्प मच गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 15 मोबाइल, 27 सीम, 3 बाइक, एक लैपटॉप, 7 डेबिट कार्ड, 17 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड तथा एक बैंक पासबुक बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव निवासी

राजनीति सिंह का पुत्र ऋषि रौशन, स्व रामबचन सिंह का पुत्र षिवम कुमार, रूदल पासवान का पुत्र गोपाल कुमार, विरेन्द्र पासवान का पुत्र सागर पासवान, तिरपित सिंह का पुत्र विपुल कुमार, भरत राम का पुत्र मिथुन कुमार, स्व कामता पासवान का पुत्र अरूण पासवान, अनुज सिंह का पुत्र सुमित कुमार, महेन्द्र सिंह उर्फ डब्लू सिंह का पुत्र दिव्यांश कुमार, अंकूर सिंह का पुत्र छोटू कुमार, विजय कुमार का पुत्र

सूरज कुमार, पिंकू सिंह का पुत्र सोनू कुमार उर्फ विराट, वारिसलीगंज बाजार निवासी अशोक साव का पुत्र सोनू कुमार, खानापुर गांव निवासी अषोक कुमार का पुत्र अमित कुमार, सोढ़ीपुर गांव निवासी विपिन सिंह का पुत्र निवास कुमार तथा सिमरी बिगहा गांव निवासी सुनील पासवान का पुत्र कौषल कुमार शामिल है।

इस छापेमारी में साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी प्रिया ज्योति, अपर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत कुमार, इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार, एसआई रवि रंजन मंडल, सिपाही पिंटू कुमार, अजय कुमार चौधरी, रंजन कुमार, राजकुमार मिस्त्री, विकास कुमार, सौरभ कुमार, धूरी कुमार, चंदन कुमार, महिला सिपाही रूपम कुमारी, चालक सिपाही विनोद कुमार व पियूष कुमार तथा होमगार्ड जवान बब्लू पंडित सहित स्वाट पुलिस शामिल थे।

You cannot copy content of this page