ग्राहकों के साथ केक काटकर क्रीमसन व नारायणी क्रिएशन के संचालक ने मनाया दूसरा वर्षगांठ, दिया धन्यवाद
क्रीमसन अपने ग्राहकों को दूसरे वर्षगांठ पर ऊलेन में 50 प्रतिशत के आलावा अन्य सभी रेडीमेड कपड़ों पर दे रहा 50 प्रतिशत की छूट का लाभ
Report by Nawada News Xpress नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित म्यूजियम के सामने क्रीमसन क्लब और नारायणी क्रिएशन ने अपने सफल व्यवसाय का दूसरा साल पूरा कर वर्षगांठ मनाया। दोनों शोरूम ने अपने दूसरा वर्षगांठ पर केक काटकर ग्राहकों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सीए उमंग बंसल, तनय तथा आंचल ने दोनों प्रतिष्ठान में केक काटने का काम किया।
साथ ही क्रीमसन के द्वारा ग्राहकों को उपहार के रुप में ऊलेन कपड़ों पर 50 प्रतिशत सहित अन्य रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी पर 50 प्रतिशत छूट देने का सौगात दिया है। दूसरा वर्षगांठ पर क्रीमसन क्लब व नारायणी क्रिएशन के संचालक पद्मा अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, तरु अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल ने दोनों प्रतिष्ठानों में अपने ग्राहकों को शुभकामनाएं दिया।
गौरतलब हो कि नवादा में विकास को बढ़ावा देने में व्यवसायियों का योगदान सबसे अहम बना हुआ है। शहर को सुंदर और विकसित बनाने का सौगात यहां के बड़े-बड़े कारोबारियों को जाता है। ऐसा ही नवादा के सुप्रसिद्ध राजघराना मेगामार्ट द्वारा क्रीमसन क्लब और नारायणी क्रिएशन के रुप में दिया है।
जिसमें नगर के जवाहर नगर टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस के बगल म्यूजियम के सामने एक छत के नीचे दोनों शोरूम ने अपने सफल व्यवसाय का दूसरा साल पूरा किया है। यहां एक तरफ क्रीमसन क्लब व दूसरी तरफ नारायणी क्रिएशन कपड़ों का एक्सक्लूसिव शोरूम है।
राजघराना के संचालक सुमित अग्रवाल ने बताया कि दोनों मॉल दो साल पूर्व 10 फरवरी को एक साथ खुला था। उन्होंने बताया कि क्रीमसन क्लब एक्सक्लूसिव शोरूम में किड्स वियर, जेन्ट्स वियर तथा लेडिज वियर का समुचित रेंज उपलब्ध है, जिसमें ऑफर का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नारायणी क्रिएशन शोरूम कम्पलीट जेन्ट्स वियर बनाया गया है। जिसमें सुटिंग-सटिंग, कुर्ता-पायजामा, कोर्ट-पैंट, शेरवानी तथा धोती-गमछा आदि कपड़ों का आधुनिक संग्रह है।यहां कपड़े खरीदने के बाद आप वहीं सिलवा भी सकते हैं।
बता दें कि पूर्व से राजघराना मेगामार्ट रामनगर डीएम कोठी के समीप और राजघराना मेन रोड व किलर शोरूम रामनगर में लोगों के लिए मनपसंद शोरूम संचालित है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मौके पर नवीन कुमार सिन्हा उर्फ छवि जी, चंदन सिंह, नवीन कुमार तथा निरंजन जी सहित दर्जनों ग्राहक मौजूद थे।
शहर को जाम से निजात के लिए सड़क, पार्क, खेल के लिए स्पेशल स्टेडियम तथा कॉन्भेन्सनल हॉल आदि महत्वपूर्ण मांगों का दिया ज्ञापन
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने प्रगति यात्रा पर नवादा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर शहर के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए शहरी क्षेत्र की विकास का मांग की।
मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नवादा शहर में दिनों भर जाम लगा रहता है, जिसके कारण रोगी अस्पताल तक पहुंचने के पहले दम तोड़ देते हैं और स्कूल के छोटे-छोटे बच्चें रास्ते में बेहोश हो जाते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए शहर के विभिन्न सड़कों को बनाना बहुत ही जरूरी हो गया है।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर एनएच-20 मस्तानगंज से होते हुए निंगारी महदीपुर होते हुए साहेबचक होते हुए गंगारानी कॉलेज से कादिरगंज रोड तक सड़क का हिसुआ रोड नकटी पुल होते हुए पिपराचक (लूटन बिगहा) होते हुए नारदीगंज रोड, जहां पर नवादा के सभी विभाग का नया कार्यालय बना है वहां सड़क बनाना जरूरी है।
इसके अलावा मिर्जापुर में खुरी नदी पर पुल निर्माण व नवादा में एक बड़ा खेल मैदान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नवादा शहर में 3 से 4 बढ़िया पार्क बनाने की अत्यंत जरूरत है, जहां बच्चे, बुजुर्ग तथा नौजवान स्वास्थ्य लाभ ले सकें।
उन्होंने जनहित के लिए मांगों में ये भी कहा कि नवादा में एक भी कॉन्भेन्सनल हॉल नहीं है, जिसके कारण कोई भी बड़ी कार्यक्रम करने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में शहर के अंदर एक कॉन्भेन्सनल हॉल बनाने की मांग की है।
बता दें कि नवादा नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने उक्त जो भी मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी हैं वह सभी अत्यंत जरुरी है और विकसित नवादा शहर मॉडल भी है। गौरतलब हो कि जिस तरह से नवादा शहर का विस्तार किया गया है, उसके लिए शहर में उक्त मूलभूत सुविधाएं होना अत्यंत जरुरी हो गया है।
प्रगति यात्रा के चौथे चरण में नवादा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले की विकास को गति देते हुए घोषणाओं की लगा दी झड़ी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
चौथे चरण के प्रगति यात्रा पर नवादा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समहरणालय में मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान नवादा की जनता के मांगों को गंभीरता से लेते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसमें रजौली के रोह एवं गोविन्दपुर प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क पर सकरी नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। हिसुआ-नवादा-जमुई राज्य उच्च पथ (स्टेट हाइवे-8) पर नवादा बाईपास, जिसमें एक आरओबी भी शामिल है जिसका निर्माण किया जायेगा।
इसके अलावा नवादा जिले में बहुद्देशीय प्रेक्षागृह का भी निर्माण किया जायेगा। पकरीबरावां अंचल के कचना मौजा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा। रजौली अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। नवादा नगर परिषद के कुल 44 वार्डों में से छूटे 27 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति की जायेगी। नवादा जिले में रजौली, हिसुआ, नरहट, गोविन्दपुर, सिरदल्ला एवं अकबरपुर प्रखंडों में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
नवादा में रजौली में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा। नगर पंचायत रजौली में स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जायेगा। नवादा शहर में सिटी सर्विलांस के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जायेगी। नवादा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा, इसके लिए जमीन चिह्नित करने को लेकर शीघ्र ही पटना से टीम भेजी जायेगी। नवादा जिले के रजौली प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत रजौली पश्चिमी में रजौली राज शिवाला से डीह रजौली को जोड़ने के लिए धनार्जय नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
नादिरगंज प्रखंड अन्तर्गत पांचू बिगहा एवं आदमपुर गांव के बीच तिलैया नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। नवादा जिले में गोविंदपुर से दर्शननाला (एसएच- 103) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त नवादा जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसे भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है,
आगे और तेजी से काम होगा। किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि हो, उनके सुझावों का हमलोग सम्मान करते हैं। उनके इलाके की जो भी मांगें होंगी, उन सबको पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। हम सभी लोगों के हित में शुरू से काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
डीएम ने समीक्षा बैठक में हरित पौधा व प्रतीक चिन्ह देकर सीएम का किया अभिनंदन समीक्षा बैठक में डीएम रवि प्रकाश ने हरित पौधा और प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह नवादा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सांसद विवेक ठाकुर, विधायक प्रकाश वीर, विधायक नीतू कुमारी, विधायक अरुणा देवी, विधायक विभा देवी,
विधान पार्षद अशोक यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अनिल मेहता, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय कुंदन कृष्णन,
मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
प्रगति यात्रा मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से किया 202 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, एनएच-20 नहर पर से प्रस्तावित अकौना-कादिरगंज बाईपास व रजौली के करिगांव में डिग्री कॉलेज स्थल का किया निरीक्षण
स्वयं सहायता समूहो को दिया करोंड़ों का सांकेतिक चेक, सीएम ने बुधौल स्थित नूतन नवादा के मिनिएचर मॉडल का अवलोकन कर रिमोट के माध्यम किया लांच, नव प्रस्तावित जिला अतिथि गृह का सीएम ने किया शिलान्यास
Report by Nawada NEWS xpress
नवादा / सूरज कुमार
सोमवार को प्रगति यात्रा के तहत नवादा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले वासियों को 211 करोड़ का सौगात दिया। मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से जिले के रजौली प्रखंड अन्तर्गत बहादुरपुर ग्राम पंचायत के करिगांव गांव में बने कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 211. 96 करोड़ की कुल 202 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 138.06 करोड़ रुपये की 142 योजनाओं का उद्घाटन तथा 73.89 करोड़ रुपये की 60 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जिले में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने प्रगति यात्रा की शुरूआत सर्वप्रथम जिले के गोविंदपुर प्रखंड से किया, जहां गोविंदपुर-रोह पथ में सकरी नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सकरी नदी पर गोविदपुर-रोह रोड पर स्थित गोविंदपुर ब्लॉक के पास 20 गुणा 27.8 मीटर आकार का उच्च स्तरीय आरसीसी का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसका प्राक्कलित राशि 54.83 करोड़ रुपए होगी।
दूसरे पड़ाव में रजौली के करिगांव पहुंचे सीएम ने दिया कई सौगात तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने रजौली प्रखंड अन्तर्गत बाहदुरपुर पंचायत के करिगांव गांव के कृषि फॉर्म में बने कार्यक्रम स्थल पर हवाई मार्ग से पहुंचे, जहां उन्होंने डिग्री कॉलेज, करिगांव के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिग्री कॉलेज के निर्माण से संबंधित रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया,
जिसमें उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, आयुष्मान कार्ड और बासगीत पर्चा के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल की चाबी भी वितरित की।
करिगांव में सीएम हुए स्वयं सहायता समूह पर मेहरबान, दिया करोड़ों का चेक उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 2 करोड़ 56 लाख रुपये के 128 लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन को लेकर की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 13 हजार 112 स्वयं सहायता समूह को 170 करोड़ रुपये तथा 6340 स्वयं सहायता समूह को 15 करोड़ 25 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने संरक्षित कृषि योजना के लाभुक को 18 लाख 75 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत की।
विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह को दिया बढ़ावा मुख्यमंत्री नीतीष कुुमार ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूह की संख्या नाम मात्र की है। हमलोगों ने विष्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ानी शुरू की। उन्होंने कहा कि हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम आजीविका किया।
हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी नाम दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का विस्तार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है, उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं। आपलोग बहुत आगे बढ़ें और खूब तरक्की करें। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी बदौलत हमलोगों का जीवन सुघरा है, हमलोगों को नई पचहान मिली है। हमलोगों की पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है, यह सब आपकी देन है।
सीएम ने रूनीपुर व हुड़राही गांव में खेल मैदान व पंचायत सरकार भवन का किया उद्घाटन करिगांव के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत माखर पंचायत के रूनीपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 8 लाख 77 हजार 296 रुपये की लागत रुनीपुर गांव में खेल मैदान का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन पश्चात मुख्यमंत्री ने खेल परिसर के सौंदर्गीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए गुब्बारा उड़ाया और खिलाड़ियों को फूटबॉल एवं बॉस्केट बॉल प्रदान कर खेल की शुरुआत करायी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्द्धन भी किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत माखर, हुड़राही के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन परिसर का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया, साथ ही छठ घाट, अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन अच्छा बना है। एक ही छत के नीचे इस पंचायत के लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। छठ घाट के निर्माण होने से यहां के छठ व्रतियों को काफी सहूलियत होगी।
मुख्यमंत्री ने बुधौल स्थित नूतन नवादा के मिनिएचर मॉडल को किया लांच मुख्यमंत्री ने बुधौल स्थित नूतन नवादा के मिनिएचर मॉडल का अवलोकन करते हुए रिमोट के माध्यम से इसे लांच किया। मुख्यमंत्री ने नूतन नवादा एवं नवादा जिले में अन्य विकासात्मक कार्यों से संबंधित लघु फिल्म का भी अवलोकन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने सदर प्रखंड नवादा में एनएच-20, बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के 97 किलोमीटर पर प्रस्तावित नवादा बाईपास का स्थल निरीक्षण किया और
अधिकारियों को निर्माण कार्य के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-20 के 97 किलोमीटर से कादिरगंज सकरी नदी के समीप एसएच-8 तक बाईपास सड़क सह सादिपुर रेलवे हॉल्ट के पास रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य किया जाएगा।
इसके लिए प्राक्कलित राशि 181.62 करोड़ रुपये होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह में नव प्रस्तावित जिला अतिथि गृह का शिलान्यास किया। इसके लिए प्राक्कलित राषि 469.31 लाख रुपये से अतिरिक्त 8 कमरे वाले अतिथि गृह का जिला अतिथि गृह परिसर में ही निर्माण कराया जाएगा।
नवादा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा रोक, बाघीबरडीहा तथा वारिसलीगंज व खरांट के रास्ते पटना व बिहार शरीफ चलेगी वाहन, झारखंड व देवघर जाने वाली सभी वाहन खरांट मोड़ से वारिसलीगंज के रास्ते गुजरेगी, प्रशासन ने नजरी नक्शा जारी कर वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था में बदलाव की दी जानकारी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नवादा आगमन को लेकर एसपी अभिनव धीमन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत नवादा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का काफिला को किसी प्रकार का दिक्कत नहीं हो, इसके लिए 8 फरवरी की रात्रि 10 बजे से 10 फरवरी की रात्रि 10 बजे तक नवादा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री 10 फरवरी 2025 को नवादा जिला में प्रगति यात्रा के दौरान जिले के गोविंदपुर प्रखंड के सरकंडा,
रजौली प्रखंड के करिगांव से अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत अन्तर्गत हुड़रही खेल मैदान, एनएच-20 पर नवादा नहरपर, जिला अतिथि गृह तथा समहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में कार्यक्रम आयोजित है। उक्त आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर यातायात को सुगम संचालन के लिए परिर्वतित मार्ग बनाया गया है, जिसको लेकर प्रतिबंधित मार्ग से वहनों के परिचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि 8 फरवरी 2025 की रात्रि 10 बजे से 10 फरवरी की रात्रि 10 बजे तक कोई भी बड़ी व्यवसायिक बस, ट्रक, ट्रैक्टर व पिकअप आदि वाहन धर्मशिला देवी हॉस्पीटल से एसएच-8 पर पकरीबरावां, रोह, कादिरगंज तथा कौआकोल के मार्ग में प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान भारी वाहन ट्रक, बस और छोटी वाहन कौआकोल, पकरीबरावां व जमुई जाने वाली वाहन एनएच-20 खरांट मोड़ के तरफ से होते हुए वारिसलीगंज की तरफ से जायेगी। वहीं कौआकोल, पकरीबरावां, रोह तथा कादिरगंज से आने वाली सभी बड़ी वाहन, ट्रक, बस व छोटी वाहन बाघीबरडीहा मोड़ से होते हुए वारिसलीगंज के रास्ते खरांट मोड़ एनएच-20 होकर जायेगी।
एसपी के अनुसार 10 फरवरी की सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सद्भावना चौक, रजौली बस स्टैंड से आईटीआई होते हुए अकौना पेपर साल्ट रेस्टुरेंट तक व कादिरगंज से एसएच-8 पर प्रजातंत्र चौक तक, बाबा के ढाबा से विजय बाजार तक वहनों का परिचाल प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं दूसरी ओर 10 फरवरी को मुख्यमंत्री के नवादा आगमन को लेकर 11 बजे दिन से एनएच-20 स्थित स्वास्तिक रेस्टुरेंट से एनएच-20 पर स्थित नहरपर से मुख्यमंत्री के शहर में प्रवेश करने तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। एसपी श्री धीमन ने कहा कि टोईंग वाहन मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान सड़क पर खराब होने वाले वाहनों को टोईंग करने के लिये एक टोईंग वाहन की व्यवस्था किया गया है,
जो अतिथि गृह के सामने कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के पास लगा रहेगा। एसपी ने कहा कि इंटर के द्वितीय पाली में शामिल होने वाले परिक्षार्थी एवं अभिभावकों से आग्रह है कि 11.30 बजे तक अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाए।
डॉ अनुज ने कहा विकसित समाज के लिए अल्पसंख्यकों को होना होगा सशक्त, शिक्षित होने का पढ़ाया पाठ, विधानसभा चुनाव से पहले डॉ अनुज हर वर्ग व समुदाय के साथ कर रहे चिंतन शिविर में खूब मिल रहा समर्थन
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले के जाने-माने समाजसेवी, शिक्षाविद, गरीबों के मसीहा डॉ अनुज सिंह के सौजन्य से एक दिवसीय विचार गोष्ठी सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य विषय नवादा में अल्पसंख्यक वर्ग की वर्तमान दशा एवं दिशा पर आधारित था। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी डॉ अनुज सिंह, मो खुर्शीद आलम उर्फ रहमत शाह, मास्टर सफीर खान, मो फैयाज अहमद उर्फ प्यारे, मो कैसर, मो नौशाद आलम, मो अनीस खान, मो मुस्ताक खान तथा मो अनु मलिक सहित दर्जनों अल्पसंख्यक समाज के बुजुर्गों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर सभा में आए हुए सभी बुजुर्गों महिलाओं एवं युवाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मो नौशाद आलम के द्वारा डॉ अनुज को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
डॉ अनुज ने कहा आप दो रोटी कम खाएं परंतु अपने भावी पीढ़ी को जरूर दें तालीम अल्पसंख्यक समाज के लोगों को संबोधित करते हुए डॉ अनुज ने कहा कि एक विकसित समाज के लिए सबसे पहले शिक्षा की जरूरत होती है। आज भी यह वर्ग कहीं न कहीं तालीम से कोसों दूर है एवं पारंपरिक कामों में अपने व अपने परिवार का जीवन गुजर-बसर करने में लगे हुए हैं। जबकि, सरकार के द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें इस समाज के लोगों को लाभ मिल सके।
उन्होंने अपने संदेश में लोगों को बताया कि आप दो रोटी कम खाएं परंतु अपने भावी पीढ़ी को तालीम जरूर दें, तभी आपका परिवार एवं समाज आगे बढ़ेगा। सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग आसान किया जा रहा है। आप सभी समाज के बुद्धिजीवियों से आग्रह है कि योजनाओं का लाभ लेकर आप अपना भविष्य बनाएं। उन्होंने समाज को सशक्त बनाने के लिए अल्पसंख्यकों को एकजुट होने पर जोर दिया तथा समाज निर्माण में अपनी भूमिका की बात कही।
समाजसेवी अनिल सिंह ने कहा भारत के मुसलमानों का इस देश की आजादी में बड़ी भूमिका इस अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भारत के मुसलमानों का इस देश की आजादी में बड़ी भूमिका है। यहां के मुसलमान दुनिया के मुसलमानों से अच्छे हैं। यहां के अल्पसंख्यक समुदाय बहुत तालीम रखते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काम करें अनुज सिंह जैसे लोगों के साथ काम करें तो निश्चित रूप से नवादा के मुसलमानों का कल्याण होगा। मौके पर उपस्थित वक्ताओं में मो डॉ अनीश खान ने कहा कि नवादा की धरती पर पहली बार किसी ने यह प्रयास कर अल्पसंख्यक समाज की कठिनाइयों से रू-ब-रू हुए, अभी तक जो किसी भी समाज के व्यक्ति नवादा में जनप्रतिनिधि बनकर आए हैं वो केवल अल्पसंख्यक समाज को ठगने का काम किए हैं। वैसे लोग केवल अपनी झोली भरना जानते हैं, विकास की चिंता उन्हें नहीं रहती है।
अल्पसंख्यक वक्ताओं ने डॉ अनुज को आने वाले विधानसभा चुनाव में हर सम्भव मदद का दिया आष्वासन उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक समाज से गुजारिश है कि अनुज बाबू आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी रखें तो पूरा अल्पसंख्यक समुदाय उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहेगा। अनीश खान की बातों का समर्थन करते हुए छोटी दरगाह के मो अरमान हुसैन राही ने कहा कि अनुज बाबू की इच्छा शक्ति बहुत ही मजबूत है और हमेशा समाज के हित के लिए काम करते हैं, चाहे वो जन प्रतिनिधि बनें या ना बनें उनकी सोच जाति धर्म से उपर रहती है। हमेशा समाज कल्याण की बात करते हैं और भविष्य में अगर यह अपना पक्ष रखते हैं तो पूरा अल्पसंख्यक समुदाय उनका सहयोग करेगा, क्योंकि नवादा में वर्तमान समय में इनके जैसे ईमानदार एवं स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति नहीं दिख रहा है।
वक्ताओं ने कहा स्वच्छ और ईमानदार छवि के हैं डॉ अनुज मो नौशाद आलम ने भी पूरे समाज को एकजुट होकर एक स्वच्छ, ईमानदार नेतृत्वकर्ता के रूप में डॉ सिंह के पक्ष में समर्थन देने की बात कही। बस्तीबीघा के मो शमीम अख्तर ने कहा कि ऐसे समाजसेवी को अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजा जाए, ताकि सभी वर्ग की दिशा-दशा सुधरेगी और समाज हमारा विकसित होगा। बड़ी दरगाह के मो मुस्ताक खान ने अपने पूरे समाज को एकजुट होकर अनुज बाबू के पक्ष में साथ देने की बात कही। इस तरह से दर्जनों वक्ताओं ने एक मत होकर नवादा के विकास के लिए पूरे अल्पसंख्यक समाज का जनादेश अनुज सिंह के पक्ष में देने की बाद कही। अंत में डॉ अनुज सिंह के द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा अल्पसंख्यक समुदाय को संगठित होकर समाज के हित के लिए काम करने को लेकर प्रेरित किया।
नवादा के विभिन्न क्षेत्रों से जुटे अल्पसंख्यक इस अवसर पर वक्ताओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए बुद्धिजीवी वर्ग में मो मंजूर आलम शाहपुर, मो आलम अंसारी पंचायत समिति सदस्य कहुआरा पंचायत, मो रिजवान आलम अंसार नगर, मो गुलाम मुस्तफा भदौनी, मुन्ना कैसर, अबू सलीम वारसी अंसारी, जसीमुद्दीन कमालपुर, मो राजा साहब इस्लामनगर, मो अनु मलिक मरूई, मो मास्टर जहिर अनवर भदौनी, मो अंसारी मोगलाखार, इम्तियाज़ खान आंती, बशीर खान भनैल, इमरान आलम मीठा टोली तथा मो अख्तर हुसैन बहादुरगंज सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक समुदाय के बुजुर्ग, महिलाएं तथा युवा उपस्थित रहे।
मंच संचालन मास्टर सफीर खान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालन में अनुज सिंह समर्थक सोनू कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, विपिन कुमार, अरुण कुमार, पारस कुमार, डॉ संजय कुमार, मनोज कुमार, विपुल कुमार, ईष कुमार, अभय सिंह, सुनील कुमार तथा अनीता देवी सहित सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा दिल्ली में भाजपा की यह जीत सत्य की जीत है और झूठ का हार, नगर के प्रजातंत्र चौक सहित जिले के सभी प्रखंडों में ढोल-नगाड़े के साथ मनाया गया जीत का जश्न
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा षनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ नवादा बाजार भ्रमण कर प्रजातंत्र चौक पहुंच जमकर नारेबाजी करते हुए मिठाई बाटकर एवं रंग गुलाल लगाकर जश्न मनाया।
सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर रंग गुलाल लगाया और साथ में ढोल नगाड़ा पर सभी कार्यकर्ता खूब नाचे। वहीं जिले के अन्य प्रखंडों में भी भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष श्री मेहता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की यह जीत सत्य की जीत है और झूठ का हार है।
दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया। यह जीत नरेंद्र मोदी, स्थानीय नेता तथा दिल्ली के कार्यकर्ताओं का मेहनत के बल पर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली की जनता को नवादा भाजपा की ओर से धन्यवाद देता हूं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा के आवास पर भी जश्न मनाया गया।
वहां भी पूनम शर्मा ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हिसुआ के पूर्व विधायक पूर्व प्रदेश मंत्री अनिल सिंह के नेतृत्व में कचहरी रोड यमुना पथ के पास भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रंग-गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभी दिल्ली जीते हैं
और अब आगे बिहार विधानसभा के सभी सीट के साथ नवादा जिले के सभी पांचों विधानसभा में चुनाव जीतेंगे। मौके पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिंह, जिला महामंत्री रामानुज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, बिनोद कुमार भोली, माधुरी बरनवाल, जितेंद्र पासवान, कुंदन प्रभाकर,
संजय दांगी, हर्षिकेश महतो, सुर्यनारायण गुप्ता, महेश कुमार फ़ूही, राहुल सिन्हा, मनोज पचाड़ा, रविराज, किरण भारती, पुनीता बरनवाल, अजीत शंकर, विजय वर्मा, राजीव कुमार, गौतम भारती, महावीर चंद्रवंशी, मुकेश महतो, अजय वर्मा, नरेंद्र कुमार, कुंदन वर्मा तथा सोनू कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
संचालक ने इस 15 वर्ष की सफलता में सहयोग देने वाले ग्राहकों को बधाई देते हुए कहा लगन और गर्मी सीजन को लेकर आकर्षक रेंज के साथ रेमंड के रेडीमेड कपड़ों पर दिया जा रहा 40 प्रतिशत तक की छूट का लाभ
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा शहर के रामनगर मुहल्ला स्थित रेमंड शोरूम का 15 साल पूरा होने पर धूमधाम से 15वां वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर शोरूम संचालक राजीव नयन और सौरव अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मियों व ग्राहकों के बीच केक काटकर लोगों को बधाई दिया।
केक काटने का काम दो छोटे बच्चे पीयूष बंसल और आंचल अग्रवाल ने किया। संयुक्त रुप से शोरूम संचालक ने बताया कि इस रेमंड शोरूम में लगन से लेकर गर्मी में पहने जाने वाले आधुनिक कलेक्शन उपलब्ध है। दूल्हे राजा के लिए हर रेंज में सम्पूर्ण कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है,
ताकि लोगों को बाहर दूसरे जिलों में खरीदारी के लिए जाना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि 15वें वर्षगांठ पर रेमंड शोरूम अपने ग्राहकों को रेमंड के रेडीमेड कपड़ों पर 40 प्रतिशत तक छूट का लाभ दे रहा है। गौरतलब हो कि एक साल पूर्व 8 फरवरी 2024 को इस शोरूम का विस्तार कर नये लुक और अंदाज में जिलेवासियों को सौगात मिला है।
संचालक ने बताया कि यहां कपड़े खरीदने के साथ-साथ उन्नत कारीगर द्वारा सिलाई की भी व्यवस्था है। इस रेमंड शोरूम में पुरूषों के लिए सुटिंग-सटिंग के अलावा रेडिमेड कपड़ों का हर रेंज उपलब्ध है। वहीं पुरूषों के लिए कम्पलीट कलेक्शन की भी व्यवस्था है।
बता दें कि बदलते परिवेश में लोगों की मांग को देखते हुए इस रेमंड शोरूम ने हर आधुनिक कपड़ों का जो कलेक्शन दिया है वह बड़े-बड़े शहरों से कम नहीं है। इस अवसर पर संचालक ने ग्राहकों को 15 साल की सफलता में सहयोग करने के लिए धन्यवाद और बधाई दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, डॉ अनुज ने मगही भाषा में सम्बोधन करते हुए कहा मेरी सोच जाति धर्म से उपर उठकर एक पढ़ा लिखा समाज का निर्माण करना है
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा शहर स्थित कुंती नगर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को जिले के जाने-माने शिक्षाविद, समाजसेवी डॉ अनुज सिंह के सौजन्य से एक दिवसीय विचार गोष्ठी सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा का मुख्य विषय नवादा में अति पिछड़ा वर्ग की दशा व दिशा पर आधारित था। इस एक दिवसीय शिविर में नवादा प्रखंड, नगर परिषद नवादा एवं नारदीगंज प्रखंड सहित जिला के सैंकड़ों अति पिछड़ा जाति की महिलाएं एवं पुरुषों ने परिचर्चा में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अति पिछड़ा वर्ग की दशा व दिशा पर समाजसेवी व शिक्षाविद डॉ अनुज सिंह ने मगही भाषा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अति पिछड़ी जाति के लोगों की स्थिति में सुधार हुआ है परंतु और अधिक सुधार की आवश्यकता है।
डॉ अनुज ने कहा जीवन में शिक्षित होना है बहुत जरूरी
अगर आप अपने अति पिछड़ा समाज को आगे ले जाना चाहते हैं तो सबसे पहला काम आप आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाएं, क्योंकि शिक्षा के द्वारा ही आप सबों की दशा में सुधार होगा। आज भी आपकी जाति के अधिकांश लोग अपने पुश्तैनी काम में लगे हुए हैं, शिक्षा से दूर हैं जिसका परिणाम यह है की जितनी तरक्की अति पिछड़ा वर्ग का होना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है। वंचित और खराब सामाजिक व आर्थिक स्थिति के कारण अति पिछड़ी जाति के लोग अभी भी शैक्षणिक रूप से कमजोर हैं,
इसलिए वे शिक्षा के महत्व और संविधान द्वारा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की गई सुरक्षा और संरक्षण के बारे में नहीं जानते हैं। इस पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया। केवल यहां हमारा वोट लेने आते हैं उसके बाद एक बार भी समाज की व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग नहीं करते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जहां तक हो सकेगा हमारा सहयोग नवादा को शिक्षित बनाकर आगे ले जाने में रहेगा। मेरी सोच जाति धर्म से उपर उठकर एक पढ़ा लिखा समाज का निर्माण करना है। हमारे लिए सभी समाज के लोग एक हैं, हम सब भारतीय हैं। आप सभी आगे आएं और अपने आप को एक सभ्य नागरिक बनाने में अपनी भूमिका निभायें।
पूरे समाज को एकजुट करने के इस कार्य का लोगों ने डॉ अनुज को सराहा
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जमुआवां पटवासराय के सरपंच देवराज पासवान ने कहा कि नवादा के इतिहास में आज पहली बार पूरे समाज को एकजुट करने का कार्य डॉ अनुज सिंह के द्वारा किया गया है। आज तक किसी ने सभी वर्ग को आमंत्रित कर उनकी कठिनाइयों को जानने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में सभा में आए हुए लोगों को आने वाले विधानसभा चुनाव में एक स्पष्टवादी, शिक्षित, कर्तव्यनिष्ठ उम्मीदवार के पक्ष में अपना सहयोग करने की बातें की।
वक्ताओं ने डॉ अनुज को समर्थन करने का दिया आश्वासन
मौके पर उपस्थित सिरपतिया के राम ईश्वर चौहान ने कहा कि आज तक नवादा विधानसभा में जो भी प्रतिनिधि आए केवल हमारे समाज को ठगने का काम किया है। किसी ने भी पूरे मन से ध्यान नहीं दिया अगर अनुज बाबू आगे आते हैं तो पूरा चौहान समाज उनके कदम के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। इस बात का समर्थन भगवानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौहान ने भी किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की बहुत बड़ी भूमिका होगी। हंडिया पंचायत के मुन्ना कुमार चौरसिया ने कहा आज के वर्तमान समय में सामाजिक विकास के लिए शैक्षणिक विकास जरूरी है।
अगर इस विधानसभा चुनाव में अपना पक्ष रखते हैं तो पूरा नवादा का चौरसिया समाज इन्हें सहयोग करेगा। हंडिया पंचायत के सरपंच डिंपू शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि अति पिछड़ा जाति में शिक्षा का मजबूती से अलख जगाने की जरूरत है और इसमें हम सभी को अनुज बाबू से सहयोग लेना चाहिए। बस्तीबीघा के गोपाल विश्वकर्मा कहा कि इस तरह के समाजसेवी को अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजा जाए, ताकि सभी वर्ग की दशा दिशा सुधरेगी और समाज हमारा विकसित होगा। अंत में डॉ अनुज सिंह के द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा अति पिछड़ा जाति को संगठित होकर समाज के हित के लिए काम करने को लेकर प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए बुद्धिजीवी वर्ग में नीतू देवी वार्ड सदस्या नारदीगंज, बबीता देवी पंच राजापुर अकौना, गुड़िया कुमारी बभनौली, संगीता कुमारी गोंदापुर, सुनैना देवी वार्ड सदस्या भेलू बीघा बेलदारी, मनीष कुमार चौहान तथा नदौरा रोह प्रखंड उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में अनुज सिंह समर्थक सोनू कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, विपिन कुमार, अरुण कुमार, पारस कुमार, डॉ संजय कुमार, मनोज कुमार, विपुल कुमार, इश कुमार, अभय सिंह, सुनील कुमार तथा अनीता देवी सहित सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही।
15 फरवरी तक नवादा में धान अधिप्राप्ति का है निर्धारित समय, टास्क फोर्स की बैठक में डीएम के आदेश बाद भी लक्ष्य पूरा करने में विभाग चल रही कछुआ चाल निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 20 हजार 858 एमटी के विरूद्ध 71 हजार 890.296 एमटी ही धान का हो सका क्रय
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले में पैक्सों के द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम से किये जा रहे धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य को पूरा करने में विभाग फिसड्डी साबित हो रही है। 1 लाख 20 हजार 858 एमटी के विरूद्ध अबतक मात्र 71 हजार 890.296 एमटी ही धान की अधिप्राप्ति हुई है।
धान अधिप्राप्ति का अंतिम समय सीमा 15 फरवरी तक निर्धारित किया गया है, ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग के पास मात्र 8 दिन ही समय बचा है, जो मील का पत्थर साबित हो रहा है। 7 फरवरी सुबह 11 बजे तक धान अधिप्राप्ति की बात करें तो कुल 59.48 प्रतिशत ही धान क्रय किया गया है।
इसमें सबसे अधिक धान क्रय करने वाले प्रखंडों में कौआकोल शामिल है, जहां निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 74.12 प्रतिशत धान का क्रय किया गया है। वहीं सबसे कम धान क्रय करने वाले प्रखंडों में मेसकौर शामिल है, जहां निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 55 प्रतिशत ही धान का क्रय किया गया है।
धान क्रय के लिए राशि बन रहा बाधा जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर सभी 14 प्रखंडों को लक्ष्य दिया गया है, बावजूद धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा नहीं होने की सम्भावना दिख रही है। इसके पीछे राशि की कमी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ पैक्सों को भरपूर राशि उपलब्ध कराया गया है, तो कुछ पैक्सों को राशि के आभाव में बाट जोहना पड़ रहा है। ऐसे में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल हो गया है।
वहीं किसानों की बात करें तो धान क्रय में परेशानी से बचने के लिए बाजार में बेचने को मजबूर हैं। मात्र 8 दिन ही लक्ष्य पूरा करने का समय सीमा बचा है, फिर भी विभाग इसको लेकर गम्भीर नहीं है। जबकि 24 जनवरी को आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दे चुके हैं, बावजूद जिला सहकारिता पदाधिकारी लक्ष्य प्राप्ति के प्रति गम्भीर नहीं है।
क्या कहते हैं सहकारिता पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में धान अधिप्राप्ति का समय 15 फरवरी 2025 तक निर्धारित है, 7 फरवरी 2025 की सुबह 11 बजे तक 71 हजार 890.296 प्रतिशत क्रय किया जा चुका है। समय सीमा तक जितना हो सकेगा क्रय किया जायगा। लक्ष्य पूरा होने की सम्भावना नहीं दिख रहा है। इसमें विभाग लक्ष्य को पूरा करने का भरसक प्रयास कर रही है।