Home Blog Page 118

नवादा में क्यों रेलवे के खिलाफ अभ्यार्थियों किया धरना प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर 

0

रेलवे में बहाली को लेकर नवादा में रेलवे अभ्यार्थी हुए उग्र, सदर एसडीओ ने समझा बुझाकर कराया शांत 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में रेलवे अभ्यर्थियों ने रेल मंत्रालय से नाखुश होकर शुक्रवार की सुबह उग्र हो आंदोलन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में रहे अभ्यार्थियों ने एकत्रित होकर नवादा रेलवे स्टेशन पर जाकर अपनी मांगों के समर्थन को लेकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे, तभी सूचना के बाद नवादा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर अभ्यार्थियों को समझा -बुझाकर शांत कराया। उसके बाद अभ्यार्थियों ने सीधा प्रजातंत्र चौक पर आकर अपनी मांगों को रखा।

रेलवे में वैकेंसी नहीं निकालने का लगाया आरोप

रेलवे के अभ्यार्थियों ने आरोप लगाया कि रेलवे में लगभग 6 वर्षों से कोई बहाली नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2019 से रेलवे में बहाली को लेकर महज खानापूर्ति किया जा रहा है। लाखों अभ्यार्थी इस इंतजार में है कि बड़े पैमाने पर वैकेंसी निकलेगी, लेकिन रेलवे द्वारा मात्र 50596 सीटों की ही बहाली का वैकेंसी निकाली गयी है, जो ऊंट के मुंह में जीरा के फोरन की तरह है।

प्रजातंत्र चौक पर किया धरना-प्रदर्शन

जिला प्रशासन के समझाने के बाद सभी आंदोलनकारी अभ्यार्थी शहर का पैदल मार्च करते हुए नवादा समाहरणालय के समीप प्रजातंत्र चौक पर धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर नारा लगाते हुए अपनी-अपनी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से रखा।

अभ्यार्थी दीपक कुमार ने कहा कि अविलंब बहाली नहीं निकाली जाती है, तो हमलोग पुरे बिहार में उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। मौके पर नवादा सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, डीएसपी अजय प्रसाद तथा नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे,

जहां अभ्यार्थियों को समझा-बुझाकर धरना को शांत कराने में जुटे रहे। इस दौरान अभ्यार्थियों ने अपनी मांगों का लिखित पत्र वहां मौजूद पदाधिकारियों को सौंपा। बता दें कि प्रदर्शनकारियों को नवादा स्टेशन पहुंचने से पूर्व इंदिरा चौक से ही वापस करा लिया गया, जिससे रेलवे को कोई क्षति नहीं हुई।

नवादा में हर्षोल्लास के साथ कैसे मनाया गया आजाद भारत का 75वां गणतंत्र दिवस, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा जिला का मना 51वां वर्षगांठ, प्रभारी मंत्री ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को दिया सलामी
विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झाकिंया व परेड का मंत्री ने किया अवलोकन
जिले में बेहतर कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
, झंडोत्तोलन पश्चात जिलेवासियों को किया सम्बोधित

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय स्थित एतिहासिक हरिश्चन्द्र स्टेडियम में गणतंत्र दिवस 2024 व जिला स्थापना दिवस एक साथ मनाया गया। बिहार सरकार के उधोग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ ने झंडातोलन किया और परेड की सलामी ली।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, विशिष्ठ अतिथि एवं पत्रकारों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। मंत्री ने जिलेवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अत्यंत सुखद संयोग है कि आज समस्त भारतवर्ष अपना 75वां वर्षगांठ मना रहा है।

वहीं हमारा नवादा जिला अपनी स्थापना का 51वां वर्षगांठ भी मना रहा है। आज हमलोग पावन तिरंगे झंडे के नीचे भारतीय गणतंत्र दिवस का महोत्सव मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह एक पर्व नहीं, बल्कि हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि तथा अन्य सभी क्षेत्रों में सतत विकास के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में विधवाओं, बृद्धों तथा दिव्यांगजनों आदि को लाभांवित करने के लिए पेंशन आदि की अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं,

जिसमें अलग-अलग योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि नवादा जिले की पावन भूमि, प्राकृतिक, अध्यात्मिक तथा ऐतिहासिक धरोहरों से पूर्ण है। ज्ञान और शौर्य की इस गौरवशाली भूमि का प्रकृति ने वनों, सुंदर पर्वतों तथा ककोलत जलप्रपात एवं नदियों आदि से श्रृंगार किया है।

नवादा जिला का इतिहास साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। यहां सदियों से एक साथ स्थापित मंदिर और मजार साम्प्रदायिक भाईचारा का प्रतीक है। झारखंड से सटे इस जिले में प्राकृतिक एवं मानवीय संसाधनों का भंडार है। 182 पंचायत, 4 नगर निकाय, 14 प्रखंड वाले इस जिले में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अनूठा कार्य किया गया है।

स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं सड़क आदि क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की धारा का प्रवाह हुआ है। इस दौरान जिले में बेहतर कार्य करने वाले विभागीय व पुलिस में पदस्थापित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार और आमजनों के बीच कारगर संवाद कायम करने तथा व्यवस्था में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पैमाने पर जन संवाद एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुये है।

बिहार सरकार लोगों की सेवा को लेकर तत्पर एवं कृत संकल्पित हैं, सभी सहयोग करें, हम बेहतरीन बिहार बनायेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि मैं, तमाम नवादा वासियों से अपील करता हूं कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष लगाएं और प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण करें।

आज के शुभ अवसर पर आप सबों का हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं। वहीं व्यहवार न्यायालय में जिला जज पुरूषोतम मिश्रा, समाहरणालय में डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, पुलिस लाईन में एसपी अम्बीष रााहुल, विकास भवन में डीडीसी दीपक कुमार, मिश्रा,

अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अखिलेश कुमार, नगर थानाा में थानाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, नगर परिषद में चेयरमैन पिंकी कुमारी, केशव कपूर मेमोरियल हौस्पीटल में निदेशक डॉ बसंत कुमार, रविकांत पूनम बीएड कॉलेज में सचिव अजय कुमार रविकांत,

मॉर्डन इंग्लिश स्कूल में निदेशक डॉ अनुज सिंह, गनौरी रामकली बीएड कॉलेज में सचिव शैलेश सिंह तथा जिला दवा संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष बीके राय ने झंडोत्तोलन किया।

बड़ी खबर- सुर्पनखा बनाकर नवादा में किस अधेड़ की कर दी गई हत्या, पढ़ें पूरी खबर

0

मामला कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में घटी, मृतक की पत्नी ने अज्ञात पर करायी प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की नाक काटकर हत्या कर दिया गया। इस संदेहास्पद मौत को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं परिजन हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं।

बताया जाता है कि कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी स्व मुंशी महतो के 61 वर्षीय पुत्र रामोतार महतो की पहले हत्या किया गया उसके बाद नाक काट दिया गया। जिसको लेकर मृतक की पत्नी पुनी देवी ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

शव के साथ पोस्टमार्ट में के लिए सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के चचेरा पोता अलख निरंजन यादव ने बताया कि मृतक हमारे संझले दादा हैं और रात में घर के पास जानवरों के दलान में सोये थे। सुबह जब घर के लोग जागे तो देखा हमारे दादा का नाक कटा हुआ है और वह मृत पड़ा है।

इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे हत्या का साजिश है। पुराने रंजीश को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा हत्या कर उनका नाक काट दिया गया है। चचेरा पोता श्री यादव ने बताया कि हमलोग ठेकेदारी का काम करते हैं, जिसको लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था।

इसके पूर्व भी मेरे पिता स्व सूर्य प्रकाश प्रसाद की हत्या वर्ष 2020 में कर दिया गया था और अब मेरे संझले दादा रामोतार महतो की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से पोस्टमार्टम बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

इधर, सदर अस्पताल में मृतक महतो के शव को देखकर इसे संदेहास्पद मौत बताते हुए चिकित्सकों की बोर्ड गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉ नीरज कुमार व डॉ विक्रम कुमार सहित तीन चिकित्सक शामिल थे। वहीं इस घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेल कोटा से दारोगा बनी नवादा की आरती को माॅडर्न ग्रुप के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने किया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर 

0

आरती ने कहा यहां तक पहुंचने में डॉ अनुज सिंह का बहुत रहा सहयोग, कहा जिला के खिलाड़ियों को हमेशा सहयोग करते रहते हैं अनुज सर

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो और कडी़ मेहनत के साथ ईमानदारी से प्रयास किया जाय तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। नवादा जिले के वारिसलीगंज जैसे छोटे शहर में रहकर भी यदि मैं सफलता प्राप्त कर सकती हूँ तो कोई भी विद्यार्थी अथवा खिलाड़ी किसी भी क्षेत्र में ऐसा कर सकता है।

यह मानना है भारतीय टीम की सदस्य, अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी और हाल ही में बिहार सरकार के खेल कोटा के तहत दारोगा का पद प्राप्त करने वाली आरती कुमारी का, जो माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर नवादा में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने अपने संबोधन में माॅडर्न शैक्षणिक समूह के चेयरमैन डाॅ अनुज सर की जमकर तारीफ की और कहा कि डाॅ अनुज सर जिस तरह जिले में खेल और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हैं वह अद्वितीय है और सर की प्रेरणा का ही प्रतिफल है कि मैं आज भारतीय रग्बी टीम की नियमित सदस्य रही और दरोगा बनकर इस मुकाम पर हूं।

इस अवसर पर माॅडर्न शैक्षणिक समूह के चेयरमैन एवं जाने माने शिक्षाविद डाॅ अनुज सिंह ने आरती को सम्मानित करते हुए कहा कि पढा़ई के साथ- साथ खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के तमाम अवसर मौजूद हैं, इसलिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अपनी सोच बदलने और अपने बच्चों की रुचि को पहचानकर उसी दिशा में आगे बढा़ने की आवश्यकता है।

क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ईशान किशन, हैंडबॉल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कनक कुमार और खुशबू के बाद अब नवादा की बेटी आरती इसका एक उदाहरण हैं। उन्होंने उपस्थित बच्चों को आरती से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने बताया कि साधारण घर की बेटी होकर इस मुकाम तक पहुंचने में आरती को बहुत कठिनाइयां झेलनी पड़ी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जीसी दास, उप प्राचार्य मिथिलेश विजय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त खेल प्रशिक्षक अलखदेव यादव, शिक्षक धर्मवीर सिन्हा, दीपक प्रुष्टि, रौशन मिश्रा, प्रत्यूष आनंद, धरम प्रकाश, राकेश रोशन तथा बीएड छात्र राहुल कुमार सहित कई शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

अंधविश्वास- डायन बताकर किस पूर्व विधान सभा प्रत्याशी की मां को गांव के एक परिवार ने कर दिया हत्या, पढ़ें पूरी खबर 

0

रालोजद प्रदेश महासचिव व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी इंद्रदेव कुशवाहा की मां को डायन बताकर पीट-पीटकर किया हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Report by Nawada News Xpress 

 नवादा / सूरज कुमार

नवादा में अंधविश्वास का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हर लोगों का रूह कांप गया, जिसमें एक वृद्ध महिला को डायन बताकर गांव के एक परिवार ने पीट-पीटकर हत्या कर दिया। राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव व नवादा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी इंद्रदेव कुशवाहा की मां अकली देवी को डायन बताकर पीट-पीटकर हत्या कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका पर गांव के एक परिवार ने डायन होने का आरोप लगाया था और उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। यह घटना पांच दिनों पूर्व हुई थी, जिसके बाद जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां घटना के चार दिन बाद उनकी मौत हो गई। वहीं रालोजद नेता की मां की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है।

बता दें कि यह पुरा मामला जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के गुड़ीघाट गांव की है। इतना ही नहीं डायन का आरोप लगाकर महिला की बेरहमी से पिटाई किये जाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मृतका को बांधकर पिटाई करते बताया गया है। इस घटना को लेकर कौआकोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है,

जिसमें राम निवास साव के पुत्र भगीरथ प्रसाद व पत्नी रीना देवी तथा अंजली कुमारी, रजनी कुमारी, शुभम कुमार तीनों पिता भगीरथ प्रसाद सभी गुड़ीघाट थाना कौआकोल थानाक्षेत्र के निवासी है। मृतका के पुत्र रालोजद नेता इंद्रदेव कुशवाहा ने बताया कि भगीरथ साव एवं उनकी पत्नी रीना देवी द्वारा विगत कई वर्षों से मेरी मां पर डायन होने का आरोप लगाया जा रहा था।उसके घर में कोई बीमार होता तो सीधा इल्जाम मेरी मां पर ही लगाता था।

लखीसराय से बुलाया गया था ओझा 

विगत 18 जनवरी को लखीसराय से ओझा बुलवाया गया और रात भर पूजा-पाठ कराया गया। 19 जनवरी को घर आकर बोला मुझे पता चला है कि तुम में मेरे घर में बच्चों को बीमार कर रहे हो। ओझा ने साफ-साफ बता दिया। इसी बात को लेकर 19 जनवरी को दिन में करीब ढाई बजे मारपीट किया गया। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुधवार को उनकी मां की मौत हो गयी। बताया गया है कि सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

डॉ अनुज ने क्यों कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर सही मायने में सामाजिक न्याय के थे प्रखर योद्धा, पढ़ें पूरी खबर  

0

जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कझिया में आयोजित हुआ भव्य  कार्यक्रम 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित कझिया ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लेदहा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयललिता देवी ने किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ अनुज कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन समाजसेवी अजय कुशवाहा ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनुज कुमार ने सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ अनुज ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का घोषणा किया, जिसपर उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह वर्षों से चिर प्रतीक्षित मांग थी, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों करोड़ों गरीबों शोषितों पिछड़ों की आवाज को बल देने का काम किया। उन्होंने कहा की सही मायने में गुदड़ी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर सच्चे मायने में सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आजाद भारत में ही नहीं बल्कि जब भारत गुलाम था

उस समय भी  इन्होंने गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये थे और उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में बोलते हुए कहा था कि अगर हिंदुस्तानी जाग जाए तो इनके सिर्फ थूक फेंकने से ही अंग्रेजी हुकूमत यहां से समाप्त ही नहीं बल्कि भाग जाएंगे। समाजसेवी मोहन सिंह चंद्रवंशी ने कहा की सही मायने में अति पिछड़ा समाज को ताकत देने का काम हिंदुस्तान में अगर कोई किया तो उस व्यक्ति का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर था। भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत यादव ने कहा की कर्पूरी ठाकुर का जो संघर्ष था उसी की बुनियाद पर लालू प्रसाद यादव और बाद में नीतीश कुमार को बिहार में शासन करने का मौका मिला।

इस कार्यक्रम का आयोजनकर्ता यादव महासभा के जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर समता मूलक समाज की स्थापना, शोषण विहीन समाज की स्थापना व राजनीतिक सामाजिक और शैक्षणिक गैर बराबरी को समाप्त करना मुख्य उद्देश्य था। जदयू के वरिष्ठ नेता व समाजवादी हरि कृपाल ने कहा की 10-20 प्रतिशत लोग भी उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करें तो सही मायने में जननायक के सपनों को सरकार किया जा सकता है। अजय कुशवाहा ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों पिछड़ा व दलितों के मसीहा थे। उन्होंने मांग किया कि उनके नाम पर बिहार और देश में शोध संस्थान खोले जाएं। प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर ने कहा कि जननायक ने पिछड़ों, अति पिछड़ों और महिलाओं को आरक्षण देकर इन वर्गों को सशक्त करने का काम किया।

अनिल सिंह प्रदेश महासचिव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले देश के अग्रिम पंक्ति के नेताओं में से एक थे। रालोजद के नेता विनय कुशवाहा ने कहा की हम सभी लोग इनके बताये मार्गों पर चलकर ही समाज और देश में परिवर्तन ला सकते हैं और गरीबों को न्याय दिला सकते हैं। इस कार्यक्रम को समाजसेवी एके गुरु, लेदहा पंचयात के मुखिया सुरेश राजवंशी, पूर्व मुखिया उदय पासवान तथा शिक्षक संघ के नेता अयोध्या पासवान आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा देकर ही जननायक के सपनों को साकार कर सकते हैं और यह काम डॉ अनुज नवादा में कर रहे हैं। मौके पर लेदहा पंचायत के सुखदेव यादव, वीरेंद्र पासवान, शिवालक यादव, जोगेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, ललन सिंह, राजकुमार राम, सनोज ठाकुर तथा आलम खान सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

किस अंतरजिला लूटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

लूट के बाइक व मोबाइल भी किया गया बरामद, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में लूट की घटना को अंजाम देने वाला तीन अंतरजिला अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकरीबरावां एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 23 दिसम्बर 2023 को कौआकोल में बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत सुषील कुमार चौधरी के साथ लूट की घटना हुई थी।

श्री चौधरी अकबरपुर थाना क्षेत्र के गंगटा गांव के रहने वाले हैं। उक्त तिथि को जब वे कार्यालय से कदहर के रास्ते अपनी बाइक से नवादा जा रहे थे, तभी कदहर नहर के आसपास पहुंचे तो एक बाइक से ओभरटेक कर इनकी बाइक को रोककर गिरा दिया,

फिर पिछे से दो और बाइक पर सवार चार अपराधी आये और इनकी बाइक तथा 9 सौ रूपये लूटकर भाग गये। एसडीपीओ ने बताया कि इन्हीं अपराधियों के द्वारा उसी दिन आधा घंटा पुर्व पकरीबरावां थाना के डुमरी गांव से भी एक बाइक व मोबाइल लूटा गया था।

पुलिस के द्वारा तकनिकी अनुसंधान के आधार पर इस कांड का उदभेदन करते हुए पांच अपराधकर्मीयों को गिरफ्तार कर पुर्व में ही पकरीबरावां थाना से जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी जमुई जिला के रहने वाले हैं,

जिसमें चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनवा निवासी विवेक राज उर्फ मुर्गा, जमुई थाना क्षेत्र के उभंडी गांव निवासी संतोष कुमार तथा बरहट थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रामानंद कुमार मंडल को सोमवार की रात्रि लुटी गई बाइक एवं तीन मोबाइल के साथ बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बचे अभियुक्त के विरूद्ध लागातार छापेमारी की जा रही है।

नवादा के रविकांत पूनम बीएड कॉलेज के सचिव रविकांत को क्यों किया गया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई में सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर 

0

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए मिला भारत गौरव अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के रविकांत पूनम बीएड कॉलेज दोसुत के सचिव अजय कुमार रविकांत को यूनाइटेड अरब अमिरात (दुबाई) ने अंतर्राष्ट्रीय एकीकरण पर आर्थिक विकास के लिए भारत गौरव अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।

श्री रविकांत को सम्मानित किये जाने के बाद जिले के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। 18 जनवरी 2024 को दुबई के होटल हॉलिडे में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

बताया जाता है विकास के लिए आदर्श योगदान को लेकर यह सम्मान दिया गया। यह आयोजन वाणिज्य उद्योग मंच व आर्थिक विकास मंच के तत्वाधान में किया गया। श्री रविकांत को षिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिये जाने को लेकर यह सम्मान मिला है।

शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये जाने व प्रयासरत रहने को लेकर यह सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग दूर जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं, उन्हें घर में ही उच्च शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बाहर जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने से बचने का आहवान किया।

समाजिक क्षेत्र में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उनको यह अवार्ड मिला है। बता दें कि छह माह पूर्व भी उन्हें बैंकॉक में सम्मानित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवांवित करने वाले श्री रविकांत को लोग शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं। 

राम उत्सव में किस मुस्लिम युवक ने पेश किया आस्था का मिसाल, लोगों में बांट दिया सवा 4 क्विंटल शुद्ध घी के लड्डू व बुंदिया, पढ़ें पूरी खबर

0

अयोध्या राम मंदिर उत्सव पर पुरानी बाजार महावीर मंदिर परिसर में वितरण किया प्रसाद

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

आयोध्या राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा राम उत्सव के रूप में मनाने हर समुदाय के लोग जुटे रहे। नवादा शहर के पुरानी बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार को आयोध्या में प्रभु श्री राम का प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के बाद

हुनमान मंदिर पहुंच श्रद्धालुओं के बीच मुस्लिम युवक मो गुड्डू ने अपने खर्च पर शुद्ध घी के लड्डू व बुंदिया बतौर प्रसाद के रूप में वितरण किया। मुस्लिम रोड निवासी सोनी टेंट संचालक मो गुड्डू ने मंदिर संस्था को दो क्विंटल शुद्ध घी का बुंदिया तथा

सवा दो क्विंटल लड्डू वितरण किया। उन्होंने बताया कि हमारा देश सभी धर्मों का देश है, हम भाईचारे के साथ हर त्योहारों को मनाते हैं, ऐसे में भगवान श्री राम का आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की बात आई तो

मैं भी अपने आप को रोक नहीं सका और आस्था के साथ इस महाउत्सव में प्रसाद वितरण करने पहुंच गया। इसके लिए उन्होंने मंदिर समिति को धन्यवाद दिया

और कहा कि आगे भी हम मिल-जुलकर सभी पर्व को मनायेंगे। मो गुड्डू की आस्था और सौहार्द चर्चा का विषय बन गया। 

कैसे नवादा बना मिनी अयोध्या, देखें तस्वीरों में

0

Photo by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के पुरानी बाजार महावीर मंदिर में भक्ति जागरण और राममय वतावरण का वृहंगम दृश्य

You cannot copy content of this page