फेसबुक पर फेक पोस्ट मामले को लेकर नगर थाना में राजद जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पार्टी कार्यकर्ताओं में कोलाहल, अफवाह से बचने का किया गया अपील
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
https://youtu.be/GEnf7shb9nA?si=dH_BC2c-bWSqxpNK
नवादा में मतदान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के वेरीफाई फेसबुक एकाउंट को फर्जी तरीके से एडिट कर निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन करने का मामला तूल पकड़ लिया है। उक्त मामले में राजद के जिलाध्यक्ष ने संज्ञान लिया है।
नवादा में किसी चुनाव के दौरान इस तरह का पहला मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया पर किसी पार्टी के बड़े नेता का फर्जी एडिट पोस्ट वायरल किया गया है।
राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव ने नगर थाना में उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के वेरीफाई फेसबुक एकाउंट को फर्जी तरीके से एडिट कर राजद प्रत्याशी के वोटरों को दिग्भ्रमित करने का घिनौना अपराध किया गया है।
उन्होंने कहा कि निर्दलीय एक बागी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट पर खबर देखकर राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा तथा राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव सहित उनके समर्थकों में कोलाहल मच गया।
जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। राजद जिलाध्यक्ष के द्वारा नगर थाना को दिए गए आवेदन में यह उल्लेखित किया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का वेरीफाई फेसबुक एकाउंट को एडिट कर नवादा एमएलसी अशोक यादव के तथाकथित पीए नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मुहल्ला निवासी राजू सिन्हा के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के पक्ष में वोट देने की अपील किया है।
राजद जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि नवादा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता उक्त फर्जी पोस्ट से दिग्भ्रमित न हो इसके लिए लोगों को इस अफवाह में नहीं पड़ने का अपील किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह से नवादा के निर्दलीय एमएलसी अशोक यादव के मोबाइल से भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का फेसबुक एकाउंट को एडिट कर हमारे नेता तथा मतदाताओं के साथ धोखा किया गया है, जो कानून अपराध है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के घृणित कार्य की जितनी भी निन्दा की जाय वह कम है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन से की है।
डीएम ने कहा 19 अप्रैल को मतदान निष्पक्ष, भयमुक्त व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन है कटिबद्ध एसपी ने कहा भयमुक्त चुनाव को लेकर नवादा लोकसभा क्षेत्र में कुल 38 कम्पनी अर्ध सैनिक बलों के अलावा 4 हजार बिहार पुलिस व 800 पुलिस पदाधिकारी रहेंगे तैनात 1796 मतदान केंद्रों पर 2006124 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग 230 नक्सल प्रभावित व 967 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी, ड्रोन से भी रखी जायेगी नजर झारखंड सरकार ने गिरिडीह और कोडरमा में मतदान के दिन ड्राय डे कर दिया घोषित अफवाह फैलाने वाले या अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी रखी जायेगी नजर Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
पूरा वीडियो देखें चुनाव से सम्बंधित मिलेगा पूरी जानकारी
नवादा लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम प्रषांत कुमार सीएच तथा एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता का आयोजन कर 19 अप्रैल को होने वाली चुनाव की तैयारियों से सम्बंधित जानकारी दी। डीएम ने कहा कि जिले में कुल 1796 मतदान केंद्रों पर 20 लाख 6 हजार 124 मतदाता अपने मतदाधिकार कर प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर विधानसभा में आर्दश व पिंक मतदान केंद्र एक-एक बनाये गये हैं, वहीं जिला मुख्यालय में दो आदर्श व दो पिंक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
चुनाव आचार संहिता के तहत कुल 11 मामले किये गये दर्ज डीएम ने बताया कि मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों के माध्यम से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 मार्च से 4 मार्च तक चुनाव आचार संहिता के तहत कुल 11 मामले दर्ज किये गये हैं। इस दौरान कुल 18 हजार लीटर शराब जब्त किया गया, जिसका कीमत 40 लाख रूपये आंका गया है। इसको लेकर कुल 900 प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुल 5 लाख 50 हजार रूपये जब्त किये गये हैं, जबकि 6 बाइक, 2 स्कूटी, एक हाइवा, एक ट्रक, एक मोबाइल तथा एक ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है।
बीईओ व वाहन कोषांग कर्मी सहित चार शिक्षकों पर हुई कार्रवाई डीएम ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का उलंघन करने के मामले में एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा तीन शिक्षकों को निलंबित किया गया है। वहीं लापरवाही के आरोप में वाहन कोषांग के एक कर्मी को भी निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि 179 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा 924 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 415 माइक्रो ऑर्ब्जबर की प्रतिनियुक्ति की गई है, इसके अलावा 15 फलाइंग स्कॉट तथा 15 सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
जिले में बनाये गये तीन डिस्पैच सेंटर उन्होंने बताया कि रजौली और हिसुआ विधानसभा के लिए इंटर स्कूल रजौली, नवादा विधानसभा के लिए गांधी इंटर विद्यालय नवादा तथा वारिसलीगंज व गोविंदपुर विधानसभा के लिए कन्हाई इंटर विद्यालय में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां से मतदान कर्मी को चुनाव सामाग्रियों के साथ रवाना किया जा रहा है। वहीं से सभी मतदान केंद्रों के लिए इवीएम भी भेजने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि केएलएस कॉलेज नवादा में वज्रगृह बनाया गया है, जहां मतदान के बाद सभी इवीएम मशीन को बंद कर प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों के समक्ष सील कर दिया जायेगा, जो 4 जून को मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों के समक्ष खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि वज्रगृह में इवीएम की निगरानी को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जा रहे है तथा इवीएम की निगरानी के लिए प्रत्याशियों के प्रतिनिधि रह सकते हैं।
15 हजार लोगों के विरूद्ध धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई डीएम ने बताया कि 15 हजार लोगों के विरूद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें 10 हजार 500 लोगों ने बॉन्ड भरा है। इसके अलावा 126 लोगों के विरूद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी, जिसमें 101 लोगों के विरूद्ध सीसीए की कार्रवाई की गई है। वहीं 13 सीसीए की अनुशंसा को रद्द कर दिया गया है, जबकि 12 सीसीए के मामले लंबित हैं।
एसपी ने कहा स्पेशल ड्रोन से नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का होगा निगरानी प्रेसवार्ता के दौरान एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि निष्पक्ष तथा भयमुक्त मतदान कराने को लेकर कुल 38 कम्पनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों को लगाया गया है। इसके अलावा 4 हजार बिहार पुुलिस तथा 800 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति मतदान के दिन की गई है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में डी माइकिंग तथा स्पेशल ड्रोन से निगरानी की जायेगी। इसके अलावा बाइक गश्ती तथा वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जायेगा।
इवीएम को वज्रगृह तक लाने के लिए होगी ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त एसपी ने श्री शर्मा ने कहा कि मतदान के बाद इवीएम को स्ट्रांग रूम तक लाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मतदान केंद्र नहीं है जहां मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता हो, बावजूद वायरलेस की सुविधा होगी।
एसपी ने कहा जिले में 1226 है लाइसेंसी हथियार उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस द्वारा 38 अवैध हथियार तथा 67 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है। इसके अलावा अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल लाइसेंसी हथियार रखने वालों की संख्या 1226 है, जिसमें 785 हथियार जमा कराया गया है तथा 5 का लाइसेंस रद्द किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण मतदान 19 अप्रैल को निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
अंतर्राजिये कुख्यात अमर ज्योति पर बिहार झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज है 22 अपराधिक मामले, एक अन्य साथी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस मामले में पूर्व में भी गिरफ्तार हो चूका है पांच अन्य अपराधी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में नेमदारगंज नक्सल थाना पुलिस ने अंतर्राजिय कुख्यात 50 हजार का इनामी व ट्रक फर्जीवड़े के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर नेमदारगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता मिली है।
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2024 को नेमदारगंज थाना अंतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें कोडरमा के एक ट्रक मालिक ने अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का उल्लेख करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। उक्त आवेदन में उनके द्वारा बताया गया कि दिसम्बर माह में कोडरमा स्थित एक गैराज में काम करने वाले मैकेनिक मुंशी राणा ने ट्रक को लीज पर देकर अच्छे पैसे कमाने का प्रलोभन दिया। उसी ने इस सन्दर्भ में नेमदारगंज थाना अंतर्गत पचगावां निवासी श्रवण राउत के पुत्र अमर ज्योति पिता श्रवण राउत से उसकी मुलाकात करवाई।
ट्रक मालिक अपने अन्य साथियों के साथ अमर ज्योति से उसके पचगावां स्थित ऑफिस में मिला। वहां अमर ज्योति उन्हें अच्छे पैसे का प्रलोभन देकर तथा उन्हें विश्वास में लेकर उसकी ट्रक दिनांक 26/12/2023 को पास के ही पेट्रोल पंप पर लगवा दिया और ड्राईवर को विश्वास में लेकर चाभी भी अपने पास रख लिया। इसके बाद 3 जनवरी 2024 को जब ट्रक ड्राईवर वापस पेट्रोल पंप पर ट्रक का एग्रीमेंट लेने गया तो वहां से ट्रक को गायव पाया, जिसकी सूचना उसने ट्रक मालिक को दी। अमर ज्योति एवं उसके साथी राहुल कुमार उर्फ छोटू से पूछने पर उनके द्वारा लगातार टालमटोल किया गया।
साथ के ट्रक मालिकों द्वारा भी उनके ट्रक गायब होने की बात बताई गयी। जब उन्हें अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का पता चला तो इस बात की सूचना उन्होंने नेमदारगंज थाना को दिया। इस घटना को लेकर नेमदारगंज थाना में कांड संख्या- 14/24 दर्ज किया गया। 10 जनवरी 2024 को दर्ज प्राथमिकी में धारा 420/406/120 (बी)/34/379 भादवि के तहत कार्रवाई शुरू की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच वहां का निरिक्षण किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि अनुसन्धान के क्रम में यह बात सामने आया कि अमर ज्योति एवं उनके साथी इस तरह के फर्जीवाड़े में पहले भी संलिप्त रह चुके हैं तथा उनके विरूद्ध झारखंड एवं बिहार राज्य के कई थानों में फर्जीवाड़े का कांड दर्ज है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी अनुसन्धान की मदद से नवादा से गायब हुए 11 ट्रकों में से 3 ट्रक को वैशाली जिले के विदुपुर से, एक ट्रक को गया जिले से तथा एक ट्रक को जमुई जिले से बरामद किया। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में संलिप्त 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में ही हो चुकी है। घटना के मास्टरमाइंड अमर ज्योति गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि फरार रहने की स्थिति में इसकी सूचना देने वाले को 50 हजार रूपए ईनामी राशि की भी घोषणा की गयी थी।
गिरफ्तार अमर ज्योति के उपर बिहार-झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज है 22 मामले
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल 2024 को इनामी कुख्यात अमर ज्योति के थाना क्षेत्र स्थित पचगावां पुल के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया की वह ट्रक मालिकों को प्रलोभन देकर ट्रक को अपने साथियों के साथ मिलकर गायब करता था और दूसरे जगह स्थित गैराज मालिकों से मिलकर, उसका भौतिक स्वरुप बदलकर, उसके इंजन चेचिस नंबर को टेम्पर्ड करके उसका फर्जी कागजात तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति को कम कीमत का लालच देकर बेच देने का काम करता था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अमर ज्योति के उपर बिहार-झारखंड के विभिन्न थानों में 22 मामले दर्ज है, जिसके कारण इसे 50 हजार रूपये का इनामी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अमर ज्योति के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस फर्जीवाड़े में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त जमुई जिला अंतर्गत बरहट थाना क्षेत्र के बनियापुर भलुका टोला निवासी बीरेंद्र यादव के पुत्र अमलेश कुमार यादव को नेमदारगंज थाना क्षेत्र स्थित पचगावां के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसके पास से जमुई में बेची गई तीन ट्रक में से एक ट्रक को बरहट थाना जमुई द्वारा बरामद किया गया। इस सन्दर्भ में इसके विरुद्ध बरहट थाना में कांड संख्या- 07/24 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी व अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
शोरूम में केक काटकर मनाया गया उत्सव, संचालक मुकेश जैन ने अपने ग्राहकों को दिया बधाई
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
जिले के प्रसिद्ध कपड़ा शोरूम श्रीमान श्रीमती ने अपने नये शोरूम का एक साल पूरा होने पर प्रथम वर्षगांठ और सफल व्यवसाय का 50 साल पूरा होने पर गोल्डेन जुबली एक साथ मनाया।
इस अवसर पर संचालक मुकेश जैन उर्फ लड्डू जी ने अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा हमारे शोरूम की 50 वर्षों की सफलता के पीछे ग्राहकों का विश्वास ही है, जिन्होंने हमारे शोरूम को इस मुकाम तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि श्रीमान श्रीमती के नये शोरूम में आधुनिक युग के कपड़ों का संग्रह और उचित कीमत पर उपलब्ध कपड़ों की रेंज लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाया है।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिष्ठान में टीवी सीरियलों में कलाकारों द्वारा पहने जाने वाले लेटेस्ट फैशन के लहंगा-चुन्नी, साड़ी, सरारा, गरारा, रेडीमेड सूट तथा सूटिंग-सटिंग का हर रेंज उपलब्ध है, जो ग्राहकों को आकर्षित करता है।
नए शोरूम के प्रथम वर्षगांठ पर संचालक मुकेश कुमार जैन, विनीता जैन, आयुष जैन, गहना जैन, उदय जैन, राजेश जैन, अभय जैन, विनोद जैन, ज्ञान चंद जैन, मुकेश जैन, अभिषेक जैन तथा सूरज कुमार सहित कई ग्राहक मौजूद थे।
गौरतलब हो कि नवादा के विकास में ऐसे शोरूम का अहम भूमिका है। इससे शहर की खूबसूरती बढ़ती है और सबसे बड़ी बात यह है कि जिलेवासियों को लेटेस्ट कपड़ों के लिए अब बड़े शहरों में जाने की जरुरत नहीं पड़ती है।
विकसित नवादा शहर में श्रीमान श्रीमती शोरूम जैसे प्रतिष्ठानों का बड़ा योगदान माना जा रहा है। संचालक श्री जैन ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, यही वजह है कि जो ग्राहक एक बार यहां कपड़े खरीदने यहां आते हैं वो दुबारा कहीं नहीं जाते हैं।
भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी राम व जदयू के पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी भारती ने थामा राजद का दामन सिरदला के चुनावी सभा में नेता प्रतिपक्ष के सामने दोनों नेताओं ने राजद का सदस्यता किया ग्रहण Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
जैसे-जैसे नवादा लोकसभा का चुनाव नजदीक आते जा रहा है, वैसे-वैसे एनडीए का कुनवा विखरता जा रहा है। रजौली विधानसभा के पूर्व विधायक बनवारी राम तथा नवादा जिला परिषद के पुर्व अध्यक्ष पिंकी भारती ने एनडीए को जोरदार झटका देते हुए राजद का दामन थाम लिया है।
रजौली विधानसभा से भाजपा के विधायक रह चुके बरनवारी राम वर्तमान में रालोजपा में हैं। लेकिन मंगलवार को सिरदला के जर्रा बाबा मैदान में आयोजित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनावी सभा में राजद की सदस्यता ग्रहण कर प्रथम चरण के मतदान से पहले एनडीए को बड़ा झटका दे दिया।
वहीं नवादा जिला परिषद के पुर्व अध्यक्ष पिंकी भारती ने जदयू को बाय-बाय करते हुए राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पिंकी भारती जदयू के प्रदेश सचिव भी रह चुकी हैं।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं राजद के नीतियों से प्रभावित होकर राजद में शामिल हुई हूं। राजद का भविष्य आने वाले विधानसभा में बेहतर होगा।
नौजवनों को नौकरी मिलेगी और गरीबों का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि 15 सालों से नवादा के लोग गुलामी कर रहे थे। अबकी बार नवादा को बंधक से मुक्त कराने को लेकर नवादावासी राजद प्रत्याशी को वोट करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष के समक्ष पूर्व विधायक बनवारी राम व पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी भारती के अलावा ब्रह्मर्षि समाज के छोटू सिंह मुखिया तथा गिरधारी यादव ने भी राजद की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि सिरदला के जर्रा बाबा के मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी तथा पूर्व मंत्री श्याम रजक ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगने का काम किया।
भाई विनोद ने कहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज भी मेरे अभिभावक हैं
एमएलसी अशोक यादव ने कहा राजद को नवादा में मेरा परिवार सिंचने का किया काम
प्रिंस तमन्ना ने कहा राजद ने शहाबुद्दीन के अवदानों को भुलाकर अल्पसंख्यक वर्ग को किया निराश
भाजपा नवादा को बना दिया सबसे आसान चारागाह
भाई विनोद ने कहा मैं वोट काटने नहीं, बल्कि चुनाव जीतने के लिए मैदान में हुं डटा
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में मतदान से दो दिन पहले राजद से अलग होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में खड़े भाई विनोद यादव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित किया। उन्होंने साफ कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मेरे अभिभावक हैं और रहेंगे, उनके हर सुख-दुःख में मेरा परिवार साथ रहे हैं। मेरा बड़े भाई नवादा के पूर्व विधायक स्व कृष्णा प्रसाद यादव से लेकर पूर्व मंत्री मेरे भाई राजबल्लभ प्रसाद जनता दल चक्र छाप से लेकर अब तक राजद को नवादा में मेरा परिवार साथ दिया।
39-नवादा लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे भाई विनोद यादव ने कहा आप सभी जानते हैं कि नवादा लोकसभा क्षेत्र को भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी ने सबसे आसान चारागाह बना दिया है। हर चुनाव में एक नया चेहरा लाते हैं और पांच साल तक नवादा के लोगों को ठगते रहते हैं। विगत 15 वर्षों से यही सिलसिला चलता आ रहा है, इसलिए यहां विकास का कोई भी ऐसा कार्य नहीं हो सका है, जिसका श्रेय सांसद को दिया जा सके।
निर्दलीय प्रत्याशी भाई विनोद यादव ने कहा कि नवादावासियों के आदेश पर हमने स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में न केवल नामांकन कराया है, बल्कि क्षेत्र में उनका भरपूर आशीर्वाद और स्नेह भी पाया है। उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षों से हमने क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है, जिसमें संवेदना यात्रा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के बहाने हमने लोगों के सुख दुःख को निकट से देखा है। उनकी समस्याओं को जाना और पहचाना है। जिसके बाद हमने निश्चय किया कि इनकी समस्याएं दूर करने के लिए जो कुछ मुझे करना पड़ेगा वह जरूर करूंगा।
राजद के शीर्ष नेतृत्व ने भी मेरे कार्यों की सराहना की और लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया। उन्होंने स्वंय मुझे टिकट देने के लिए बुलाया, परंतु आखिरी समय में टिकट उस व्यक्ति को थमा दिया गया जो राजद के प्रति कभी वफादार नहीं रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी श्री यादव ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि उनका रिश्ता भाजपा वालों से आज भी बना हुआ है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुआ है। हमारे परिवार ने राजद को अपना घर परिवार माना है, इसलिए हमारी बगावत में भी मोहब्बत छिपी होती है।
नवादावासियों की भलाई के लिए मेरे परिवार ने मुश्किलों का सामना भी किया है और पार्टी लाईन से अलग हटकर आंदोलन भी किया है। आपको याद होगा जनवितरण समेत कई विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर नवादा विधायक विभा देवी द्वारा 36 घंटे तक भूख हड़ताल किया गया था, जबकि उस समय हमलोग सरकार में थे। जिले के चारों विधायकों ने इस आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाई थी। इन्ही दायित्वों को लेकर मैं लोकसभा चुनाव लड़ रहा हूं और यहां की जनता ने मुझे ताकत दे दी है। मैं किसी का वोट काटने नहीं, बल्कि चुनाव जीतने के लिए मैदान में डटा हुआ हूं।
एमएलसी अशोक यादव ने कहा राजद को नवादा में मेरा परिवार सिंचने का किया काम
वहीं दूसरी ओर एमएलसी अशोक यादव ने कहा कि मेरा परिवार राजद सिंचने का काम किया है। जो कुछ यहां पहले से था धीरे-धीरे नष्ट कर दिया गया, जिले के एक मात्र उद्योग वारिसलीगंज चीनी मिल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दरअसल वोटों का बिखराव हो जाने के कारण भाजपा के बाहरी उम्मीदवार चुनाव जीत जाते हैं, परंतु इसबार ऐसा नहीं होगा। 2024 का लोकसभा चुनाव तय करेगी कि नवादावासी बाहरी उम्मीदवार को पनाह देकर विकास के सभी रास्ते रोक देंगे या उन्हें बाहर का रास्ता दिखाकर चहुंमुखी विकास का दरवाजा खोलते हुए नवादा के अस्मिता की रक्षा करेंगे।
प्रिंस तमन्ना ने कहा राजद ने शहाबुद्दीन के अवदानों को भुलाकर अल्पसंख्यक वर्ग को किया निराश
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रिन्स तमन्ना ने कहा कि राजद के शीर्ष नेतृत्व ने शहाबुद्दीन के अवदानों को भुलाकर अल्पसंख्यक वर्ग को निराश किया है। शाहबुद्दीन को वर्ष 2016 में जमानत मिल गया था, परंतु लालू जी और तेजस्वी जी के सपोर्ट में इतना ही बोले थे कि नितीश जी बिहार के परिस्थितिजन्य मुख्यमंत्री हैं। इनलोगों ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द करवाकर तिहाड़ जेल भिजवा दिया और बैगर इलाज के उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने उनके पुत्र को भी क्रिमनल साबित करने की कोशिश की। दुःख की घड़ी में हिना शहाब को दरकिनार करना किसी भी ऐंगल से सही नहीं कहा जा सकता। हमारी पूरी टीम की संवेदना हिना शहाब के साथ है और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए भी तैयार है।
पप्पू यादव को भी दिया धोखा
निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय नेता पप्पू यादव की अनदेखी से भी एक बड़ा तबका राजद से नाराज है। पप्पू यादव को उनके जन अधिकार पार्टी के साथ कांग्रेस में विलय करवाया गया और पूर्णिया से चुनाव लड़वाने का भरोसा दिया गया, लेकिन उनका भी टिकट काट कर धोखा दिया गया। पप्पू यादव बिहार में प्राकृतिक या मानव निर्मित किसी भी संकट में हर जगह पहुंचकर संवेदना जरूर व्यक्त करते थे।
पप्पू यादव बड़ा लीडर हो जायगा इस डर से उनका टिकट काटा गया, लेकिन जनता सब कुछ जानती है, इसलिए पप्पू यादव और हिना शहाब भारी मतों से विजयी होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सभी जाति, वर्ग, समुदाय तथा धर्म का वोट मिल रहा है और पूर्व की भांती आज भी ये लोग वोटकटवा बने हुए हैं। मतदाताओं की मानसिकता को भांफते हुए नेतृत्व को चाहिए कि हमलोगों को समर्थन कर जीत का अंतर बढ़ा दें। मौके पर नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाशवीर, विधान पार्षद अशोक यादव, जिप अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी, जिप उपाध्यक्ष निशा चौधरी, जिला पार्षद वीणा देवी, श्रीकांत सिंह, प्रिन्स तमन्ना तथा शम्भू विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
राजद से कोई उम्मीद नहीं करें, लालू यादव के लिए परिवार फर्स्ट प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का सम्मान सीएम योगी ने कहा देश में नक्सलवाद की समस्या हुई काफी कम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर साधा निशाना, कहा कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनने देता Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा लोकसभा अन्तर्गत हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित डीही आहर के मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए वोट मांगने का काम किया। उन्होंने भारत सरकार के योजनाओं को गिनाते हुए भाजपा का संकल्प पत्र को लेकर कहा कि एक तरफ ढाई करोड़ गरीबों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन और 50 करोड़ लोगों के खाते में जनधन योजना का राशि दिल्ली से आयेगा।
उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी जी देश को डिजिटल युग में ले जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आरजेडी और उनके लोग लालटेन युग में ले जा रहे हैं। उन्होंने नौजवानों के लिए कहा कि पीएम स्टार्टअप योजना, पीएम स्टैंर्डड योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अलावा इसबार संकल्प पत्र में रेहड़ी व फुटपाथी दुकानदारों को अब तक शून्य ब्याज पर 10 लाख रोजगार के लिए मिलता था, अब उसे बढ़ाकर 20 लाख रूपये कर दिया गया है। उन्होंने विरोधी दलों पर सीधे हमला करते हुए कहा कि राजद वालों को वसूली से फूर्सत नहीं मिलता है। आज बीजेपी और एनडीए की सरकार में रंगदारी नहीं है।
आज स्ट्रीट भेंडर को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है, अब उसका दायरा बढ़ाने का काम भाजपा के घोषणा पत्र में जारी किया गया है। यूपी के सीएम योगी के मंच पर पहुंचते ही प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने भगवा अंगवस्त्र और माता सीता व लवकुश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पूर्व सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, वारिसलीगंज विधानसभा के भाजपा विधायक अरूणा देवी, एमएलसी निवेदिता सिंह, हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, रजौली के पूर्च विधायक कन्हैया रजवार तथा भाजपा नेत्री डॉ पूनम शर्मा सहित कई एनडीए के नेताओं ने सम्बोधित किया।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर साधा निशाना योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद वाले राम मंदिर पर सवाल उठाते थे। पहले काशी में 10 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन अब 5 लाख लोग आते हैं और उन्हे कोई समस्या नहीं होती है, ये संभव हो पाया है पीएम मोदी के कारण। ये कांग्रेस और राजद वाले पहले राम जी पर सवाल उठाते थे, कहते थे राम हैं ही नहीं और अब कहते हैं राम सबके हैं, इसलिए इनका भरोसा मत करना।
पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का बढ़ाया सम्मान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है, आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद पर लगाम लगी है। इन लोगों ने कश्मीर में हमारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उस कश्मीर को हमारे प्रधानमंत्री ने धारा 370 को हटाकर आजाद कराने का काम किया है।
देश में नक्सलवाद की समस्या हुई काफी कम सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश में नक्सलवाद की समस्या काफी कम हुई है, कुछ बचे-खुचे होंगे तो इस 5 साल में समाप्त हो जाएंगे। 60 करोड़ लोगों को आय़ुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना, 12 करोड़ लोगों के लिए शौचालय तथा 10 करोड़ महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया है, इसके लिए हम यूपी की 80 सीटों के मानकों की माला बनाकर मोदी जी को पहनाएंगे।
सीएम योगी का नवादा में पहली बार आने के कारण लोगों में काफी उत्साह दिखा। उन्होंने अपने सम्बोधन को शुरू करने से पहले मगही भाषा में लोगों से इजाजत मांगा, इसके साथ ही भारत माता की जय के साथ जय छठी मइया का उद्घोष किया। पूरा सभा भगवा मय रहा, जहां लोग बार-बार जय श्रीराम का नारा लगाते दिख रहे थे। वहीं सीएम योगी कर्पूरी ठाकुर व श्री बाबू की धरती को नमन किया।
सीएम योगी ने कहा 2014 से पहले यहां लोग भूख से मरते थे, जो अब समाप्त हो गया यह भूमि बिहार की है, लोकतंत्र की प्रारम्भिक भूमि के रूप में इसे जाना जाता है, यह भूमि दुनिया को लेकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाली भूमि है। लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ा संकट हमेषा राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण हो रहा है, जातिवादी और परिवार वादी राजनीति ही लोकतंत्र की सबसे बड़ा बाधक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है आत्म निर्भर भारत का, विकसित भारत का, भारत को दुनिया के सामने ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने वाली भारत का और मोदी के गरीब कल्याणकारी भारत बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को सकार करने का काम पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने विकसित भारत की गाथा सुनाते हुए कहा कि भारत में गरीब कल्याणकारी योजनाओं के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। 2014 के पहले लोग भूख से मरते थे, किसान आत्महत्या करते थे, लेकिन 2014 के बाद कोई गरीब भूखे नहीं सोते हैं और किसान भी आत्महत्या नहीं करते हैं।
राजद से उम्मीद मत कीजिए, यह परिवार की पार्टी है-योगी उन्होंने कहा कि राजद से कोई उम्मीद मत कीजिए, वो सिर्फ परिवार की पार्टी है। लालू यादव को परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता, परिवार के लोगों को टिकट देते हैं। विपक्ष ने केवल समस्याएं दी, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे समाधान किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनवा पाती और ना लोगों को मुफ्त राशन दे पाती। सीएम योगी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लालू के एक परिवार वाले यूपी में भी हैं, हमने उन्हें बिल्कुल शांत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह कर के दिखाती है, यही मोदी की गारंटी है। हमने एक तरफ भगवान राम के लिए भव्य मंदिर बनवाया, दूसरी तरफ अपराधियों और माफियाओं को राम-नाम सत्य कर भेजने का काम किया।
पार्टी से बगावत करने वालों पर किया प्रहार, पीएम मोदी पर गाया गाना, देखें पूरा वीडियो
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा डॉ अम्बेडकर की जयंती पर उनके द्वारा बनाई गई संविधान को बचाने का लें संकल्प – तेजस्वी ने सरकार बनने पर युवाओं को एक करोड़ नौकरी व बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के साथ विशेष पैकेज देने की कही बात चिरपरिचित अंदाज में पीएम मोदी व सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा एनडीए नवादा को समझ रखा है प्रयोगशाला केन्द्र में महागठबंधन की सरकार बनी तब पांच सौ में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर बहना को मिलेगा एक लाख Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कौआकोल प्रखंड स्थित बापू इंटर विद्यालय पाण्डेयगंगौट के मैदान में रविवार को महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के समर्थन में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं पूर्व मंत्री सह वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने कहा कि मैं आप लोगों के पास मुद्दों की बात करने आया हूं। आज देश में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा तथा गरीबी आदि सबसे बड़ा दुश्मन है, लेकिन भाजपा सरकार इस पर बात नहीं करेगी। वह इधर-उधर के मुद्दों पर बात कर लोगों का घ्यान भटका रहा है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने नवादा लोकसभा के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को स्थानीय बताते हुए कहा कि इनके सांसद बनने के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि नवादा में भाजपा का प्रयोगशाला है, यहां हमेशा बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देती है, जो जीतकर दुबारा दर्शन नहीं देते हैं। उन्होंने जिलेवासियों को सचेत करते हुए कहा कि रामनवमी आ रहा है, आपलोगों को सतर्क रहना है। हमलोग कलम बाटते हैं तो उनलोग तलबार बाटते है। कलम से लोग पढ लिखकर नौकरी करेंगे तो तलबार वाले लोग दंगा-फसाद करेंगे। श्री यादव ने फिल्मी अंदाज में कहा तेजस्वी यादव ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि देश में पिछले 10 वर्ष से पीएम मोदी की सरकार है।
बिहार में 17 साल से डबल इंजन की सरकार चल रही है। आप खुद से पूछिये कि आपके यहां कितना विकास हुआ है। इस क्षेत्र से भाजपा व एनडीए के ही सांसद चुनकर आते रहे हैं। हमने श्रवण को यहां से उतारा है, जिन्होंने गरीबी देखी है और अंडा भी बेचने का काम किया है। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेष महासचिव राज कुमार यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेष उपाध्यक्ष गौतम कपूर चन्दवंशी, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव तथा जिला पार्षद नीतीश राज सहित हजारों लोग मौजूद थे।
केन्द्र में महागठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ नौकरी व पांच सौ में मिलेगा गैस सिलेंडर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हम अपने साथ परिवर्तन का पत्र लेकर आए हैं, जिसके तहत 15 अगस्त से ही सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज तथा महिलाओं को हर रक्षाबंधन पर एक लाख रूपये आदि का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे चाचा जो काम 17 साल में नहीं कर पाए, वह हमने 17 महीनों में कर दिखाया। हमने 17 महीना में 5 लाख सरकारी नौकरियां दी, परंतु मेरे हटने के बाद पेपर ही लीक होने लगा।
वहीं वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने भी केंद्र एवं राज्य सरकार पर करारा प्रहार करते हुए स्थानीय प्रत्याशी श्रवण कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील लोगों से किया। इसके पूर्व चुनावी मंच पर ही बाबा साहब की जयंती पर तेजस्वी एवं साहनी ने स्थानीय विधायक मो कामरान, हिसुआ विधायक नीतू सिंह, प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी सह पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव की मौजूदगी में केक काटकर भारत रत्न डॉ अंबेदकर का जन्मदिन मनाया। डॉ भीम राव अम्बेदकर की जयंती मनाने के बाद जनसभा में उपस्थित लोगों से लोकतंत्र और संबिधान को बचाने के लिए राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को 19 अप्रैल को लालटने छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा डॉ अम्बेडकर की जयंती पर उनके द्वारा बनाई गई संविधान को बचाने का लें संकल्प नेता प्रतिपक्ष के साथ नवादा पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज संबिधान रचियिता बाब साहब डॉ भीम राव अम्बेदकर की जंयती हमलोग इसी मंच से मना रहे है। आपलोगों को डॉ भीम राव अम्बेदकर द्वारा बनाई गई संविधान की रक्षा करने तथा लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना होगा
और यह तभी संभव होगा जब नवादा से महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव खास चुनाव है, आजादी की लड़ाई का चुनाव है, लोकतंत्र और बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाई गई संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे पूर्वज दो सौ साल लड़ाई लड़कर हिटलर से देश को आजाद कराया, ठीक उसी तरह से लड़ाई लड़कर लोकतंत्र और संविधान को बचाना है।
नवादा के श्यामली इंटरप्राइजेज महिंद्रा शोरूम में 40 लाख हैप्पी ग्राहकों के लिए काटा गया केक
महिंद्रा ट्रैक्टर का निकाला गया रोड शो, लगाया गया मुफ्त सर्विस कैम्प
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
देश भर में महिंद्रा ट्रैक्टर ने 60 सालों के शानदार सफर को तय करते हुए अपने 40 लाख ग्राहकों के नाम उत्सव मना रहा है। इसी को लेकर नवादा शहर के गोनावां स्थित श्यामली इंटरप्राइजेज महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में केक काटकर उत्सव मनाया गया।
महिंद्रा के डीजीएम पीके झा, शोरूम के संचालक पल्लव सिंह तथा टीएम आशीष कुमार झा ने संयुक्त रुप से अपने ग्राहकों और डीलरों की उपस्थिति में केक काटकर सेलिब्रेट किया। इसके उपरांत शोरूम से ट्रैक्टरों का रोड शो निकाला गया, जो नवादा से हिसुआ, सिरदला होते हुए रजौली गया।
वहीं शोरूम में वार्षिकोत्सव पर 5 ग्राहकों ने महिंद्रा ट्रैक्टर का डिलीवरी लिया। इसके अलावा जिले के कौआकोल में मुफ्त सर्विस कैम्प लगाया गया, जिसमें करीब तीन दर्जन ग्राहकों के ट्रैक्टर का सर्विस किया गया।
डीजीएम श्री झा ने बताया कि महिंद्रा ट्रैक्टर का लाल रंग पिछले 60 सालों से 40 लाख से अधिक किसानों के भरोसे का प्रतीक बन चूका है। उन्होंने कहा कि महिंद्रा ट्रैक्टर विश्वास की नंबर वन कंपनी के साथ लोगों को जुड़ने का मौका दिया है।
उन्होंने महिंद्रा ट्रैक्टर की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि 6 साल की वारंटी के साथ सबसे कम तेल खपत और माइलेज का मास्टर है। शोरूम संचालक पल्लव सिंह ने बताया कि 60 साल पूरा होने पर महिंद्रा ट्रैक्टर ने अपने ग्राहकों को प्रत्येक ट्रैक्टर की खरीद पर शानदार छूट का ऑफर दिया है।
उन्होंने कहा कि कम से कम मार्जिन मनी पर ग्राहकों को महिंद्रा ट्रैक्टर घर ले जाने की सबसे बड़ी ऑफर दी है। इसके अलावा आसान किस्तों के साथ कम से कम मासिक किस्त पर महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने का लाभ दे रही है।
इतना ही नहीं ब्याज दरों में फाइनेंसर के तरफ से भी कम से कम ब्याज दरों पर फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। मौके पर उपस्थित दर्जनों ग्राहकों व डीलरों सहित शोरूम के कर्मियों को केक काटकर खिलाया गया, जहां दिनों भर उत्सवी माहौल बना रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा वर्ष 2005 से पहले शाम को घरों से निकलना होता था मुश्किल पति-पत्नी व बेटा सब मिलकर राज करना चाहते हैं उनसे रहना है सावधान, केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार बढ़ रहा आगे भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने कहा विकसित भारत के साथ विकसित नवादा का लिया हूं संकल्प Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा लोकसभा क्षेत्र के वारिसलीगंज स्थित माफीगढ़ मैदान में शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से बिहार में कितना काम हुआ है, आपलोग जानते है। हर क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची गई। वर्ष 2005 से पहले लोग भयवश शाम को घरों से निकलना नहीं चाहते थे, तब के और अब के सरकार में कितना अंतर है इसे मत भूलिए।
इस बात का स्मरण कर नवादा लोकसभा के एनडीए से भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर को कमल छाप पर वोट देकर केंद्र में फिर से मोदी की सरकार बनाने में नवादा के मतदाता बड़ी भूमिका निभाएं। भीषण गर्मी में सडक मार्ग से करीब एक बजे सभा स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आप लोग सावधान रहिए आपको दिग्भ्रमित करने के लिये विरोधी लगे हुए हैं, परंतु उस दिन को याद कीजिए जब 2005 के पहले जो सरकार बिहार में थे वह कैसी हालत बना दी थी, जब हम आए तब से कितना बदलाव हुआ। अपराधियों को या तो जेल जाना पड़ा या अपने-अपने मांद में घुसना पड़ा।
मुसीबत के दलदल से बिहार को निकालने का काम किया गया। आज बिहार में बेहतर सड़कें हैं तो अस्पतालों में दवा के साथ चिकित्सक मौजूद हैं, जहां इलाज के लिए रोगियों की लंबी लाईन लगी रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लडकियां पांचवी तक ही पढ़ाई कर पाती थी, परंतु आज शिक्षा का स्तर कितना बढ़ गया है। बच्चों कि पढ़ाई के लिए साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति के अलावा चकाचक विद्यालय भवन और शिक्षक मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण से लेकर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़े जीविका दीदियों को बढ़ावा देने का काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपलोगों का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा तब केंद्र के सहयोग से बिहार और तेजी से बढ़ता रहेगा।
सीएम ने कहा एक ही परिवार के लोग 15 सालों तक करते रहे राज मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि एक ही परिवार के लोग 15 साल तक लगातार शासन करते रहे। उनको जब मौका मिलता है, तब पति-पत्नी व बेटे सब चुनाव में उतर जाते हैं। हम आपके लिए काम करते हैं, लेकिन वे लोग खुद की कमाई करने के लिए काम करते हैं। अगले विधान सभा चुनाव से पूर्व दस लाख से अधिक नौकरियां देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले हिंदू मुस्लिम में झगड़े हुआ करता था, लेकिन अब नहीं होता है। मुस्लिम लोगों को भी सभी तरह की सुविधा दी गई।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बार-बार आप लोगो से कह रहे हैं कि पिछली बातो को अपने बच्चो को बताइए और विरोधियों को एक भी वोट जाने नहीं दें। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में विरोधियों के साथ जाकर देख लिया अब एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री को वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी तथा एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर आदि ने फूल माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक अरुणा देवी ने लोगांे से नीतीश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए विवेक ठाकुर को कमल निशान पर वोट देने की अपील की।
जनसभा में बिहार के विकास पर नेताओं ने दिया भाषण चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फैसले की घड़ी अब नजदीक आ गई है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश को आप किस दिशा में ले जाना चाहते हैं यह निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत सबसे ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा और उससे डेढ़ गुणा ज्यादा बिहार बढ़ रहा है। वहीं सांसद संजय झा ने कहा कि भागीरथी प्रयास से मुख्यमंत्री ने गंगाजल को नवादा की धरती पर लाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि किसी कार्य के बारे सोचना अलग बात है और उसे जमीन पर उतरना अलग बात है। नवादा लोकसभा से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने कहा कि एक समय नवादा कठिन दौर से गुजरा था, जिसे मुख्यमंत्री के प्रयास से विकास की ओर लाया जा सका, जिसका हक आप मतदाताओं से मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने नई उछाल के साथ खड़ा है, उसे विकसित भारत बनाना है। विकसित भारत के साथ विकसित नवादा बनाने का मैने संकल्प लिया है। आपसे निवेदन है कि आगामी 19 अप्रैल को कमल छाप पर वोट देकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने में भरपूर सहयोग करेंगे।
सभा को जहानाबाद सांसद चंदेष्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व विधान पार्षद सलमान राजीव तथा पूर्व विधायक अनिल सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष सुमन कुमार तथा संचालन विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह ने किया। मौके पर जिला पार्षद अंजनी कुमार, शैलेंद्र शर्मा, प्रमुख रवि देवी, अजय कुमार रविकांत, मुखिया मृत्युंजय कुमार, अफरोजा खातून, श्याम सुंदर सिंह, प्रमोद कुमार चुन्नू, मुखिया संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, निरंजन कुमार तथा जदयू नेता संजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।