Home Blog Page 101

बड़ी खबर- जानिए, अनारक्षित यात्रियों के लिए रेलवे ने कैसे उपलब्ध कराया सस्ते भोजन की सुविधा, पढ़ें पूरी खबर 

0

देश भर के 100 रेलवे स्टेशनों पर लगभग 150 इकोनॉमी मील काउंटर उपलब्ध 

सस्ते भोजन की सुविधा पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के 20 प्रमुख स्टेशनों पर करायी गयी उपलब्ध

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार  

रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में अनारक्षित यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी गई है। यात्रियों को किफायती दर पर भोजन (इकोनॉमी मील) उपलब्ध कराया जा रहा है।

आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ये भोजन प्लेटफार्मों पर सामान्य श्रेणी के कोचों के निकट स्थित काउंटरों पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि यात्रियों को यह सुविधा बगैर किसी परेशानी के आसानी से उपलब्ध हो सके।

विदित हो कि देश भर के 100 रेलवे स्टेशनों पर लगभग 150 इकोनॉमी मील काउंटर उपलब्ध है। पिछले वर्ष लगभग 51 स्टेशनों पर इस सेवा की शुरूआत की गयी थी,

जिसमें विस्तार किया गया है। निकट भविष्य में और अधिक स्टेशनों को शामिल करते हुए इस पहल को और आगे बढ़ाने की योजना है। इकोनॉमी मील (किफायती भोजन) की सुविधा पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के द्वारा 20 प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध करायी गयी है

तथा आवश्यकतानुसार अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। दानापुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी देते हुए कहा कि

भारतीय रेल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ मिलकर यात्रियों में विशेषकर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की सेवा के लिए एक नई पहल के साथ कदम बढ़ा रही है,

जिसमें किफायती दर पर 20 रूपए में इकोनॉमी मील (सस्ते भोजन) तथा 50 रूपए में स्नैक्स मील (कॉम्बो भोजन) उपलब्ध कराया जा रहा है।

रामनवमी जुलूस गुजरने से ठीक पहले ऐसे स्कार्पियो में लगी आग, मचा अफरा-तफरी, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व मंत्री के भागना का था स्कार्पियो

एसोसिएशन के पूर्व मंत्री नवादा स्टेशन पर रिश्तेदार को ट्रेन चढ़ाकर लौट रहे थे, स्टेशन रोड में हुई हादसा 

दो दमकल आग बुझाने में करते रहा मशक्कत, जलकर खाक हुआ स्कार्पियो 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा नगर के स्टेशन रोड में उस वक्त एक स्कार्पियो में आग लग गई जब उस रास्ते से रामनवमी जुलूस गुजरने वाला था। घटना स्थल से 500 गज दूरी पर रामनवमी जुलूस था, तभी स्टेशन रोड में एक स्कार्पियो में अचानक आग लग गई।

जिसके बाद दमकल की टीम गैस वाहन लेकर पहुंची, लेकिन आग नहीं बूझ सका। इसके बाद पानी वाला दमकल पहुंचा और फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान स्कार्पियो का चक्का ब्लास्ट करने लगा, तब लोग भागने लगे। हालांकि आग तो बूझ गया, परंतु स्कार्पियो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

बताया जाता है कि नवादा पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व मंत्री संजीत कुमार अपने रिश्तेदार को नवादा स्टेशन स्कार्पियो से दिल्ली के लिए हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ाने आये थे,

जिसके बाद वह स्टेशन रोड के रास्ते लौट रहे थे, तभी राजश्री होटल के समीप स्कार्पियोके एसी बॉक्स से धुआं निकलने लगा। यह देख गाड़ी रोकर वह जैसे ही बाहर निकले आग तेजी से स्कार्पियो को अपने चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि स्कार्पियो संख्या-बीआर 27सी -4683 उनके भागना कुंदन कुमार के नाम से है। इस अगलगी के दौरान वाहन में रखे सभी कागजात जल जाने की आशंका जताया जा रहा है। फिलवक्त इस घटना में किसी भी जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

नवादा में बारातियों को लूटने वाला गिरोह का कैसे हुआ पर्दाफाश, 4 लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर

0

डकैती की एक बड़ी योजना बना रहे 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में सीएसपी संचालक को भी लूटने का किया था काम
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो बारातियों को लूटने का काम किया करता था। इतना ही नहीं छह माह पूर्व एक सीएसपी संचालक को भी लूटने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सोमवार को एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 16 अप्र्रैल 2024 की रात्रि रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ अज्ञात अपराधकर्मिओ द्वारा तिलक समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति से उसका बाइक, दो मोबाइल एवं कुछ नगद राषि लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर रोह थाना में 17 अप्रैल को कांड संख्या-117/24 के तहत धारा 394 भादवि दर्ज किया गया।

इस घटना के दो दिन बाद ही पुनः 19 अप्रैल 2024 के रात्रि में रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ अज्ञात अपराधकर्मिओ द्वारा घर से बारात जाने के क्रम में कुम्हरावां गांव के पास से एक व्यक्ति से बाइक, एटीएम कार्ड एवं कुछ नगद राशि की लूट के घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में भी रोह थाना में 20 अप्रैल को कांड संख्या-121/24 दर्ज किया गया। इन दोनों लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने थानाध्यक्ष के नेतृतव में एक एसआईटी का गठन किया।

एसपी ने बताया कि 21 अप्रैल को गश्ती के क्रम में सटीक आसूचना संकलन हुआ कि कुछ व्यक्ति के द्वारा कुम्हरावां से मरुई जाने वाले रास्ते में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर गश्ती दल वहां पहुंची ही थी, तभी पुलिस को देखकर वे लोग वहां से भागने लगे। जिसके बाद गश्ती दल के मुसतैदी से 4 अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया तथा शेष 3 अभियुक्त वहां से भागने में सफल रहे।

एसपी श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से 2 देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, लूट की दोनों बाइक, 42 हजार रूपये नगद, 4 मोबाइल तथा एटीएम कार्ड बरामद किया गया। इस सन्दर्भ में 7 अभियुक्तों के विरूद्ध डकैती की घटना का योजना बनाते हुए रोह थाना में 21 अप्रैल को कांड संख्या- 123/24 के तहत धारा 399,402 भादवि दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि चारों अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों ने दोनों लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

शादी व तिलक समारोह तथा राह चलते लोगों के साथ लूट की घटना को देता था अंजाम
एसपी ने बताया की उनके गिरोह द्वारा शादी व तिलक समारोह में आये लोगों तथा राह चलते लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल के दिन भी गिरफ्तार अपराधियों द्वारा किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस दल वहां पहुंच गयी और उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त द्वारा यह स्वीकारा गया कि रोह
थानाक्षेत्र अंतर्गत पिछले वर्ष नवम्बर माह में सीएसपी संचालक से नगदी लूट कांड में भी उनकी संलिप्तता रही है। इस सन्दर्भ में रोह थाना में 6 नवम्बर 2023 को कांड संख्या 399/23 के तहत धारा 392 भादवि पूर्व से दर्ज है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ कर इन्हें न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है। साथ ही फरार शेष 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही तकनीकि अनुसंधान कर फरार सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों में सभी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत मरुई काजीचक का रहने वाला है, जिसमें रविन्द्र यादव का 19 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार, रामावतार यादव का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, मनोज यादव का 18 वर्षीय पुत्र केजीएन कुमार तथा देवनंदन यादव का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार शामिल है।

रामनवमी शोभायात्रा में जाने से पहले जान लें क्या है प्रशासनिक तैयारी, पढ़ें पूरी खबर 

0

डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
भड़काउ गतिविधि या टिप्पणी व उपद्रव मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शहर में शोभायात्रा सोमवार को निकाली जानी है, जिसमें शांतिपूर्ण वातावरण में शोभायात्रा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखी है। शोभायात्रा के पूर्व रविवार को डीएम प्रशांत कुमार सीएच व एसपी कार्तिकय के शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च शहर में निकाला गया।

समाहरणालय से जवानों द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च मुख्य बाजार होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों व मुहल्लों से होते हुए समाहरणालय परिसर में सम्पन्न हुआ। रामनवमी शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा व झांकी को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है।

विभिन्न जगहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती की गयी है। डीएम प्रशांत कुमार सीएच व एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम एसपी ने रामनवमी पर्व पर निकलने वाली सभी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से निकालने की अपील की है।

शोभायात्रा के दौरान तलवार, आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी-भाला, गंडासा या अन्य कोई हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी तरह के भड़काउ गतिविधि या टिप्पणी व उपद्रव मचाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। रामनवमी पर्व व शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसते हुए संयुक्तादेश जारी कर दिया है।

डीएम प्रशांत कुमार सीएच तथा एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने संयुक्तादेश जारी कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

गौरतलब हो कि 17 अप्रैल को रामनवमी पूजा सम्पन्न होने के बाद 22 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूर्व में घटित घटना को लेकर जिला प्रशासन काफी अलर्ट है। शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा सादे लिबास में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है।

पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी हुई रद्द
डीएम प्रशांत कुमार सीएच द्वारा विधि व्यवस्था को देखते हुए जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों का छुट्टी अगले आदेश तक रद्द करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि रामनवमी त्योहार 2024 को जिले में शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया है। रामनवमी त्योहार के अवसर पर नवादा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी शोभायात्रा निकाले जाते हैं।

यह जिला पूर्व से ही संवेदनशील जिला रहा है। शांतिपूर्ण वातावरण में शोभायात्रा को संपन्न करने के लिए जिला संजुक्तादेश निर्गत किया गया है। डीएम ने बताया कि रामनवमी त्योहार के अवसर पर निकाले जाने वाले शोभायात्रा एवं निर्वाचनोंपरांत विधि व्यवस्था को देखते हुए जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों का छुट्टी अगले आदेश तक रद्द किया जाता है। किसी भी पदाधिकारी व कर्मी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता है तो डीएम से अवकाश स्वीकृति के पश्चात ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति दी गई है।

नवादा में चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर ऐसे निकाली गई शोभायात्रा, पढ़ें पूरी खबर 

0

भगवान महावीर की 2623वीं जयंती पर नवादा जैन समाज के लोगों ने में दिखा उत्साह, उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लगाया जा रहा था नारा
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर भगवान महावीर जयन्ती के अवसर पर जीओ और जीने दो, अहिंसा परमो धर्मः विश्व की शांति अहिंसा से ही होगी जैसे जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।

शनिवार को भगवान महावीर की 2623वीं जन्म जयन्ती महोत्सव जैन समाज के जैन परिवारों द्वारा धूमधाम से मनाया गया, जिसमें प्रातः प्रभातफेरी के साथ भगवान महावीर का जन्मोत्सव प्रारंभ किया गया,

तत्पश्चात भगवान महावीर का अभिषेक एवं पूजन, झंडोत्तोलन का कार्यक्रम जैन मंदिर नवादा के प्रागंण में किया गया। दोपहर में भगवान महावीर की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर ढोल-ताशे व गाजे-बाजे तथा हाथी, घोड़े के साथ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी,

जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई भगवान महावीर के संदेशों एवं भजन का जयघोष करती हुये पुरुष च महिलाएं तथां बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। सभी पुरुष एवं महिलाएं श्वेत और पीले वस्त्रों में श्रद्धा के साथ उत्साह पूर्वक नाचते गाते झूम रहे थे।

साथ ही जन जन को यह संदेश देने का भी प्रयास किया गया कि भगवान महावीर के द्वारा बताए गए संदेशों के द्वारा ही पूरे विश्व का कल्याण एवं शांति होगी। शोभायात्रा का समापन नगर के अस्पताल रोड स्थित जैन मंदिर में किया गया।

संध्या समय मंदिर में भव्य महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरान्त महावीर जयन्ती कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम में नवादा जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष अभय जैन, सचिव मनोज जैन, सह सचिव संजय जैन, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, मुकेश जैन तथा नवादा जैन समाज के सभी परिवार व सदस्य मौजूद थे।

चातर हॉल्ट के पास पांच बार हो चुकी है ट्रेन दुर्घटना, कैसे मालगाड़ी ने यात्रियों से भरी ऑटो को रौंदा, पढ़ें पूरी खबर 

0

किउल-गया रेलखंड के चातर हॉल्ट पर मालगाड़ी के चपेट में ऑटो के आने से एक महिला की हुई मौत, दस घायल 
चातर हॉल्ट के पास मानवरहित अवैध समपार फाटक पार करने के दौरान हुई हादसा
ककोलत जलप्रपात से स्नान कर लौट रहा था पूरा परिवार
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में रविवार को किउल-गया रेलखंड पर मालगाड़ी के चपेट में आने से ऑटो पर सवार एक महिला की मौत हो गई है। वहीं इस भीषण दुर्घटना में दस लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। दुघटना में घायल सभी जख्मी एक ही परिवार के हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में ऑटो का परखच्चा उड़ गया।

यह घटना जिले के नरहट थाना क्षेत्र के चातर हॉल्ट के पास किऊल-गया रेलखंड पर घटी है। बताया जा रहा है कि मानवरहित अवैध  रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑटो पर सवार एक महिला की मौत हो गई। फाटक नहीं रहने के कारण ऑटो ड्राईवर को मालगाड़ी आता हुआ नहीं दिखाई दिया और वो रेलवे ट्रैक पार करने लगा, तभी तेज रफ्तार से अचानक मालगाड़ी आ गयी, जिससे ऑटो को मालगाड़ी अपने चपेट में ले लिया।

सात लोगों की हालत गम्भीर
इस भीषण दुर्घटना में सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक महिला की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी अपने भाई मुरारी कुमार के शादी में मायके हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव आई थी।

18 अप्रैल को ब्यूटी कुमारी के भाई की शादी संपन्न होने के बाद रविवार को सभी परिवार ककोलत जलप्रपात गए थे, जहां से स्नान कर ऑटो से अपने घर सभी लोग लौट रहे थे, तभी चातर हॉल्ट के समीप अवैध फाटक को पार करने के दौरान ऑटो और मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। जिससे ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल दो की स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

चातर हॉल्ट के पास पांच बार हो चुकी है ट्रेन दुर्घटना

कियूल-गया रेलखंड पर चातर हॉल्ट के पास रेलवे का समपार फाटक नहीं रहने के कारण अब तक पांच बार ट्रेन और वाहन में टक्कर हो चुकी है। बताया जाता है कि दो बार ट्रैक्टर के चक्का पटरी में फंस जाने के कारण ड्राइवर ट्रेन आता देख गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था और ट्रेन दुर्घटना हुई है।

एक बार पटरी पर पिकप वाहन और एक बार स्कार्पियो वाहन पटरी पर फस जाने के बाद ड्राईवर गाड़ी छोड़ जान बचाकर भाग गया और ट्रेन दुर्घटना हई है। इसबार ऑटो रेल पटरी पार करते समय अचानक मालगाड़ी आने के कारण दुर्घटना हुई है, जिसमें एक महिला की जान चली गई और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें 7 का गम्भीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

आखिर कब रेल अधिकारीयों की खुलेगी नींद

गया-नवादा पथ से खानपुर के समीप से गुजरने वाली यह सड़क अकबरपुर एवं रजौली की दूरी को कम करती है, जिसके कारण उधर आने-जाने वाले अधिकांश लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। साथ ही उस इलाके के सैकड़ो गांव के लोगों का प्रमुख आवागमन का साधन भी यही मार्ग है। इतना व्यस्त मार्ग होने के बावजूद भी यहां रेलवे प्रशासन के द्वारा न तो रेलवे क्रॉसिंग बनाया गया है और ना ही अंडरपास बनाया गया, जिसके कारण प्रतिवर्ष इस जगह पर भीषण दुर्घटना होते रहता है, जिसमें कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द ही यहां पर रेलवे फाटक एवं अंडरपास निर्माण कराने का मांग किया है।

हिसुआ विधायक भी पहुंची घटना स्थल
घटना की खबर सुनकर स्थानीय हिसुअ विधायक नीतू सिंह घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित परिजनों ढाढ़स बंधाया तथा रेल अधिकारियों से बात कर उक्त जगह पर अविलम्ब रेलवे अंडरपास बनाने का मांग किया। उन्होंने कहा कि इस दुःख की बेला में हमारी सहानुभूति हमेशा पीड़ित परिजनों के साथ रहेगी। मैं अपने स्तर से पड़ित परिजनों को भरपूर सहायता देने का आश्वासन देती हूं।

डीएम ने क्यों कहा नवादा लोकसभा क्षेत्र में नहीं होगा कहीं भी पुनर्मतदान, पढ़ें पूरी खबर  

0

नवादा लोकसभा का मतदान समाप्ति बाद डीएम ने जिलेवासियों को दी बधाई
केएलएस कॉलेज नवादा में 4 जून को होना है मतगणना
प्रेसवर्ता आयोजित कर चुनाव से संबंधित दी गई जानकारी
डीएम ने कहा मतदान के दिन नहीं हुई कोई अप्रिय घटना
लोकसभा चुनाव 2024 में वोट करने में पिछड़ गई आधी आबादी
2006124 के विरूद्ध 866735 मतदाताओं ने डाला वोट
43.73 प्रतिशत पुरूष व 42.64 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने की मताधिकार का प्रयोग

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

39-नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न होने के बाद समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने नवादा में मतदान के दिन उत्साह के महौल में बुजुर्ग महिला-पुरूष मतदाताओं द्वारा कतारबद्ध तरीके से मतदान में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

शनिवार को आयोजित स्कूटनी बैठक में 39-नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य (प्रेक्षक) तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के साथ-साथ इस संसदीय क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रत्याशी प्रतिनिधि व निर्वाचन अभिकर्ता भी उपस्थित रहे। शुक्रवार को सम्पन्न हुए मतदान के दौरान प्राप्त शिकायत पत्रों तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित स्कुटनी के दौरान सभी संबंधित प्रपत्रों व प्रतिवेदनों की संवीक्षा की गयी। डीएम श्री सीएच ने कहा कि संवीक्षोपरांत मतदान की प्रक्रिया को नियमानुकूल मानते हुए पुनर्मतदान की कोई अनुशंसा नहीं की गयी है।

मतदान के दिन नहीं हुई कोई अप्रिय घटना
प्रेसवार्ता के दौरान डीएम श्री सीएच ने बताया कि नवादा लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने में जिलेवासियों का बेहतर सहयोग मिला है। चुनाव के दिन किसी प्रकार की कोई अपराध और कदाचार की घटनाएं तथा उनपर की गई कार्रवाई की संख्या शून्य है। उन्होंने कम मतदान होने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि बीएलओ की लापरवाही से वोट प्रतिशत में कमी आया है, जिसको लेकर लापरवाह बीएलओ के मामले को संज्ञान में लिया गया है।

मतदान केन्द्र से एक सिपाही का चोरी रायफल व कारतूस को पुलिस ने किया बरामद
डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने बताया कि नवादा लोकसभा अन्तर्गत पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-234 प्राथमिक विद्यालय राजे बिगहा में ड्यूटी पर तैनात समस्तीपुर जिला बल के सिपाही संख्य-558 उत्तम कुमार राउत का एसएलआर रायफल और मैगजिन में रहे 20 कारतूस चोरी हो गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। डीएम ने बताया कि सिपाही उत्तम कुमार राउत को निर्वाचन कार्य में लापरवाही के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

केएलएस कॉलेज नवादा में 4 जून को होना है मतगणना
डीएम ने बताया कि सभी इवीएम मशीन को केएलएस कॉलेज नवादा के बजगृह में सुरक्षित रखा गया है। सभी विधानसभा के लिए उक्त कॉलेज में अलग-अलग स्ट्रांग रूम में इवीएम को रखकर प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना 4 जून को निर्धारित है। मतगणना के दिन सभी प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील तोड़कर वोटों की गिनती के लिए इवीएम मशीन निकाला जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 में वोट करने में पिछड़ गई आधी आबादी
नवादा लोकसभा में कुल मतदाताओं की संख्या- 2006124 है, जिसमें कुल 866735 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत-43.20 है। उन्होंने बताया कि 170 बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में कुल 233944 मतदाताओं के विरूद्ध 103586 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका प्रतिशत-4428 है।

235 रजौली विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या- 337441 है, जिसमें 155218 मतदाताओं ने वोट दिया, जिसका प्रतिशत- 46 है। 236 हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदाता 386362 के विरूद्ध 170459 मतदाताओं ने वोट दिया, जिसका कुल प्रतिशत- 44.12 है। 237 नवादा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या- 364330 है, जिसमें 157154 मतदाताओं ने वोट देने का काम किया, जिसका प्रतिशत- 43.14 है।

238 गोविंदपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या-325117 है, जिसमें 134269 मतदाताओं ने वोट दिया, जिसका कुल प्रतिशत- 41.30 है। वहीं 239 वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या- 358930 है, जिसमें 146049 मतदाताओं ने वोट दिया, जिसका कुल प्रतिशत- 40.69 है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 43.73 प्रतिशत पुरूष मतदाता तथा 42.64 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट दिया है।


नवादा लोकसभा में 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में हुआ बंद, 43.77 प्रतिशत पड़े वोट, पढ़ें पूरी खबर

0

कड़ी सुरक्षा के बीच नवादा लोकसभा में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न
मतदान के बाद देर रात्रि तक वज्रगृह में इवीएम जमा करने को लेकर मची रही आपाधापी
4 जून को प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, सुरक्षा प्रहरियों व सीसीटीवी की निगरानी में वज्रगृह का किया गया चाक-चौबंध सुरक्षा
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा लोकसभा का मतदान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो गया। जिला प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद किसी क्षेत्र से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं रही।

हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर इवीएम में खराबी के बाद घंटों मतदान बाधित रहा, लेकिन तुरंत इवीएम रिप्लेसमेंट के बाद मतदान शुरू करा दिया गया। इस दौरान नवादा लोकसभा क्षेत्र में कुल 43.77 प्रतिशत मतदान हुआ,

जिसमें रजौली विधानसभा में 45.38, हिसुआ विधानसभा में 47.03, नवादा विधानसभा में 41.38, गोविंदपुर विधानसभा में 40.20, वारिसलीगंज विधानसभा में 43.27 तथा बरबीघा विधानसभा में 45.39 प्रतिशत मतदान हुआ।

सामान्य मतदान केंद्रों के अलावा नक्सल प्रभावित तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी, जिसको लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करा लिया गया।

गौरतलब हो कि नवादा लोकसभा क्षेत्र के गोविंदपुर तथा रजौली विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया गया,

जबकि वारिसलीगंज, नवादा, हिसुआ तथा शेखपुरा जिला के बरबीघा विधानसभा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने निर्भिक होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सभी मतदान केंद्रों से इवीएम को वज्रगृह तक पहुंचाने की प्रक्रिया देर रात्रि तक जारी रहा। वहीं वज्रगृह में इवीएम रखे जाने के दौरान सभी प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि भी जुटे रहे।

इसके अलावा 4 जून तक प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को सीसीटीवी के निगरानी में रखे इवीएम का देख-रेख करने की भी सुविधा दी गई है। 


नवादा के युवक का नालंदा में हुई हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की जताई जा रही आशंका, पढ़ें पूरी खबर

0

पीट-पीट कर युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका, जांच में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नालंदा पुलिस ने शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव निवासी हीरा यादव के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है।

युवक का शव कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछु बिगहा स्थित दरवेशपुरा की तरफ जाने वाली पक्की सड़क पर पड़ा हुआ मिला। राजगीर एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने यह जानकारी मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की गई है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या प्रेम प्रसंग का एक कारण बताया जा रहा है।

कतरीसराय थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या पीट-पीटकर की गई है।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से मिले टेक्निकल एविडेंस के आधार पर आगे का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

घटनास्थल पर मृतक के परिजन पहुंचे हैं, जिनसे पूछताछ में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। गौरतलब हो कि नवादा में शुक्रवार को मतदान चल रहा था और

उधर सीमावर्ती क्षेत्र कतरीसराय में युवक की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दिया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

नवादा में चुनाव ड्यूटी पर लगे जवान का एसएलआर रायफल व कारतूस हुआ चोरी, पढ़ें पूरी खबर 

0

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जवान को किया गया निलंबित 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार  

नवादा से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आया है, जिसमें चुनाव ड्यूटी पर लगे एक जवान का एसएलआर रायफल व 20 जिन्दा कारतूस चोरी कर ली गई।

इस घटना को लेकर पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं डीएम व एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जवान को निलंबित कर दिया। यह घटना शुक्रवार की सुबह 4 बजे की है।

बताया जा रहा है कि 39-नवादा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 239-वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-234 प्राथमिक विद्यालय, ग्राम राजो बिगहा दायां भाग पर समस्तीपुर जिला बल के सिपाही संख्या-558,

उत्तम कुमार राउत द्वारा स्थानीय थाना में सूचना प्राप्त हुई कि श्री राउत का एसएलआर रायफल, जिसमें 20 राउंड गोली था, वो नहीं मिल रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई को लेकर पकरीबरावां थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे।

इस संबंध में पकरीबरावां थाना कांड संख्या-179/24 दर्ज किया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं डीएम और एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश में सिपाही संख्या-558,

उत्तम कुमार राउत को निर्वाचन कार्य में लापरवाही के लिये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सिपाही राउत के स्थान पर रिजर्व बल से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

हालांकि इस घटना से विधि-व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुआ है। मतदान केन्द्र पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

You cannot copy content of this page