सात समंदर पार जापान तक पहुंची छठ की महिमा, सूर्य उपासना के लिए पिरौटा पहुंचीं जापानी शिक्षिका

सात समंदर पार जापान

नहाय-खाय की परंपरा से जुड़कर काना मियामुरा ने करीब से जाना बिहार की लोक आस्था और धार्मिक संस्कृति का महत्व, प्राचीन सूर्य मंदिर बना विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। लोक आस्था का महापर्व छठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट श्रद्धा का ऐसा प्रतीक है, जिसकी महिमा अब सात समंदर पार भी लोगों को आकर्षित कर रही है। बिहार की इसी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आकर्षण जापान की एक शिक्षिका को नवादा के एक छोटे से गांव तक खींच लाया।

ads

अकबरपुर प्रखंड के पिरौटा गांव में जापान से आईं शिक्षिका काना मियामुरा ने छठ महापर्व की पारंपरिक शुरुआत नहाय-खाय के साथ की। विदेशी मेहमान की इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सुकता ने पूरे इलाके में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

ad

जापान की निवासी काना मियामुरा विशेष रूप से बिहार के पारंपरिक छठ महापर्व को करीब से समझने और इसकी धार्मिक मान्यताओं एवं सांस्कृतिक विशेषताओं का अनुभव करने पिरौटा पहुंची हैं। उन्होंने नहाय-खाय की परंपरा को करीब से देखा और इस महापर्व से जुड़ी लोक मान्यताओं, नियमों तथा सूर्य उपासना की विशेषताओं को समझने में रुचि दिखाई।

शक्ति, बुद्धि और भक्ति

छठ महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सादगी, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति समर्पण है। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा मानव जीवन में प्रकृति और सूर्य की महत्ता का संदेश देती है। यही वजह है कि छठ की आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विशिष्टता देश-विदेश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

ad

प्राचीन सूर्य मंदिर से जुड़ी है पिरौटा की धार्मिक पहचान

अकबरपुर प्रखंड का पिरौटा गांव अपने प्राचीन सूर्य मंदिर के कारण विशेष धार्मिक पहचान रखता है। छठ महापर्व के अवसर पर यहां श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिलता है।

ads

सूर्य उपासना की प्राचीन परंपरा से जुड़े इस मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। अब इस धार्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

ads

भारत-जापान की सांस्कृतिक मित्रता को मजबूत करने की पहल

इस पूरे प्रयास में पिरौटा निवासी एडवोकेट रंजन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे भारत और जापान के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के साथ बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

advertisment

गौरतलब है कि इस वर्ष होली के अवसर पर भी रंजन कुमार ने जापान से आए पर्यटकों को पिरौटा गांव पहुंचाया था, जहां विदेशी मेहमानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ होली मनाकर भारतीय लोक संस्कृति और आपसी सौहार्द का अनुभव किया था। अब छठ महापर्व के माध्यम से विदेशी मेहमानों को बिहार की लोक आस्था और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने की यह पहल आगे बढ़ रही है।

ads

गांव की परंपराओं को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान

जापानी शिक्षिका काना मियामुरा का पिरौटा पहुंचना इस बात का सुंदर उदाहरण है कि भारतीय संस्कृति की वास्तविक खूबसूरती केवल बड़े शहरों और पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं है। गांवों में सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराएं, लोक आस्था और सामाजिक एकजुटता भी दुनिया को आकर्षित करने की क्षमता रखती हैं।

advertisement

पिरौटा में छठ महापर्व के जरिए सामने आई यह सांस्कृतिक तस्वीर नवादा के लिए गौरव का विषय है। यह पहल न केवल बिहार की धार्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की संभावना जगाती है, बल्कि स्थानीय पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी एक सकारात्मक संदेश देती है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page