नवादा में सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप: पहली पत्नी की बेटियों से कथित नाराजगी के बीच सौतेली मां पर जहर देकर हत्या करने का आरोप, दंडाधिकारी की मौजूदगी में जमीन से बरामद हुआ शव
Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले के धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि सौतेली मां ने अपनी सौतन की बेटी को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और घटना को छिपाने के लिए शव को जमीन में गाड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कर शव बरामद कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी अनुसार, बेलखुंडा गांव निवासी सोहर यादव ने पहली पत्नी की मौत के बाद रिंकी देवी से शादी की थी। पहली पत्नी से उनकी तीन बेटियां थीं। आरोप है कि ये बेटियां उनकी सौतेली मां को पसंद नहीं थीं। इसी बीच गुरुवार को एक बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को जमीन से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने मृतका के पिता सोहर यादव और सौतेली मां विद्या देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आखिर बेटी की मौत के पीछे क्या था पूरा राज? क्या सच में जहर देकर हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश की गई? इन सवालों का जवाब फिलवक्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद सामने आएगा। लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया है।


Recent Comments