उड़ीसा के अंतरराज्यीय चोर गिरोह का नवादा पुलिस ने किया पर्दाफाश

बैंक से निकाले गए 3.10 लाख रूपये की चोरी मामले में 6 शातिर गिरफ्तार, नकदी समेत कई सामान बरामद

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर हिसुआ थाना क्षेत्र में हुए 3 लाख 10 हजार रूपये चोरी कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से नकद राशि, मोटरसाइकिल, मोबाइल, मास्टर चाबी समेत कई सामान बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 को हिसुआ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बैंक ऑफ इंडिया, हिसुआ शाखा से 3 लाख 10 हजार रूपये की निकासी कर अपनी गाड़ी की डिक्की में रखा था।

पेट्रोल पम्प के पास दिया गया था घटना को अंजाम

बताया गया कि गंगटेव पेट्रोल पंप के समीप खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर अज्ञात चोरों ने रुपये चोरी कर लिए थे। मामले में हिसुआ थाना कांड संख्या 268/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तकनीकी एवं मानव सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस ने 28 मई 2026 को छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने गिरोह बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार इनकी संलिप्तता पूर्व में दर्ज कांड संख्या 84/26 में भी सामने आई है।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण- अजय दास, उम्र 28 वर्ष, पिता विजय दास, ग्राम मुंडूमल प्रसाद, थाना कोड़ेनपुर, जिला गजपुर, राज्य उड़ीसा। देवेंद्र दास, उम्र 18 वर्ष, पिता टुकना दास, साकिन मुस्तफापुर, थाना थामनगर, जिला भद्रक, राज्य उड़ीसा। टीटो बाला, उम्र 35 वर्ष, पिता टीटो मार्कण्डेय, साकिन सुरूडा, थाना सुरूडा, जिला बरसपुर, राज्य उड़ीसा। राजेश दास, उम्र 25 वर्ष, पिता विजय दास, ग्राम मुंडूमल प्रसाद, थाना कोड़ेनपुर, जिला गजपुर, राज्य उड़ीसा। अशोक कुमार दास, उम्र 27 वर्ष, पिता कृष्णदास, साकिन शासान, थाना गोंदारी पोखरी, जिला भद्रक, राज्य उड़ीसा। टीटो मार्कण्डेय, उम्र 55 वर्ष, पिता टीटो लक्ष्मण, साकिन सुरूडा, थाना सुरूडा, जिला कोनझम बरसपुर, राज्य उड़ीसा शामिल है।

पुलिस ने की ये बरामदगी- 53 हजार रूपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 3 एंड्रॉयड मोबाइल एवं कीपैड मोबाइल, 2 पायल, 2 मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट, 1 लकड़ी का गुलैल,1 एटीएम कार्ड, 1 लोहे का मास्टर चाबी, घटना के समय पहने गए कपड़े, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 पावर बैंक, 4 से 5 आधार कार्ड बरामद किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह गिरोह बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले लोगों की रेकी कर वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page