कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर विधायक मो कामरान ने खाया दही-चूड़ा का भोज, कहा सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक है मकर संक्रांति, पढ़ें पूरी खबर

कौआकोल प्रखंड राजद कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का हुआ आयोजन, हर वर्गों के साथ मो कामरान का है दोस्ताना अंदाज, गोविंदपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बने मो कामरान, ठड में पहला जनप्रतिनिधि विधायक मो कामरान है जिसने दो हजार गरीबों के बीच बांटा कंबल

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा अंतर्गत कौआकोल प्रखंड के बिझो गांव स्थित प्रखंड राजद कार्यालय में सोमवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। मकर संक्राति के अवसर पर आयोजित भोज में पार्टी से जुड़े सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने चूड़ा-दही, तिलकुट तथा आलूदम का भोज खाकर एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी।

कार्यक्रम में स्थानीय राजद विधायक मो कामरान भी पहुंचे और राजद कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर चूड़ा-दही का आनंद उठाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मकर सक्रांति बिहार का पारंपरिक पर्व है, जो सामाजिक समरसता और सद्भाव का भी प्रतीक माना जाता है, इसके आयोजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ता है।

मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, बिनोद यादव, कुंदन कुमार, मुजफ्फर आलम, देवेंद्र कुमार तथा सत्येन्द्र कुमार यादव आदि मौजूद थे। वहीं विधायक मो कामरान एक दिन पूर्व गोविंदपुर प्रखंड के जिला परिषद डाक बंगला में स्थानीय विधायक मो कामरान और एनजीओ अखंड भारत के अध्यक्ष पिंकी पॉल मंडुला के संयुक्त तत्वाधान में दो हजार असहाय, गरीब व लाचार लोगों के बीच बढ़ती शीतलहरी में कंबल वितरण कर बड़ी राहत देने का काम किया।

यह पहला मौका है कि ठंड में किसी जनप्रतिनिधि विधायक के द्वारा कंबल वितरण किया गया है। विधायक मो कामरान के इस भाईचारे से विधानसभा वासियों के बीच लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। बता दें कि जब मो कामरान विधायक नहीं भी थे तो उस वक्त भी जनहित के कई छोटे-बड़े कार्य करने में अपनी योगदान देते रहे।

फिलवक्त हर लोगों के साथ उनका मैत्रिपूर्ण बरताव लोगों को काफी पसंद आ रहा है। चाहे खेल से जुड़ी कार्यक्रम हो या विकास से जुड़े मुद्दा हो हर क्षेत्र में खरा उतरने का काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाली है, लेकिन विधायक मो कामरान आज भी नम्बर वन पर बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page