वृद्धाश्रम में इनर व्हील ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, डॉ रविश ने बुजुर्गों को क्या दिया स्वस्थ्य जीवन का टिप्स, पढ़ें पूरी खबर

स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 बुजुर्गों की हुई हेल्थ चेकअप, इनर व्हील के सराहनीय कदम को बुजुर्गों ने सराहा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा। इनर व्हील क्लब के सौजन्य से जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर मुफ्त दवा का वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ रविश कुमार का योगदान सराहनीय रहा। शिविर में डॉ रविश कुमार के साथ उनके सहयोगी कुमार गौरव, संतोष कुमार, लोकेश कुमार, अमित कुमार, अंकित कुमार तथा

अखिलेश कुमार आदि ने फ्री शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, पल्स ऑक्सीजन तथा यूरिक एसिड आदि जांच करने में काफी सहयोग किया। डॉ रविश कुमार ने वृद्धाश्रम के संचालको को बताया कि वृद्धों के खान-पान और अच्छे स्वास्थ्य के सजग रहने की जानकारी दी।

इनर व्हील क्लब की प्रसिडेंट रेखा रानी ने डॉ रविश कुमार और उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनर व्हील कल्ब हमेशा से दीन दुखियारों की मदद के लिए तत्पर रहती है। स्वास्थय शिविर में लगभग 50 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।

प्रसिडेंट रेखा रानी के अलावा सावित्री बरनवाल, अदिति गोयल, डॉ अंजना सिन्हा तथा आशा देवी आदि महिला सदस्यों की भी योगदान काफी सराहनीय रही। गौरतलब हो कि वृद्धाश्रम एक एसी जगह है, जहां उम्र के अंतिम पड़ाव में अपने परिवार से उपेक्षित होकर लोग रहने आते हैं,

ऐसे में इन वृद्धों के सेहत का ख्याल रखने का काम इनर व्हील की महिलाओं करके एक सराहनीय कदम उठाया है, जिसमें चिकित्सक डॉ रविष के सहयोग से बुजुर्गों ने स्वस्थ्य जीवन जीने की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page