दशहरा से पहले बिहार में ऐसे पहुंच रहा शराब, कहीं यात्री बस से तो कहीं ट्रांसपोर्ट से मंगाया जा रहा शराब, ऐसे हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर 

बिहार-झारखंड के सीमा पर उत्पाद पुलिस ने यात्री बस से किया भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, हिसुआ में स्थानीय पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से भारी मात्रा में मंगाया गया विदेशी शराब व बीयर किया बरामद, दोनों जगहों पर कारोबारी गिरफ्तार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार-झारखंड सीमा से सटे नवादा के रजौली चेकपोस्ट व गोविंदपुर चेकपोस्ट से शराब का खेप बिहार में बड़े पैमाने पर प्रवेश कर रही है। दशहरा पर्व से पूर्व शराब माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। शराब भंडारण को लेकर शराब माफिया किसी भी हद को पार करने में लगे हैं।

ऐसा ही दो बड़े मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है, जिसमें एक तरफ यात्री बस से तो दूसरी तरफ हिसुआ में ट्रांसपोर्ट से भारी मात्रा में शराब व बीयर मांगये जाने पर बरामद किया गया है। रजौली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के एसआई संगम कुमार विद्यार्थी एवं एएसआई अमित कुमार ने बोकारो से पटना जा रही शिवगंगा बस से 283 बोतल विदेशी शराब एवं बीयर को बरामद किया है।

वहीं बस को जब्त करते हुए चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर गुरुवार की अहले सुबह झारखंड के बोकारो से बिहार के पटना जा रही शिवगंगा नामक लग्जरी वाहन संख्या- बीआर 27 पी/ 9385 के छत के अलावे पीछे एवं बगल के लैगेज रखने वाले तहखाने से उजले बोरे में बंद भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद किया गया।

बरामद शराब में बलेंडर्स प्राइड के 750 एमएल की 124 बोतल, आइकॉनिक व्हाइट के 750 एमएल के 40 बोतल, रॉयल स्टेज के 375 एमएल के 117 बोतल एवं बैड मंकी के 500 एमएल के दो केन बियर है। शराब एवं बस को जब्त करते हुए बस चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार बस चालक की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना के धर्मपुर गांव निवासी रामप्रवेश गोप के पुत्र रघुवीर कुमार एवं उपचालक की पहचान दीपनगर थाना के बरौटी इंदरपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान चालक एवं उपचालक के पास से दो मोबाइल को भी जब्त किया गया है। 

हिसुआ में ट्रांसपोर्ट से मंगाया गया था शराब व बीयर 

वहीं दूसरी ओर नवादा जिले के हिसुआ में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इधर कुछ दिनों से शराब कारोबारी शहर के तेली टोला मोहल्ला निवासी मनोज साव उर्फ़ टुनटुन साव के पुत्र सूरज साव के द्वारा

शहर के एक चर्चित दुकान के नाम पर ट्रांसपोर्ट कंपनी से शराब मंगाकर शहर में बिक्री किया जाता है। सूचना की सत्यापन करते हुए इन लोगों के द्वारा शहर के गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम पर ट्रांसपोर्ट कंपनी से शराब मंगाया गया था,

जिसे गुप्त तरीके से एसआई शत्रुघन कुमार और एएसआई अशोक कुमार सिंह के द्वारा जाल बिछाकर टुनटुन साव के घर के समीप से कपड़े के बंडल में ट्रांसपोर्ट से मंगाए गए शराब को एक रिक्शा पर ले जाते हुए जब्त किया गया।

इस काम में लाइनर की भूमिका निभा रहे बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद शराब के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि

हार्वर्ड कंपनी की 500 एमएल का 5000 बीयर व 126 बोतल तथा इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 15 बोतल विदेशी शराब जिसकी कूल मात्रा 74.25 लीटर है उसे जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल रहे अन्य लोगों को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page