बिहार शरीफ से उठी शोक की लहर, पूरे प्रदेश में मातम—समाज ने खोया अपना सच्चा सिपाही, प्रदेश भर में गूंजा श्रद्धांजलि का स्वर
Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

ठठेरा समाज के कर्मठ पुरोधा और हक की लड़ाई के अग्रदूत हरेंद्र प्रसाद आर्य के असमय निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेशभर से शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया।

समाज के लोगों का कहना है कि हरेंद्र प्रसाद आर्य ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण ठठेरा जाति को संगठित करने, जागरूक बनाने और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने में समर्पित कर दिया। आज समाज जिस मजबूती से अपने हक की आवाज बुलंद कर रहा है, वह उनके संघर्ष और मार्गदर्शन का परिणाम है। उनके निधन को समाज ने एक युग का अंत बताया है।

“एक युग का अंत”—प्रदेशभर में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
नवादा जिला ठठेरा संघ के तत्वावधान में आयोजित शोक सभा में नवादा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद आर्य, सूरज कुमार (पत्रकार), सुजीत कुमार, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, रतन प्रसाद, सूरज कुमार, देव कृष्ण प्रसाद, संतोष कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहीं बिहार राज्य ठठेरा संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी (दलसिंहसराय, समस्तीपुर), प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण प्रसाद (बाढ़), प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता (पटना), मनोज कुमार (गया), फकिरा साह (मुजफ्फरपुर), जगदीश प्रसाद (खिजरसराय), प्रकाश लाल (बिहार शरीफ), गोपाल कृष्ण (चतरा), शिवकुमार उर्फ पप्पू जी (पटना), गोपाल साह (वैशाली), अर्जुन प्रसाद (खगड़िया),

मनोज कुमार (शिवहर), अमरदीप साह (भागलपुर), अनिल राज (पटना), बलराम प्रसाद (बरौनी), जय प्रकाश गुप्ता (सराय), रूपेश कुमार (भागलपुर), राजकुमार प्रसाद (सूर्यगढ़ा), भरत प्रसाद सोनी (बेलसंड, सीतामढ़ी), पंकज कुमार गुप्ता (वैशाली), राजीव रंजन (मुंगेर), भोलू कुमार (पटना), राजेश कुमार सोनी (बेगूसराय), अर्जुन प्रसाद वर्मा (लखीसराय), राज कुमार (मुसरीघरारी, समस्तीपुर), श्रवण कुमार (समस्तीपुर),

महेश्वर प्रसाद (सरायरंजन, समस्तीपुर), राजकुमार साह (मुजफ्फरपुर), देव कुमार (नालंदा), बब्लू कुमार (गया), विष्णु कुमार (गया), सूरज कुमार (पत्रकार, नवादा), मिथिलेश कुमार (सराय, वैशाली), संजय कुमार उर्फ मलुकन जी (पटना), सूरज कुमार (सिपारा, पटना), भोला प्रसाद (पटना), सुन्दर कुमार ठठेरा (पटना) तथा पंकज कुमार (फुलवारी, पटना) सहित हजारों ठठेरा समाज के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हरेंद्र प्रसाद आर्य का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


Recent Comments