HomeBreaking NewsPolitical Newsपेड़ से लटकता मिला युवक का...

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, नवादा में सनसनी… हत्या या आत्महत्या? गहराया रहस्य!

जमीन से सटा मिला शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, एफएसएल टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव के मुसहरी टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह-सुबह इस दृश्य को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान स्वर्गीय शरण सिंह के पुत्र राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का हो सकता है। उनका तर्क है कि शव जमीन से सटा हुआ पेड़ से लटका मिला, जो सामान्य आत्महत्या के मामलों से अलग है।

इधर, पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष के अनुसार अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

फिलवक्त यह मामला रहस्य बना हुआ है—आत्महत्या या साजिशन हत्या? पुलिस की जांच पर टिकी है सबकी नजरें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page