HomeBreaking NewsPolitical NewsBigBreaking- नवादा डाक कर्मी जीतेन्द्र पर...

BigBreaking- नवादा डाक कर्मी जीतेन्द्र पर CBI का बड़ा शिकांजा, पढ़ें नया अपडेट

नवादा डाक विभाग में मची खलबली, आय से अधिक संपत्ति मामले में FIR दर्ज, छापेमारी के बाद से फरार हैं डाक कर्मी जितेंद्र कुमार, करोड़ों की संपत्ति अर्जित पर उठे सवाल

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा के व्यवहार न्यायालय स्थित डाकघर में कार्यरत डाक सहायक जितेंद्र कुमार की मुश्किलें अब तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप में CBI ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

CBI पटना द्वारा दर्ज केस के अनुसार, 1 जनवरी 2018 से 31 जुलाई 2025 के बीच जितेंद्र कुमार ने अपनी आय से कहीं अधिक संपत्ति बनाई। इस अवधि में उन्होंने करीब 55 लाख रुपये की वैध आय दिखाई, जबकि 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति अपने और परिवार के नाम पर खड़ी कर ली।

जांच में यह भी सामने आया कि जीवन-यापन के खर्च को घटाने के बाद लगभग 24 लाख रुपये की राशि संदिग्ध और अवैध मानी गई है। इसी आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2)/13(1)(बी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

4 फरवरी 2026 को FIR से पहले CBI की टीम ने नवादा और पटना स्थित उनके सभी ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से अहम सुराग मिले। हालांकि, छापेमारी के दौरान जितेंद्र कुमार किसी भी ठिकाने पर नहीं मिले और तब से फरार बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि वह सदर प्रखंड के पकड़िया गांव के निवासी हैं और शहर के न्यू एरिया चौरसिया कॉलोनी सहित पटना में भी उनके मकान हैं।

इस पूरे मामले ने नवादा के डाक विभाग में हड़कंप मचा दिया है, वहीं CBI की कार्रवाई के बाद अब आगे और बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page