नवादा में लूट कांड का अभियुक्त निकला पेशेवर अपराधी, पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

नगर थाना अंतर्गत मिर्जापुर में पार्सल डिलीवरी कर्मी से लूट कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को नवादा पुलिस ने दबोचा, दूसरे की गिरफ्तारी को ले पुलिस कर रही छापेमारी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा नगर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व हुई लूट कांड का एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। वहीं दूसरा अपराधी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

लूट कांड के गिरफ्तार एक अपराधी से पूछताछ के बाद नगर थाना में सदर एसडीपीओ-1अनोज कुमार व नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लूट कांड में दो अपराधी शामिल थे, जिसका पुराना अपराधिक इतिहास है। इसमें एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 25 मार्च 2024 को नगर थाना में एक व्यक्ति अपने साथ हुए लूट का एक लिखित आवेदन दिया था। 

पार्सल डिलीवरी कर्मी से किया था लूटपाट 

उन्होंने बताया कि नगर थाना अंतर्गत मिर्जापुर में पार्सल डिलीवरी के दौरान 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई तथा 15 हजार रुपए लूट लिया गया था। इस संदर्भ में भादवि की धारा 394 के तहत नगर थाना कांड संख्या- 433/24 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। उक्त एसआईटी द्वारा घटना स्थल पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया गया।

सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के बाद हुआ खुलासा 

आसपास के लोगों से पुछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को मिर्जापुर से गुरुवार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को थाना परिसर लाकर उससे सघन पूछताछ की गई।

पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध को स्वीकार किया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। वहीं इस घटना में संलिप्त दूसरा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मुहल्ला स्थित मुसहरी टोला निवासी महेन्द्र मांझी का पुत्र जैकी मांझी है।

गिरफ्तार जैकी मांझी पर पूर्व से है 4 मामले दर्ज 

गिरफ्तार जैकी मांझी का अपराधिक इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2022 को नगर थाना में कांड संख्या- 334/22 दर्ज है तथा 13 अप्रैल 2022 को नगर थाना कांड संख्या- 335/22 दर्ज है। इसके अलावा 7 जून 2018 को नगर थाना काड संख्या- 385/18 व 20 जुलाई 2018 को नगर थाना कांड संख्या- 502/18 दर्ज है। 

फरार अपराधी राजू मांझी पर पूर्व से दर्ज है 8 मामले

वहीं इस कांड के फरार अभियुक्त लाईन पार मिर्जापुर मुसहरी टोला निवासी युगल मांझी का पुत्र राजू मांझी पर 8 मामले दर्ज है, जिसमें 7 जून 2018 को नगर थाना कांड संख्या- 385/18, 11 नवम्बर 2019 को धारा 20, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत नगर थाना कांड संख्या- 1320/19,

14 फरवरी 2022 को नगर थाना कांड संख्या- 118/22, 30 जनवरी 2022 को धारा 395, 397, 427 भादवि एवं 25 (1-b) ए/27 आर्म्स एक्ट के तहत नगर थाना कांड संख्या- 84/22, 29 जनवरी 2022 को नगर थाना कांड संख्या- 83/22, 11 फरवरी 2022 को धारा 147, 148, 149, 323, 307, 506 भादवि एवं 3 (ⅰ) (आर) (वी)एससी/एसटी अधिनियम के तहत नगर थाना कांड संख्या- 115/22,

25 अक्टूबर 2023 को धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत नगर थाना कांड संख्या- 1658/23 तथा 18 अक्टूबर 2023 को धारा 394 भादवि के तहत नगर थाना कांड संख्या- 1630/23 दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page