जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कझिया में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित कझिया ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लेदहा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयललिता देवी ने किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ अनुज कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन समाजसेवी अजय कुशवाहा ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनुज कुमार ने सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ अनुज ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का घोषणा किया, जिसपर उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह वर्षों से चिर प्रतीक्षित मांग थी, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों करोड़ों गरीबों शोषितों पिछड़ों की आवाज को बल देने का काम किया। उन्होंने कहा की सही मायने में गुदड़ी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर सच्चे मायने में सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आजाद भारत में ही नहीं बल्कि जब भारत गुलाम था

उस समय भी इन्होंने गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये थे और उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में बोलते हुए कहा था कि अगर हिंदुस्तानी जाग जाए तो इनके सिर्फ थूक फेंकने से ही अंग्रेजी हुकूमत यहां से समाप्त ही नहीं बल्कि भाग जाएंगे। समाजसेवी मोहन सिंह चंद्रवंशी ने कहा की सही मायने में अति पिछड़ा समाज को ताकत देने का काम हिंदुस्तान में अगर कोई किया तो उस व्यक्ति का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर था। भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत यादव ने कहा की कर्पूरी ठाकुर का जो संघर्ष था उसी की बुनियाद पर लालू प्रसाद यादव और बाद में नीतीश कुमार को बिहार में शासन करने का मौका मिला।

इस कार्यक्रम का आयोजनकर्ता यादव महासभा के जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर समता मूलक समाज की स्थापना, शोषण विहीन समाज की स्थापना व राजनीतिक सामाजिक और शैक्षणिक गैर बराबरी को समाप्त करना मुख्य उद्देश्य था। जदयू के वरिष्ठ नेता व समाजवादी हरि कृपाल ने कहा की 10-20 प्रतिशत लोग भी उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करें तो सही मायने में जननायक के सपनों को सरकार किया जा सकता है। अजय कुशवाहा ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों पिछड़ा व दलितों के मसीहा थे। उन्होंने मांग किया कि उनके नाम पर बिहार और देश में शोध संस्थान खोले जाएं। प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर ने कहा कि जननायक ने पिछड़ों, अति पिछड़ों और महिलाओं को आरक्षण देकर इन वर्गों को सशक्त करने का काम किया।

अनिल सिंह प्रदेश महासचिव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले देश के अग्रिम पंक्ति के नेताओं में से एक थे। रालोजद के नेता विनय कुशवाहा ने कहा की हम सभी लोग इनके बताये मार्गों पर चलकर ही समाज और देश में परिवर्तन ला सकते हैं और गरीबों को न्याय दिला सकते हैं। इस कार्यक्रम को समाजसेवी एके गुरु, लेदहा पंचयात के मुखिया सुरेश राजवंशी, पूर्व मुखिया उदय पासवान तथा शिक्षक संघ के नेता अयोध्या पासवान आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा देकर ही जननायक के सपनों को साकार कर सकते हैं और यह काम डॉ अनुज नवादा में कर रहे हैं। मौके पर लेदहा पंचायत के सुखदेव यादव, वीरेंद्र पासवान, शिवालक यादव, जोगेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, ललन सिंह, राजकुमार राम, सनोज ठाकुर तथा आलम खान सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Recent Comments