HomeBreaking Newsनवादा में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क...

नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क से उड़ते हुए 50 फीट दूर खेत में जा पलटी कार, एक की मौत

छठी पूजन से लौट रहे थे तीन दोस्त, तेज रफ्तार बनी मौत का कारण — एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान

Report by Nawada News Xpress/नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में कोहराम मचा दिया है। कादिरगंज थाना क्षेत्र के पटवासराय मोड़ के समीप देर रात हुई इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना डीह गांव निवासी सनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं हादसे में कार सवार नवलेश कुमार और मोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक पकरीबरावां से छठी पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर बुधवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार (संख्या- BR-01BF/4298) अचानक अनियंत्रित हो गई और फिल्मी अंदाज में सड़क से उड़ते हुए करीब 50 फीट दूर खेत में जा पलटी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में लगा एयरबैग खुलने के बाद भी फट गया, लेकिन इसके बावजूद सनोज कुमार की जान नहीं बच सकी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page