शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं- योग्य शिक्षकों के चयन के लिए लिखित परीक्षा में बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों से पहुंचे अभ्यर्थी
Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं—इसी संकल्प के साथ मॉडर्न शैक्षिक संस्थान द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर में शिक्षक बहाली को लेकर सत्र 2026-27 के लिए जांच परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि यह बहाली प्रक्रिया सरकारी स्कूलों की तर्ज पर लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोजित की गई, जिसने निजी विद्यालयों में पारदर्शिता और गुणवत्ता का नया मानक स्थापित किया।

इस परीक्षा में बिहार, झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों से कुल 468 शिक्षक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभिन्न विषयों के लिए आयोजित इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि मॉडर्न संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी साख और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

सीसीटीवी निगरानी में पारदर्शी परीक्षा, कड़ी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास
विद्यालय परिसर में परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी निगरानी, पर्यवेक्षकों की तैनाती तथा सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था की गई थी। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई।

‘अच्छा शिक्षक वही जो बच्चों को जीवन की हर चुनौतियों के लिए तैयार करे’ – डॉ. अनुज सिंह
संस्थान के अध्यक्ष व विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि योग्य एवं कुशल शिक्षकों के चयन के उद्देश्य से यह लिखित परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि एक आदर्श शिक्षक केवल विषय विशेषज्ञ नहीं, बल्कि धैर्यवान, सहानुभूतिपूर्ण और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं शारीरिक विकास में मार्गदर्शक, मित्र और प्रेरणास्रोत की भूमिका निभाते हैं। चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना ही सच्चे शिक्षक की पहचान है। उन्होंने कहा कि सच्चा शिक्षक वही है जो विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करे। परीक्षा नियंत्रक सुजय कुमार ने भी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।

मेरिट के आधार पर होगा चयन, सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलावा
प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पूरी चयन प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट के आधार पर होगी, जिससे विद्यालय में प्रतिभाशाली और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा सके।

इनके सहयोग से सफल हुआ आयोजन
परीक्षा के सफल संचालन में धर्मवीर सिंहा, मणिकांत मिश्रा, राकेश रोशन, धर्म प्रकाश, राहुल कुमार, आशुतोष रंजन, दीपक प्रुस्टि, रोशन मिश्रा, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, विष्णुकांत तिवारी, सुजय कुमार, समीर सौरभ, लकी कुमारी, हनी कुमारी, विस्मिता साहू, प्राची, प्रतिभा, दिव्या, दिनेश कुमार झा, विपुल कुमार, मुकेश कुमार, चंद्रदीप प्रसाद, इंद्रजीत कुमार मिश्रा, धीरज कुमार, अंजना दीक्षित, शबाना, वंदना कुमारी, स्वीटी कुमारी, कुमारी स्वीटी, सुशील कुमार, आशीष कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मॉडर्न स्कूल
हर वर्ष आयोजित होने वाली यह जांच परीक्षा इस बात का प्रमाण है कि मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निजी विद्यालय होते हुए भी सरकारी तर्ज पर पारदर्शी बहाली प्रक्रिया अपनाना इस बात को दर्शाता है कि संस्थान छात्रों को सर्वश्रेष्ठ और योग्य शिक्षकों से ही शिक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल एक मिसाल बनती जा रही है।


Recent Comments