HomeBreaking NewsPolitical Newsआखिर कौन हैं वो बेटी, जिनके...

आखिर कौन हैं वो बेटी, जिनके स्वागत में उमड़ा नवादा? सदर अस्पताल में अब बदलेगी इलाज की तस्वीर!

मुख्यमंत्री से मिला नियुक्ति पत्र… और फिर समाज ने किया ऐसा भव्य सम्मान कि गूंज उठा पूरा शहर

Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

गया की बेटी और नवादा की बहू, सदर अस्पताल में नव-पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता कुमारी के सम्मान में अखिल भारतीय पासी समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह ऐतिहासिक बन गया। उनकी नियुक्ति को समाज ने सिर्फ एक सरकारी पद नहीं, बल्कि वंचित और जरूरतमंद महिलाओं के लिए नई उम्मीद की किरण बताया। समारोह की संयुक्त अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं चन्द्रिका चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन निशांत चौधरी ने किया।

“सेवा ही मेरा धर्म” – डॉ. ललिता का बड़ा संकल्प

अभिनंदन से अभिभूत डॉ. ललिता कुमारी ने कहा, “लोगों की सेवा करना ही मेरा परम कर्तव्य है। अस्पताल आने वाले हर गरीब और जरूरतमंद को बेहतर और सम्मानजनक इलाज देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।” उनके इस संकल्प ने उपस्थित लोगों में नई उम्मीद जगा दी।

“यह सिर्फ सम्मान नहीं, समाज का है आत्मविश्वास का जश्न”

जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा, “डॉ. ललिता जैसी शिक्षित और संवेदनशील चिकित्सक के आने से सदर अस्पताल में दबे-कुचले समाज के लोगों को सही और सम्मानजनक इलाज की नई उम्मीद मिली है।” कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने उन्हें समाज की ‘वीरांगना’ बताते हुए कहा, “उनकी सेवा भावना से कंचन और निरोग समाज का निर्माण होगा।”

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा, “अब महिलाओं को बेहतर सुविधा और आत्मीय व्यवहार मिलेगा, क्योंकि हमारे समाज की एक कुशल चिकित्सक नवादा को मिली है।” रजौली विधानसभा की पूर्व राजद प्रत्याशी पिंकी भारती ने कहा, “अब अपनी बेटी हर जरूरतमंद की सेवा में समर्पित रहेगी। समाज का आशीर्वाद और समर्थन हमेशा उनके साथ है।”

सम्मान में उमड़ी हस्तियों की भीड़, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से हुआ अभिनंदन

इस समारोह में समाजसेवी पड़न चौधरी, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार, डॉ॰ उपेंद्र कुमार, समीर कुमार, सुजीत चौधरी, वार्ड पार्षद सुनील देवी, सोनम कुमारी, कवि सुनील कुमार (पत्रकार), राजेश कुमार, अधिवक्ता कबीर कुमार, सुदामा देवी, अधिवक्ता शेरू चौधरी, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी, बिल्लू चौधरी, अंचलाधिकारी विनोद चौधरी, परमेश्वर मंडल, रानी कुमारी, विनोद चौधरी (मुंशी), टिंकू चौधरी (उपाध्यक्ष, हिसुआ), नरेश चौधरी (पूर्व जिला परिषद सदस्य) समेत जिले भर से आए प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. ललिता कुमारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान समारोह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उस विश्वास का उद्घोष था कि जब समाज की बेटियां आगे बढ़ती हैं, तो बदलाव की एक नई कहानी लिखी जाती है — और नवादा अब उसी बदलाव का गवाह बनने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page