HomeBreaking Newsगरीबों के हमदर्द रहे पूर्व मुखिया...

गरीबों के हमदर्द रहे पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह के निधन पर शोक सभा में उमड़ा जनसैलाब

डॉ. अनुज सिंह बोले – समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा रहेगा याद, नारदीगंज ने खोया एक सच्चा जनसेवक

Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत कोसला पंचायत के पूर्व मुखिया एवं प्रख्यात समाजसेवी, रामे ग्राम निवासी रविंद्र सिंह के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन पर मगध क्षेत्र के शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. अनुज सिंह के सौजन्य से नारदीगंज में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा की अध्यक्षता पेश पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन नारदीगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख गौरी शंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर डॉ. अनुज सिंह ने रविंद्र सिंह के सामाजिक योगदान, सरल स्वभाव और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत समाजसेवी हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए तत्पर रहते थे और उनके द्वारा किए गए कार्यों को समाज हमेशा याद रखेगा।

वहीं पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह ने कहा कि रविंद्र सिंह के निधन से पूरे नारदीगंज प्रखंड ने एक प्रखर समाजसेवी को खो दिया है। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके स्थान की पूर्ति करना आसान नहीं होगा। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाने वाले व्यक्ति थे।

पूर्व प्रमुख गौरी शंकर सिंह ने कहा कि रविंद्र सिंह लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय थे और अपनी स्पष्ट व निर्भीक बातों के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। अंत में सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रमुख गौरी शंकर सिंह, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मगध ग्रामीण बैंक के पूर्व प्रबंधक ललन सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश सिंह, दिवंगत के भाई अर्जुन कुमार सिंह, सुरेश सिंह काजीबीघा, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार नारदीडीह, वीरेंद्र सिंह पसई, साधु जी आषाढ़ी, छोटे सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page