भव्य शोभा यात्रा व भंडारे का होगा आयोजन, कुल देवी मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामाजिक परिचर्चा में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद
Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा में माहुरी समाज की कुल देवी मां मथुरासिनी के पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले इस भव्य पूजा महोत्सव में पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा, भंडारा, सामाजिक परिचर्चा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अखिल भारतीय माहुरी वैश्य नवयुवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।

आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पंकज कुमार अठघरा को संयोजक बनाया गया है, जबकि धीरज कुमार लोहानी, अशोक कुमार पिंटू, रमेश कुमार वैश्यकियार और सुमित कुमार पम्मी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मां मथुरासिनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। साथ ही भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक परिचर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पूजा महोत्सव को सफल बनाने में विकास लोहानी, मयंक लोहानी, कुन्दन कंधवे, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ. रितेश कुमार, कुन्दन वैश्यकियार, रूपेश कुमार, श्रवण लोहानी, दिलीप कुमार, सुजीत कुमार फुल्टन, सोनी भदानी, सुकृति, रेखा भदानी, रचना, शोभा अठघरा और खुशबू भदानी सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

वहीं संरक्षक के रूप में संजय कुमार मुन्ना, विनोद भदानी और अभय कुमार सहित अन्य लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि पूजा महोत्सव और शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे माहुरी समाज में उत्साह का माहौल है।


Recent Comments