रेल संचालन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों को पूर्ण/आंशिक रूप से रद्द करने व कुछ की फ्रीक्वेंसी घटाने का निर्णय लिया
Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

घने कोहरे के कारण रेलवे ने संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। विशेषकर गाड़ी सं. 15620 गया–कामाख्या एक्सप्रेस को 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक पूर्णतः रद्द कर दिया गया है। वहीं इसके अप दिशा की 15619 कामाख्या–गया एक्सप्रेस भी 2 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी। इस फैसले से गया, नवादा, बिहार, झारखंड व पूर्वोत्तर से आने-जाने वाले यात्रियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोहरे के घने मौसम में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बड़ी संख्या में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इनमें कई ट्रेनें पूर्णतः रद्द, कुछ आंशिक रद्द, जबकि कुछ की फ्रीक्वेंसी कम की गई है।

पूर्णतः रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें:
14111 व 14112 प्रयागराज–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 1.12. 25 से 25. 2. 26 तक, 22197 वीरांगना लक्ष्मीबाई–कोलकाता एक्सप्रेस 07.12. 25 से 01. 3. 26 तक व 22198 को 05. 12. 25 से 27. 2. 26 तक, 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस 2.12. 25 से 27. 2. 26 तक व 12328 को 3. 12. 25 से 28. 2. 26 तक, 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस 6.12. 25 से 28. 2. 26 तक व 14004 को 4.12. 25 से 26. 2. 26 तक, 14523 बरौनी–अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 4.12. 25 से 26. 2. 26 तक व 14524 को 2. 12. 25 से 24. 2. 26 तक, 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3. 12. 25 से 2. 3. 26 तक व 14618 को 1. 12. 25 से 28. 2. 26 तक, 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1. 12. 25 से 27. 2. 26 तक व 15904 को 3.12. 25 से 1. 3. 26 तक, 15621 कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस 4. 12. 25 से 26. 2. 26 तक व 15622 को 5. 12. 25 से 27. 2. 26 तक, 12873 हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस 1. 12. 25 से 26. 2. 26 तक व 12874 को 2. 12. 25 से 27. 2. 25 तक, 22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस 1. 12. 25 से 2. 3. 26 तक व 22858 को 2.12. 25 से 3. 3. 26 तक तथा ट्रेन संख्या 18103 टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस 1. 12 25 से 25. 2. 26 तक व 18104 को 3. 12. 25 से 27. 2. 26 तक रद्द रहेंगी।

परिचालन के दिनों में कमी करके चलायी जाने वाली ट्रेनें:
11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस 1. 12. 25 से 26. 2. 26 तक व 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 2.12.25 से 27. 2. 26 तक। 12988 अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस 2. 12. 25 से 28. 2. 26 तक एवं प्रत्येक मंगल, गुरु व शनिवार को रद्द रहेगी। 13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 27. 12. 25 से 22. 2. 25 तक प्रत्येक रविवार को रद्द व 13020 को 19. 12. 25 से 24. 2. 26 तक। 12317 कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस 7. 12. 25 से 22. 2. 26 तक व 12318 को 9. 12. 25 से 24. 2. 26 तक। 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 6.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक शनिवार को रद्द व 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 08.12.25 से 02.03.26 तक प्रत्येक सोमवार को रद्द। 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 4.12.25 से 26.02.26 तक प्रत्येक गुरूवार को रद्द व 22406 को 3.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द। 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 3.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक रवि एवं बुधवार को रद्द व 12506 को 5.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को रद्द। 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस दिनांक 3.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक बुध एवं शनिवार को रद्द व 15484 को 05.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक शुक्र एवं सोमवार को रद्द। 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2.12.25 से 24.2.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द व 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 3.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द। 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 6.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक शनिवार को रद्द व 15910 को 09.12.25 से 3.3.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द। 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 1.12.25 से 11.2.26 तक प्रत्येक सोम, मंगल एवं बुधवार को रद्द व 15034 को 1. 12. 25 से 11. 2. 26 तक प्रत्येक सोम, मंगल एवं बुधवार को रद्द रहेगी। 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 1.12.25 से 1.02.26 तक प्रत्येक रवि, सोम, बुध एवं शुक्रवार को रद्द व 15080 को 1. 12. 25 से 1. 2. 26 तक प्रत्येक रवि, सोम, बुध एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी। 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 3. 12. 25 से 11. 2. 26 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द व 15073 4. 12. 25 से 12. 2. 26 तक प्रत्येक गुरूवार को रद्द रहेगी। 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.12.25 से 14.2.26 तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को रद्द व 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 3.12.25 से 15.2.26 तक प्रत्येक बुध एवं रविवार को रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें:
गाड़ी सं. 12177 हावड़ा-मथुरा जं. चंबल एक्सप्रेस 5.12.25 से 27.2.26 तक आगरा कैंट और मथुरा जं के बीच रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी सं. 12178 मथुरा जं.-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस- 1.12.25 से 23.2.26 तक मथुरा जं और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी ।
कोहरे के दौरान सुरक्षित संचालन सर्वोपरि
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि “कोहरे के दौरान सुरक्षित संचालन सर्वोपरि है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।” रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है तथा कहा है कि मौसम में सुधार होते ही ट्रेन सेवाएं पूर्ववत कर दी जाएंगी।


Recent Comments