HomeBreaking Newsचौंकाने वाली रिपोर्ट- नवादा में मतदाता...

चौंकाने वाली रिपोर्ट- नवादा में मतदाता सूची का प्रारूप जारी, कैसे हटे 1.26 लाख मतदाताओं के नाम, पड़े पूरी खबर 

वेबसाइट पर उपलब्ध पूरी लिस्ट, नाम जोड़ने और सुधार का मौका 1 सितंबर तक

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नवादा जिले की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इस सूची में जिले के 1 लाख 26 हजार 450 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन सभी 14 प्रखंड कार्यालयों, विधानसभा मुख्यालयों और मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से किया गया है।

इसके साथ ही यह सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है, जहां मतदाता अपना ईपिक नंबर या बूथ नंबर डालकर नाम देख सकते हैं।

नाम जोड़ने और सुधार का मौका

जिन नागरिकों का नाम सूची में नहीं है या जिनकी जानकारी गलत है, वे अब 1 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। वहीं नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और एनक्सचर-1 भरना अनिवार्य है।

जानकारी सुधारने के लिए फॉर्म-8 का उपयोग करना होगा। ये प्रपत्र बीएलओ या प्रखंड कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन करते समय चुनाव आयोग द्वारा मान्य 11 दस्तावेजों में से किसी एक की प्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

क्यों हटाए गए इतने नाम?

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 9,439 मतदाता अनुपस्थित, 52,286 मृत, जबकि 45,258 स्थायी रूप से स्थानांतरित पाए गए। कुल मिलाकर 6.98 प्रतिशत नाम सूची से हटा दिए गए।

जिले में वर्तमान मतदाता स्थिति

प्रारूप प्रकाशन के बाद नवादा जिले में कुल 16,85,798 मतदाता हैं।

पुरुष: 8,82,055

महिला: 8,03,616

थर्ड जेंडर: 127

जिले में कुल 2,169 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page