परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढ़स, कहा प्रशासन हर संभव करेगी मदद, सदमे में रहे बच्चों को कराया अपनापन का एहसास
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

बीते शुक्रवार की देर रात्रि जिला अन्तर्गत सदर प्रखंड के स्टालिन नगर से ईंट भट्ठों पर काम करने जा रहे मजदूरों से भरी वाहन नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र के सिरनामा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इस हृदय विदारक घटना में दो मजदूर एवं एक दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गयी थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही रविवार को डीएम रवि प्रकाश इंसानियत का मिसाल देते हुए मृतकों के गांव स्टालिन नगर पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मिलकर डीएम श्री प्रकाश इस घटना पर दुःख प्रगट किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा कि यह बहुत ही दुःखद घटना है।

जिला प्रशासन आपलोगों की सेवा में तत्पर है एवं जिला प्रशासन की तरफ से आपलोगों को हर सम्भव मदद किया जायेगा। उन्होंने वहां के लोगों से मृतक के सामाजिक तथा आर्थिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने मनरेगा के तहत कितने लोगों को अबतक जॉब कार्ड मिला है, जिसकी जानकारी प्राप्त किया।

इसके अलावा डीएम श्री प्रकाश ने कितने भूमिहीन लोगों को बन्दोवस्ती की गयी है एवं इंदिरा आवास योजना से कितने लोग लाभान्वित हैं, इन सबका में फिडबैक प्राप्त किया गया। डीएम ने कहा कि मजदूरों का पलायन रोकने को लेकर जिले में हर संभव प्रयास किया जायेगा एवं बच्चों की पढ़ाई तथा आवासीय स्कूल के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए अंचल अधिकारी को निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं के तहत पीड़ित परिवारों को लाभ दिया जायेगा। श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया कि श्रम विभाग के द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए बिहार शताब्दी योजना एवं अन्य लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी को भी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिया,

साथ ही अन्य सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाना सुनिक्षित करें। इस दौरान डीएम के आदेश पर स्टालिन नगर में राशन कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों से आग्रह किया कि

इन मजदूरों के पलायन को रोकने एवं उनके बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक करने का प्रयास करें। मौके पर प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा सदर एवं अंचल अधिकारी नवादा सदर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
